Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्योपुर में शव वाहन के लिए टंकी पर चढ़े बीजेपी नेता, कांग्रेस बोली– 'जिंदा तो छोड़िए, मुर्दे भी परेशान
Dileep kushwah
श्योपुर में शव वाहन के लिए टंकी पर चढ़े बीजेपी नेता, कांग्रेस बोली– 'जिंदा तो छोड़िए, मुर्दे भी परेशान
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- श्योपुर में शव वाहन के लिए टंकी पर चढ़े बीजेपी नेता, कांग्रेस बोली– 'जिंदा तो छोड़िए, मुर्दे भी परेशान1
- श्योपुर को नशामुक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है नशा युवाओं के भविष्य, परिवार की खुशियों और समाज की शांति को बर्बाद करता है। आइए संकल्प लें—नशे से दूरी बनाएँ और स्वस्थ जीवन अपनाएँ।अपने बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।"नशे से दूरी है ज़रूरी, तभी बनेगा श्योपुर सुरक्षित और समृद्ध।"3
- गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🌸 जीवन का पहला और सबसे महान गुरु हमारे पिताजी होते हैं। वही हमें चलना, बोलना, मेहनत करना, सही-गलत की पहचान करना और जीवन के संस्कार सिखाते हैं। इसलिए गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सबसे पहले अपने पिताजी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद अवश्य लें। माता-पिता को जीवन का प्रथम गुरु माना गया है, और गुरु पूर्णिमा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक सुंदर अवसर है। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की ओर से आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी गुरुजनों और माता-पिता का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे। ❤️🙏 #गुरु_पूर्णिमा #GuruPurnima #पिताजी_पहले_गुरु #BalluTeaStall #श्योपुर #मध्यप्रदेश1
- सबलगढ़ क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों की बड़ी मुसीबत1
- जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग पानी की पाइपलाइन खुदाई के दौरान हुआ हादसा, मकान हिलने और दरारें आने का दावा; एसडीएम बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई। जौरा। जौरा शहर के एमएस रोड स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक जोरदार धमाके से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग नींद से जाग गए और घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक हिल गए, जबकि कुछ घरों में दरारें आने का भी दावा किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि के समय पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के समीप दो से तीन मिठाई की दुकानें संचालित होती हैं। यदि यह हादसा दिन के समय या दुकानों के खुले रहने के दौरान होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसे महज संयोग बताया कि घटना उस समय हुई जब दुकानें बंद थीं। घटना के बाद पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे कर्मचारी मौके से चले गए। जब मीडिया कर्मी जानकारी लेने पहुंचे तो कार्य कर रही एजेंसी का कोई भी प्रतिनिधि घटनास्थल पर मौजूद नहीं मिला। इस संबंध में एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से मौखिक रूप से ब्लास्ट की सूचना मिली है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार्य कर रही एजेंसी से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की लिखित सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- आस्था के केंद्र छिमछिमा हनुमान मंदिर में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल विजयपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल छिमछिमा हनुमान मंदिर परिसर में साफ-सफाई के अभाव से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। मंदिर परिसर के कई हिस्सों में गंदगी फैली हुई है, वहीं जगह-जगह गाय का गोबर पड़ा होने से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे फिसलने और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से मंदिर की पवित्रता और स्वच्छता प्रभावित हो रही है। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रबंधन एवं संबंधित जिम्मेदार विभाग से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, परिसर से गोबर और कचरा हटाने तथा धार्मिक स्थल को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने की मांग की है।1
- विजयपुर में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा सत्यार्थ न्यूज़ | विजयपुर/श्योपुर राहुल रजक, विजयपुर पत्रकार विजयपुर में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विजयपुर में किसान कांग्रेस द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मूंग की 100% सरकारी खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने, डीएपी एवं यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, चम्बल मुख्य दाहिनी नहर में पर्याप्त पानी छोड़ने, 4 माह तक नहर संचालन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, चेटीखेड़ा बांध निर्माण, जियो-टैगिंग की त्रुटियों में सुधार तथा आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा सहित कुल 9 प्रमुख मांगें उठाई गईं। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो किसानों के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। #विजयपुर #श्योपुर #किसान_कांग्रेस #किसान_हित #मध्यप्रदेश #कृषि #मूंग_खरीदी #सिंचाई #खाद #बिजली1