logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काटी रामनगर में 22 वर्षीय नवविवाहिता रोशनी देवी की करंट लगने से मौत हो गई। रोशनी की शादी करीब डेढ़ साल पहले अशोक पटेल के साथ हुई थी। बताया गया कि वह घर में पूजा और घरेलू काम कर रही थी, तभी बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गई। परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद खड़ा हो गया। मृतका की मां रेखा पटेल और मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर रोशनी की करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि रोशनी को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच करंट लगा था, लेकिन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय उसके कपड़े बदले गए और काफी देर बाद अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही फोन पर बात के दौरान रोशनी ने कोई परेशानी नहीं बताई थी। वहीं, पति अशोक पटेल और उसके परिजनों ने आरोपों को गलत बताया है। पति के मुताबिक रोशनी पूजा कर रही थी, तभी हीटर के तार से उसे करंट लग गया। उसने दावा किया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था और लौटने पर रोशनी को बेहोश पाकर तुरंत अस्पताल ले गया। फिलहाल मायके पक्ष ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम और मामले की जांच कर रही है।

12 hrs ago
user_Ashutosh sharma
Ashutosh sharma
Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
12 hrs ago

छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काटी रामनगर में 22 वर्षीय नवविवाहिता रोशनी देवी की करंट लगने से मौत हो गई। रोशनी की शादी करीब डेढ़ साल पहले अशोक पटेल के साथ हुई थी। बताया गया कि वह घर में पूजा और घरेलू काम कर रही थी, तभी बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गई। परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद खड़ा हो गया। मृतका की मां रेखा पटेल और मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर रोशनी की करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि रोशनी को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच करंट लगा था, लेकिन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय उसके कपड़े बदले गए और काफी देर बाद अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही फोन पर बात के दौरान रोशनी ने कोई परेशानी नहीं बताई थी। वहीं, पति अशोक पटेल और उसके परिजनों ने आरोपों को गलत बताया है। पति के मुताबिक रोशनी पूजा कर रही थी, तभी हीटर के तार से उसे करंट लग गया। उसने दावा किया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था और लौटने पर रोशनी को बेहोश पाकर तुरंत अस्पताल ले गया। फिलहाल मायके पक्ष ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम और मामले की जांच कर रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में बीती रात करीब 10 चोरों के गिरोह ने महज 12 मिनट के भीतर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात 3:08 बजे से 3:20 बजे के बीच चोरों ने कॉलोनी में आतंक मचाते हुए चार मोटरसाइकिलें चोरी कर लीं। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोरी हुई मोटरसाइकिलों में चंद्रप्रकाश अहिरवार की हीरो एक्सट्रीम, सौरभ रैकवार की होंडा शाइन, गोकुल प्रसाद वर्मा की बजाज डिस्कवर तथा एक अपाचे बाइक शामिल है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बृज गोपाल मिश्रा के मकान के बाहर लगी कुंडी को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई उन्हें रोक न सके। घटना के समय जब कुछ लोग जागे तो उन्होंने छत से पड़ोसियों को आवाज लगाकर सतर्क किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन रात के समय वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में सागर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक की बैटरी और रेलवे स्टेशन के पास खड़े ट्रक की बैटरी भी चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही बाइक और ट्रक बैटरी चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में एक संगठित चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    4
    छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में बीती रात करीब 10 चोरों के गिरोह ने महज 12 मिनट के भीतर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात 3:08 बजे से 3:20 बजे के बीच चोरों ने कॉलोनी में आतंक मचाते हुए चार मोटरसाइकिलें चोरी कर लीं। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चोरी हुई मोटरसाइकिलों में चंद्रप्रकाश अहिरवार की हीरो एक्सट्रीम, सौरभ रैकवार की होंडा शाइन, गोकुल प्रसाद वर्मा की बजाज डिस्कवर तथा एक अपाचे बाइक शामिल है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बृज गोपाल मिश्रा के मकान के बाहर लगी कुंडी को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई उन्हें रोक न सके। घटना के समय जब कुछ लोग जागे तो उन्होंने छत से पड़ोसियों को आवाज लगाकर सतर्क किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन रात के समय वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में सागर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक की बैटरी और रेलवे स्टेशन के पास खड़े ट्रक की बैटरी भी चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही बाइक और ट्रक बैटरी चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में एक संगठित चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी 898 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां संस्करण सुना। वहीं, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंधी धर्मशाला से गांधी चौराहे तक एक मशाल जुलूस निकाला। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ। 'मन की बात' कार्यक्रम को जिले के अलग-अलग प्रवास के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। इसमें विधायक हरिशंकर खटीक, जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री अश्वनी चढ़ार, मनोज देवलिया, इंजी अभय यादव, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, अंकित तोमर, विकास यादव और पंकज प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। बूथ नंबर 90 पर वरिष्ठ नेता अभिषेक खरे रानू, बूथ नंबर 28 पर नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, देवेंद्र सेन, महेश कुशवाहा व रिंकू शर्मा, तथा बड़ागांव खुर्द में किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों संग कार्यक्रम सुना। इसके अलावा बडमाईखास और खरों में भी कार्यकर्ताओं ने प्रसारण सुना। युवा मोर्चा अध्यक्ष संकल्प जैन के नेतृत्व में बूथ नंबर 72 पर उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेंले, मंत्री मीरा खरे, शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, मनीष श्रीवास्तव, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 'मन की बात' संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीर जवानों को नमन किया और नौसेना में भारत में ही डिजाइन व निर्मित 'आईएनएस महेंद्रगिरी' के शामिल होने से बढ़ी ताकत का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं के इनोवेशन, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और जल संरक्षण की जिम्मेदारी पर जोर दिया।
    1
    टीकमगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी 898 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां संस्करण सुना। वहीं, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंधी धर्मशाला से गांधी चौराहे तक एक मशाल जुलूस निकाला। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ।

'मन की बात' कार्यक्रम को जिले के अलग-अलग प्रवास के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। इसमें विधायक हरिशंकर खटीक, जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री अश्वनी चढ़ार, मनोज देवलिया, इंजी अभय यादव, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, अंकित तोमर, विकास यादव और पंकज प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। बूथ नंबर 90 पर वरिष्ठ नेता अभिषेक खरे रानू, बूथ नंबर 28 पर नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, देवेंद्र सेन, महेश कुशवाहा व रिंकू शर्मा, तथा बड़ागांव खुर्द में किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों संग कार्यक्रम सुना। इसके अलावा बडमाईखास और खरों में भी कार्यकर्ताओं ने प्रसारण सुना। युवा मोर्चा अध्यक्ष संकल्प जैन के नेतृत्व में बूथ नंबर 72 पर उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेंले, मंत्री मीरा खरे, शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, मनीष श्रीवास्तव, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'मन की बात' संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीर जवानों को नमन किया और नौसेना में भारत में ही डिजाइन व निर्मित 'आईएनएस महेंद्रगिरी' के शामिल होने से बढ़ी ताकत का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं के इनोवेशन, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और जल संरक्षण की जिम्मेदारी पर जोर दिया।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में कुलपहाड़ तहसील अंतर्गत ग्राम बिजरारी के निवासी हनीफ अंसारी ने पुलिस आपातकालीन सेवा यूपी-112 पर सूचना दी है कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश में कुलपहाड़ तहसील अंतर्गत ग्राम बिजरारी के निवासी हनीफ अंसारी ने पुलिस आपातकालीन सेवा यूपी-112 पर सूचना दी है कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है।
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के बड़ा लिधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरों में रविवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान कुल्हाड़ी एवं डंडों से हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष के परमानंद तिवारी (पिता मथुरा तिवारी) और कुंजीलाल तिवारी (पिता मथुरा तिवारी), निवासी ग्राम खरों, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ा लिधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है और निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    4
