logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ मुक्त बिहार का वादा फेल? फिर डूबा बिहार, असली वजह क्या है? बिहार में एक बार फिर बाढ़ ने सरकार की तैयारियों और पुराने बाढ़ प्रबंधन मॉडल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा किया गया था, लेकिन एक साल बाद हालात फिर गंभीर हैं। कोसी, गंडक और बागमती जैसी नदियों का बड़ा जलग्रहण क्षेत्र नेपाल और तिब्बत में है। हिमालयी बारिश, नदियों में बढ़ती सिल्ट, ऊंचे होते नदी तल, तटबंधों और बैराजों की सीमाएं बिहार की बाढ़ की समस्या को और गंभीर बनाती हैं। क्या सिर्फ राहत बांटने से बिहार की बाढ़ की समस्या खत्म होगी? क्या नेपाल के साथ बड़े जल प्रबंधन प्रोजेक्ट, ड्रेजिंग और 12 महीने की जल-प्रबंधन नीति ही इसका स्थायी समाधान है? इस वीडियो में जानिए बिहार की बाढ़ की असली वजह और संभावित स्थायी समाधान। Awaaz-e-Bharat — खबर वही, सवाल सीधा। #BiharFlood #Bihar #BiharNews #FloodInBihar #KosiRiver #Nepal #BiharPolitics #SamratChaudhary #AmitShah #FloodFreeBihar #BiharFloodNews #AwaazEBharat

5 hrs ago
user_Awaaz -e-Bharat
Awaaz -e-Bharat
चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
5 hrs ago

बाढ़ मुक्त बिहार का वादा फेल? फिर डूबा बिहार, असली वजह क्या है? बिहार में एक बार फिर बाढ़ ने सरकार की तैयारियों और पुराने बाढ़ प्रबंधन मॉडल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा किया गया था, लेकिन एक साल बाद हालात फिर गंभीर हैं। कोसी, गंडक और बागमती जैसी नदियों का बड़ा जलग्रहण क्षेत्र नेपाल और तिब्बत में है। हिमालयी बारिश, नदियों में बढ़ती सिल्ट, ऊंचे होते नदी तल, तटबंधों और बैराजों की सीमाएं बिहार की बाढ़ की समस्या को और गंभीर बनाती हैं। क्या सिर्फ राहत बांटने से बिहार की बाढ़ की समस्या खत्म होगी? क्या नेपाल के साथ बड़े जल प्रबंधन प्रोजेक्ट, ड्रेजिंग और 12 महीने की जल-प्रबंधन नीति ही इसका स्थायी समाधान है? इस वीडियो में जानिए बिहार की बाढ़ की असली वजह और संभावित स्थायी समाधान। Awaaz-e-Bharat — खबर वही, सवाल सीधा। #BiharFlood #Bihar #BiharNews #FloodInBihar #KosiRiver #Nepal #BiharPolitics #SamratChaudhary #AmitShah #FloodFreeBihar #BiharFloodNews #AwaazEBharat

More news from बिहार and nearby areas
  • पहला सवाल—अगर बिहार को बाढ़-मुक्त करने का वादा किया गया था, तो आज भी हर साल लाखों लोगों को बाढ़ का सामना क्यों करना पड़ रहा है? दूसरा सवाल—बाढ़ रोकने के लिए सरकार की जो योजना और व्यवस्था थी, उसका जमीन पर कितना काम हुआ? क्या सरकार इसकी पूरी रिपोर्ट जनता के सामने रखेगी? तीसरा सवाल—बिहार को बाढ़-मुक्त करने का आपका वादा आखिर कब तक पूरा होगा? जनता को सिर्फ वादा नहीं, इसकी तय समयसीमा कब मिलेगी? #BiharFlood #Bihar #BiharElection2025 #FloodFreeBihar #बिहारबाढ़
    1
    पहला सवाल—अगर बिहार को बाढ़-मुक्त करने का वादा किया गया था, तो आज भी हर साल लाखों लोगों को बाढ़ का सामना क्यों करना पड़ रहा है?
दूसरा सवाल—बाढ़ रोकने के लिए सरकार की जो योजना और व्यवस्था थी, उसका जमीन पर कितना काम हुआ? क्या सरकार इसकी पूरी रिपोर्ट जनता के सामने रखेगी?
तीसरा सवाल—बिहार को बाढ़-मुक्त करने का आपका वादा आखिर कब तक पूरा होगा? जनता को सिर्फ वादा नहीं, इसकी तय समयसीमा कब मिलेगी?
#BiharFlood #Bihar #BiharElection2025 #FloodFreeBihar #बिहारबाढ़
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    4 hrs ago
  • बड़ागांव थाना अंतर्गत काजीसराय में दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप, 20 अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की मांग बड़ागांव थाना अंतर्गत काजीसराय में दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप, 20 अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की मांग बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, लूटपाट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बड़ागांव  थाना अंतर्गत काजीसराय में दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप, 20 अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की मांग

