Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार को मिली मुसलामान होने की सज़ा? 4PM महिला पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई! 🇮🇳🚩 ✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯 हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏
Abhishek ranjan C E O
पत्रकार को मिली मुसलामान होने की सज़ा? 4PM महिला पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई! 🇮🇳🚩 ✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯 हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏
More news from बिहार and nearby areas
- पत्रकार को मिली मुसलामान होने की सज़ा? 4PM महिला पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई! 🇮🇳🚩 ✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯 हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- मंत्री के स्वागत में उमड़ी भीड़, नेताजी की 7 लाख की चेन गायब! मुजफ्फरपुर में मचा हड़कंप1
- हरे-भरे आम का बड़े-बड़े 26 वृक्ष कहलगांव प्रखंड़ कार्यालय के पीछे कटाई हों रही है। बिहार सरकार के प्रस्तावीक योजना एक वृक्ष लगाओ मां के नाम पर,और दुसरी ओर 35 साल पुराना आम का 26 वृक्ष कटाई किया गया मशीन कटाई द्वारा कहलगांव प्रखंड़ कार्यालय परिसर प्रखंड कर्मचारी आवासीय के निकट में। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।1
- नवगछिया में हर साल कोई न कोई गांव बाढ़ की चपेट में रहता है आखिर कब तक? राघोपुर, नवगछिया में गंगा का प्रकोप जारी है 💔 शंकरपुर के चैती दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर गंगा में समा गए। दर्जनों घर बह चुके हैं, सैकड़ों परिवार बेघर होकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं। प्रशासन युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटा है, फिर भी कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले साल इस्माईलपुर-बिंद टोली, इस साल राघोपुर — हर साल यही तबाही, हर बार सिर्फ तात्कालिक बचाव, स्थाई समाधान नदारद। आखिर कब तक? कमेंट में बताएं 👇 Dron : @bhagalpurcallingofficial #naugachia1
- ताज़ा खबर सजौर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ताज़ा खबर सजौर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सजौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम स्मैक के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था, भागलपुर द्वारा दी गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाया गया था और इस नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की इसमें क्या भूमिका है। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नशे के खिलाफ भागलपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।1
- सड़क किनारे रोता मिला 8 माह का मासूम, खाकी ने दिखाई ममता; महिला सिपाहियों ने दूध पिलाकर मां का दिया एहसास भागलपुर: भागलपुर में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई, जब आठ माह के मासूम बच्चे को सड़क किनारे झोले में छोड़ दिया गया। लेकिन इसी घटना के बीच खाकी वर्दी में छिपी ममता और इंसानियत की ऐसी तस्वीर भी सामने आई, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। मामला नाथनगर के गुरुकुल स्कूल के समीप का है। सुबह-सुबह एक ई-रिक्शा चालक अपने काम पर जा रहा था। रास्ते में यात्री को उतारने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी उसे सड़क किनारे एक झोले से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर चालक ने अपना ई-रिक्शा रोका और झोले के पास पहुंचा। वहां करीब आठ माह का मासूम बच्चा रोता हुआ मिला। ई-रिक्शा चालक ने बिना देर किए बच्चे को उठाया और मधुसूदनपुर थाना पहुंचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम को थाने में देखकर वहां तैनात महिला सिपाहियों का दिल भी पसीज गया। बच्चे के लिए महिला सिपाही सिर्फ पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि कुछ देर के लिए उसकी मां बन गईं। महिला सिपाहियों ने बच्चे को अपनी गोद में लिया, उसे दूध पिलाया और प्यार से दुलारते हुए लोरी सुनाई। मां से दूर मासूम को पुलिस की महिला जवानों की गोद में कुछ पल के लिए ममता का एहसास मिला। थाने का माहौल भी कुछ देर के लिए ऐसा हो गया, मानो वर्दी के बीच मां की ममता उतर आई हो। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की उस संवेदनशील तस्वीर को सामने रखा, जिसे अक्सर अपराध और कार्रवाई की खबरों के बीच नजरअंदाज कर दिया जाता है। महिला सिपाहियों ने दिखा दिया कि खाकी सिर्फ कानून का पालन कराने वाली वर्दी नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर बेसहारा के लिए सहारा और मासूम के लिए मां की ममता भी बन सकती है। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय मंडल ने बताया कि बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है। अब आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को बाल संरक्षण विभाग को सौंपने की तैयारी की जा रही है। सड़क किनारे बेसहारा मिला यह मासूम आखिर किस मजबूरी में वहां छोड़ा गया, यह जांच का विषय है। लेकिन इस कहानी का सबसे भावुक पहलू यही रहा कि जिस मासूम को किसी ने सड़क किनारे अकेला छोड़ दिया, उसे कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन खाकी वर्दी में ममता की गोद जरूर मिल गई।1
- गंगा मिशन के द्वारा स्कूली बच्चों के बीच फलदार पौधे का किया गया वितरण साहिबगंज : गंगा मिशन कोलकाता की ओर से महादेवगंज स्थित श्री राम चौकी उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं को फलदार पौधों का वितरण किया गया कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी ने बच्चों से कहा कि यहां की धरती में हरे भरे वृक्ष आदि रहने चाहिए यह काम तभी पूरा होगा, जब हम पेड़ लगाएंगे और वृक्ष बचाएंगे। प्रमोद पांडेय ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा नहीं करने से हमें विनाश लीला का दंश झेलना पड़ेगा।1
- भागलपुर, 02 सितंबर 2026:- भागलपुर जिले के राघोपुर गाँव में गंगा नदी के कटाव को नियंत्रित करने एवं प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। कटाव प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन की टीमें एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी लगातार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा आवश्यकतानुसार तत्काल बचाव कार्य किए जा रहे हैं।कटाव की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र तथा जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा लगातार राघोपुर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उनके द्वारा मौके पर चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। कटाव को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में नावों एवं मालवाहक स्टीमर के माध्यम से लगातार बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। गंगा नदी से प्राप्त मिट्टी को जियो बैग में भरकर कटाव प्रभावित स्थलों पर व्यवस्थित रूप से डाला जा रहा है। इसके माध्यम से नदी के तट को मजबूती प्रदान करने तथा कटाव की गति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा कटाव प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीमों को मौके पर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए बचाव कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, महत्वपूर्ण संरचनाओं एवं आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों को कटाव से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कटाव की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए बचाव कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों एवं मशीनरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल राघोपुर में प्रशासन एवं संबंधित विभागों की पूरी टीम द्वारा युद्धस्तर पर बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य जारी है। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Bhagalpur District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Department of Tourism, Government of Bihar1