    टीकमगढ़ जिले के बड़ा लिधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरों में रविवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान कुल्हाड़ी एवं डंडों से हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष के परमानंद तिवारी (पिता मथुरा तिवारी) और कुंजीलाल तिवारी (पिता मथुरा तिवारी), निवासी ग्राम खरों, गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों और डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ा लिधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है और निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय गोविंद सिंह यादव के साथ किरायेदार से कमरा खाली करवाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित गोविंद सिंह के अनुसार, आरोपी आयुष सिंह राजावत उनके मकान में किराए से रहता था और करीब 15 दिन पहले उनसे कमरा खाली करवा लिया गया था, जिसके बाद से आरोपी लगातार विवाद कर रहा था। इसी विवाद के बीच 24 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे जब गोविंद सिंह बिजावर नाके पर स्थित दूध डेयरी पर गए थे, तब आरोपी आयुष सिंह राजावत ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए क्रेट से हमला कर दिया। इस हमले में गोविंद सिंह के सिर में चोट आई। घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में उनका मेडिकल कराया। प्राथमिक जांच के बाद वे घर चले गए थे, लेकिन 26 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    1
    छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय गोविंद सिंह यादव के साथ किरायेदार से कमरा खाली करवाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित गोविंद सिंह के अनुसार, आरोपी आयुष सिंह राजावत उनके मकान में किराए से रहता था और करीब 15 दिन पहले उनसे कमरा खाली करवा लिया गया था, जिसके बाद से आरोपी लगातार विवाद कर रहा था।

इसी विवाद के बीच 24 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे जब गोविंद सिंह बिजावर नाके पर स्थित दूध डेयरी पर गए थे, तब आरोपी आयुष सिंह राजावत ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए क्रेट से हमला कर दिया। इस हमले में गोविंद सिंह के सिर में चोट आई। घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में उनका मेडिकल कराया। प्राथमिक जांच के बाद वे घर चले गए थे, लेकिन 26 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • महोबा में कारगिल दिवस के अवसर पर बलिदानी बालेन्द्र और जगदीश के वीरता भरे किस्से सुनाए गए।
    1
    महोबा में कारगिल दिवस के अवसर पर बलिदानी बालेन्द्र और जगदीश के वीरता भरे किस्से सुनाए गए।
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद अंतर्गत थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बिजरारी में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लगभग 35 वर्षीय हनीफ पुत्र सुलेमान पर अपनी 25 वर्षीया पत्नी मनीषा मंसूरी की हंसिया से वार कर निर्मम हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी के मुताबिक दंपति का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था और उनके बीच पहले से एक मुकदमा भी चल रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने और पूछताछ के दौरान पति पर ही हत्या का संदेह गहरा गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हनीफ को मौके से ही हिरासत में ले लिया। मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र फैजान और दो वर्षीय पुत्री मुस्कान को छोड़ गई है। वहीं परिजनों का दावा है कि मनीषा लगभग आठ माह की गर्भवती भी थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। हमीरपुर जनपद के चिकासी निवासी मृतका के भाई रफीक और छोटे भाई नसीम ने अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद अंतर्गत थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बिजरारी में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लगभग 35 वर्षीय हनीफ पुत्र सुलेमान पर अपनी 25 वर्षीया पत्नी मनीषा मंसूरी की हंसिया से वार कर निर्मम हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी के मुताबिक दंपति का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था और उनके बीच पहले से एक मुकदमा भी चल रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने और पूछताछ के दौरान पति पर ही हत्या का संदेह गहरा गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हनीफ को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र फैजान और दो वर्षीय पुत्री मुस्कान को छोड़ गई है। वहीं परिजनों का दावा है कि मनीषा लगभग आठ माह की गर्भवती भी थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। हमीरपुर जनपद के चिकासी निवासी मृतका के भाई रफीक और छोटे भाई नसीम ने अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.