logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न नीमच 15 सितम्बर 2026।आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं माध्यमिक विद्यालय बर्डीया जागीर में नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 37 हितग्राहियों को पोषण एवं प्रोटीन युक्त आहार के महत्व की जानकारी दी गई। इसमें किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं उपस्थित महिलाओं को संतुलित एवं विविध आहार के संबंध में जागरूक किया गया। आयुर्वेद के दृष्टिकोण से उचित मात्रा में गर्म, सुपाच्य एवं हितकर आहार लेने तथा भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन एवं खनिज पदार्थों का संतुलित समावेश रखने की जानकारी दी गई। साथ ही स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध दाल, चना, मूंग, सोयाबीन, दूध-दही एवं मूंगफली जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। माध्यमिक विद्यालय बर्डीया जागीर में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के संबंध में भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। नशे के कारण स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में समझाया गया तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में पंचायत सदस्य, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान, कंपाउंडर गोपाल कृष्ण गंधर्व, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, पूर्णेश राठौर ए.एन.एम., माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

1 day ago
user_Mukesh rathor
Mukesh rathor
Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
1 day ago
43f10b6d-9060-4975-8040-9e88da695ab5

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न नीमच 15 सितम्बर 2026।आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं माध्यमिक विद्यालय बर्डीया जागीर में नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 37 हितग्राहियों को पोषण एवं प्रोटीन युक्त आहार के महत्व की जानकारी दी गई। इसमें किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं उपस्थित महिलाओं को संतुलित एवं विविध आहार के संबंध में जागरूक किया गया। आयुर्वेद के दृष्टिकोण से उचित मात्रा में गर्म, सुपाच्य एवं हितकर आहार लेने तथा भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन एवं खनिज पदार्थों का संतुलित समावेश रखने की जानकारी दी गई। साथ ही स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध दाल, चना, मूंग, सोयाबीन, दूध-दही एवं मूंगफली जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों

46284760-145f-4d85-9ce7-3069c755754e

को आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। माध्यमिक विद्यालय बर्डीया जागीर में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के संबंध में भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। नशे के कारण स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में समझाया गया तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में पंचायत सदस्य, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान, कंपाउंडर गोपाल कृष्ण गंधर्व, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, पूर्णेश राठौर ए.एन.एम., माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • एक पैन, दो पहचान? शाकिर के दस्तावेजों से कथित GST फर्म का मामला, 2017 से चल रही फर्म पर उठे सवाल नीमच/मनासा। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग और फर्जी जीएसटी पंजीयन से जुड़ा मामला सामने आया है। मनासा निवासी शाकिर खान ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड और व्यक्तिगत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वर्ष 2017 में रामपुरा स्थित हाकिमी ट्रेडर्स के नाम से कथित तौर पर GST फर्म का पंजीयन करा दिया गया। शाकिर खान का कहना है कि उन्होंने न तो इस फर्म के लिए कोई आवेदन किया और न ही अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल की किसी को अनुमति दी। इसके बावजूद उनके नाम और पैन कार्ड से जुड़ी फर्म का संचालन किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह फर्म आज भी सक्रिय बताई जा रही है और इसके माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शाकिर के पैन कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल किसने किया और बिना उनकी जानकारी के GST पंजीयन कैसे हो गया? शाकिर के अनुसार, उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से मिली। जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत 19 अगस्त 2026 को मनासा थाने में की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शाकिर खान ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फर्म का वास्तविक संचालन कौन कर रहा था, GST पंजीयन किस आधार पर हुआ और कथित लेन-देन में शाकिर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कैसे किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    1
    एक पैन, दो पहचान? शाकिर के दस्तावेजों से कथित GST फर्म का मामला, 2017 से चल रही फर्म पर उठे सवाल
नीमच/मनासा। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग और फर्जी जीएसटी पंजीयन से जुड़ा मामला सामने आया है। मनासा निवासी शाकिर खान ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड और व्यक्तिगत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वर्ष 2017 में रामपुरा स्थित हाकिमी ट्रेडर्स के नाम से कथित तौर पर GST फर्म का पंजीयन करा दिया गया।
शाकिर खान का कहना है कि उन्होंने न तो इस फर्म के लिए कोई आवेदन किया और न ही अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल की किसी को अनुमति दी। इसके बावजूद उनके नाम और पैन कार्ड से जुड़ी फर्म का संचालन किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह फर्म आज भी सक्रिय बताई जा रही है और इसके माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शाकिर के पैन कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल किसने किया और बिना उनकी जानकारी के GST पंजीयन कैसे हो गया?
