logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनसुनवाई कर सुनी फरियादियों की समस्याए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनसुनवाई कर सुनी फरियादियों की समस्याएं हरदोई। आज दिनांक 11 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरदोई द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने एवं शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। कृष्ण मोहन बाजपेई संवाददाता आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल

3 hrs ago
user_Om Bajpai
Om Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
b19b1e3b-dac5-475b-a106-653216e4ec11

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनसुनवाई कर सुनी फरियादियों की समस्याए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनसुनवाई कर सुनी फरियादियों की समस्याएं हरदोई। आज दिनांक 11 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरदोई द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने एवं शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। कृष्ण मोहन बाजपेई संवाददाता आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल

More news from Hardoi and nearby areas
  • हरदोई: लेनदेन के विवाद में चली गोली, घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप हरदोई: लेनदेन के विवाद में चली गोली, घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप हरदोई जनपद के संडीला क्षेत्र में मामूली लेनदेन का विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। थाना संडीला क्षेत्र के सुम्बाबाग निवासी वादी सूरज पुत्र अनिल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शिवम जायसवाल, अनुज जायसवाल सहित अन्य लोगों ने उनके भाई पवन सिंह को फोन कर पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वादी के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना संडीला में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच एक बोलेरो गाड़ी को लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जो अब इस वारदात की वजह बना। क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    हरदोई: लेनदेन के विवाद में चली गोली, घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप
हरदोई: लेनदेन के विवाद में चली गोली, घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप
हरदोई जनपद के संडीला क्षेत्र में मामूली लेनदेन का विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। थाना संडीला क्षेत्र के सुम्बाबाग निवासी वादी सूरज पुत्र अनिल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शिवम जायसवाल, अनुज जायसवाल सहित अन्य लोगों ने उनके भाई पवन सिंह को फोन कर पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वादी के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना संडीला में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच एक बोलेरो गाड़ी को लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जो अब इस वारदात की वजह बना।
क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    40 min ago
  • बुलेरो के लेनदेन विवाद में फायरिंग का आरोप, संडीला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बुलेरो के लेनदेन विवाद में फायरिंग का आरोप, संडीला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हरदोई। थाना संडीला क्षेत्र में बुलेरो वाहन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामले में फायरिंग और जान से मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 11 मई 2026 को वादी सूरज पुत्र अनिल सिंह निवासी सुम्बाबाग थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा थाना संडीला पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि शिवम जायसवाल, अनुज जायसवाल सहित अन्य लोगों ने उसके भाई पवन सिंह को फोन कर गाली-गलौज एवं धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने वादी के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना संडीला पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच एक बुलेरो वाहन को लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जिसके चलते मामला बढ़ा। क्षेत्राधिकारी संडीला ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृष्ण मोहन बाजपेई संवाददाता आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल
    1
    बुलेरो के लेनदेन विवाद में फायरिंग का आरोप, संडीला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बुलेरो के लेनदेन विवाद में फायरिंग का आरोप, संडीला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हरदोई। थाना संडीला क्षेत्र में बुलेरो वाहन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामले में फायरिंग और जान से मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 11 मई 2026 को वादी सूरज पुत्र अनिल सिंह निवासी सुम्बाबाग थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा थाना संडीला पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि शिवम जायसवाल, अनुज जायसवाल सहित अन्य लोगों ने उसके भाई पवन सिंह को फोन कर गाली-गलौज एवं धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने वादी के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग करते हुए जान से मारने का प्रयास किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना संडीला पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच एक बुलेरो वाहन को लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जिसके चलते मामला बढ़ा।
क्षेत्राधिकारी संडीला ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण मोहन बाजपेई
संवाददाता
आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तहसील सवायजपुर के ग्राम भैलामऊ में अभद्रता की पराकाष्ठा का विडियो जिला हरदोई की तहसील सवायजपुर के ग्राम भैलामऊ में लड़ाई के दौरान जमकर अभद्रता हुई वीडियो वायरल सुनिए वीडियो में
    1
    तहसील सवायजपुर के ग्राम भैलामऊ में अभद्रता की पराकाष्ठा का विडियो
जिला हरदोई की तहसील सवायजपुर के ग्राम भैलामऊ में लड़ाई के दौरान जमकर अभद्रता हुई वीडियो वायरल सुनिए वीडियो में
    user_Ashish Kumar mishra
    Ashish Kumar mishra
    Local News Reporter शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के पिहानी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के जेवर, अवैध असलहा और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। ये अपराधी इलाके में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
    4
    उत्तर प्रदेश के पिहानी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के जेवर, अवैध असलहा और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। ये अपराधी इलाके में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
    user_Kapil Mishra Journalist
    Kapil Mishra Journalist
    Pharmacist शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हरदोई की हरपालपुर पुलिस ने अवैध डीजल कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 50 लीटर अवैध डीजल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
    1
    हरदोई की हरपालपुर पुलिस ने अवैध डीजल कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 50 लीटर अवैध डीजल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
    user_JAAGO TODAY NEWS📰 PAPER
    JAAGO TODAY NEWS📰 PAPER
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और पुलिस की संयुक्त टीम ने कलान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1680 लीटर संदिग्ध राइस ब्रान तेल जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। यह तेल फिरोजाबाद से शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में लाया गया था शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और पुलिस की संयुक्त टीम ने कलान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1680 लीटर संदिग्ध राइस ब्रान तेल जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। यह तेल फिरोजाबाद से शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में लाया गया था
    1
    शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और पुलिस की संयुक्त टीम ने कलान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1680 लीटर संदिग्ध राइस ब्रान तेल जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। यह तेल फिरोजाबाद से शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में लाया गया था
शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और पुलिस की संयुक्त टीम ने कलान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1680 लीटर संदिग्ध राइस ब्रान तेल जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। यह तेल फिरोजाबाद से शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में लाया गया था
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शहीद उद्यान में हंगामा: किशोरी के साथ मिले युवकों को संगठन ने घेरा, पुलिस ले गई थाने शाहजहांपुर। शहर के शहीद उद्यान पार्क में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने एक किशोरी के साथ बैठे दो युवकों को पकड़ लिया और मामले को कथित “लव जिहाद” से जोड़ते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई, जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर संगठन की ओर से युवकों से माफी मंगवाई गई और हिंदू बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दी गई। प्रदेश संरक्षक ने कहा कि हिंदू बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा सतर्क और तैयार है।
    1
    शहीद उद्यान में हंगामा: किशोरी के साथ मिले युवकों को संगठन ने घेरा, पुलिस ले गई थाने

