Shuru
Apke Nagar Ki App…
एटीएम लूट आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, हरियाणा में मेघालय पुलिस पर हमला; पुलिस फायरिंग में युवक घायल खबर: नूंह जिले के मेवात इलाके में Meghalaya Police की टीम पर भीड़ ने हमला कर एटीएम लूट के आरोपी राहुल खान को छुड़ाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और हथियार छीनने का प्रयास किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई। मामले में पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 🚨
Bhupendra Rai दबंग इंडिया
एटीएम लूट आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, हरियाणा में मेघालय पुलिस पर हमला; पुलिस फायरिंग में युवक घायल खबर: नूंह जिले के मेवात इलाके में Meghalaya Police की टीम पर भीड़ ने हमला कर एटीएम लूट के आरोपी राहुल खान को छुड़ाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और हथियार छीनने का प्रयास किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई। मामले में पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 🚨
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- अफवाहों पर ध्यान न दें, जिले में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं: कलेक्टर दमोह। जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्पष्टीकरण दिया है। Sudhir Kumar Kochar कलेक्टर ने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कहीं जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- डीजल, पेट्रोल, गैस की कोई कमी नहीं कलेक्टर दमोह -कलेक्टर श्री सुधीर कोचर ने कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी एवं गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है, किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक की स्थिति न बनाएं। कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी दल गठित किए गए हैं तथा शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।1
- आदिनाथ कार्स PVT LTD किस प्रकार लूट रही है जो सागर रेल्वे स्टेशन के पास है वहाँ से मेने एक ALTO K10 VXI को खरीदा था जिसका न. MP15ZD6174 है उस की कीमत और लोन इस प्रकार था लेकिन मेरी पहली एमी 11200 की कटी उसी समय मेने लोन प्रोसेस करने वाले अंकित जी से बात करी तो उन्होंने कहा आपका लोन 4 साल का नहीं वल्की 3 साल का कर दिया है आप एक किस्त ऑनलाइन डाल दो जिससे लोन अमाउन्ट कम हो जाएगा मेने 26/10/2023 को कर दी और वह खाते से भी कट गई फिर 28/11/2023 को मेरे खाते मे पैसा होने के बाद भी किस्त नहीं कटी और 6/12/2023 को बैंक के लोग घर आए बोले आपकी किस्त नहीं कटी है तो वह नगद 22500 रूपए ले गए फिर मुझे 11200*36=403200 किस्त भरणी थी और ऐसे ही चलते- चलते 22-08-2025 को अनजान लोगों ने गाड़ी रोकी और 95000 की ओवरड्यू बताने लगे सभी बाते बताने के बाद भी उन्होंने छोटे भाई के साथ मारपीट और लूट की घटना हुई थी जिसकी शिकायत बहेरिया पुलिस स्टेशन मे करी थी जांच के चलते 1-1-2026 को फिर उन्हीं लोगों के द्वारा कार को रोका गया और कहा आपकी 6 किस्त बची है आप आधे पैसे देकर इसका सेटटलमेंट कर लो फिर आपको हम परेशान नहीं करेंगे मेने अपने 6-7 लोगों से मंगवाकर सेटलमेन्ट कर दिया फिर इन्होंने 6-03-2026 को स्कॉर्पियो से आए जिसका नंबर MP06CB0063 था कार रोकी और फिर 69500 की मांग करने लगे मेने कहा अब मेरा कोई भी लोन बकाया नहीं है मेने तुरंत CSP मकरोनिया के सामने कार को रोका और अधिकारी के पास गया तो उन्होंने मकरोनिया पुलिस स्टेशन जाने को कहा मेने कार को लॉक किया और 112 पर कॉल करके मकरोनिया गया वहाँ थाना प्रभारी को समस्या बताई तो वह कहने लगे की लोन हमसे पूंछ के लिया था और कहा कोर्ट जाओ वहाँ से लोटने पर मुझे मेरी कार वहाँ नहीं मिली | तुरंत मे बकिल के साथ बैंक मे गया तो वहा अब भी 4 लाख से ज्यादा देने के बाद भी 395000 का बकाया बताया जाने लगा और कहा जो भी गड़बड़ हुए है तुमारे साथ शोरूम जाओ हमने तो 490000 पूरा पैसा शोरूम को दिया है और शोरूम वालों का कहना की बैंक बालों ने ही किया है1
