राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर निकली भव्य शोभायात्रा जनपद कन्नौज के हसेरन ब्लाक क्षेत्र में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ‘कन्हैया और नंदी अब नहीं रहेंगे बंदी’ के संदेश के साथ कठार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक मुख्यालय हसेरन पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज का जीवन हिंदू समाज, धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक जागरण के साथ-साथ हिंदू समाज को संगठित करने और सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। गोरक्षपीठ से जुड़े रहते हुए उन्होंने गौसेवा, धर्म एवं समाज के हित में निरंतर कार्य किया। उनके विचारों और कार्यों ने समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लाखन सिंह राजपूत ने की, जबकि गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष बादाम सिंह कठेरिया के नेतृत्व में शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने गौ रक्षा, सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य यात्रा प्रभारी भानु प्रताप सिंह राजावत, गौ रक्षा जिला प्रभारी जगदीश सिंह सेंगर, जिला उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत, जितेंद्र दिवाकर, इंद्रसेन पाल, ब्रह्म कुमार गुप्ता, नजर कठेरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तिर्वा नगर अध्यक्ष राहुल राजपूत, जिला महामंत्री हरीशचंद्र राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष सचिन सिंह, कन्नौज ब्लॉक अध्यक्ष वीरभान वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में सहभागिता की। शोभायात्रा में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या के चलते क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को समाज तक पहुंचाने और गौ रक्षा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर निकली भव्य शोभायात्रा जनपद कन्नौज के हसेरन ब्लाक क्षेत्र में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ‘कन्हैया और नंदी अब नहीं रहेंगे बंदी’ के संदेश के साथ कठार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक मुख्यालय हसेरन पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज का जीवन हिंदू समाज, धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक जागरण के साथ-साथ हिंदू समाज को संगठित
करने और सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। गोरक्षपीठ से जुड़े रहते हुए उन्होंने गौसेवा, धर्म एवं समाज के हित में निरंतर कार्य किया। उनके विचारों और कार्यों ने समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लाखन सिंह राजपूत ने की, जबकि गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष बादाम सिंह कठेरिया के नेतृत्व में शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने गौ रक्षा, सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य यात्रा
प्रभारी भानु प्रताप सिंह राजावत, गौ रक्षा जिला प्रभारी जगदीश सिंह सेंगर, जिला उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत, जितेंद्र दिवाकर, इंद्रसेन पाल, ब्रह्म कुमार गुप्ता, नजर कठेरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तिर्वा नगर अध्यक्ष राहुल राजपूत, जिला महामंत्री हरीशचंद्र राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष सचिन सिंह, कन्नौज ब्लॉक अध्यक्ष वीरभान वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में सहभागिता की। शोभायात्रा में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या के चलते क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को समाज तक पहुंचाने और गौ रक्षा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
- *लापता युवती का शव तालाब में मिला परिवार में मचा कोहराम* *लापता युवती का शव तालाब में मिला परिवार में मचा कोहराम* औरैया - अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैदरपुर में शनिवार शाम को लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला l तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी l सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे l जानकारी के अनुसार हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी उम्र करीब 26 वर्ष शनिवार शाम 6:00 बजे लापता हुई थी परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी थीl मि मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से मिर्गी के दौरे पड़ते थे l वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l कोतवाल ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा l वाइट - बदन सिंह पिता3
- इटावा पुलिस का बड़ा खुलासा चोरी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार1
- *नीलकंठ महादेव मंदिर पर आर्यन के नेतृत्व में सैकड़ों गायों का टीकाकरण* लम्पी स्किन वायरस से बचाव को लेकर गौ रक्षा दल ने चलाया अभियान इटावा शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में लम्पी स्किन वायरस से बचाव और गोवंश के संरक्षण के उद्देश्य से गौ रक्षा दल द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया गया। आर्यन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सैकड़ों गायों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान गोवंश को लम्पी स्किन वायरस से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियों और देखभाल को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में जतिन यादव एडवोकेट, सुमित प्रताप सिंह, ओम कान्त गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, इशू , मयंक, हिमांशू तिवारी, राजा बाबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने कहा कि गोवंश के स्वास्थ्य और संरक्षण के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.74171970644