शाकिर के अनुसार, उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से मिली। जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत 19 अगस्त 2026 को मनासा थाने में की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद शाकिर खान ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फर्म का वास्तविक संचालन कौन कर रहा था, GST पंजीयन किस आधार पर हुआ और कथित लेन-देन में शाकिर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कैसे किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम रामपुरा। नगर में इन दिनों 10 दिवसीय गणेश उत्सव का उल्लास छाया हुआ है। जगह-जगह रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजमान हैं। गणेश पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन आरती सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं को मच्छरजनित बीमारियों से बचाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद रामपुरा द्वारा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में फॉगिंग मशीन से धुआं कराया गया। नगर परिषद की टीम ने किले वाला दरवाजा, कुशलपुरा, ललिया की पाल, गायरी मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, गढ़िया महादेव, पंजाबी मोहल्ला, मानक चौक, बड़ा बाजार, जगदीश मंदिर, भोई मोहल्ला चवरिया, भोई मोहल्ला काला चबूतरा, बाबा मोहल्ला, भोई कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर फॉगिंग की। गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास का उद्देश्य मच्छरों के प्रकोप को कम करना और लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। नगरवासियों ने गणेश पंडालों में फॉगिंग कराए जाने की पहल का स्वागत किया है।
    1
    गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम
गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम
रामपुरा। नगर में इन दिनों 10 दिवसीय गणेश उत्सव का उल्लास छाया हुआ है। जगह-जगह रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजमान हैं। गणेश पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन आरती सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
इसी बीच श्रद्धालुओं को मच्छरजनित बीमारियों से बचाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद रामपुरा द्वारा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में फॉगिंग मशीन से धुआं कराया गया।
नगर परिषद की टीम ने किले वाला दरवाजा, कुशलपुरा, ललिया की पाल, गायरी मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, गढ़िया महादेव, पंजाबी मोहल्ला, मानक चौक, बड़ा बाजार, जगदीश मंदिर, भोई मोहल्ला चवरिया, भोई मोहल्ला काला चबूतरा, बाबा मोहल्ला, भोई कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर फॉगिंग की।
गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास का उद्देश्य मच्छरों के प्रकोप को कम करना और लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।
नगरवासियों ने गणेश पंडालों में फॉगिंग कराए जाने की पहल का स्वागत किया है।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ऋषि पंचमी पर झरनेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब मनासा। ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर आज मनासा क्षेत्र के प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव मंदिर, चौकड़ी में आस्था का बड़ा सैलाब उमड़ पड़ा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन महिलाओं ने व्रत रखकर यहाँ के पवित्र और प्राकृतिक कुंड में 108 डुबकी लगाई। मनासा सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु यहाँ सुबह से ही स्नान के लिए पहुँचने लगी थीं।पवित्र स्नान के बाद सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा- अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ से पूरा मंदिर परिसर दिनभर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।झरनेश्वर महादेव में ऋषि पंचमी पर उमड़ी यह भारी भीड़, क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपरा को साफ दर्शाती है।
    1
    ऋषि पंचमी पर झरनेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब
