चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त द्वारा निरीक्षण गुमला: आज बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं की गहन जांच की। इस क्रम में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति एवं उनके रख-रखाव का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने संपूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों की सीलिंग, डबल लॉक प्रणाली सहित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने तथा सभी उपकरणों के नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। मौके पर डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि—कांग्रेस पार्टी से फिरोज आलम एवं रामनिवास प्रसाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा से रणजीत सरदार, राष्ट्रीय जनता दल से रविन्द्र बड़ाइक एवं अरविंद कुमार महतो—सहित निर्वाचन कार्यालय के शेखर कुमार, विकास शर्मा, शशिकांत भारती एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।
चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त द्वारा निरीक्षण गुमला: आज बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं की गहन जांच की। इस क्रम में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति एवं उनके रख-रखाव का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने संपूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों की सीलिंग, डबल लॉक प्रणाली सहित भारत निर्वाचन आयोग
द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने तथा सभी उपकरणों के नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। मौके पर डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि—कांग्रेस पार्टी से फिरोज आलम एवं रामनिवास प्रसाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा से रणजीत सरदार, राष्ट्रीय जनता दल से रविन्द्र बड़ाइक एवं अरविंद कुमार महतो—सहित निर्वाचन कार्यालय के शेखर कुमार, विकास शर्मा, शशिकांत भारती एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।
- pulic se mar pit1
- Post by Altamas Rja1
- Post by AAM JANATA1
- एनसीसी कैडेट्स से जांच और मेडिकल प्रणाम पत्र के नाम पर मांगा गया पैसा, डीसी तक पहुंचा मामला जुटती भीड़ को देख कार्यालय छोड़ भागें पदाधिकारी और कर्मी समाज सेवी संजय वर्मा ने उपायुक्त को फोन कर अवैध वसुली का जानकारी दिए एनसीसी कैडेट्स ने कहा चार दिनों से लगातार अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं। हम तो विद्यार्थी हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पढ़ाई के साथ तैयारी कर रहे हैं। हमें नहीं पता था कि सरकारी अस्पताल और कार्यालय में अवैध वसुली किया जाता हैं। यह मामला गुमला जिला अंतर्गत रेफरल अस्पताल सिसई का हैं। यह मामला से स्पष्ट पता चल रहा हैं कि अस्पताल में सेवा कम और पैसों का वसूली अधिक किया जाता हैं। बड़ी बात तो यह हैं कि जांच घर के बाहर कोई जांच शुल्क तालिका बोर्ड नहीं लगाया गया हैं और ना ही शुल्क जमा करने के बाद भी मरीजों को रसीद दिया जाता हैं। आखिर रोज दिन सैकड़ों मरीजों से जांच के नाम पर लिया गया पैसा कहा जाता हैं। इस बारे में जब उपस्थित पदाधिकारी और कर्मी से जानने का प्रयास किया गया तो वे लोग भागते नजर आए। सिसई प्रखंड अंतर्गत कार्तिक प्लस टू उच्च विद्यालय छारदा के 50 एनसीसी कैडेट्स एनसीसी कैंप में जाने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने रेफरल अस्पताल सिसई आए थे। कैडेट्स ने बताया कि बीते मंगलवार से अस्पताल का चक्कर काट रहे थे लेकिन समय पर जांच भी नहीं किया गया और ना ही सर्टिफिकेट दिया गया। सोमवार को सर्टिफिकेट देने के समय जांच और सर्टिफिकेट के नाम पर प्रत्येक कैडेट्स से ₹30 का मांग किया गया। जब छात्रों ने देने से इनकार कर दिया तो उनको प्रमाण पत्र नहीं दिया गया।1
- Post by Salim Dungdung1
- ठेठाईटांगर:- नव अभिषिक्त श्रद्धेय फा रवि सोरेंग के प्रथम धन्यवादी ख्रीस्तयाग मिशा समारोहस सलंगापोस पारिस अन्तर्गत ताराबोगा ठेठाईटांगर प्रखंड स्थित आवास परिसर में हुआ । जिसमें कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाडी उपस्थित हुए। और नव अभिषिक्त श्रद्धेय फा रवि सोरेंग को बधाई और शुभ कामना दिया। अपने संबोधन में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि फा रवि सोरेंग जी को ईश्वर ने चुना और ईश्वर के बुलाहट को फा ने अपने व्यक्तिगत अभिलाषाओं और पारिवारिक जीवन को त्याग कर परमेश्वर, कलीसिया और परमेश्वर की सबसे उत्तम श्रृष्टि अर्थात मनुष्यों की सेवा का रास्ता को चुना इसलिए हम सभी धन्यवाद देते हैं और फा के माता पिता और पुरे परिवार को भी धन्यवाद देते हैं कि इन्हो ने अपने जीगर के टुकड़े और अपने बुढ़ापे के सहारे को ईश्वर, कलीसिया और हम मनुष्यों की सेवा के समर्पित किए ताकि हम सभों को अनन्त आनन्द के राज्य अर्थात स्वर्ग का रास्ता दिखा सके। उपस्थित सभी फादर ,सिस्टर्स को भी धन्यवाद दिए । इन्होंने भी त्याग कर ईश्वर और हम मनुष्यों की सेवा का रास्ता को चुना । इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी माता पिता भाई बहनों को जो इस पावन पवित्र घटना का गवाही बने और सभों ने नव अभिषिक्त फा को बधाई और शुभ कामना दिए। इस पावन अवसर पर सलंगापोछ पारिस प्रिष्ट फा युजिन और उसके सभी सहायक फादर और धर्म बहने और विधायक प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, जॉन कुल्लू,असित केरकेट्टा, रतन डुंगडुंग, ब्रिजिट केरकेट्टा,और काफी संख्य में माता,पिता औेर भाई बहनें उपस्थित थी।1
- सड़क हादसे ने खोली चैनपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, डॉक्टर और एंबुलेंस के अभाव में गई एक जान चैनपुर को अनुमंडल का दर्जा मिले लंबा समय बीत चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर बुनियादी सुविधाओं की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम पांच बजे बताया गया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के पाराहटोली के समीप हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी दावों की पोल खोलकर रख दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुग्गासरवा निवासी अलबिनुस लकड़ा (पिता जॉर्ज लकड़ा) और अभय एक्का (पिता जोसेफ एक्का) स्कूटी से पैनसो बाजार से गाय खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाराहटोली के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार एवं एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं रहने के कारण घायल अलबिनुस लकड़ा को मृत घोषित तक नहीं किया जा सका। अस्पताल पहुंचने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई, जिसके बाद कागजी प्रक्रिया के लिए शव को गुमला सदर अस्पताल रेफर करना पड़ा। बताया गया कि अस्पताल परिसर में एंबुलेंस खड़ी तो है, लेकिन लंबे समय से कंडम घोषित होने के कारण उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। मौके पर पहुंचे प्रखंड उप प्रमुख प्रमोद खलखो ने बताया कि घायल अभय एक्का की गंभीर स्थिति को देखते हुए कई बार एक सौ आठ एंबुलेंस सेवा को कॉल किया गया, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अंततः मजबूर होकर परिजनों को निजी व्यवस्था से मृतक और घायल को अस्पताल ले जाना पड़ा। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अनुमंडल बनने के बावजूद यदि समय पर डॉक्टर और एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पा रही है, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।1
- Post by Altamas Rja1
- Post by AAM JANATA1