Shuru
Apke Nagar Ki App…
अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
सतभक्ति संदेश
अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- जिला बलरामपुर रामानुजगंज दिनांक 10.04.2026 🚨🚨🚦 जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में ‘‘यात्री बसों’’ की विशेष चेकिंग। बलरामपुर जिले में 🚨🚨🚦 परिवहन एवं पुलिस की यात्री बसों पर संयुक्त टीम द्वारा की चेकिंग एवं कमियां पाये जाने पर कि गई चालानी कार्यवाही। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु अम्बिकापुर रामानुजगंज रोड़ एनएच 343 में चलने वाली यात्री बसों की विषेष चेकिंग आज दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर (भा.पू.से.)के मार्गदर्षन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विष्व दीपक त्रिपाठी के निर्देषन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें 23 यात्री बसों की चेकिंग दौरान कुल 12 बसों पर चालानी कार्यवाही की गई , जिसमें 01 बस में परमिट शर्तो का उल्लघंन करने में एमव्ही की धारा 66/192 में 5000 रूपये तथा अन्य 11 बसों में यातायात नियमों को पालन नहीं करने पर पृथक-पृथक एमव्ही एक्ट की धाराओं में कुल 4600 रूपये का समन शुल्क जुमला 9600/- का शमन शुल्क वसुल किया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान परिवहन अधिकारी श्री यशवंत यादव व यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन द्वारा यात्री बस के चालक, परिचालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वाहन से सबंधित समस्त प्रकार के वैद्य दस्तावेज रखने, नियमानुसार वर्दी धारण करने, चालक व परिचालक का अनुज्ञप्ति पत्र, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने के संबंध में समझाईस दी गई। चेकिंग का मुख्य उद्देश यात्रीयो की सुरक्षा एवं बस चालकों द्वारा निर्धारित दर से किराया लेना , बसों की टाइमिंग , यात्रियों को होने वाली असुविधा से छुटकारा दिलाना और जन जागरूकता करना है ।4
- बलरामपुर। जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम के समन्वय से महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु उन्हें “एलआईसी बीमा सखी” के रूप में चिन्हांकित कर एजेंट कोड प्रदान किया जा रहा है। जिले में अब तक 33 महिलाओं को बीमा सखी के रूप में कार्य करने के लिए चयनित किया जा चुका है, जिससे उन्हें स्वरोजगार के साथ-साथ आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं के कौशल विकास और कार्य दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कार्यरत 33 बीमा सखियों के साथ-साथ 65 नए चिन्हांकित सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर एलआईसी विकास अधिकारी श्री सावन जायसवाल ने बीमा के महत्व, उसके लाभ, बीमा प्रक्रिया, ग्राहकों से संवाद के तरीके एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीमा परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता का मजबूत आधार भी बनता है। इस दौरान उन्होंने बीमा सखियों को अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को बीमा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। जिससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज एवं अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को और मजबूत किया जा सके।1
- पल्ली में गूँजी शहनाइयाँ: गायत्री महायज्ञ के साथ 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कोंडागांव जिले के ग्राम पल्ली में आज मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत एक भव्य और आध्यात्मिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। इस आयोजन की खास बात यह रही कि यहाँ केवल शहनाइयाँ ही नहीं बजीं, बल्कि 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पवित्र अग्नि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 17 जोड़ों ने अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की।आध्यात्मिक आभा में संपन्न हुआ विवाह गायत्री परिवार के मुख्य टोलीनायक श्री महाप्राण जी और जिला समन्वयक श्री बालनाथ पुरोहित जी के नेतृत्व में विवाह संस्कार संपन्न कराया। यज्ञ की आहुतियों और शंख ध्वनि ने पूरे पल्ली क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। नव-दम्पत्तियों ने अग्नि को साक्षी मानकर सादगी और मर्यादा के साथ जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। शासन की ओर से मिला संबल। महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों ने जोड़ों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण समारोह में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह न केवल आर्थिक बोझ कम करते हैं, बल्कि सादगीपूर्ण विवाह' के प्रति समाज को प्रेरित भी करते हैं। गायत्री महायज्ञ के साथ इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक गरिमा का एक नया मापदंड स्थापित किया है। इस गरिमामयी अवसर पर पल्ली सहित आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्प वर्षा कर नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।1
