Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोहम्मद दीपक पर उंगली उठी तो होगा बड़ा आंदोलन सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का बयान
सरताज अहमद पत्रकार
मोहम्मद दीपक पर उंगली उठी तो होगा बड़ा आंदोलन सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का बयान
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने दीपक कुमार को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दीपक कुमार के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश या नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चंद्रशेखर आज़ाद ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर दीपक कुमार पर उंगली भी उठाई गई तो बहुत बड़ी दिक्कत होगी।” उन्होंने साफ किया कि वह पूरी मजबूती से दीपक कुमार के साथ खड़े हैं।1
- बिग न्यूज मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर शिव चौक पर बैंड बाजे वालों के साथ जमकर मारपीट चले गुसे से1
- cm योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर गरमाई राजनीति कैराना की मुस्लिम लड़की के बयान से मचा बवाल1
- कश्यप समाज के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन कश्यप समाज के लोगों पर हुए झूठे मुकदमे को लेकर किया धरना प्रदर्शन डीजे को लेकर हुआ था विवाद जनपद मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर है ना2
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- मुज़फ्फरनगर:चरथावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पावटी में दहचंद मार्ग पर नवनिर्मित पक्की सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद क्षतिग्रस्त हो गई। पहली ही बारिश में सड़क की ऊपरी परत टूटकर बिखर गई, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। उनका कहना है कि सड़क की सतह इतनी कमजोर है कि वह हाथों से ही उखड़ रही है। ग्रामीणों ने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बताते हुए निर्माण कार्य को मानकों के विपरीत करार दिया है। घटना के विरोध में जीशान त्यागी, निशांत त्यागी और मन्नान त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टूटी हुई सड़क को दिखाकर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से अपील की है कि सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। साथ ही दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क का पुनः मानक के अनुसार निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।1
- एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाए: चौधरी शाह आलम मुज़फ्फरनगर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय किसानों को होने वाले संभावित नुकसान को लेकर गहरी चिंता जताई है। संगठन की ओर से इस संबंध में एक आधिकारिक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया को जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर के माध्यम से प्रेषित किया गया।ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित व्यापार समझौते के अंतर्गत यदि कृषि और डेयरी क्षेत्र को शामिल किया गया, तो इससे देश के छोटे और सीमांत किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। अमेरिका जैसे देशों द्वारा कृषि एवं डेयरी उत्पादों पर दी जाने वाली भारी सब्सिडी भारतीय किसानों के लिए असमान प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करेगी। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से पाँच प्रमुख माँगें रखी हैं, जिनमें बादाम, मक्का, सोयाबीन और कपास जैसे संवेदनशील कृषि उत्पादों को भविष्य के सभी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों से बाहर रखने की संवैधानिक गारंटी, डेयरी क्षेत्र को पूर्ण सुरक्षा, किसी भी कृषि व्यापार समझौते से पहले किसान संगठनों की सहमति को अनिवार्य करना, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देना तथा वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव से छोटे किसानों को बचाने के लिए विशेष सुरक्षा प्रावधान शामिल हैं। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक रीढ़ हैं। यदि कृषि व्यवस्था कमजोर होती है, तो देश की आत्मनिर्भरता और खाद्य सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। संगठन ने राष्ट्रपति से संवैधानिक हस्तक्षेप कर किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिम त्यागी उत्तर प्रदेश सलाहकार ऐडवोकेट फेजयाब खान महिला उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुदेश उत्तर प्रदेश महासचिव महाराज जसवीर नाथ उत्तर प्रदेश मंत्री चौधरी जुल्फिकार एडवोकेट जिला सलाहकार फैसल सैफी एडवोकेट नदीम चौधरी एडवोकेट नूरुलहक भोपाल सिंह अनिल कुमार सैनी काजी मुस्तकीम शोएब राणा राशिद चौधरी शहजाद चौधरी सईद अहमद संजो रानी मनोज आदि मौजूद रहे1
- सांसद इकरा हसन की हुंकार ‘वसूल नहीं टूटेंगे’ जुल्म के खिलाफ खुला एलान वीडियो हुआ वायरल1