- मां नर्मदा मंदिर गोटेगांव में आज नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। यह परिक्रमा वासी नासिक (महाराष्ट्र) से आए हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की तथा मां नर्मदा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान “नर्मदे हर” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नर्मदे हर… नर्मदे हर… 🙏1
- छतरपुर जिले से लगे हुए पन्ना जिले से खबर आ रही है निकालकर केन–बेतवा लिंक परियोजना, मझगाय मध्यम सिंचाई परियोजना और रूँझ मध्यम सिंचाई परियोजना से प्रभावित किसानों और आदिवासी परिवारों द्वारा जय किसान संगठन के बैनर तले चलाया जा रहा “न्याय सत्याग्रह” आंदोलन दूसरे दिन कई उतार-चढ़ावों के बाद एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचा। दिन भर चले तनावपूर्ण घटनाक्रम, ताला बंदी, गिरफ्तारी और हल्के लाठीचार्ज जैसे घटनाक्रमों के बीच अंततः प्रशासन को किसानों के साथ वार्ता करनी पड़ी और कुछ प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने कहा कि आंदोलन स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं। उन्होंने स्पष्ट कहा “यदि प्रशासन अपने वादे से मुकरा या तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन पहले से ज्यादा व्यापक और तेज होगा। आंदोलन का दूसरा दिन रहा बेहद तनावपूर्ण दूसरे दिन भी हजारों किसान और आदिवासी महिलाएं कलेक्ट्रेट परिसर में डटी रहीं। प्रशासन द्वारा पानी की सप्लाई रोक दिए जाने के बावजूद आंदोलनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ बल्कि लोगों की संख्या और बढ़ती गई। भीड़ बढ़ने और आंदोलन मजबूत होने से जिला प्रशासन पर दबाव बढ़ता गया। इसी बीच प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। जब प्रशासन ने आंदोलनकारी नेता अमित भटनागर को चर्चा के लिए बुलाया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी प्राथमिक मांग है कि परियोजना से संबंधित सभी दस्तावेज प्रभावित ग्रामीणों को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे पूरी जानकारी के साथ आगे की प्रक्रिया तय कर सकें। बताया जाता है कि प्रशासन ने उन्हें दस्तावेज दिखाने के नाम पर अंदर बुलाया, लेकिन उसी दौरान परिसर में धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी गई और अमित भटनागर को उससे संबंधित नोटिस थमा दिया गया। इस कार्रवाई को आंदोलनकारियों ने प्रशासन की तानाशाही और अमानवीय रवैया बताते हुए विरोध किया। इसी दौरान एसडीएम और आंदोलनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। गिरफ्तारी की घोषणा, महिलाओं का आक्रोश स्थिति तब और गंभीर हो गई जब अमित भटनागर ने अपनी गिरफ्तारी देने की घोषणा कर दी। उनकी घोषणा के बाद पन्ना एसडीएम ने उनको गिरफ्तार कर अंदर ले जाने लगे। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं और किसानों ने भी गिरफ्तारी देने का ऐलान कर दिया। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी और हल्का लाठीचार्ज भी हुआ, इसी दौरान अमित भटनागर और एसडीएम पन्ना के बीच में तीखी नोकझोंक भी हुई। जय किसान संगठन के कार्यकर्ता मंगल यादव को भी इस दौरान चोट लगने की जानकारी सामने आई है। स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया, लेकिन हजारों किसानों और महिलाओं ने आंदोलन स्थल छोड़ने से साफ इनकार कर दिया और गिरफ्तारी देने पर अड़ गए। दबाव में प्रशासन को करनी पड़ी वार्ता बड़ी संख्या में महिलाओं और किसानों के गिरफ्तारी देने की घोषणा के बाद प्रशासन के सामने स्थिति जटिल हो गई। अंततः प्रशासन ने आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए बुलाया और कुछ प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद जय किसान संगठन ने निम्नलिखित शर्तों पर “न्याय सत्याग्रह” आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की। सहमति के मुख्य बिंदु परियोजना प्रभावित प्रत्येक गांव में ग्रामीण प्रशासन द्वारा दिए गए प्रारूप में परियोजना से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करेंगे। इन समस्याओं को जिला प्रशासन को सौंपने के बाद 7 दिन के भीतर उनके निराकरण की प्रक्रिया कर दी जाएगी। