logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

असम में इस समय लोग पिछले 6 दशकों (60 साल) की सबसे भीषण बाढ़ और तबाही का सामना कर रहे हैं। असम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं और राज्य में बाढ़ की भीषण स्थिति पैदा हो गई है। भारी बारिश के कारण राज्य के 750 से अधिक गांव पूरी तरह पानी में डूबे हैं और 6 लाख से अधिक लोग बेघर या बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आपदा के कारण अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं।

3 hrs ago
user_Mr.Prem, "PRESS"
Mr.Prem, "PRESS"
राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

असम में इस समय लोग पिछले 6 दशकों (60 साल) की सबसे भीषण बाढ़ और तबाही का सामना कर रहे हैं। असम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं और राज्य में बाढ़ की भीषण स्थिति पैदा हो गई है। भारी बारिश के कारण राज्य के 750 से अधिक गांव पूरी तरह पानी में डूबे हैं और 6 लाख से अधिक लोग बेघर या बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आपदा के कारण अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में ▪️ भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले प्रकरण के दो फरार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। ▪️ पूर्व में मुख्य आरोपी से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,26,000 है, जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। ▪️ फरार आरोपियों से पूछताछ में घटना में अपनी सहभागिता स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। ▪️ औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। संक्षिप्त विवरण : दिनांक 24.05.2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.05.2026 को प्रातः लगभग 09:56 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे से कुछ व्यक्तियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया, जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया। रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर कीमत लगभग ₹1,26,000 जप्त किया गया तथा उसे दिनांक 24.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण के शेष फरार आरोपी आकाश कुहीकर एवं प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 27.07.2026 को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपियों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान सीआईएसएफ की सतर्कता एवं तत्परता से आरोपी पकड़े गए तथा थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP), प्लेट मिल-03 के पीछे, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. आकाश कुहीकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी-02, क्वार्टर नं. 1745, ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग। 2. प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद, उम्र 31 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, मरोदा रेलवे स्टेशन के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग। 3. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, बीआरपी कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, जिला दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)। जप्त सामग्री : 1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर। 2. अनुमानित कीमत – ₹1,26,000। सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं अमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    1
    भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में
भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में
▪️ भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले प्रकरण के दो फरार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
▪️ पूर्व में मुख्य आरोपी से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,26,000 है, जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
▪️ फरार आरोपियों से पूछताछ में घटना में अपनी सहभागिता स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 24.05.2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.05.2026 को प्रातः लगभग 09:56 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे से कुछ व्यक्तियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया, जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया।
रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर कीमत लगभग ₹1,26,000 जप्त किया गया तथा उसे दिनांक 24.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
प्रकरण के शेष फरार आरोपी आकाश कुहीकर एवं प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 27.07.2026 को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपियों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान सीआईएसएफ की सतर्कता एवं तत्परता से आरोपी पकड़े गए तथा थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
घटनास्थल :
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP), प्लेट मिल-03 के पीछे, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. आकाश कुहीकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी-02, क्वार्टर नं. 1745, ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
2. प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद, उम्र 31 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, मरोदा रेलवे स्टेशन के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
3. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, बीआरपी कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, जिला दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)।
जप्त सामग्री :
1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर।
