राममंदिर चढ़ावा चोरी के 2 महीने बाद चंपत राय दिखेः अयोध्या में उंगली दिखाकर कैमरे बंद कराए, बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के करीब 2 महीने बाद पूर्व महासचिव चंपत राय मंगलवार को पहली बार अयोध्या में नजर आए। वह तपस्वी छावनी मंदिर पहुंचे। जब वह मंदिर जा रहे थे तो मीडियाकर्मी उनकी फोटो-वीडियो बनाने लगे। इस पर चंपत राय गुस्से में नजर आए और उंगली से इशारा करके अपने साथियों से कैमरे बंद कराने को कहा। चंपत राय से मुलाकात के बाद तपस्वी छावनी मंदिर के परमहंस आचार्य ने कहा- हम लोगों ने चंपत से निवेदन किया कि आप अयोध्या धाम मत छोड़िए। उन्होंने हमारा निवेदन स्वीकार किया और कहा कि अंतिम सांस तक मैं अयोध्या में रहूंगा। इससे पहले चंपत राय ने 7 जून को वीडियो जारी कर सफाई दी थी कि राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई है। राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का मामला 6 जून, 2026 को सामने आया था। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले के बाद चंपत राय ने 26 जून को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।
राममंदिर चढ़ावा चोरी के 2 महीने बाद चंपत राय दिखेः अयोध्या में उंगली दिखाकर कैमरे बंद कराए, बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के करीब 2 महीने बाद पूर्व महासचिव चंपत राय मंगलवार को पहली बार अयोध्या में नजर आए। वह तपस्वी छावनी मंदिर पहुंचे। जब वह मंदिर जा रहे थे तो मीडियाकर्मी उनकी फोटो-वीडियो बनाने लगे। इस पर चंपत राय गुस्से में नजर आए और उंगली से इशारा करके अपने साथियों से कैमरे बंद कराने को कहा। चंपत राय से मुलाकात के बाद तपस्वी छावनी मंदिर के परमहंस आचार्य ने कहा- हम
लोगों ने चंपत से निवेदन किया कि आप अयोध्या धाम मत छोड़िए। उन्होंने हमारा निवेदन स्वीकार किया और कहा कि अंतिम सांस तक मैं अयोध्या में रहूंगा। इससे पहले चंपत राय ने 7 जून को वीडियो जारी कर सफाई दी थी कि राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई है। राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का मामला 6 जून, 2026 को सामने आया था। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले के बाद चंपत राय ने 26 जून को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।
- राममंदिर चढ़ावा चोरी के 2 महीने बाद चंपत राय दिखेः अयोध्या में उंगली दिखाकर कैमरे बंद कराए, बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के करीब 2 महीने बाद पूर्व महासचिव चंपत राय मंगलवार को पहली बार अयोध्या में नजर आए। वह तपस्वी छावनी मंदिर पहुंचे। जब वह मंदिर जा रहे थे तो मीडियाकर्मी उनकी फोटो-वीडियो बनाने लगे। इस पर चंपत राय गुस्से में नजर आए और उंगली से इशारा करके अपने साथियों से कैमरे बंद कराने को कहा। चंपत राय से मुलाकात के बाद तपस्वी छावनी मंदिर के परमहंस आचार्य ने कहा- हम लोगों ने चंपत से निवेदन किया कि आप अयोध्या धाम मत छोड़िए। उन्होंने हमारा निवेदन स्वीकार किया और कहा कि अंतिम सांस तक मैं अयोध्या में रहूंगा। इससे पहले चंपत राय ने 7 जून को वीडियो जारी कर सफाई दी थी कि राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई है। राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का मामला 6 जून, 2026 को सामने आया था। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले के बाद चंपत राय ने 26 जून को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।2
- कलम की धार से | अयोध्या बंगला नंबर चार: नोटिस कहां, ताला पहले" प्रशासन ने खाली कराया, आवंटी बोले - मिली सिर्फ मौखिक सूचना अयोध्या। सिविल लाइन, रामपथ किनारे स्थित नगर निगम का बंगला नंबर चार मंगलवार को प्रशासन की कार्रवाई का केंद्र बना। जिला प्रशासन ने ताला तोड़कर बंगला खाली करवा दिया। मामला क्या है मुलायम सरकार के समय पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान के संचालन के लिए यह बंगला वरिष्ठ पत्रकार स्व. शीतला सिंह को आवंटित हुआ था। बंगला मंडलायुक्त आवास के सामने है। 17 जुलाई को इस बंगले को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल के नाम एलाट कर दिया गया। प्रशासन का दावा था कि बंगला 3 साल से खाली है। संपादक के निधन के बाद इसे रिक्त मानते हुए खाली करने का नोटिस दिए जाने की बात कही गई। और फिर मंगलवार को कार्रवाई - बंगले का ताला तोड़ा गया, सारा सामान बाहर निकाला गया और प्रशासन ने अपना ताला जड़ दिया। आवंटी परिवार का आरोप स्व. शीतला सिंह के पुत्र सूर्य नारायण सिंह का कहना है: 1. न ट्रस्ट को, न परिवार को कोई नोटिस मिली। सिर्फ 26 जुलाई को तहसीलदार घर पहुंचे और मौखिक सूचना देकर तुरंत खाली करने को कहा। 2. 28 जुलाई को संपादक की पत्नी की तेरहवीं थी। मोहलत मांगी गई, पर प्रशासन दबाव बनाता रहा। 3. सामान में 5 तख्त, 2 सोफा सेट, बिस्तर, 90 कुर्सियां, 4 अलमारी, गैस चूल्हा, बर्तन, जरूरी कागजात तक बाहर निकाल दिए गए। उनका सवाल सीधा है - "प्रशासन को विधिक नोटिस देनी चाहिए थी।" प्रशासन का पक्ष जिला प्रशासन का कहना है कि संपादक के निधन के बाद बंगला रिक्त माना गया और नोटिस दिए जाने के बाद कार्रवाई की गई। कलम की तेज धार से कटाक्ष कानून कहता है - पहले नोटिस, फिर कार्रवाई। यहां हुआ - पहले ताला, फिर बहस। एक तरफ तेरहवीं का शोक, दूसरी तरफ सामान सड़क पर। 90 कुर्सियां थीं, शायद बैठकर बात करने के लिए। पर बात करने वाला कोई नहीं मिला। 3 साल से खाली बताकर 17 जुलाई को नया आवंटन, और 21 जुलाई को ही एलाट। इतनी फुर्ती! पर परिवार को कागज पर सूचना देने की फुर्ती क्यों नहीं दिखी? प्रशासन की मंशा पर सवाल नहीं, पर प्रक्रिया पर सवाल जरूर है। सरकारी बंगला सरकारी है, पर उसमें रखा सामान और सम्मान भी सरकारी जिम्मेदारी है। अगर गलती थी तो नोटिस दीजिए, मौका दीजिए, फिर कार्रवाई कीजिए। ताला तोड़ना आसान है, भरोसा तोड़ना मुश्किल। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच करे और परिवार को सुनवाई का उचित अवसर दे।4
- मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर को बलूआ पुलिस ने किया गिरफ्तार आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां बलुआ थाना पुलिस ने मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह पीतल के घंटे, दो पीतल के लोटे, एक तांबे का लोटा, तीन पीतल के आरती के दीये तथा चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 2,900 रुपये नकद बरामद किए हैं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलुआ पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अमरीपुर नहर पुलिया के पास से सेवढ़ी मढ़ई निवासी आकाश यादव (22 वर्ष) तथा सोनू कुमार (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मंदिरों से घंटे, पूजा का सामान, मुकुट सहित अन्य धार्मिक सामग्री चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने 1 अगस्त को फूलपुर स्थित हनुमान मंदिर से पीतल की कटोरियां, घंटे, दीपक, लोटे सहित अन्य पूजा सामग्री चोरी की थी। इसके अलावा 2 अगस्त को रामशाला लक्ष्मणगढ़ मंदिर से चांदी का मुकुट तथा 30 और 31 जुलाई को महगांव क्षेत्र के मंदिरों से भी घंटे चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी का अधिकांश सामान राह चलते कबाड़ियों और अन्य लोगों को बेच दिया था तथा प्राप्त धनराशि खर्च कर दी थी। पूछताछ में दोनों ने शाहबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा और सेमरा गांव के मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान विभिन्न दर्ज मुकदमों से संबंधित है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आकाश यादव के विरुद्ध पूर्व से आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सोनू कुमार पर भी मंदिर चोरी के कई मामले दर्ज हैं।1
- विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में उमड़ा जनसैलाब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़,हर-हर महादेव के जयकारे वाराणसी:श्रावण मास के चलते बाबा विश्वनाथ की नगरी में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की संध्या आरती और बाबा के दर्शन के लिए काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।रात के समय भी कॉरिडोर से लेकर दशाश्वमेध घाट तक लोगों का तांता लगा रहा।हाथों में त्रिशूल,माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष धारण किए भक्त "हर-हर महादेव" और "जय मां गंगे" के जयकारों के साथ आगे बढ़ते दिखे।प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।देश-विदेश से आए पर्यटक भी इस दिव्य नजारे को देखने पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रावण में काशी का ऐसा नजारा हर साल देखने को मिलता है,लेकिन इस बार भीड़ अभूतपूर्व है।1
- *ब्रेकिंग* शिवपुर के एचपी पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस शिवपुर (वाराणसी)। पिसौर शिवपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर बीती रात करीब 10:30 बजे घटतौली (कम पेट्रोल देने) को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। क्या है पूरा मामला? छितौनी निवासी बमबम सिंह ने पिसौर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में ₹210 का पेट्रोल भरवाया था। पेट्रोल की मात्रा कम महसूस होने पर उन्होंने मौके पर ही संदेह जताते हुए बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालकर नपवाया। माप में केवल डेढ़ लीटर (1.5 लीटर) पेट्रोल ही निकला, जिससे घटतौली की पुष्टि हो गई। कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप घटतौली का खुलासा होने पर जब बमबम सिंह ने पंप मालिक और कर्मचारियों से शिकायत की, तो आरोप है कि वे अपनी गलती मानने के बजाय पीड़ित से ही उलझ गए और बहस करने लगे। 112 पर दी सूचना, पुलिस जांच में जुटी विवाद बढ़ता देख पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले को नियंत्रित किया। देर रात तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।3
- मिर्जामुराद ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक,दो कांवरिया घायल मिर्जामुराद ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक,दो कांवरिया घायल वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में दो कांवरिया घायल हो गए। दोनों प्रयागराज से गंगाजल लेकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के महत्त्वा निवासी राजू विश्वकर्मा और भोला विश्वकर्मा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर राहगीरों ने तत्काल मिर्जामुराद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को खजुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि दोनों कांवरियों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।1
- यह वायरल वीडियो वाराणसी के गंगापुर क्षेत्र का बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह वायरल वीडियो वाराणसी के गंगापुर क्षेत्र का बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1