Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jay siyaram JCB ka Kam ke liye contact 8989235140
Vikramsingh Vikramsingh
Jay siyaram JCB ka Kam ke liye contact 8989235140
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Rahul 👑 king of sh of the1
- दतिया:दतिया में वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या। कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी की घटना! अज्ञात हमलावारो ने सिर में मारी गोली मौके पर ही मौत! मौके पर पहुंची भारी पुलिस जांच में जुटी! हमलावर गोली मारकर फरार, पुलिस हमलावारो की जांच में जुटी! तड़के सुबह 9 बजे पार्षद की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी!1
- तेज गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है सोमवार को आंधी तूफान के साथ शाजापुर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की सी बारिश हुई यहा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 4 अप्रैल तक मौसम में यह बदलाव जारी रहेगा अधिकतम तापमान 35.,5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अगले रविवार तक हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है उन्होंने स्पष्ट किया है की बारिश ज्यादा देर तक नहीं होगी लेकिन तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी1
- शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-52 पर पनवाड़ी गांव के पास 31 मार्च की रात 1 से 2 बजे के बीच ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रही बस ने स्पीड ब्रेकर के पास अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में बस में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक चालक राजा खान निवासी ग्वालियर और हेल्पर रमेश परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम के पायलट सुरेश और आरक्षक बृजमोहन यादव मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि अशोक ट्रेवल्स की बस इंदौर से झांसी जा रही थी, जबकि ट्रक इंदौर से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि घायलों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- बरखेड़ा में हुई तेज बारिश आज 30 मार्च 2026 के दिन अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला और बारिश हवा के साथ देखने को मिली1
- यूपी के बस्ती से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पत्नी से छुटकारा पाने की मन्नत मांगी। मन्नत पूरी होते ही उसने 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर भानपुर स्थित मां बैडवा मंदिर में पूजा-अर्चना की। 2 साल की शादी में लगातार विवाद से परेशान युवक ने यह संकल्प लिया था। मंदिर पहुंचते-पहुंचते उसके घुटने लहूलुहान हो गए, लेकिन चेहरे पर सुकून साफ नजर आया। #Basti #ATReel #ViralVideo1
- मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट ब्लॉक कांग्रेस शामगढ़ द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सोपा। शामगढ- भाजपा की डबल इंजन सरकार केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मोहन यादव सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आमजन एवं किसान परेशान है लेकिन सत्ता के नशे में भाजपा सरकार को जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है आमजन की परेशानियों को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शामगढ़ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौप कर विभिन मांग रखी, जैसे गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि को कम कर, अपर्याप्त उपलब्धता को शीघ्र दूर किया जाए। बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को पुनः कम किया जाए, पेट्रोल डीजल की कमी को दूर कर जनता को हो रही परेशनी को दूर किया जाए। किसानों की फसल गेहूं का समर्थन मूल्य ₹4000 प्रति कुंटल किया जाए और समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए। मंडियो में हो रही अव्यवस्था के कारण किसानों को आ रही समस्याओं को शीघ्र दूर किया जाए वही सहकारी समिति के कर्ज जमा करने की तिथि को बढ़ाया जाए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह पवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शौकत मंसूरी, नेता प्रतिपक्ष पंकज मुजावदिया, ब्लॉक अध्यक्ष मेलखेड़ा शुरेश धाकड़, Nsui जिलाध्यक्ष रितिक पटेल, पवन पाण्डेय, आरिफ बेग, दर्शन सिंह सर, ओम प्रकाश मालवीय, प्रमोद फ़रकिया, जगदीश कोठारी, रऊफ पठान, मेहन्द्र पोरवाल, राजेंद्र मालवीय, जगदीश मेहता, बबलू मेव, रईस अब्बासी, शयमदास बैरागी, नीलेश संघवी, विजय मुजवदिया, कन्हैयालाल सिसोदिया, हरिशंकर धाकड़, राधेश्याम सोलंकी, प्रभु सिंह असावती, प्रकाश सिंह चारण, महेश सोनी, जगदीश पाटीदार, ईश्वर सिंह गुर्जर, डॉ.दिनेश चौहान, रजाक भाई मिस्त्री, बालाराम मेहर, राजू गुर्जर सरपंच, जगदीश मांदलिया, सुरेंद्र रावत युवा ब्लॉक अध्यक्ष, शहरुख पठान, मांगीलाल मेघवाल सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे, आभार सेवादल संगठन मंत्री इकबाल शाह ने माना।1
- जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम में प्याऊ स्थापना शाजापुर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मोहन बड़ोदिया के अंतर्गत सेक्टर बिजना के कृषि जगत प्रणाली वाटरशेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड़ के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मटेवा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। प्याऊ की स्थापना के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य श्री विक्रम सिंह राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था से श्री दिनेश कुमार कलमोदिया, मेंटर्स सोना राजपूत सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम विधिवत रूप से जल पात्रों का पूजन कर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण एवं जनसेवा का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मेंटर्स सोना राजपूत द्वारा किया गया।1