बड़ागांव  थाना अंतर्गत काजीसराय में दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप, 20 अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की मांग
बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, लूटपाट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *वाराणसी: यूपी चुनाव की तैयारियां तेज, काशी में 21 जिलों के अधिकारियों को EVM-VVPAT FLC का प्रशिक्षण* *वाराणसी।* उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। काशी में पूर्वांचल के *21 जिलों* के निर्वाचन अधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में EVM और VVPAT के प्रथम चरण की चेकिंग (FLC) की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप में समझाया गया। अधिकारियों को मशीनों की जांच, तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान निर्देश दिया गया कि चुनावी तैयारियों से जुड़ी हर जानकारी राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाए, ताकि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी *नवदीप रिणवा* सहित आयोग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    *वाराणसी: यूपी चुनाव की तैयारियां तेज, काशी में 21 जिलों के अधिकारियों को EVM-VVPAT FLC का प्रशिक्षण*

*वाराणसी।* उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। काशी में पूर्वांचल के *21 जिलों* के निर्वाचन अधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में EVM और VVPAT के प्रथम चरण की चेकिंग (FLC) की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप में समझाया गया। अधिकारियों को मशीनों की जांच, तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशिक्षित किया गया।

इस दौरान निर्देश दिया गया कि चुनावी तैयारियों से जुड़ी हर जानकारी राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाए, ताकि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।

कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी *नवदीप रिणवा* सहित आयोग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    user_अंकित सैनी
    अंकित सैनी
    Local News Reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मनरेगा से नहीं मिली मजदूरी तो मजदूर पहुँचे डीएम के दरबार,डीएम ने डीडीसी से मिलने को भेजा डीपीओ ने मिलने से रोका तो जमकर हुआ हंगामा मनरेगा से नहीं मिली मजदूरी तो मजदूर पहुँचे डीएम के दरबार,डीएम ने डीडीसी से मिलने को भेजा डीपीओ ने मिलने से रोका तो जमकर हुआ हंगामा
    1
    मनरेगा से नहीं मिली मजदूरी तो मजदूर पहुँचे डीएम के दरबार,डीएम ने डीडीसी से मिलने को भेजा डीपीओ ने मिलने से रोका तो जमकर हुआ हंगामा
मनरेगा से नहीं मिली मजदूरी तो मजदूर पहुँचे डीएम के दरबार,डीएम ने डीडीसी से मिलने को भेजा डीपीओ ने मिलने से रोका तो जमकर हुआ हंगामा
    user_गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    Chainpur, Kaimur (Bhabua)•
    13 hrs ago
  • विधायक के पहल पर 47.83 करोङ की लागत से विश्वकर्मा और बहुअरा पंप कैनाल के मोटर पंप और पैनल का होगा जीर्णोद्धार
    1
    विधायक के पहल पर 47.83 करोङ की लागत से विश्वकर्मा और बहुअरा पंप कैनाल के मोटर पंप और पैनल का होगा जीर्णोद्धार
    user_Pintutiwari Pintutiwari
    Pintutiwari Pintutiwari
    Local News Reporter दुर्गावती, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    3 hrs ago
  • कैमूर/बिहार, कैमूर में नकली DAP खाद गोदाम का भंडाफोड़: हजारों बोरी बरामद, मचा हड़कंप नकली खाद की पैकिंग और सप्लाई का खेल; पुलिस बल के साथ प्रशासन और कृषि विभाग की बड़ी छापेमारी कैमूर। जिले में कथित नकली खाद के बड़े कारोबार का खुलासा होने के बाद प्रशासनिक और कृषि विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया है। भभुआ-सोनहन रोड पर कुकुराढ़ गांव के समीप एक गोदाम में कथित तौर पर नकली DAP खाद की पैकिंग और उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना पर प्रशासन ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से भारी मात्रा में खाद का स्टॉक बरामद किए जाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम में हजारों बोरा DAP खाद मौजूद था। वही प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब यह जांच का विषय बन गया है कि बरामद खाद वास्तविक है या मानकों के विपरीत तैयार की गई संदिग्ध खाद है। कृषि विभाग की टीम द्वारा खाद के नमूने, पैकेजिंग, गुणवत्ता, स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। गुप्त सूचना के बाद प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई वही बताया जाता है कि कुकुराढ़ गांव के पास स्थित एक गोदाम में अवैध तरीके से खाद की पैकिंग और उसे बाजार में भेजे जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए भभुआ एसडीओ अमित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ टीम गठित कर संबंधित गोदाम में छापेमारी की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गोदाम में मिला भारी मात्रा में खाद का स्टॉक वही एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि छापेमारी के दौरान गोदाम में भारी मात्रा में DAP खाद का स्टॉक पाए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर हजारों बोरा खाद बरामद होने की बात कही जा रही है। हालांकि बरामद खाद की वास्तविक मात्रा और उसकी गुणवत्ता की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। वही कृषि विभाग की टीम अब खाद के नमूनों की जांच कराने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही गोदाम में रखे खाद के बोरे, पैकेजिंग और संबंधित कागजात की भी जांच की जा रही है। दुकानों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की थी कथित तैयारी वही प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि संदिग्ध खाद को पैक कर स्थानीय बाजार में स्थित खाद दुकानों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की तैयारी थी। इसके अलावा खाद को वाहनों में लोड कर जिले से बाहर भेजे जाने की भी बात सामने आई है। यदि जांच में बरामद खाद नकली अथवा निर्धारित सरकारी मानकों के विपरीत पाई जाती है, तो यह मामला किसानों के साथ गंभीर धोखाधड़ी और कृषि व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा हो सकता है। नकली या घटिया उर्वरक के इस्तेमाल से किसानों की फसल और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका रहती है। कहां से आई खाद, कौन कर रहा था पैकिंग? जांच तेज वही छापेमारी के बाद प्रशासन ने अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गोदाम में खाद कहां से लाई गई थी, इसकी पैकिंग किसके निर्देश पर की जा रही थी और तैयार खाद को किन-किन दुकानों या कारोबारियों के माध्यम से बाजार में भेजने की योजना थी। इसके अलावा गोदाम के संचालन से जुड़े लोगों, खाद की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों और संभावित सप्लाई नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि कहीं इस नेटवर्क के माध्यम से पहले से ही संदिग्ध खाद बाजार में तो नहीं पहुंचाई जा चुकी है। एसडीओ ने कहा—जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई वही भभुआ एसडीओ अमित कुमार के अनुसार, बताया गया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बरामद खाद की गुणवत्ता और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसानों के बीच बढ़ी चिंता वही कैमूर कृषि प्रधान जिला है और यहां बड़ी संख्या में किसान DAP समेत विभिन्न उर्वरकों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में संदिग्ध नकली खाद के बड़े भंडार के सामने आने से किसानों के बीच भी चिंता बढ़ गई है। वही किसानों की नजर अब जांच के परिणाम पर टिकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बरामद खाद की वास्तविक गुणवत्ता क्या है और यदि यह मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों तक होनी थी। फिलहाल प्रशासन और कृषि विभाग की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट और खाद के नमूनों की गुणवत्ता स्पष्ट होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। वहीं, कार्रवाई के बाद कथित नकली खाद के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