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक प्रभावित गांवों में किसी भी प्रकार की बेदखली की कार्रवाई नहीं की जाएगी। केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगाय और रूँझ परियोजना से संबंधित प्रशासनिक आदेश, धारा 11 की कार्यवाही, ग्राम सभा की कार्यवाही, अवार्ड तथा अन्य सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतिलिपि 5 दिन के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजी जाएंगी ये मांगें प्रभावित किसानों और आदिवासी परिवारों से उनके बसे-बसाए गांव जबरन न छीने जाएं। यदि विस्थापन आवश्यक हो तो भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पुनर्वास किया जाए। प्रभावित परिवारों को गांव के बदले गांव बसाकर और कृषि भूमि देकर पुनर्वास किया जाए। प्रभावित महिलाओं के लिए विशेष पुनर्वास पैकेज प्रदान किया जाए। आंदोलन को मिला राजनीतिक समर्थन आंदोलन की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मामले का संज्ञान लिया और अपने प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव को आंदोलन स्थल भेजा। मनोज यादव ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अखिलेश यादव का संदेश पढ़कर सुनाया और किसानों के आंदोलन को खुला समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों और आदिवासी परिवारों को अपनी मांगों के लिए दो-दो दिन तक आंदोलन करना पड़ रहा है, जिससे सरकार की संवेदनहीनता उजागर होती है। व्यापक जनसमर्थन के साथ हुआ आंदोलन इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान, आदिवासी महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पन्ना जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में किसान और आदिवासी अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट होते दिखाई दिए इसमें प्रमुख रूप से अमित भटनागर के साथ, बब्लू यादव, महेश आदिवासी, दिव्या अहिरवार, चिरौनिया आदिवासी,सारनिया आदिवासी, कमलाबाई मंगल यादव, पप्पू आदिवासी, राजू आदिवासी, केदार आदिवासी, लेखराम यादव, लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा, कल्लू आदिवासी गनपत, आदिवासी राजाबेटी आदिवासी, अभू आदिवासी, हल्कुश यादव, रवि आदिवासी,रामकिशोर यादव, राजकुमार तिवारी, शंकर आदिवासी, मुकुंदे आदिवासी, वंश गोपाल सोनी, कमलारानी आदिवासी, शिवरतन दयाराम आदिवासी, महेश आदिवासी, जगदीश आदिवासी, यादव, विद्या रानी, आदिवासी राजू आदिवासी सहित हजारों आदिवासी किसान सहभागी हुये। मीडिया सेल जय किसान संगठन ✊ जय किसान4
- जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात देखिए पूरी खबर1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- एटीएम लूट आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, हरियाणा में मेघालय पुलिस पर हमला; पुलिस फायरिंग में युवक घायल खबर: नूंह जिले के मेवात इलाके में Meghalaya Police की टीम पर भीड़ ने हमला कर एटीएम लूट के आरोपी राहुल खान को छुड़ाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और हथियार छीनने का प्रयास किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई। मामले में पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 🚨1
- गोटेगांव में जिस दुकान में युवको ने मचाया था उत्पात उसी दुकान के सामने पुलिस ने आरोपियों को मुर्गा बना कर लगवाई उठक बैठक1