- महिला पत्रकार को मुख्यमंत्री से सवाल पूछना पड़ा महंगा। बताते चले बीते दिनों एक महिला पत्रकार ने मुख्यमंत्री जी से सवाल पूछना चाह पर मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ महिला पत्रकार के सवाल का जवाब न देकर सीधे सभा को खत्म कर चले गए, जिससे इस महिला पत्रकार का वीडियो वायरल हो गया। अब उसे भाजपा नेताओं द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।1
- लापता युवती का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम सुबह तालाब में उतराता मिला 26 वर्षीय शिवानी का शव, परिजनों ने रात में ही पुलिस को दी थी सूचना; बचपन से मिर्गी के दौरे से थी पीड़ित अजीतमल, औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर गांव में शनिवार शाम से लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला। तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। परिजन पूरी रात शिवानी की तलाश में जुटे रहे। रविवार सुबह गांव के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब के किनारे बच्चे खेलने पहुंचे तो उन्होंने पानी में शव उतराता देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बचपन से मिर्गी के दौरे की थी शिकायत मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसी वजह से परिजन उसे घर से दूर नहीं जाने देते थे। शिवानी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी बहन मोहिनी और भाई कपिल की शादी हो चुकी है। बेटी की मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि युवती के शनिवार शाम से लापता होने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह तालाब में शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।1
- *इटावा में भीषण हादसा: दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत, खोखे में घुसा डंपर; संचालक की मौत, चालक गंभीर घायल, मौके पर पहुंची चौबिया पुलिस व क्षेत्राधिकारी सैफई*1
- इटावा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आचार्य विनोबा भावे मिशन की ओर से महान संत, समाज सुधारक एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे जी की 131वीं जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई इटावा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आचार्य विनोबा भावे मिशन की ओर से महान संत, समाज सुधारक एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे जी की 131वीं जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक श्री जगत सिंह राजपूत, संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर आचार्य विनोबा भावे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। एडवोकेट शिव शंकर गुप्ता ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे जी ने अपना पूरा जीवन सत्य, अहिंसा, प्रेम, त्याग और मानव सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए भूदान आंदोलन चलाया और भूमिहीन एवं गरीब लोगों की सहायता का संदेश दिया। वहीं राष्ट्रीय संरक्षक जगत सिंह राजपूत ने कहा कि विनोबा भावे जी ने महात्मा गांधी जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए ग्राम स्वराज, स्वावलंबन और सर्वोदय का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उनकी जयंती पर उन्हें याद करने के साथ-साथ उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना जरूरी है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजीव यादव ने कहा कि संगठन को समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। साथ ही समाज से भेदभाव समाप्त कर प्रेम, शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य ने सभी पदाधिकारियों और उपस्थित साथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनुराग अग्निहोत्री, एडवोकेट पवन अग्रवाल, रामस्वरूप, डॉ. संतोष कुमार विरारी, हरिनाथ सिंह राजपूत, बृजेश कुमार, गोपीचंद सागर, सत्य प्रकाश ओझा, सीमा शाक्य, विजय कुमारी शाक्य, राजकुमारी, स्वीटी, सोनू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आचार्य विनोबा भावे जी की 131वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, मानव सेवा और भाईचारे के उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।1
- *अजीतमल में चोरों का आतंक, एक ही रात में 4 घरों में लाखों की चोरी से दहशत* *अजीतमल में चोरों का आतंक, एक ही रात में 4 घरों में लाखों की चोरी से दहशत* औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के *नंदलाल का पुरवा गांव* में बीती रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। *छत का जाल तोड़कर घुसे चोर* पीड़ित *लाखन पुत्र बल्दू प्रसाद* के घर में चोर छत का जाल खोलकर घुसे। घर से पायल, झुमकी, टॉप्स, फूल, करधनी और महंगी साड़ियां चोरी कर ली। पड़ोस में ही *रविंद्र पुत्र बालकराम* के घर की अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात ले गए। *फूल सिंह और हर प्रसाद भी हुए शिकार* तीसरे घर *फूल सिंह पुत्र शिव दयाल* के यहां से मंगलसूत्र, माला और 25 हजार की नकदी चोरी हुई। चौथे घर *हर प्रसाद पुत्र रामबक्स* के यहां से 12 हजार नकद, एटीएम और आधार कार्ड तक चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी पर 112 को सूचना दी गई। *कोतवाल विनोद राजपूत* टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की है।4
- *इटावा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मासूम से दुष्कर्म के मामले में बड़ी पुलिस कार्रवाई: बलरई थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली*1