अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जनसुनवाई संपन्न 48 आवेदनों पर हुई सुनवाई, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पांढुर्णा / 21 अप्रैल 2026/ राज्य शासन द्वारा संचालित साप्ताहिक जनसुनवाई के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सुनवाई की जाती है। अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जनसुनवाई संपन्न 48 आवेदनों पर हुई सुनवाई, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पांढुर्णा / 21 अप्रैल 2026/ राज्य शासन द्वारा संचालित साप्ताहिक जनसुनवाई के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सुनवाई की जाती है। इसी क्रम में आज कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने 48 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूरस्थ अंचलों से आए नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भू-अधिकार पट्टा उपलब्ध कराने, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, जाति प्रमाण पत्र जारी करने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने तथा खसरा-नक्शा दुरुस्ती से संबंधित प्रकरण शामिल रहे। इसके अतिरिक्त कई आवेदकों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याएँ भी प्रस्तुत कीं। इनमें मनोज उइके (सावजपानी, पो. कोढाली) द्वारा वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत कृषि भूमि के स्वामित्व की जांच एवं पट्टा आवंटन, देवकी बघेल (पंढरी) द्वारा विधवा पेंशन, प्रभाकर लिखारे (वार्ड क्रमांक 13, नगर परिषद मोहगांव) द्वारा शौचालय के लिए हितग्राही अंशदान राशि, सरिता वंजारी (धावडीखापा) द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, प्रशांत आष्टीकर (चिचोलीबड) द्वारा भूमि से अवैध कब्जा हटाने, कमला कुमरे (राजोराकला) द्वारा जलाशय डूब प्रभावित भूमि का शेष मुआवजा, बेगम शाह (आजंगांव) द्वारा वृद्धाश्रम संचालन के लिए आर्थिक सहायता, अर्चना धावडे (वाडेगांव) द्वारा पुत्र के सीएम राइज स्कूल पांढुर्णा में कक्षा 11वीं में प्रवेश, नामदेव डाले (सिवनी) द्वारा डोलनाला जलाशय डूब क्षेत्र मुआवजा, मानिकराव सोमकुंवर (मोरगोंदी) द्वारा व्यवसायिक थ्री-फेज विद्युत समस्या, प्रविना (हिवरासेनाडवार) द्वारा संबल योजना का लाभ तथा ज्योतिपाल बोरकर द्वारा हिंदू विवाह अधिनियम 1984 के अंतर्गत पंजीयन से संबंधित आवेदन शामिल रहे। जनसुनवाई कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बंदू सूर्यवंशी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जनसुनवाई संपन्न 48 आवेदनों पर हुई सुनवाई, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पांढुर्णा / 21 अप्रैल 2026/ राज्य शासन द्वारा संचालित साप्ताहिक जनसुनवाई के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सुनवाई की जाती है। अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जनसुनवाई संपन्न 48 आवेदनों पर हुई सुनवाई, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पांढुर्णा / 21 अप्रैल 2026/ राज्य शासन द्वारा संचालित साप्ताहिक जनसुनवाई के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सुनवाई की जाती है। इसी क्रम में आज कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष
में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने 48 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूरस्थ अंचलों से आए नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भू-अधिकार पट्टा उपलब्ध कराने, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, जाति प्रमाण पत्र जारी करने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने तथा खसरा-नक्शा दुरुस्ती से संबंधित प्रकरण शामिल रहे। इसके अतिरिक्त कई
आवेदकों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याएँ भी प्रस्तुत कीं। इनमें मनोज उइके (सावजपानी, पो. कोढाली) द्वारा वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत कृषि भूमि के स्वामित्व की जांच एवं पट्टा आवंटन, देवकी बघेल (पंढरी) द्वारा विधवा पेंशन, प्रभाकर लिखारे (वार्ड क्रमांक 13, नगर परिषद मोहगांव) द्वारा शौचालय के लिए हितग्राही अंशदान राशि, सरिता वंजारी (धावडीखापा) द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, प्रशांत आष्टीकर (चिचोलीबड) द्वारा भूमि से अवैध कब्जा हटाने, कमला कुमरे (राजोराकला) द्वारा जलाशय डूब प्रभावित भूमि का शेष मुआवजा, बेगम शाह (आजंगांव) द्वारा वृद्धाश्रम संचालन के लिए आर्थिक सहायता, अर्चना धावडे (वाडेगांव) द्वारा पुत्र के सीएम राइज
स्कूल पांढुर्णा में कक्षा 11वीं में प्रवेश, नामदेव डाले (सिवनी) द्वारा डोलनाला जलाशय डूब क्षेत्र मुआवजा, मानिकराव सोमकुंवर (मोरगोंदी) द्वारा व्यवसायिक थ्री-फेज विद्युत समस्या, प्रविना (हिवरासेनाडवार) द्वारा संबल योजना का लाभ तथा ज्योतिपाल बोरकर द्वारा हिंदू विवाह अधिनियम 1984 के अंतर्गत पंजीयन से संबंधित आवेदन शामिल रहे। जनसुनवाई कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बंदू सूर्यवंशी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
- खेड़ी कला के एक किसान के खेत में आग लग गई थी ग्रामीण ने डायल 112 पर सूचना दी और डायल 112 ने फायर वाहन को सूचना दोनों मौके पर जाकर आग पर काबू पाए1
