logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राशन संकट पर बवाल, ग्रामीणों ने संचालक को बनाया बंधक, नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों से की शिकायत अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला में राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कई महीनों से राशन नहीं मिलने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार की देर रात सोसायटी संचालक को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया तथा संचालक को छुड़ाया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन महीनों से उन्हें नियमित रूप से राशन नहीं मिल रहा है। अप्रैल माह समाप्त होने के बावजूद उस महीने का राशन भी वितरित नहीं किया गया। हालात यह रहे कि लोग लगातार तीन दिनों तक सुबह 4 बजे से राशन दुकान के बाहर लाइन में खड़े रहे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। ग्रामीण धनीराम प्रजापति ने बताया कि राशन दुकान का कोई तय समय नहीं है और संचालक की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हितग्राही विमला और भुनेश्वरी ने भी बताया कि कई दिनों से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें चावल तक नहीं मिल पाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संचालक हरिंद्र प्रसाद राजवाड़े नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से दुकान चला रहे हैं। उनका कहना है कि दुकान महीने में सीमित दिनों के लिए ही खोली जाती है, जबकि नियम अनुसार पूरे माह वितरण होना चाहिए। हालांकि संचालक ने राशन आवंटन में समस्या की बात कही है, जिसे ग्रामीणों ने खारिज कर दिया।

7 hrs ago
user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
नरेश शर्मा जिला रायगढ़
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Dhananajy jangde
    1
    Post by Dhananajy jangde
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    1
    Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Post by Ram Nagarchi news Reporter
    2
    Post by Ram Nagarchi news Reporter
    user_Ram Nagarchi news Reporter
    Ram Nagarchi news Reporter
    Local News Reporter बलौदा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • भाजपा सांसद और डीआईजी पहुंचे संत रामपाल जी महाराज जी का दर्शन करने
    1
    भाजपा सांसद और डीआईजी पहुंचे संत रामपाल जी महाराज जी का दर्शन करने
    user_MANNU SIDAR ji
    MANNU SIDAR ji
    Farmer बसना, महासमुंद, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • Post by Dwarika prasad Yadaw
    1
    Post by Dwarika prasad Yadaw
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • अंबिकापुर/लुंड्रा, 30 अप्रैल 2026। जिला सरगुजा में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल अंबिकापुर एवं थाना लुंड्रा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और एक डस्टर वाहन जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को 29 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहेराडीह निवासी दया साहू मध्य प्रदेश से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लाकर अपने पुराने खंडहरनुमा घर में संग्रहित करता है और वाहन के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी दया साहू अपनी डस्टर कार (क्रमांक CG 11 MB 5170) में निकलने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से 750 एमएल की 6 बोतल आफ्टर डार्क व्हिस्की तथा 180 एमएल की 300 नग अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 101.46 लीटर शराब, जिसकी कीमत लगभग 92,060 रुपये आंकी गई है, जब्त की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डस्टर वाहन सहित कुल 5,09,260 रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के पास शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी दया साहू (उम्र 52 वर्ष), निवासी लुंड्रा, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
    1
    अंबिकापुर/लुंड्रा, 30 अप्रैल 2026।
जिला सरगुजा में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल अंबिकापुर एवं थाना लुंड्रा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और एक डस्टर वाहन जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को 29 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहेराडीह निवासी दया साहू मध्य प्रदेश से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लाकर अपने पुराने खंडहरनुमा घर में संग्रहित करता है और वाहन के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी दया साहू अपनी डस्टर कार (क्रमांक CG 11 MB 5170) में निकलने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से 750 एमएल की 6 बोतल आफ्टर डार्क व्हिस्की तथा 180 एमएल की 300 नग अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 101.46 लीटर शराब, जिसकी कीमत लगभग 92,060 रुपये आंकी गई है, जब्त की गई।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डस्टर वाहन सहित कुल 5,09,260 रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के पास शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी दया साहू (उम्र 52 वर्ष), निवासी लुंड्रा, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • Post by Ram Nagarchi news Reporter
    1
    Post by Ram Nagarchi news Reporter
    user_Ram Nagarchi news Reporter
    Ram Nagarchi news Reporter
    Local News Reporter बलौदा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Dwarika prasad Yadaw
    1
    Post by Dwarika prasad Yadaw
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • Post by News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    1
    Post by News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory मस्तूरी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.