    4
    कैमूर/बिहार, कैमूर में नकली DAP खाद गोदाम का भंडाफोड़: हजारों बोरी बरामद, मचा हड़कंप
नकली खाद की पैकिंग और सप्लाई का खेल; पुलिस बल के साथ प्रशासन और कृषि विभाग की बड़ी छापेमारी
कैमूर। जिले में कथित नकली खाद के बड़े कारोबार का खुलासा होने के बाद प्रशासनिक और कृषि विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया है। भभुआ-सोनहन रोड पर कुकुराढ़ गांव के समीप एक गोदाम में कथित तौर पर नकली DAP खाद की पैकिंग और उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना पर प्रशासन ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से भारी मात्रा में खाद का स्टॉक बरामद किए जाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम में हजारों बोरा DAP खाद मौजूद था। वही प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब यह जांच का विषय बन गया है कि बरामद खाद वास्तविक है या मानकों के विपरीत तैयार की गई संदिग्ध खाद है। कृषि विभाग की टीम द्वारा खाद के नमूने, पैकेजिंग, गुणवत्ता, स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
गुप्त सूचना के बाद प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
वही बताया जाता है कि कुकुराढ़ गांव के पास स्थित एक गोदाम में अवैध तरीके से खाद की पैकिंग और उसे बाजार में भेजे जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए भभुआ एसडीओ अमित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ टीम गठित कर संबंधित गोदाम में छापेमारी की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। 
गोदाम में मिला भारी मात्रा में खाद का स्टॉक
वही एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि छापेमारी के दौरान गोदाम में भारी मात्रा में DAP खाद का स्टॉक पाए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर हजारों बोरा खाद बरामद होने की बात कही जा रही है। हालांकि बरामद खाद की वास्तविक मात्रा और उसकी गुणवत्ता की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। वही कृषि विभाग की टीम अब खाद के नमूनों की जांच कराने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही गोदाम में रखे खाद के बोरे, पैकेजिंग और संबंधित कागजात की भी जांच की जा रही है।
दुकानों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की थी कथित तैयारी
वही प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि संदिग्ध खाद को पैक कर स्थानीय बाजार में स्थित खाद दुकानों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की तैयारी थी। इसके अलावा खाद को वाहनों में लोड कर जिले से बाहर भेजे जाने की भी बात सामने आई है। यदि जांच में बरामद खाद नकली अथवा निर्धारित सरकारी मानकों के विपरीत पाई जाती है, तो यह मामला किसानों के साथ गंभीर धोखाधड़ी और कृषि व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा हो सकता है। नकली या घटिया उर्वरक के इस्तेमाल से किसानों की फसल और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका रहती है।
कहां से आई खाद, कौन कर रहा था पैकिंग? जांच तेज
वही छापेमारी के बाद प्रशासन ने अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गोदाम में खाद कहां से लाई गई थी, इसकी पैकिंग किसके निर्देश पर की जा रही थी और तैयार खाद को किन-किन दुकानों या कारोबारियों के माध्यम से बाजार में भेजने की योजना थी। इसके अलावा गोदाम के संचालन से जुड़े लोगों, खाद की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों और संभावित सप्लाई नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि कहीं इस नेटवर्क के माध्यम से पहले से ही संदिग्ध खाद बाजार में तो नहीं पहुंचाई जा चुकी है।
एसडीओ ने कहा—जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई
वही भभुआ एसडीओ अमित कुमार के अनुसार, बताया गया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बरामद खाद की गुणवत्ता और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
किसानों के बीच बढ़ी चिंता
वही कैमूर कृषि प्रधान जिला है और यहां बड़ी संख्या में किसान DAP समेत विभिन्न उर्वरकों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में संदिग्ध नकली खाद के बड़े भंडार के सामने आने से किसानों के बीच भी चिंता बढ़ गई है। वही किसानों की नजर अब जांच के परिणाम पर टिकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बरामद खाद की वास्तविक गुणवत्ता क्या है और यदि यह मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों तक होनी थी। फिलहाल प्रशासन और कृषि विभाग की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट और खाद के नमूनों की गुणवत्ता स्पष्ट होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। वहीं, कार्रवाई के बाद कथित नकली खाद के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    7 hrs ago
  • चंदौली सैयदराजा विधानसभा विकास के दावों पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने साधा निशाना
    1
    चंदौली सैयदराजा विधानसभा विकास के दावों पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने साधा निशाना
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • क्या बिहार को सच में बाढ़-मुक्त करने की कोई समयसीमा है? Hashtags: #AmitShah #BiharFlood #Bihar #BiharElection2025 #FloodFreeBihar #बिहारबाढ़
    1
    क्या बिहार को सच में बाढ़-मुक्त करने की कोई समयसीमा है?
Hashtags:
#AmitShah #BiharFlood #Bihar #BiharElection2025 #FloodFreeBihar #बिहारबाढ़
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.