Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौसम विभाग ने आज देश के 13 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में 75 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को बेहद सतर्क रहने और पहाड़ी राज्यों की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
आईरा समाचार बीकानेर
मौसम विभाग ने आज देश के 13 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में 75 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को बेहद सतर्क रहने और पहाड़ी राज्यों की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
More news from Rajasthan and nearby areas
- महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक दिव्यांग महिला की दुकान तोड़े जाने का वीडियो वायरल हो गया है। अपनी टूटी दुकान के बीच बैठी महिला को देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। महिला का कहना है कि यह दुकान ही उसकी आजीविका का एकमात्र साधन थी।1
- श्री डूंगरगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी की आईडी चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीकानेर जिले में हुई।1
- छतरगढ़-सत्तासर क्षेत्र में नहर बंदी के कारण पानी का भीषण संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण 10-15 किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं, वहीं पशु भी पानी की तलाश में भटक रहे हैं।1
- नागौर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के प्रति भक्तों की गहरी आस्था देखने को मिल रही है। उन्हें 'जाट देवता' के रूप में पूजा जाता है और सोशल मीडिया पर उनकी जयकार वाले पोस्ट खूब साझा किए जा रहे हैं।1
- नागौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:-लाईम स्टोन पत्थर से भरा हुआ एक ट्रक जब्त नागौर/गोटन रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में अवैध खनन के वरिूद्ध नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए पुन्दलू से नायकों की ढाणी जाने वाली रोड़ पर से अवैध लाईम स्टोन पत्थर से भरा हुआ एक ट्रक जब्त कर, ट्रक चालक सागरराम गिरफ्तार किया एवं चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।1
- *झींगा-पालन से बदली तकदीर, खारे पानी के उपयोग से झींगा पालन को अपनाया, शहर छोड़ फिर गांव लौटे राजियासर के नरेन्द्र सिंह राठौड़* छापर, 09 मई। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में भूगर्भीय खारे पानी की समस्या लंबे समय से किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी चुनौती रही है। खेती की घटती संभावनाएं, सीमित रोजगार और आर्थिक संकट के कारण हजारों लोगों को गांव छोड़कर शहरों की ओर पलायन करना पड़ा। लेकिन अब बदलते समय, नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं ने इसी खारे पानी को रोजगार और समृद्धि का माध्यम बना दिया है। ऐसे ही चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के राजियासर गांव निवासी नरेन्द्र सिंह राठौड़ इसकी प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरे हैं। कभी खारे पानी की समस्या से परेशान होकर बीकानेर शहर में जीवन बिताने को मजबूर नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने आज झींगा-पालन के माध्यम से न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है, बल्कि गांव लौटकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी भी लिख रहे हैं। नरेन्द्र सिंह बताते हैं कि अंर्तस्थलीय भूगर्भीय खारे पानी के कारण खेती व अन्य रोजगार के कम होते अवसर व समस्याओं के कारण वे दोहरी जिंदगी जी रहे थे। ग्रामीण परिवेश में पले — बढ़े होकर भी स्थानीय परिस्थितियों के कारण यहां से पलायन कर बीकानेर शहर में निवास करने के लिए मजबूर हो गए थे। खारा पानी अभिशाप बन कर उनके और उनके परिवार के जीवन को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर रहा था। वह बताते हैं कि उन्होंने गांव में खारे पानी की उपलब्धता के कारण झींगा पालन संभावनाओं के प्रयास किए और झींगा-पालन के लिए अनुदान हेतु आवेदन किया। मत्स्य विभाग विभाग की ओर से उन्हें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत पौण्ड निर्माण व आवर्ती लागत पर अनुदान प्राप्त होने से वह सफलतापूर्वक झींगा-पालन किया एवं खारा पानी के अभिशाप को वरदान के रूप में परिवर्तित किया। इसी क्रम में जिले के रतनगढ़ के बुधवाली में आयोजित ग्राम रथ अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में उन्हें अनुदान भुगतान की वित्तीय स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। अनुदान स्वीकृति मिलने पर नरेन्द्र सिंह ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शिविरों में लोक कल्याणकारी कार्य कर आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है।2
- आज सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया, सुवेंदु ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे।1
- नथावड़ा स्कूल में SDRF का बड़ा जागरूकता अभियान, बच्चों को सिखाए आपदा में जान बचाने के तरीके मॉक ड्रिल, CPR और फर्स्ट एड प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में दिखा उत्साह नागौर/पादूकलां,,निकटवर्ती ग्राम नथावड़ा स्थित वीर तेजा विद्या मंदिर संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को SDRF अजमेर टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं बचाव को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भूकंप, आग, बाढ़, गैस सिलेंडर हादसों सहित विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने और दूसरों की मदद करने के तरीके बताए गए।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निदेशक रामरघुनाथ महिया द्वारा SDRF टीम के स्वागत से हुई। SDRF कमांडेंट जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल सावित्री देवी मीणा के नेतृत्व में टीम ने विद्यार्थियों को आपदा के समय घबराने की बजाय संयम और सूझबूझ से काम लेने की सीख दी। टीम ने भूकंप के दौरान “ड्रॉप, कवर एंड होल्ड” तकनीक अपनाने, आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकास मार्ग का उपयोग करने तथा बाढ़ आने पर ऊंचे स्थानों पर जाने के उपाय समझाए।SDRF जवानों ने विद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल कर विद्यार्थियों को आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से स्कूल खाली कराने (इवैक्यूएशन) का अभ्यास करवाया। इसके साथ ही CPR देने की प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार, मामूली चोट, जलने और बेहोशी की स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाने के तरीके भी सिखाए गए। गैस सिलेंडर में आग लगने पर बचाव के उपायों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।टीम ने विद्यार्थियों को पानी में डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके बताए तथा खुले बोरवेल को तुरंत बंद कराने के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि आसपास कहीं खुला बोरवेल दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि कोई हादसा न हो। साथ ही आपदा के समय अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे, जिनका SDRF टीम ने सरल भाषा में जवाब दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य अमर सिंह यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करते हैं। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से SDRF टीम का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर हेड कांस्टेबल सावित्री देवी मीणा, कांस्टेबलकैलाशकुमावत,किशनलाल, रमेश, अशोक भंवरिया, संतोष स्वामी, कैलाश राव, नरसीराम, विद्यालय निदेशक रामरघुनाथ महिया, प्रधानाचार्य अमर सिंह यादव, सेवानिवृत्त कैप्टन बक्साराम महिया सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। बाईट कांस्टेबल सावित्री देवी मीणा4
- नागौर पुलिस ने मिर्ची की थैली में छिपाकर ले जाई जा रही ₹1 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है। एसपी रोशन मीना के इस बड़े खुलासे ने राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।1