- पांढुर्णा:-संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प, सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन पांढुर्णा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके महान विचारों एवं सामाजिक समरसता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सभी ने यह संकल्प लिया कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय एवं अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्यों का भी बोध कराते हैं। इस दौरान एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, जिला पंचायत सदस्य सुनंदा ताई डोंगरे सहित लक्ष्मीकांत बोरकर, विनोद वस्त्राणे, माधोराव पाटील, सुखदेव सोमकुवर, दिवाकर बागड़े, निलीमा शैंडे एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।1
- कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- हत्या के प्रकरण मे पेरोल पर आये सजायाब आरोपी करीबन 10 वर्ष से था फरार मुलताई पुलिस ने किया गिरफ्तार । बैतूल जिले में हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा पुलिस टीम गठित कर वर्ष 2012 के हत्या के प्रकरण मे माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के वारंटी को किया गिरफ्तार। कार्यवाही का विवरण - चौकी मासोद थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत निवासरत आरोपी इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले उम्र 42 साल निवासी ईटावा का माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के सी.आर.ए नंबर 1286/2012 मे गिरफ्तारी वारंट जारी कर थाना मुलताई को दिनांक 18.04.23 तामीली हेतू प्राप्त हुया था । उक्त आरोपी हत्या के प्रकरण मे सजा होने के पश्चात पैरोल मे बाहर आया एवं फरार हो गया था आरोपी अत्याधिक शातिर किस्म का होकर लगभग 10 वर्षो से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जाकर मुखबिर लगाये गये थे । पुलिस द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर से वारंट प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले उम्र 42 साल निवासी ईटावा को औरंगाबाद से बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया एवं विधिवत गिरफ्तार कर माननीय सीजीएम न्यायालय बैतूल मे आज दिनांक 21.04.26 को पेश किया गया । आरोपी का नाम - इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले उम्र 42 साल निवासी ईटावा मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरी. नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि अमित पवार , प्र.आर. वलराम सरेयाम, प्र.आर. रामकृष्ण सिलारे प्र.आर. हाकमसिंह आर. शिवराम आर. मेहमान की मुख्य भूमिका रही है ।1
- Post by Kashinath Sahu1
- आमला। बोरी घाट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक DJ वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट पीछे की ओर लुढ़क गया। घटना के दौरान वाहन में सवार लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाट के खतरनाक ढलान पर वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिससे वाहन तेजी से पीछे की ओर खिसकने लगा। इस अप्रत्याशित स्थिति से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और वाहन को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया और वाहन को सुरक्षित करने में मदद की। इस घटना में वाहन को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं, पुलिस को सूचना दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि वाहन की रफ्तार और अधिक होती या समय पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह घटना एक गंभीर हादसे में बदल सकती थी।2
- छिंदवाड़ा जनसुनवाई: कलेक्टर नारायण ने 159 शिकायतें सुनीं! त्वरित निर्देश छिंदवाड़ा में मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई की। राज्य शासन के कार्यक्रम में शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों से आए 159 आवेदकों ने जमीन सीमांकन, संबल योजना, सड़क निर्माण, अनुकंपा नियुक्ति, पीएम आवास जैसे मुद्दे उठाए। कलेक्टर ने तत्काल नोटिस जारी कर अधिकारियों को तेज़ निराकरण के निर्देश दिए, कई मामलों को समय-सीमा बैठक में भेजा। ग्राम ढोडाकुही के आसलाल इनवाती ने अतिक्रमण हटाने, उमरेठ के सेवाराम ने पीएम आवास राशि की मांग की। एडीएम धीरेंद्र सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे। अपडेट रहें।1
- पांढुर्णा:-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली सहायता, अब बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा। पांढुर्णा जिले के काराघाट कामठी गांव की निवासी मीना परतेती आज मातृत्व सुरक्षा की एक मिसाल बनकर सामने आई हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से उनकी जिंदगी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। मीना परतेती, जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी के अभाव में कई समस्याओं का सामना कर रही थीं। इसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें योजना की जानकारी दी और उनका पंजीयन कराया। योजना के तहत उन्हें किस्तों में आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने आहार में दाल, हरी सब्जियां और फल शामिल किए। साथ ही नियमित टीकाकरण और ANC जांच करवाकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन और अपनी जागरूकता के चलते मीना ने सभी आवश्यक सावधानियां अपनाईं, जिसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। आज मीना परतेती गांव की अन्य महिलाओं को भी इस योजना के बारे में जागरूक कर रही हैं और उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं। यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।1