2. अनुमानित कीमत – ₹1,26,000।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं अमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • उद्घाटन से पहले ही टूटी रायपुर-विशाखापट्टनम सड़क, नालियां धंसी भ्रष्टाचार का नया नमूना बना रायपुर विशाखापत्तनम रोड नवापारा राजिम।रायपुर से विशाखापट्टनम तक बन रही सड़क परियोजना एक बार फिर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की वजह से सुर्खियों में है। इस रोड का उद्घाटन तक नहीं हुआ, लेकिन जगह-जगह सड़क उखड़ गई है और बड़ी-बड़ी दरारें नजर आ रही हैं। सड़क के दोनों ओर बनी नालियां भी जगह-जगह धंसकर गिर चुकी हैं। यह वही बहुचर्चित परियोजना है जिसमें पहले भी गड़बड़ी को लेकर कई अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनी सड़क कागजों में ही मजबूत दिख रही है, जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। बारिश शुरू होते ही सड़क की पोल खुल गई और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणो आरोप है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया सामग्री लगाई गई है। कुछ लोगों ने कहा कि उद्घाटन से पहले ही टूट गई, तो 5 साल कैसे चलेगी? अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शासन इस मामले में संबंधित कंपनी ठेकेदार और अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करता है। क्या गुणवत्ता सुधारने के लिए रोड को फिर से बनाया जाएगा या यह भी फाइलों में ही दफन हो जाएगी। जनता को अब ठोस जवाब और जवाबदेही चाहिए।
    1
    उद्घाटन से पहले ही टूटी रायपुर-विशाखापट्टनम सड़क, नालियां धंसी
भ्रष्टाचार का नया नमूना बना रायपुर विशाखापत्तनम रोड
नवापारा राजिम।रायपुर से विशाखापट्टनम तक बन रही सड़क परियोजना एक बार फिर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की वजह से सुर्खियों में है। इस रोड का उद्घाटन तक नहीं हुआ, लेकिन जगह-जगह सड़क उखड़ गई है और बड़ी-बड़ी दरारें नजर आ रही हैं। सड़क के दोनों ओर बनी नालियां भी जगह-जगह धंसकर गिर चुकी हैं। यह वही बहुचर्चित परियोजना है जिसमें पहले भी गड़बड़ी को लेकर कई अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनी सड़क कागजों में ही मजबूत दिख रही है, जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। बारिश शुरू होते ही सड़क की पोल खुल गई और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणो आरोप है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया सामग्री लगाई गई है। कुछ लोगों ने कहा कि उद्घाटन से पहले ही टूट गई, तो 5 साल कैसे चलेगी? अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शासन इस मामले में संबंधित कंपनी ठेकेदार और अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करता है। क्या गुणवत्ता सुधारने के लिए रोड को फिर से बनाया जाएगा या यह भी फाइलों में ही दफन हो जाएगी। जनता को अब ठोस जवाब और जवाबदेही चाहिए।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • नशे से दूरी है जरूर अभियान के तहत कराई गई खेल गतिविधियां नशे से दूरी है जरूर अभियान के तहत कराई गई खेल गतिविधियां नशे से दूरी है जरूरी 2.0 मध्य प्रदेश पुलिस बालाघाट और जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लांजी विकासखंड के शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी के तत्वाधान में वालीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता संपन्न होने के पश्चात नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई ।कार्यक्रम को आयोजित विकासखंड समन्वयक प्रज्ञात वासनिक द्वारा किया गया तथा बताया गया की खेलो के साथ साथ विकासखंड के अन्य विद्यालय में भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।प्रतियोगिता में सभी सीनियर खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।
    1
    नशे से दूरी है जरूर अभियान के तहत कराई गई खेल गतिविधियां
नशे से दूरी है जरूर अभियान के तहत कराई गई खेल गतिविधियां
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 मध्य प्रदेश पुलिस बालाघाट और जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लांजी विकासखंड के शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी के तत्वाधान में वालीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता संपन्न होने के पश्चात नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई ।कार्यक्रम को आयोजित विकासखंड समन्वयक प्रज्ञात वासनिक द्वारा किया गया तथा बताया गया की खेलो के साथ साथ विकासखंड के अन्य विद्यालय में भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।प्रतियोगिता में सभी सीनियर खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के कांकेर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने किया आत्मीय स्वागत 28 जुलाई सुबह 11 बजे प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय के शासकीय विश्राम गृह पहुंचे। उनके आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी एवं कलेक्टर निलेशकुमार महादेव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री जायसवाल के साथ कांकेर पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया एवं संचालक डॉ. संजीव झा का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, सीएमएचओ डॉ. आरसी ठाकुर, मेडिकल कॉलेज कांकेर की डीन डॉ. यास्मीन खान, आलोक ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
    1
    स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के कांकेर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने किया आत्मीय स्वागत
28 जुलाई सुबह 11 बजे प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय के शासकीय विश्राम गृह पहुंचे। उनके आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी एवं कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री जायसवाल के साथ कांकेर पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव  अमित कटारिया एवं संचालक डॉ. संजीव झा का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, सीएमएचओ डॉ. आरसी ठाकुर, मेडिकल कॉलेज कांकेर की डीन डॉ. यास्मीन खान, आलोक ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    37 min ago
  • जन्मदिन से पहले पार्षद रानी सौरभ जैन ने विद्युत कर्मचारियों को बांटे रेनकोट, सेवा भावना का दिया संदेश तिल्दा-नेवरा। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अनूठी पहल करते हुए तिल्दा-नेवरा विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास बारिश के मौसम में कठिन परिस्थितियों के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर श्रीमती रानी सौरभ जैन तिल्दा-नेवरा स्थित बिजली कार्यालय पहुंचीं, जहां विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों के साथ उन्होंने कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। रानी सौरभ जैन ने कहा कि तेज बारिश और रात के समय भी विद्युत कर्मचारी भीगते हुए फाल्ट सुधारने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहते हैं। जब अधिकांश लोग अपने घरों में आराम कर रहे होते हैं, तब ये कर्मचारी विषम परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रेनकोट वितरण उनकी मेहनत को सम्मान देने और कार्य के दौरान कुछ राहत पहुंचाने का एक छोटा-सा प्रयास है। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के प्रतिनिधि राम पंजवानी, नरेंद्र शर्मा, डॉ. एल.पी. साहू, आकाश पंजवानी, दीपक चौथवानी, भाजपा नेता विजय ठाकुर, एल्डरमैन पवन अग्रवाल, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    3
    जन्मदिन से पहले पार्षद रानी सौरभ जैन ने विद्युत कर्मचारियों को बांटे रेनकोट, सेवा भावना का दिया संदेश
तिल्दा-नेवरा।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अनूठी पहल करते हुए तिल्दा-नेवरा विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास बारिश के मौसम में कठिन परिस्थितियों के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया है।
इस अवसर पर श्रीमती रानी सौरभ जैन तिल्दा-नेवरा स्थित बिजली कार्यालय पहुंचीं, जहां विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों के साथ उन्होंने कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए।
रानी सौरभ जैन ने कहा कि तेज बारिश और रात के समय भी विद्युत कर्मचारी भीगते हुए फाल्ट सुधारने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहते हैं। जब अधिकांश लोग अपने घरों में आराम कर रहे होते हैं, तब ये कर्मचारी विषम परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रेनकोट वितरण उनकी मेहनत को सम्मान देने और कार्य के दौरान कुछ राहत पहुंचाने का एक छोटा-सा प्रयास है।
कार्यक्रम में विद्युत विभाग के प्रतिनिधि राम पंजवानी, नरेंद्र शर्मा, डॉ. एल.पी. साहू, आकाश पंजवानी, दीपक चौथवानी, भाजपा नेता विजय ठाकुर, एल्डरमैन पवन अग्रवाल, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • खैरागढ़ पुलिस की अवैध मादक पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई: 489 ग्राम गांजा और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: जिले में जुआ, सट्टा, शराब और नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केसीजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी जालबाँधा की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को चौकी जालबाँधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से गांजे का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 'रवि सिंहा ठेला' के पास घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक को रोककर जांच की। ₹85,000 का मशरूका बरामद तलाशी के दौरान बजाज पल्सर बाइक (CG 08 BA 4227) की डिग्गी में रखी हरे रंग की पॉलीथिन से 489 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग ₹5,000 आंकी गई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक (कीमत लगभग ₹70,000) और आरोपियों के पास मौजूद 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹10,000) को भी जब्त कर लिया है। जब्त कुल मशरूका की कीमत करीब ₹85,000 बताई जा रही है। जेल भेजे गए आरोपी मामले में पुलिस चौकी जालबाँधा में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: प्रदीप सिंहा (19 वर्ष), पिता - मनोज सिन्हा, निवासी - ग्राम मंडराकुही, थाना खैरागढ़। रितेश सिंह (21 वर्ष), पिता - पम्पेश्वर सिंह, निवासी - ग्राम सलोनी, थाना खैरागढ़। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    खैरागढ़ पुलिस की अवैध मादक पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई: 489 ग्राम गांजा और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: जिले में जुआ, सट्टा, शराब और नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केसीजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी जालबाँधा की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को चौकी जालबाँधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से गांजे का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 'रवि सिंहा ठेला' के पास घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक को रोककर जांच की।
₹85,000 का मशरूका बरामद
तलाशी के दौरान बजाज पल्सर बाइक (CG 08 BA 4227) की डिग्गी में रखी हरे रंग की पॉलीथिन से 489 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग ₹5,000 आंकी गई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक (कीमत लगभग ₹70,000) और आरोपियों के पास मौजूद 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹10,000) को भी जब्त कर लिया है। जब्त कुल मशरूका की कीमत करीब ₹85,000 बताई जा रही है।
जेल भेजे गए आरोपी
मामले में पुलिस चौकी जालबाँधा में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
प्रदीप सिंहा (19 वर्ष), पिता - मनोज सिन्हा, निवासी - ग्राम मंडराकुही, थाना खैरागढ़।
रितेश सिंह (21 वर्ष), पिता - पम्पेश्वर सिंह, निवासी - ग्राम सलोनी, थाना खैरागढ़।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Kailash chaturvedi
    Kailash chaturvedi
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.