ओवर लोड वाहनों व अवैध खनन पर पुलिस सख्त की जांच पड़ताल यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश झीझक कानपुर देहात । जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जिले में ओवरलोड वाहन व अवैध खनन को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है। इन पर रोक लगाने के लिए एसपी ने पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसके चलते मंगलवार देर रात्रि करीब 11 बजे डेरापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, झींझक चौकी प्रभारी उमेश शर्मा सहित पुलिस फोर्स के साथ नहरपुल झींझक पहुंचे। उन्होंने सिकंदरा-रसूलाबाद मुख्य मार्ग से गुजर रहे बड़े वाहनों को रोककर सघन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चालकों के कागजात सहित वाहनों की चेकिंग की गई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले चेकिंग अभियान में प्रत्येक ट्रक व डंफर को रोककर पूछताछ करते हुए चेकिंग की गई। इस बीच गलत नंबर प्लेट पाए जाने पर सिकंदरा की तरफ जा रहे एक डंफर का चालान किया गया। चेकिंग अभियान के चलते वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इसके उपरांत सीओ का काफिला कमलाबाग में बाबा साहेब जयंती के अवसर पर चल रहे संगीत कार्यक्रम में पहुंचा। यहां उन्होंने निरीक्षण कर लोगों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी डेरापुर सौरभ वर्मा ने बताया कि कस्बा झींझक में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ओवरलोड वाहनों सहित मुख्य मार्ग से गुजरने वाले सभी बड़े वाहनों को रोककर पूछताछ व चेकिंग की गई। एक डंफर का चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
ओवर लोड वाहनों व अवैध खनन पर पुलिस सख्त की जांच पड़ताल यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश झीझक कानपुर देहात । जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जिले में ओवरलोड वाहन व अवैध खनन को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है। इन पर रोक लगाने के लिए एसपी ने पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसके चलते मंगलवार देर रात्रि करीब 11 बजे डेरापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, झींझक चौकी प्रभारी उमेश शर्मा सहित पुलिस फोर्स के साथ नहरपुल झींझक पहुंचे। उन्होंने सिकंदरा-रसूलाबाद मुख्य मार्ग से गुजर रहे बड़े वाहनों को रोककर सघन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चालकों के कागजात सहित वाहनों की चेकिंग की गई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले चेकिंग अभियान में
प्रत्येक ट्रक व डंफर को रोककर पूछताछ करते हुए चेकिंग की गई। इस बीच गलत नंबर प्लेट पाए जाने पर सिकंदरा की तरफ जा रहे एक डंफर का चालान किया गया। चेकिंग अभियान के चलते वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इसके उपरांत सीओ का काफिला कमलाबाग में बाबा साहेब जयंती के अवसर पर चल रहे संगीत कार्यक्रम में पहुंचा। यहां उन्होंने निरीक्षण कर लोगों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी डेरापुर सौरभ वर्मा ने बताया कि कस्बा झींझक में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ओवरलोड वाहनों सहित मुख्य मार्ग से गुजरने वाले सभी बड़े वाहनों को रोककर पूछताछ व चेकिंग की गई। एक डंफर का चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
- *न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार* श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद, यूपी सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम मजदूरी में 21% तक की वृद्धि की है जिसे लेकर नोएडा DM ने मुख्यमंत्री योगी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उपद्रव करने वालों को DM ने कड़ा संदेश दिया है। नोएडा में फिलहाल माहौल शांत है।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- मंगलपुर में भीषण आग: भेड़ के बच्चे जिंदा जले, बाइक व गृहस्थी का सामान राख थाना मंगलपुर क्षेत्र के लगरथा गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें बंधे भेड़ के बच्चों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। साथ ही घर में खड़ी बाइक और गृहस्थी का सामान भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।1
- दिबियापुर। सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकानों और दुकानों पर कल बुलडोजर चलेगा। विभाग ने मुनादी कर अंतिम चेतावनी जारी की है। आदेश के बाद कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। जनहित याचिका मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य”के आदेश का पालन किया जाएगा। चिन्हित मकानों और दुकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। कब्जेदारों को आज ही स्वयं अतिक्रमण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है। सिंचाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश न मानने पर कल बुलडोजर कार्रवाई होगी। साथ ही अवमानना की कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।1
- *सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकान /दुकानें निशाने पर, कल होगी बड़ी कार्रवाई।* *विभाग ने आज मुनादी कराकर दी अंतिम चेतावनी, खुद अतिक्रमण हटाने का आखिरी मौका।* *माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान।* *मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य जनहित याचिका के तहत हो रही पूरी कार्रवाई।* *पहले से ही चिन्हित मकानों/दुकानों पर नोटिस चस्पा किए जा चुके, अब कल होगी अवैध कब्जेदारों के खिलाफ शख्त कार्यवाही।* *चेतावनी के बाद कब्जेदारों में हड़कंप, कई लोग खुद हटाने में जुटे।* *विभाग ने अवैध कब्जेदारों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि आज नहीं हटाया तो कल चलेगा बुलडोजर, साथ में अवमानना की कार्रवाई भी संभव।* *मौके पर एसडीएम अजय आनंद वर्मा, तहसीलदार प्रकाश चौधरी, सिंचाई विभाग के अधिकारी व भारी पुलिस बल तैनात।*4
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांव स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा साहब को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के दबे-कुचले वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता स्थापित की जा सकती है। बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार शाम करीब 4 बजे से हुई, जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।1
- थ्रेसर मशीन में सावधानी से गेहूं काटे देखिए युवक मशीन में चला गया हुई मौके पर ही मौत1
- Post by Ramadhar Kumar1