शाहजहांपुर। शहर के शहीद उद्यान पार्क में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने एक किशोरी के साथ बैठे दो युवकों को पकड़ लिया और मामले को कथित “लव जिहाद” से जोड़ते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई, जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मौके पर संगठन की ओर से युवकों से माफी मंगवाई गई और हिंदू बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दी गई। प्रदेश संरक्षक ने कहा कि हिंदू बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा सतर्क और तैयार है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहाबाद में नहीं थम रहा डग्गामार बसों का खेल, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी चालकों ने निकाला नया रास्ता शाहाबाद में नहीं थम रहा डग्गामार बसों का खेल, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी चालकों ने निकाला नया रास्ता हरदोई। शाहाबाद क्षेत्र में डग्गामार बसों का अवैध संचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद बस संचालक नए-नए रास्ते तलाश कर नियमों को चुनौती दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मिलन ढाबा मोड़ के पास महुआ टोला से होते हुए सिरोमणी नगर, जगदीशपुर रोड के रास्ते अब ये बसें गंगा एक्सप्रेसवे पकड़कर सीधे दिल्ली की ओर फर्राटा भर रही हैं। यह नया रूट प्रशासन की नजरों से बचने के लिए तैयार किया गया है। गौरतलब है कि बीते दिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लगभग 4 डग्गामार बसों को सीज किया था। इसके साथ ही तीन वाहनों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई थी। लेकिन कार्रवाई के चंद घंटों बाद ही चालकों ने नया रास्ता खोज लिया और फिर से अवैध संचालन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बसों के संचालन से न केवल राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बिना परमिट और सुरक्षा मानकों के चलने वाली ये बसें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक यह ‘आंख मिचौली’ का खेल चलता रहेगा। क्या प्रशासन इन डग्गामार बसों पर पूरी तरह लगाम लगा पाएगा, या फिर ये चालाक संचालक हर बार नया रास्ता निकालते रहेंगे?
    1
    शाहाबाद में नहीं थम रहा डग्गामार बसों का खेल, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी चालकों ने निकाला नया रास्ता
शाहाबाद में नहीं थम रहा डग्गामार बसों का खेल, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी चालकों ने निकाला नया रास्ता
हरदोई। शाहाबाद क्षेत्र में डग्गामार बसों का अवैध संचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद बस संचालक नए-नए रास्ते तलाश कर नियमों को चुनौती दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मिलन ढाबा मोड़ के पास महुआ टोला से होते हुए सिरोमणी नगर, जगदीशपुर रोड के रास्ते अब ये बसें गंगा एक्सप्रेसवे पकड़कर सीधे दिल्ली की ओर फर्राटा भर रही हैं। यह नया रूट प्रशासन की नजरों से बचने के लिए तैयार किया गया है।
गौरतलब है कि बीते दिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लगभग 4 डग्गामार बसों को सीज किया था। इसके साथ ही तीन वाहनों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई थी। लेकिन कार्रवाई के चंद घंटों बाद ही चालकों ने नया रास्ता खोज लिया और फिर से अवैध संचालन शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बसों के संचालन से न केवल राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बिना परमिट और सुरक्षा मानकों के चलने वाली ये बसें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक यह ‘आंख मिचौली’ का खेल चलता रहेगा। क्या प्रशासन इन डग्गामार बसों पर पूरी तरह लगाम लगा पाएगा, या फिर ये चालाक संचालक हर बार नया रास्ता निकालते रहेंगे?
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.