- Kondagaon : जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कोंडागांव :- राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों के गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत जिले के सीमा पर स्थित ग्राम चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। इस दौरान कलेक्टर, जिला पंचायत सदस्य श्री कपिल नाग, जनपद सदस्य श्री घसियाराम सेठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों को जानकारी ली और निराकरण हेतु निर्देशित किया।। कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु ब्लॉक या जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने श्रम पंजीयन के लाभों की जानकारी देते हुए ग्रामीण महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु ई-रिक्शा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पशुपालन विभाग की योजनाओं से जुड़ने एवं विकसित भारत जीरामजी योजना के अंतर्गत शेड निर्माण का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में ग्रामवासियों से विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर स्थल में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को 04 ट्रायसायकल एवं 01 बैसाखी वितरित की गई। मुख्यमंत्री पेंशन सहायता योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत की गई। इसी प्रकार 13 आधार कार्ड, 7 जाति प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 11 श्रम कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 14 राशन कार्ड, उद्यान विभाग द्वारा 03 वर्मी बेड प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 15 किसान किताब, कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को रागी बीज वितरण और वन विभाग द्वारा राजमोहिनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम हिचका की श्रीमती सुनीता मंडावी को 02 लाख रुपए एवं ग्राम कावागांव की श्रीमती सुपोतिन कोर्राम को 30 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा 200 पौधे का भी वितरण किया गया। *कलेक्टर ने लिया मड़िया पेज का आनंद* कभी लाल आतंक से प्रभावित रहे चुरेगांव जैसे अंदरूनी गांव में आयोजित इस शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक पेय ‘मड़िया पेज’ की व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचकर मड़िया पेज का स्वाद लिया और उनकी सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, तहसीलदार विजय मिश्रा, संतोष सिन्हा, जनपद पंचायत सीईओ अनुराग सिन्हा, सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- *भानुप्रतापपुर दल्ली राजहरा रोड पर अतिक्रमण पर चुप्पी, अंतागढ़ रोड पर गरीब की दुकान पर कार्रवाई नगर पंचायत पर उठे सवाल* *विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम भानुप्रतापपुर कांकेर* *भानुप्रतापपुर* । नगर पंचायत की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दल्ली राजहरा रोड पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को लेकर कई बार शिकायतें और खबरें सामने आईं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दल्ली राजहरा रोड पर प्रभावशाली लोगों द्वारा नियमों को दरकिनार कर दुकान निर्माण किया गया। इस मामले को कई बार उठाया गया, बावजूद इसके न तो निर्माण रोका गया और न ही किसी प्रकार की सख्ती दिखाई गई। देखते ही देखते दुकान बनकर तैयार हो गई। वहीं दूसरी ओर, अंतागढ़ रोड पर एक गरीब व्यक्ति की छोटी दुकान पर अचानक कार्रवाई करते हुए उसे तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि यही दुकान उसके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थी। दुकान टूटने के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस घटनाक्रम के बाद नगर पंचायत की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या नियम केवल कमजोर वर्ग के लिए ही हैं? क्या आर्थिक रूप से मजबूत लोगों पर कार्रवाई करने से प्रशासन बचता है? स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले में स्पष्ट जवाब दे और पीड़ित गरीब को वैकल्पिक दुकान या सहायता प्रदान करे, ताकि उसके परिवार की आजीविका प्रभावित न हो। अब देखना होगा कि नगर पंचायत इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाती है और क्या भविष्य में कार्रवाई समान रूप से की जाएगी या नहीं।3
- कलेक्टर ने विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश लापरवाही बरतने पर की जाएगी कार्यवाही :- श्री कटारा बलरामपुर, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिला मुख्यालय में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं मातृत्व शिशु स्वास्थ्य भवन, नालंदा परिसर, मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का स्थल पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही भी की जाएगी। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा। तत्पश्चात उन्होंने बन रहे नालंदा परिसर का अवलोकन करते हुए वहां उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की जानकारी ली तथा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में दी जाने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माण कार्यों की साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। 200 सीटर नालंदा परिसर आधुनिक और सुव्यवस्थित अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित पुस्तकें, अध्ययन सामग्री एवं पत्र पत्रिकाओं, डिजिटल संसाधनों से युक्त ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जाएगी। जिसके निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने निर्माणाधीन मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का भी निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, सिविल सर्जन श्री शशांक गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रणव राय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अजय कुर्रे मौजूद रहे।4