मनासा। ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर आज मनासा क्षेत्र के प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव मंदिर, चौकड़ी में आस्था का बड़ा सैलाब उमड़ पड़ा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन महिलाओं ने व्रत रखकर यहाँ के पवित्र और प्राकृतिक कुंड में 108 डुबकी लगाई। मनासा सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु यहाँ सुबह से ही स्नान के लिए पहुँचने लगी थीं।पवित्र स्नान के बाद सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा- अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ से पूरा मंदिर परिसर दिनभर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।झरनेश्वर महादेव में ऋषि पंचमी पर उमड़ी यह भारी भीड़, क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपरा को साफ दर्शाती है।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त मंदसौर पुलिस -//प्रेस नोट//- दिंनाक –16.09.2026 · पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस थाना शामगढ को मिली सफलता । · सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 16.09.26 को एक सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध डोडाचुरा किया जप्त कार्य का विवरण - दिंनाक 16.09.2026 को थाना शामगढ के सउनि रुप सिँह झाला के द्वारा मुखबिर सुचना पर हतई फन्टे के पास एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 को रोका गया जो पिकअप चालक के द्वारा पिकअप को वापस मोड कर भगाने लगा जो पुलिस बल द्वारा वाहन का पीछा कर करते पिकअप वाहन चालक द्वारा वाहन को ग्राम एरी के पास छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर खेतो मे भाग गया । जो सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त किये गये जाकर थाना शामगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जो पुलिस द्वारा दोराने विवेचना पता करते पाया कि पिकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 का वाहन स्वामी विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर का होना पाया गया जिसकी तलाश जारी है नाम आरोपी - विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर जप्त मश्रुका - 01- अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 100 किलो ग्राम कीमती 200000 रुपये 02 - एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 कीमती 8000000 रुपये सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , उनि मनोज महाजन , सउनि रुप सिँह झाला , आर विशाल सिँह सोलंकी , आर प्रेम कुमार रावत , आरक्षक धर्मेश बैरागी , का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक  MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त
मंदसौर पुलिस
-//प्रेस नोट//-                               दिंनाक –16.09.2026
·  पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस थाना शामगढ को मिली सफलता ।
·  सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त ।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 16.09.26 को एक सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध डोडाचुरा किया जप्त
कार्य का विवरण   - दिंनाक 16.09.2026 को थाना शामगढ के सउनि रुप सिँह झाला के द्वारा मुखबिर सुचना पर हतई फन्टे के  पास  एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक  MP14ZH1413 को रोका गया जो पिकअप चालक के द्वारा पिकअप को वापस मोड कर भगाने लगा जो  पुलिस बल  द्वारा वाहन का पीछा कर करते पिकअप वाहन चालक द्वारा वाहन को ग्राम एरी के पास छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर खेतो मे भाग गया । जो सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक  MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त किये गये जाकर थाना शामगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जो पुलिस द्वारा दोराने विवेचना पता करते पाया कि पिकअप वाहन क्रमांक  MP14ZH1413 का वाहन स्वामी विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर का होना पाया गया जिसकी तलाश जारी  है 
नाम आरोपी   -    विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर   
जप्त मश्रुका  -       01-  अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 100 किलो ग्राम कीमती 200000 रुपये
02 - एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक  MP14ZH1413 कीमती 8000000 रुपये
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , उनि मनोज महाजन , सउनि रुप सिँह झाला  ,  आर विशाल सिँह सोलंकी , आर प्रेम कुमार रावत ,  आरक्षक धर्मेश बैरागी , का सराहनीय योगदान  रहा।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की" Syzran " तेल रिफाइनरी पर हमला किया। यह लक्ष्य रूस के भीतर लगभग 800 किलोमीटर (500 मील) की दूरी पर स्थित है, जो लगभग डलास से न्यू ऑरलियन्स तक की दूरी के बराबर है। 🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की" Syzran " तेल रिफाइनरी पर हमला किया। यह लक्ष्य रूस के भीतर लगभग 800 किलोमीटर (500 मील) की दूरी पर स्थित है, जो लगभग डलास से न्यू ऑरलियन्स तक की दूरी के बराबर है।
