Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंग गूगल से होली की शुरवात रियल न्यूज हरदोई सुरसा विकास खंड दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल उम्मरपुरवा खजुरहरा में बच्चों रंग गूगल लगाकर होली की शुरुआत की
राम सागर
दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंग गूगल से होली की शुरवात रियल न्यूज हरदोई सुरसा विकास खंड दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल उम्मरपुरवा खजुरहरा में बच्चों रंग गूगल लगाकर होली की शुरुआत की
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Afroz siddiqui Afroz1
- फिर भड़के सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर फैलाया कूड़ा पहले से सड़े - गले कूड़े और बदबू से सराबोर है नगर क्षेत्र हरदोई। शाहाबाद नगर में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन एक बार फिर उग्र रूप ले चुका है। 13 फरवरी से शुरू हुई हड़ताल 21 फरवरी को नगर पालिका प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हुई थी और 23 फरवरी को कर्मचारी काम पर लौटे भी थे, लेकिन दो माह का वेतन न मिलने से नाराज़ कर्मचारियों ने शुक्रवार से पुनः हड़ताल का ऐलान कर दिया। आरोप है कि जब बार-बार मांग रखने के बावजूद किसी सक्षम अधिकारी ने ठोस निर्णय नहीं लिया, तो शनिवार को बड़ी संख्या में आक्रोशित सफाई कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्होंने नगरपालिका परिषद का घेराव किया। स्थिति तब बिगड़ गई जब उत्तेजित कर्मचारियों ने कूड़ेदानों का कूड़ा और नगर में लगे कूड़े के ढेर सड़कों पर फैला दिए। देखते ही देखते मुख्य मार्गों पर गंदगी का अंबार बिखर गया और पूरे नगर में भयंकर बदबू फैल गई। महामारी की आशंका, होली से पहले बढ़ी चिंता हरदोई। आगामी होली पर्व और बोर्ड परीक्षाओं के बीच फैली गंदगी ने नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और आम नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताते हुए प्रशासन पर शिथिलता का आरोप लगाया है। मूकदर्शक बने प्रशासन पर उठे गंभीर सवार हरदोई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर जाने की चर्चा के बीच दो माह से वेतन लंबित होने को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश और बढ़ गया है। वहीं एसडीएम स्तर पर भी मामले में प्रभावी हस्तक्षेप न होने से सवाल तीखे तौर पर उठ रहे हैं। नगरवासियों का कहना है कि वे कर्मचारियों की जायज़ मांगों के साथ हैं, लेकिन विरोध का तरीका ऐसा न हो जिससे पूरी जनता परेशान हो। कूड़ा फेंकना है तो जिम्मेदारों के दरवाजे पर फेंके हरदोई। कई नागरिकों ने मांग की है कि यदि प्रदर्शन करना है तो कूड़े का अंबार पालिका परिसर में लगाया जाए, और जो वेतन में व्यविधान के लिए जिम्मेदार हैँ उनके तथा अन्य जिम्मेदारों के दरवाजों पर हड़ताली सफाई कर्मचारीगण कूड़ा फेंके जिससे उनकी नींद टूटे, न कि आम सड़कों पर कूड़ा फेंका जाए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हरदोई। शनिवार को सड़कों पर फैले कूड़े और फैलाए गए कूड़े के ढेर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आमजन की तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच यह देखना अहम होगा कि प्रशासन कब तक ठोस समाधान निकाल पाता है, या फिर नगरवासी गंदगी के बीच ही होली मनाने को मजबूर होंगे। फिलहाल सवाल यही है — क्या कर्मचारियों की समस्याओं का समय रहते समाधान होगा, या हालात अभी और भी बिगड़ेंगे? और लोग सकुशल होली मनाने की बजाय अस्पतालों में भर्ती दिखाई देंगे। इस सम्बन्ध में ईओ अस्वस्थ और अवकाश पर बताए गए। उन्होंने फोन कॉल भी रिसीव नहीं की अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी फिलहाल कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैँ।3
- रियल न्यूज हरदोई सुरसा विकास खंड दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल उम्मरपुरवा खजुरहरा में बच्चों रंग गूगल लगाकर होली की शुरुआत की2
- जिला हरदोई के शाहाबाद कोतवाली में कोटेदारों ने का किया घेराव शाहाबाद कोतवाली गेट पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे कोटेदार मुकदमा लिखवाने की कर रहे है मांग किसान नेता ने कोटेदार को धमकाया और की थी मारपीट मारपीट का वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल कोटेदार सीमा के साथ दो दिन पूर्व हुई थी घटना1
- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हाल ही में एक बड़ी जनसभा के दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का हुआ था आगमन जिसमें दूर-दूर से देखने पहुंचे लोग वही एक चेहरा सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरस लगभग 70 वर्ष की बुजुर्ग दादी भी पहुंच गई 100 किलोमीटर से अधिक दूर से गाड़ी पर देखने के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने दादी को मंच पर बुलाकर दादी का लिया आशीर्वाद1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- Post by Rohit Kumar1
- लगातार सोशल मीडिया पर बहुजन समाज की आवाज उठाने वाले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के फैन हुए शिक्षा के क्षेत्र में क्लर्क पहचान बनाने वाले खान सर जिन्होंने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को दिया अपना समर्थन1