सावन के महीने में भी श्री राम जानकी मंदिर के द्वार पर लगा ताला, ग्रामीणों में आक्रोश,आंदोलन की चेतावनी हाथरस,5 अगस्त 2026 । उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के मुरसान विकास खंड जटोई का श्री राम जानकी मंदिर करीब डेढ़ माह से लावारिस और वीरान स्थिति में पड़ा हुआ है.यहां डेढ़ माह से मंदिर में ना तो पूजा हो रही है ना ही आरती, यहां तक कि मंदिर की साफ सफाई भी नहीं हो रही है. जिससे कुछ ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है. जब इस मंदिर के हालात और स्थिति का वीडियो बनाकर दिन मंगलवार की सांय 6 बजकर 16 मिनट पर गांव के शख्स सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चौधरी ने ग्राम पंचायत जटोई के व्हाट्सएप ग्रुप पर लाइव वीडियो 4 मिनट 44 सेकंड का डाला तो ग्रामीणों में आक्रोष देखा गया. सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चौधरी ने ग्राम पंचायत जटोई और ग्राम प्रधान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर श्री राम जानकी मंदिर के हालात और स्थिति नहीं संभाले गए तो श्री राम जानकी मंदिर पर ही अनिश्चितकालीन सोमवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा. व्हाट्सएप ग्रुप पर श्री राम जानकी मंदिर के मुद्दे पर गांव के योगेश दीक्षित उर्फ लखमी बौहरे भड़क गए और उन्होंने कहा कि श्री राम जानकी मंदिर के इन हालातों का आखिर कौन जिम्मेदार है, उन्होंने कहा जो लोग मंदिर खेत की जमीन की बोली लगाते हैं और ठाकुर जी के पैसे को जो अपने पास रखते हैं वही लोग इस मंदिर की नैतिक जिम्मेदारी लें और उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती भी है क्योंकि ठाकुर जी का पैसा उनके पास रहता है. लख्मी बौहरे ने कहा कि इससे बदनामी हो रही है, आने वाले सोमवार से पहले मंदिर की स्थिति को संभाल लिया जाये.योगेंद्र दीक्षित उर्फ गामा बौहरे ने कहा कि मंदिर के हालात चिंताजनक है, इस विषय पर गाँव के सभी लोगों को ध्यान देना चाहिये.जाये.गांव के राजू पौनियां ने कहा की यह मुद्दा काफी गंभीर है. सुनील दीक्षित ने श्री राम जानकी मंदिर का ट्रस्ट बनाने की सलाह दी और उन्होंने यह भी कहा कि मैं मंदिर की सेवा खुद करूंगा ठाकुर जी के खेत का पैसा मुझे दिया जाए. तेजवीर सिंह मुखिया,प्रवीन दीक्षित, नीरज सिंह, विराट रावत,हाकिम पौनियां, देवी सिंह पौनियां, जीतू गौड़, कुश पौनियां के अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी अपने विचार व्हाट्सएप ग्रुप पर चली बहस में रखे . बता दें कि ग्राम पंचायत जटोई का श्री राम जानकी मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है इस श्री राम जानकी मंदिर से लगी करीब 14 बीघा जमीन ठाकुर जी के नाम पर फिलहाल है.जिसकी बोली गांव के स्वयंभू कमेटी के कुछ चुनिंदा लोग लगाते हैं और उस धनराशि को अपनी ही पास रख लेते हैं. श्री राम जानकी ठाकुर जी की जमीन का फिलहाल करीब 3.5 लाख रुपये गांव की स्वघोषित कमेटी के लोगों के पास बताया जाता है. ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह से जब इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा बयान मत लगाइए क्योंकि मुझे कोई गांव में पूछता नहीं है खेत की जब बोली लगाई जाती है उस वक्त भी मुझे कैसी भी कोई सूचना नहीं दी जाती है जाट और ब्राह्मणों का यह मसला है उन्हीं से इस विषय पर बात करो.

