Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के सतना स्थित परसमनिया थाने से एक शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में परसमनिया गढ़ी गोलीकांड की मुख्य आरोपी सुनीता सिंह को लॉकअप में बंद करने के बजाय कुर्सी पर बैठाकर कोल्डड्रिंक पिलाई जा रही है और उनकी आवभगत की जा रही है। इस वीआईपी खातिरदारी के चलते पुलिस घिर गई है और यह प्रश्न उठ रहे हैं कि क्या गरीब जब आरोपी होता है, तो क्या कानून इसी तरह से काम करता है।
Avi Standing with the truth
मध्य प्रदेश के सतना स्थित परसमनिया थाने से एक शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में परसमनिया गढ़ी गोलीकांड की मुख्य आरोपी सुनीता सिंह को लॉकअप में बंद करने के बजाय कुर्सी पर बैठाकर कोल्डड्रिंक पिलाई जा रही है और उनकी आवभगत की जा रही है। इस वीआईपी खातिरदारी के चलते पुलिस घिर गई है और यह प्रश्न उठ रहे हैं कि क्या गरीब जब आरोपी होता है, तो क्या कानून इसी तरह से काम करता है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के सतना स्थित परसमनिया थाने से एक शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में परसमनिया गढ़ी गोलीकांड की मुख्य आरोपी सुनीता सिंह को लॉकअप में बंद करने के बजाय कुर्सी पर बैठाकर कोल्डड्रिंक पिलाई जा रही है और उनकी आवभगत की जा रही है। इस वीआईपी खातिरदारी के चलते पुलिस घिर गई है और यह प्रश्न उठ रहे हैं कि क्या गरीब जब आरोपी होता है, तो क्या कानून इसी तरह से काम करता है।1
- रीवा जिले के अतरैला में मध्य प्रदेश किसान सभा तहसील समिति जवा के बैनर तले विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चल रहा किसानों का अनशन चौथे दिन प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अतरैला बाजार में करीब एक घंटे तक रीवा-डभौरा मार्ग को बाधित रखा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। अनशनकारियों ने विद्युत वितरण केंद्र परिसर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की, जिसके बाद अतरैला थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया और स्थिति को शांत कराया। बाद में तहसीलदार राजेंद्र शुक्ल ने अनशनकारियों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। तहसीलदार द्वारा मांगों के निराकरण के लिए 15 दिनों का समय मांगे जाने के बाद, अनशनकारियों ने आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जताई। इसके पश्चात, तहसीलदार ने अनशन पर बैठे किसानों और महिलाओं को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। अनशन में शामिल महिलाओं ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन निर्धारित अवधि में उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं करता है, तो वे पुनः तहसील कार्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगी। किसान सभा की ओर से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, राशन वितरण, हैंडपंप मरम्मत, भूमि अधिकार और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की जा रही थी, जिस पर प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।1
- मध्यप्रदेश पुलिस ने समय रहते एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसे भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बताया गया था। इस कार्रवाई से संतोष व्यक्त किया गया है कि पुलिस ने संभावित बड़े खतरे को समय रहते ही टाल दिया है।1
- हमारे देश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने घोषणा की है कि हमारी पुलिस बिल में छुपे सपोलो को पकड़ने में सक्षम है।1
- युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत शितलहा के सरपंच अमित चक्रधर सिंह ने जवा को नगर परिषद का दर्जा देने की मांग उठाई है।1
- ब्राजील के साओ पाउलो के लिमेरा में एक अत्यंत दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारियों की भयानक लापरवाही ने 21 वर्षीय मारिया एडुआर्डा की जान ले ली। 'स्केलेटन ब्रिज' पर हुए इस दर्दनाक हादसे में, कर्मचारी सुरक्षा रस्सी (कॉर्ड) बांधना ही भूल गए और मारिया को बिना किसी सुरक्षा के 40 मीटर ऊँचे पुल से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घोर लापरवाही के मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई पूरी कर चुकी मारिया ने कूदने से कुछ ही मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर मज़ाक में लिखा था, "वह पागल कौन था जिसने मुझे पुल से कूदने की इजाजत दी?" इस मार्मिक पोस्ट के तुरंत बाद ही यह दुखद घटना घटित हो गई।1
- भारतीय वायु सेना के एक विमान के क्रैश होने का वीडियो सामने आ गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में वायु सेवा के पाँच जवान शहीद हो गए थे।1