रायपुर (ब्यावर) जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने बताया कि आज दिनांक 11.02.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा, जिले के समस्त वृत्तधिकारी / थानाधिकारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। अपराध गोष्ठी के दौरान जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर विशेष रूप से समीक्षा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच की जाए तथा पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त अपराधियों की रातत निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अपराधियो की धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए। अवैध मादक पदार्थों की तरकरी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया कि नशा तस्करो के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों एवं मुख्य मागों पर चेकिंग अभियान सघन किए जाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, वारंटों की तामीली, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तथा महिला एवं बाल अपराध से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश भी प्रदान किए गए। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने एवं जनसहयोग से अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Post by Atma Ram Saini1
- 8 दिन में ब्यावर शहर के 60 बस्तियों में हुए हिंदू सम्मेलन आज छावनी क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वाधान में होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र की बस्तियां के लोग शामिल हुए आयोजन की शुरुआत आज रविवार दोपहर 2:00 बजे बैरवा बस्ती स्थित बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम जय श्री राम के नारों से पूरा छावनी क्षेत्र गुज उठा शोभा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह हिंदू समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया शोभा यात्रा बालाजी मंदिर से होते हुए छावनी स्थित गणपति मंदिर मालियान भवन पहुंची जहां पर प्रवचन व धर्म जागरण उद्बोधन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्वाला समाज मालियन बस्ती सांची बस्ती कंजर बस्ती बैरवा बस्ती और जैन कॉलोनी सहित छावनी क्षेत्र के समस्त हिंदू समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई प्रवचन के दौरान महाराज ने कहा कुटुंब प्रबोधन पर बल देते हुए प्रवचन के दौरान रामगोपाल जीमहाराज ने कहा कि प्रत्येक घर में ॐ और स्वस्तिक जैसे सांस्कृतिक प्रतीकों का सम्मान, तुलसी का पौधा, स्वदेशी परिधान और मातृभाषा में संवाद होना चाहिए। उन्होंने भोजन के समय मोबाइल के स्थान पर पारिवारिक संवाद को प्राथमिकता देने, परिवार के साथ धार्मिक यात्राएँ करने और प्रातःकाल धरती माता के चरण स्पर्श जैसे संस्कारों को जीवन में अपनाने का आग्रह कियाओर साथ हीपनघट और एक मरघट पर सभी भेद समाप्त हो जाते हैं, यही समरसता का वास्तविक स्वरूप है।” उन्होंने कहा कि भारत में जन्म लेना हमारा सौभाग्य है और प्रत्येक परिवार को वर्ष में कम से कम एक बार धार्मिक स्थलों की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि परिवार को एकजुट रखने और धार्मिक-सांस्कृतिक संस्कार देने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।1
- दो पक्षों के आपसी विवाद में कई लोग गंभीर रूप से घायल का मामला1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- पाली से खबर मनीष राठौड़ पाली। पाली जिला नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन ने नगर निगम प्रशासन पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मदनलाल तेजी ने बताया कि नगर निगम पाली में पिछले कई महीनों से वेतन भुगतान में देरी की जा रही है। हर माह 10 से 15 तारीख तक वेतन मिलने के कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मुख्य रूप से बताया गया कि वेतन देरी से आने के कारण कर्मचारियों के बैंक लोन की किश्तें समय पर नहीं कट रही हैं, जिससे उन्हें भारी ब्याज और पेनल्टी चुकानी पड़ रही है और उनका सिबिल स्कोर भी खराब हो रहा है। और समय पर पैसा हाथ में न होने से कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं करा पा रहे हैं। जनवरी माह का वेतन खातों में नहीं पहुँचा है, जिससे अल्प वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारी संघ ने मांग की है कि जिले की अन्य नगर पालिकाओं की तर्ज पर नगर निगम पाली में भी हर माह की 1 से 2 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। संघ ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया और संबंधित अधिकारियों को पाबंद नहीं किया, तो कर्मचारी संगठन धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।4
- सेन्दडा ब्यावर बजरी लीज आन्दोलन जारी हजारों की सख्या मे मोजूद ग्रामीण1
- रायपुर (ब्यावर) बजट 2026-27 में — जिला प्रशासन के प्रयासों से अमृतकौर चिकित्सालय के लिए 15 करोड़ स्वीकृत राजस्थान सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना द्वारा भेजे गए 15 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति जिला प्रशासन के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिससे राजकीय अमृतकौर जिला चिकित्सालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने गत दिनों राजकीय अमृतकौर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया था, जिसमें अस्पताल के हॉल एवं कमरों की स्थिति जर्जर पाई गई। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अस्पताल में तीन नए हॉल/कमरों की आवश्यकता बताई गई, क्योंकि वर्तमान में उपलब्ध कक्षों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि राजकीय अमृतकौर जिला चिकित्सालय का भवन लगभग 70 वर्ष पुराना है तथा अस्पताल के तीन हॉल एवं बरामदे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे चिकित्सकों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और मरीजों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में अस्पताल के तीन कमरे एवं हॉल मय बरामदा असुरक्षित घोषित किए जा चुके हैं। चिकित्सालय की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुराने एवं क्षतिग्रस्त हॉल व कमरों के स्थान पर नवीन हॉल मय बरामदा निर्माण, पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत, टाइल्स कार्य, सड़क, नाली एवं सीवरेज व्यवस्था तथा जल निकासी सुधार के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि का बजट प्रावधान स्वीकृत किया गया है। इस बजट स्वीकृति से चिकित्सालय में चिकित्सकों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा तथा मरीजों की देखभाल के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित हो सकेंगी। साथ ही इस अस्पताल से ब्यावर जिले सहित राजसमंद, पाली एवं भीलवाड़ा के निकटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस महत्वपूर्ण बजट प्रावधान से चिकित्सा विभाग एवं आमजन में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार की सकारात्मक पहल को बल मिलेगा।1
- नागौर: मेड़तासिटी कस्बे में हुए चर्चित पंकज सोनी हत्याकांड का नागौर पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इजरायल और संटुकर, दोनों पश्चिम बंगाल निवासी बताए जा रहे हैं।1
- Post by Suman Press1