- सावन के महीने में भी श्री राम जानकी मंदिर के द्वार पर लगा ताला, ग्रामीणों में आक्रोश,आंदोलन की चेतावनी हाथरस,5 अगस्त 2026 । उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के मुरसान विकास खंड जटोई का श्री राम जानकी मंदिर करीब डेढ़ माह से लावारिस और वीरान स्थिति में पड़ा हुआ है.यहां डेढ़ माह से मंदिर में ना तो पूजा हो रही है ना ही आरती, यहां तक कि मंदिर की साफ सफाई भी नहीं हो रही है. जिससे कुछ ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है. जब इस मंदिर के हालात और स्थिति का वीडियो बनाकर दिन मंगलवार की सांय 6 बजकर 16 मिनट पर गांव के शख्स सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चौधरी ने ग्राम पंचायत जटोई के व्हाट्सएप ग्रुप पर लाइव वीडियो 4 मिनट 44 सेकंड का डाला तो ग्रामीणों में आक्रोष देखा गया. सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चौधरी ने ग्राम पंचायत जटोई और ग्राम प्रधान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर श्री राम जानकी मंदिर के हालात और स्थिति नहीं संभाले गए तो श्री राम जानकी मंदिर पर ही अनिश्चितकालीन सोमवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा. व्हाट्सएप ग्रुप पर श्री राम जानकी मंदिर के मुद्दे पर गांव के योगेश दीक्षित उर्फ लखमी बौहरे भड़क गए और उन्होंने कहा कि श्री राम जानकी मंदिर के इन हालातों का आखिर कौन जिम्मेदार है, उन्होंने कहा जो लोग मंदिर खेत की जमीन की बोली लगाते हैं और ठाकुर जी के पैसे को जो अपने पास रखते हैं वही लोग इस मंदिर की नैतिक जिम्मेदारी लें और उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती भी है क्योंकि ठाकुर जी का पैसा उनके पास रहता है. लख्मी बौहरे ने कहा कि इससे बदनामी हो रही है, आने वाले सोमवार से पहले मंदिर की स्थिति को संभाल लिया जाये.योगेंद्र दीक्षित उर्फ गामा बौहरे ने कहा कि मंदिर के हालात चिंताजनक है, इस विषय पर गाँव के सभी लोगों को ध्यान देना चाहिये.जाये.गांव के राजू पौनियां ने कहा की यह मुद्दा काफी गंभीर है. सुनील दीक्षित ने श्री राम जानकी मंदिर का ट्रस्ट बनाने की सलाह दी और उन्होंने यह भी कहा कि मैं मंदिर की सेवा खुद करूंगा ठाकुर जी के खेत का पैसा मुझे दिया जाए. तेजवीर सिंह मुखिया,प्रवीन दीक्षित, नीरज सिंह, विराट रावत,हाकिम पौनियां, देवी सिंह पौनियां, जीतू गौड़, कुश पौनियां के अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी अपने विचार व्हाट्सएप ग्रुप पर चली बहस में रखे . बता दें कि ग्राम पंचायत जटोई का श्री राम जानकी मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है इस श्री राम जानकी मंदिर से लगी करीब 14 बीघा जमीन ठाकुर जी के नाम पर फिलहाल है.जिसकी बोली गांव के स्वयंभू कमेटी के कुछ चुनिंदा लोग लगाते हैं और उस धनराशि को अपनी ही पास रख लेते हैं. श्री राम जानकी ठाकुर जी की जमीन का फिलहाल करीब 3.5 लाख रुपये गांव की स्वघोषित कमेटी के लोगों के पास बताया जाता है. ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह से जब इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा बयान मत लगाइए क्योंकि मुझे कोई गांव में पूछता नहीं है खेत की जब बोली लगाई जाती है उस वक्त भी मुझे कैसी भी कोई सूचना नहीं दी जाती है जाट और ब्राह्मणों का यह मसला है उन्हीं से इस विषय पर बात करो.1
- हाथरस व्यवसायी के घर व दुकान से भारी मात्रा में 1,2,5 के अवैध सिक्कों की बरामदगी की गई हाथरस में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद अवैध सिक्कों के बड़े मामले में अब कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में एक व्यवसायी के घर और दुकान पर की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में एक, दो और पांच रुपये के सिक्के बरामद किए गए। इस मामले में थाना कोतवाली सदर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बरामद सिक्कों के स्रोत तथा इनके उपयोग की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हाथरस ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मामले से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाल रही है, ताकि अवैध गतिविधियों में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1
- 🎙️ पॉडकास्ट सीरीज़ – ज्योतिष सरल भाषा में (Day 2) विषय: क्या ग्रह हमारी किस्मत बदल देते हैं? 🎙️ पॉडकास्ट सीरीज़ – ज्योतिष सरल भाषा में (Day 2) विषय: क्या ग्रह हमारी किस्मत बदल देते हैं?1
