Shuru
Apke Nagar Ki App…
देखते देवरानी और जेठानी के बीच मारपीट शुरू हो गई। पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। मथुरा में करवा चौथ की रात पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। दोनों प्रेमी के किराए के कमरे में थे। पति अपनी भाभी और परिवार की अन्य महिलाओं को साथ मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते देवरानी और जेठानी के बीच मारपीट शुरू हो गई।
ABHISHEK SINGH
देखते देवरानी और जेठानी के बीच मारपीट शुरू हो गई। पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। मथुरा में करवा चौथ की रात पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। दोनों प्रेमी के किराए के कमरे में थे। पति अपनी भाभी और परिवार की अन्य महिलाओं को साथ मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते देवरानी और जेठानी के बीच मारपीट शुरू हो गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देखते देवरानी और जेठानी के बीच मारपीट शुरू हो गई। पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। मथुरा में करवा चौथ की रात पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। दोनों प्रेमी के किराए के कमरे में थे। पति अपनी भाभी और परिवार की अन्य महिलाओं को साथ मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते देवरानी और जेठानी के बीच मारपीट शुरू हो गई।1
- भक्तों के उत्साह के आगे इंद्रदेव भी नतमस्तक बारिश भी नहीं पाई मातृशक्तियों की आस्था भव्य कलश यात्रा का हुआ सफल समापन सुल्तानपुर। आस्था, भक्ति और सनातनी परंपरा का अद्भुत संगम शुक्रवार को ग्राम सभा सोहगौली में देखने को मिला। आसमान से बरसती बारिश भी मातृशक्तियों और श्रद्धालुओं के उत्साह को डिगा नहीं सकी। बारिश की बूंदों के बीच निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। ग्राम सभा सोहगौली निवासी बाबा लालजी पाठक के निज निवास से विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे ग्राम सभा का भ्रमण किया। वहीं युवाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। डीजे की भक्तिमय धुन पर श्रद्धालु बारिश के बीच भी भक्ति में झूमते नजर आए। कलश यात्रा ने पूरे गांव में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, महिलाओं की श्रद्धा और युवाओं के जोश ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। भव्य कलश यात्रा पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करने के बाद पुनः बाबा लालजी पाठक के निज निवास पर पहुंची, जहां धार्मिक उल्लास के बीच यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शुक्रवार की शाम से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के सफल समापन के बाद शुक्रवार की शाम से ही बाबा लालजी पाठक के निज निवास पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। इस पावन कथा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।1
- बरिछा कार्यक्रम में फायरिंग का आरोप! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के दावे से गरमाया मामला!1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर केक के नाम पर पेस्टी भेजने का आरोप, गैली रेस्टोरेंट पर युवती ने उठाए सवाल; वीडियो वायरल! अम्बेडकरनगर। अकबरपुर स्थित गैली रेस्टोरेंट पर युवती अंजलि वर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के मुताबिक, 27 अक्टूबर की रात उन्होंने अपने भाई के जन्मदिन के लिए जोमैटो के माध्यम से केक ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी में केक की जगह पेस्टी पहुंचा दी गई। अंजलि ने पेस्टी के स्वाद और गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और रेस्टोरेंट प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है। ब्यूरो चीफ रामतिलक विश्वकर्मा जनपद अम्बेडकरनगर ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर केक के नाम पर पेस्टी भेजने का आरोप, गैली रेस्टोरेंट पर युवती ने उठाए सवाल; वीडियो वायरल! अम्बेडकरनगर। अकबरपुर स्थित गैली रेस्टोरेंट पर युवती अंजलि वर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के मुताबिक, 27 अक्टूबर की रात उन्होंने अपने भाई के जन्मदिन के लिए जोमैटो के माध्यम से केक ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी में केक की जगह पेस्टी पहुंचा दी गई। अंजलि ने पेस्टी के स्वाद और गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और रेस्टोरेंट प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है। ब्यूरो चीफ रामतिलक विश्वकर्मा जनपद अम्बेडकरनगर1
- लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल मूर्ति अनावरण कार्यक्रम स्थगित बारिश एवं अरनब तूफान अलर्ट के कारण प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम स्थगित नगर पंचायत अध्यक्ष पट्टी। नगर पंचायत पट्टी के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश एवं अरनब तूफान के अलर्ट को देखते हुए दिनांक 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम स्थगित किया जाता है। नागरिकों की सुरक्षा एवं बारिश को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रतिमा अनावरण की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर को नगर पंचायत कार्यालय, पट्टी में मनाई जाएगी।1
- कन्नौज - महिला ने पुलिस सिपाही का कॉलर पकड़ कर पीटा जमीन विवाद के मामले में पुलिस तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के नुनारी गांव पहुंची थी महिला ने सिपाही का कॉलर पकड़कर अभद्रता की। महिला और उसके साथी आरोपी को छुड़ाना चाह रहे थे1
- आर्म्स एक्ट के आरोपी को 3 साल की सजा: सुलतानपुर कोर्ट ने अख्तर पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया सुलतानपुर में आर्म्स एक्ट के आरोपी अख्तर को 3 साल के साधारण कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। फैसला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या 16 की अदालत ने सुनाया। अख्तर, इरशाद अहमद कुरैशी का बेटा है। वह चित्रा स्टूडियो, घंटाघर, खैराबाद, थाना कोतवाली नगर, सुलतानपुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, यह सजा पुलिस की पैरवी के बाद सुनाई गई। कोतवाली नगर थाने में अख्तर के खिलाफ 2025 में केस नंबर 800/2025 दर्ज किया गया था। मामला आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत था। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को रात 1:15 बजे वंदना अग्रहरि की लिखित शिकायत पर केस दर्ज हुआ। शिकायत में अख्तर के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिलने की बात कही गई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने की। जांच के बाद 5 दिसंबर 2025 को आरोपपत्र अदालत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ और ‘ऑपरेशन प्रॉसिक्यूशन’ अभियान के तहत की गई।1
- करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत पति की लंबी उम्र के लिए की मंगलकामना सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में करवा चौथ का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना को लेकर परंपरानुसार निर्जला व्रत रखा। करवा चौथ को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना की और पूरे विधि-विधान से करवा माता की कथा सुनी। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजन का इंतजार किया। चंद्रमा निकलने पर महिलाओं ने छलनी से चंद्र दर्शन कर अपने पति की आरती उतारी और उनके हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। घरों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। यह पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, समर्पण और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक आस्था की सुंदर झलक देखने को मिली।1