    1
    🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की" Syzran " तेल रिफाइनरी पर हमला किया। यह लक्ष्य रूस के भीतर लगभग 800 किलोमीटर (500 मील) की दूरी पर स्थित है, जो लगभग डलास से न्यू ऑरलियन्स तक की दूरी के बराबर है।
🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की" Syzran " तेल रिफाइनरी पर हमला किया। यह लक्ष्य रूस के भीतर लगभग 800 किलोमीटर (500 मील) की दूरी पर स्थित है, जो लगभग डलास से न्यू ऑरलियन्स तक की दूरी के बराबर है।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में फिर हुआ धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू! 🌿 चामुंडा खेड़ा से आज दिन में और धनेत कला से आज शाम धामन सांप का रेस्क्यू किया गया। सर्प प्रेमी रमेश चंद्र धनेतकलां ने दोनों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को राहत दी। 🐍 सांपों को नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित रेस्क्यू करें। 📍 चामुंडा खेड़ा | धनेत कला 📸 Hello Chittorgarh ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Hello Chittorgarh को फॉलो करना न भूलें।
    3
    चित्तौड़गढ़ में फिर हुआ धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू! 🌿
चामुंडा खेड़ा से आज दिन में और धनेत कला से आज शाम धामन सांप का रेस्क्यू किया गया। सर्प प्रेमी रमेश चंद्र धनेतकलां ने दोनों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को राहत दी।
🐍 सांपों को नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित रेस्क्यू करें।
📍 चामुंडा खेड़ा | धनेत कला
📸 Hello Chittorgarh
ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Hello Chittorgarh को फॉलो करना न भूलें।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
    2
    क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल

श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य
पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए।
जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम
16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन
कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नीमच में बदहाल सड़कों का दंश! पुलिया के अभाव में गांवों का संपर्क कटने का खतरा, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से यह तस्वीरें विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। देवरी परदा, मालाहेड़ा, सुंडी और मोखमपुरा गांव के ग्रामीण लंबे समय से बदहाल सड़कों और पुलिया की समस्या से जूझ रहे हैं।मालाहेड़ा से देवरी परदा, सुंडी से चारभुजा की बारद और मोखमपुरा से देवरी परदा तक के संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब है। बारिश के दिनों में उफनते नालों पर पुलिया नहीं होने से कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटने का खतरा बना रहता है।सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। कीचड़, गड्ढों और जलभराव के बीच मासूम जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो जाती है।समस्या से परेशान आर. कछावा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पक्की सड़कों तथा आरसीसी पुलिया निर्माण की तत्काल मांग की।अब सवाल यही है—आखिर प्रशासन कब जागेगा और ग्रामीणों को इस बदहाल व्यवस्था से कब राहत मिलेगी?
    1
    नीमच में बदहाल सड़कों का दंश! पुलिया के अभाव में गांवों का संपर्क कटने का खतरा, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से यह तस्वीरें विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। देवरी परदा, मालाहेड़ा, सुंडी और मोखमपुरा गांव के ग्रामीण लंबे समय से बदहाल सड़कों और पुलिया की समस्या से जूझ रहे हैं।मालाहेड़ा से देवरी परदा, सुंडी से चारभुजा की बारद और मोखमपुरा से देवरी परदा तक के संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब है। बारिश के दिनों में उफनते नालों पर पुलिया नहीं होने से कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटने का खतरा बना रहता है।सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। कीचड़, गड्ढों और जलभराव के बीच मासूम जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो जाती है।समस्या से परेशान आर. कछावा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पक्की सड़कों तथा आरसीसी पुलिया निर्माण की तत्काल मांग की।अब सवाल यही है—आखिर प्रशासन कब जागेगा और ग्रामीणों को इस बदहाल व्यवस्था से कब राहत मिलेगी?
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.