बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है! बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है। 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया। उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया। बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे। इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया? यह "संस्कृति" नहीं है, यह patriarchy है: ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है। जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर 'अंधभक्त' ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है। उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। और अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं?
बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है! बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है। 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया। उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया। बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे। इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया? यह "संस्कृति" नहीं है, यह patriarchy है: ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है। जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर 'अंधभक्त' ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है। उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। और अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं?
- अभिनव कफुलिया को NSUI ने छात्र संघ अध्यक्ष पद का टिकट दिया, DBS में PG विस्तार और प्रवेश प्रक्रिया का मुद्दा उठाया स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। DBS महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए अभिनव कफुलिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए PG पाठ्यक्रमों के विस्तार की मांग की। अभिनव कफुलिया ने कहा कि DBS में UG और ऑनर्स की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को स्नातक के बाद PG की पढ़ाई के लिए श्रीनगर, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) या अन्य संस्थानों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि महाविद्यालय में ही अधिक से अधिक PG विभाग शुरू किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे संस्थानों में भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि PG पाठ्यक्रमों के विस्तार के साथ महाविद्यालय में आवश्यकतानुसार शिक्षकों और फैकल्टी की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। इससे विद्यार्थियों को स्नातक के बाद अपने ही महाविद्यालय में उच्च शिक्षा जारी रखने का अवसर मिल सकेगा। अभिनव कफुलिया ने इस वर्ष ऑनर्स के एक वर्षीय PG कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से UET परीक्षा कराई गई, फीस ली गई और एडमिशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी भरवाए गए, लेकिन प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई। इसके चलते कई विद्यार्थियों के प्रवेश अब तक अटके हुए हैं। NSUI के छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने मांग की कि लंबित प्रवेश प्रक्रिया को जल्द स्पष्ट किया जाए और विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई को लेकर राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े इन मुद्दों को NSUI प्रमुखता से उठाएगी। Byte - अभिनव कफुलिया1
- दोस्तों पर रौब झाड़ने का शौक पड़ा भारी, तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार The Aman Times | विकासनगर दोस्तों पर रौब झाड़ने का शौक पड़ा भारी, तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैनाल रोड स्थित त्यागी फार्म हाउस के पास से 20 वर्षीय राज वर्मा को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने दोस्तों पर रौब झाड़ने और शौक के लिए तमंचा रखने की बात बताई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।1
- नैनीताल में आयोजित माँ नंदा देवी महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी माँ नंदा की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना धर्मरक्षक धामी के नेतृत्व में हो रहा प्रदेश की संस्कृति का संरक्षण और विकास प्रदेश के मेले और त्योहारों को मिल रही है नई पहचान4
- विकासनगर के बाबूगढ़ चुंगी का बताया जा रहा वीडियो वायरल, रिहैब सेंटर से जुड़ा होने का दावा विकासनगर के बाबूगढ़ चुंगी का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो एक फॉलोअर ने भेजते हुए दावा किया है कि यह मामला एक रिहैब सेंटर से जुड़ा हुआ है। हालांकि, वीडियो में दिख रही घटना और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। संबंधित पक्ष या पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।1
- जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा "आंगन का मिलन कार्यक्रम सेवा सप्ताह माह के अंतर्गत मनाए जाने वाले "आंगन का मिलन", कार्यक्रम के सफल संपादन कों लेकर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियो और पार्टी पदाधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक से पूर्व मंत्री ने गार्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी ली। समीक्षा बैठक में 25 सितंबर से 7अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव द्वारा जानकारी दी गई की जनपद में कुल 2017 आंगनबाड़ी केंद्र है जिनमे से 2012 केंद्र सक्रिय हैं। कार्यक्रम जनपद के सभी ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे। जिनमे प्रतिभाग करने वाले लाभार्थियों कों जहाँ केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी वहीं गर्भवती व गर्भधात्री महिलाओं कों विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में निर्देश दिए कि जिन भी ब्लॉकों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे वहाँ पर बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधिया संचालित की जाए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, पोषण माह, टेक होम राशन आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी और लाभार्थियों कों लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए की कार्यक्रम को आंगनबाड़ी केंद्रों में समय अवधि में ही पूर्ण किया जाए जिससे बच्चों, माताओ और अभिवावकों कों किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े। समीक्षा बैठक में आयोजन कों सफल बनाएं जाने को लेकर समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण करने की निर्देश भी दिए गए। साथ ही लाभार्थियों द्वारा उनके अनुभव साझा किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि समस्त कार्यक्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी बहनों,सहायिकाओं और आशा कार्यकर्तीयों कों सम्मानित किया जाएगा। समीक्षा बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने मानदेय के विषय को भी विभागीय मंत्री के समक्ष रखा, जिस पर मंत्री रेखा आर्य ने सभी को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मानदेय बढ़ोतरी की मांग को पूरा किया जाएगा। जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आप सभी आंगनबाड़ी बहने विभाग की मजबूत कड़ी हैं। आप सभी विषम भौगोलिक परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं ऐसे में एक महिला होने के नाते मैं आपकी परेशानियों से भलीभांति अवगत हूं। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय रावत जी, चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, डीडीओ मो असलम, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्दु डंगवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविन्द रावत जी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक।।।। The Aman Times राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार जांच और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को चिन्हीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने को कहा गया।1
- भाजपा राहुल गांधी के सवालों का जवाब दे, मुद्दे से ध्यान भटकाने की राजनीति बंद करे: गरिमा दसौनी राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं की लगातार बयानबाजी पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा को हर सवाल का जवाब राष्ट्रवाद के प्रमाणपत्र बांटकर देने की आदत छोड़नी चाहिए। गरिमा ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी के सवालों से इतनी बेचैनी क्यों हो रही है? सवाल राहुल गांधी पर नहीं, उन सवालों पर है जिनका जवाब भाजपा के पास नहीं है। राहुल गांधी ने देश की संस्थाओं, नागरिकों की निजता और लोकतंत्र में सत्ता के केंद्रीकरण को लेकर सवाल उठाया है। भाजपा अगर इन सवालों का जवाब देने के बजाय राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमले करेगी, तो इससे सवाल खत्म नहीं होंगे। और भाजपा यह भी समझ ले—देश की सुरक्षा के नाम पर किसी भी संस्था या व्यक्ति से सवाल पूछना राष्ट्रविरोध नहीं है। लोकतंत्र में सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार भी है और जनता का अधिकार भी। अगर राहुल गांधी के आरोप गलत हैं तो भाजपा तथ्य सामने रखे, दस्तावेज सामने रखे, जवाब दे। लेकिन हर सवाल का जवाब गाली, व्यक्तिगत हमला और मुद्दा भटकाना नहीं हो सकता। मुख्य प्रवक्ता गरिमा ने कहा कि आज भाजपा को राहुल गांधी से नहीं, उन सवालों से डर लग रहा है जो देश का युवा पूछ रहा है—हमारी निजता सुरक्षित है या नहीं? संस्थाएं स्वतंत्र हैं या नहीं? और सत्ता जनता के प्रति जवाबदेह है या नहीं? भाजपा जितना राहुल गांधी को चुप कराने की कोशिश करेगी, उतनी ही मजबूती से कांग्रेस ये सवाल जनता के बीच उठाएगी। गरिमा दसौनी ने कहा कि राहुल गांधी ने इंदौर में देश के उस राजनीतिक और संस्थागत ढांचे पर सवाल उठाए हैं, जिसके बारे में वे लगातार छात्रों और युवाओं के बीच चर्चा कर रहे हैं। यदि भाजपा को उनके किसी तथ्य या आरोप पर आपत्ति है तो वह तथ्यों और प्रमाणों के साथ जवाब दे, केवल व्यक्तिगत हमले करके सवालों से बचने का प्रयास न करे। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा व्यवस्था और उसमें योगदान देने वाले हर व्यक्ति का सम्मान करती है, लेकिन किसी भी संवैधानिक लोकतंत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर जवाबदेही और पारदर्शिता के सवाल उठाना असंवैधानिक नहीं है। गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वह राहुल गांधी के बयान को लेकर राजनीतिक आक्रोश पैदा करने के बजाय उन गंभीर मुद्दों पर जवाब दे, जिन पर देश का युवा सवाल पूछ रहा है। लोकतंत्र में सवाल पूछने वाले को देशविरोधी बताना आसान है, लेकिन सवालों का तथ्यात्मक जवाब देना ही असली राजनीतिक जवाबदेही है।1
- मायापुर क्षेत्र में महिला पर फायरिंग कर घायल करने वाला एक आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में साथी की तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस। दिनांक 19.09.2026 को कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर, हरिद्वार निवासी महिला द्वारा कोतवाली नगर में तहरीर दी गई कि लक्की व उसके साथी कबीर द्वारा उनकी बहू पर फायरिंग की गई, जिससे उनकी बहू को चोटें आईं। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 522/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला गया साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने तथा लगातार सुरागरसी-पतारसी के परिणामस्वरूप दिनांक 22.09.2026 को मुकदमे में वांछित कबीर पुत्र किशोर, उम्र 22 वर्ष, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश को टंकी नंबर-06 बस्ती जाने वाले रास्ते पर जल संस्थान की टंकी के पास स्थित पार्क की सड़क से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP19X2941 भी बरामद की है। हिरासत मे लिये गये आरोपी के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। *नाम पता आरोपित* कबीर पुत्र किशोर निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश *पुलिस टीम* 1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार 2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी 3. उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल 4. कानि0 सीपी जसवीर सिंह 5. कानि0 सीपी सचिन पाण्डे1
- चोपता-तुंगनाथ मार्ग पर 400 मीटर गहरी खाई से महिला का शव बरामद रुद्रप्रयाग के चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर लापता महिला की तलाश के दौरान दर्दनाक हादसे का पता चला। रावण शीला के नीचे करीब 400 मीटर गहरी खाई से 26 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर को महिला के लापता होने की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा। इसके बाद 21 सितंबर की सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। सर्चिंग के दौरान टीम को गहरी खाई में महिला का शव दिखाई दिया। SDRF ने DDRF और स्थानीय पुलिस की मदद से करीब 400 मीटर गहरी खाई से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को करीब तीन किलोमीटर तक स्ट्रेचर के जरिए पैदल चोपता पहुंचाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूजा साहनी, निवासी पंजाब के रूप में हुई है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस की आवश्यक कार्रवाई जारी है।1