- भगवान श्रीराम के कथित अपमान के विरोध में सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन हाथरस, 04 अगस्त 2026। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा मंगलवार को घंटाघर चौराहा, हाथरस पर दिल्ली संसद में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र एवं भगवा वस्त्रों के कथित अपमान के विरोध में सांसद पप्पू यादव का शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अलावा आम हिंदू समाज की बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम एवं सनातन धर्म के सम्मान में नारे लगाए तथा इस प्रकार की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी धर्म, देवी-देवता अथवा धार्मिक प्रतीकों का अपमान समाज में वैमनस्य उत्पन्न करता है और ऐसी घटनाओं से बचा जाना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते विश्व हिंदू परिषद हाथरस जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि सनातन समाज अपनी आस्था के सम्मान के लिए सदैव लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने संबंधित प्रकरण में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा जिस तरह रावण ने साधु का भेष रख कर सीता जी का हरण किया उसी तरह अपराधी पप्पू यादव ने साधु भेष धारण कर सम्पूर्ण सनातन संस्कृति व संत समाज का अपमान किया है, जो बर्दाश्त से बाहर है। जिसमें राहुल गांधी अवधेश प्रताप सिंह व समाजवादी पार्टी व कांग्रेस ने साथ दिया। क्या यह लोग कभी-कभी अन्य मजहबों के महापुरुषों का भेष धारण कर नोटंकी कर सकते हैं ? बार बार हिंदू समाज पर ही चोट क्यों? विभाग संयोजक बजरंग दल हर्षित गोड़ ने इस तरह के कृत्य पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटना पुनः न हो अन्यथा बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा। जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री ने कहा बहराइच में सालार मसूद गाजी की दरगाह में हजारों करोड रुपए का घपले आरोप लगा पप्पू यादव एवं इनके बाप अखिलेश यादव राहुल गांधी अवधेश यादव में हिम्मत हो तो जाली टोपी पहनकर वहां विरोध करें। लेकिन हिंदुस्तान सनातनियों का देश है यहां पर संतों का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री प्रवीन खंडेलवाल, जिला सह मंत्री अमरदीप जी, जिला प्रसार प्रमुख अमित कुशवाहा जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, नगर उपाध्यक्ष दीपू वार्ष्णेय, डा० राहुल सिंह, राजीव प्रताप सिंह , नगर मंत्री विजय गुप्ता नगर जिला विद्यार्थी प्रमुख तरुण, नवीन बजरंगी, हर्ष चौहान, सोनू पहलवान, शिवम पंडित जी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता व नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित शिवरों का डीएम अतुल वत्स ने किया निरीक्षण.... श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह के साथ मथुरा-बरेली राजमार्ग पर हाथरस से सिकंदराराऊ तक कांवड़ यात्रा मार्ग और विभिन्न शिविरों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने हाथरस से सलेमपुर चौकी तक पूरे कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने शिविरों में रोस्टर के अनुसार तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका का मिलान किया, जिसमें सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविरों में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की भी जांच की तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। डीएम और एसपी ने शिविरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी। सभी कैमरे ऑनलाइन पाए गए, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके।1
- नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार केंटर ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के कुंवरपुर के पास तेज रफ्तार कैंटर में एक बाइक को पीछे जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में आगरा से लौट रहे बाइक सवार दंपति में महिला संजीदा पत्नी इमरान उर्फ गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक चला रहे व्यक्ति इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने व्यक्ति को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतक महिला की रिश्तेदारों ने बताया कि बाइक सवार दंपति आगरा से लौटकर हाथरस आ रही थे तभी आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के कुंवरपुर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई वहीं व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यक्ति को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने कैंटर गाड़ी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- हाथरस में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी1