सड़क किनारे नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी पकरीबरावां। धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौल-श्यामदेव पथ पर शनिवार की शाम सड़क किनारे नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार शव एक नवजात बच्ची का है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची को वहां किस परिस्थिति में छोड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
सड़क किनारे नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी पकरीबरावां। धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौल-श्यामदेव पथ पर शनिवार की शाम सड़क किनारे नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार शव एक नवजात बच्ची का है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची को वहां किस परिस्थिति में छोड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
- पकरीबरावां। धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौल-श्यामदेव पथ पर शनिवार की शाम सड़क किनारे नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार शव एक नवजात बच्ची का है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची को वहां किस परिस्थिति में छोड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।1
- Nawada Nagar parisad Saab SE Aur Nawada police parshasan SE khash Anuridh hai ki is mamle me jald SE jald karwai Kare kachre k dabbe wala stand me log maweshi bandh rahe hai jisse logo KO kachra fekne me bahut hi jiyada pareshi ho Raha hai . jagha Nawada Bhadouni ward 34se choti dargah Shiya kabristaan k pass Ka mamla hai inlogo KO mana Kiya to jhagde par utaru hai So please 🙏 Nawada parshasan SE ApiL hai Request hai Anurodh hai jald SE jald mamle ki Sangiyaan me le dosi k upar karwai Kare logo KO kachra fekne me atyant bahut dikkato Ka Samna Karna pad Raha hai4
- विकास सिंह रोह प्रखंड जदयू के अध्यक्ष निर्वाचित #कुर्सी रह गई सलामत #निर्विरोध हुआ निर्वाचन #मिला दूसरा कार्यकाल #फिलहाल प्रखंड 20सूत्री के अध्यक्ष भी हैं...!4
- करंडे थाना पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि सिंझोरी गांव निवासी नन्दलाल महतो, पिता सीरी महतो, के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट निर्गत था।थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। शुक्रवार को सघन अभियान चलाकर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार की शाम करीब 5 बजे उसे माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के अनुपालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी अभियान जारी रहेगा।1
- शेखपुरा -शहर में अलग अलग सड़क दुर्घटना में किसी की हताहत की सुचना नहीं है . शहर के वाईपास स्थित श्री राम हॉस्पिटल के पास तेज गति से हाईवा ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया है . वहीं दुसरी दुर्घटना चेवाड़ा रोड में एकसारी विघा गाँव के पास हुई है. दोनो सड़क दुर्घटना में किसी की हताहत की सुचना नहीं है. वहीं एकसारी गाँव के ग्रामीण स्पीड ब्रेकर बनाने की. माँग पर अड़े हुये है जहाँ पुलिस समझाने में लगे है.1
- चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे विधायक रणधीर कुमार सोनी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी, उप प्रमुख सालती देवी, लोहान पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, चकन्द्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, सियानी पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री, एकरामा पंचायत के मुखिया हरिनंदन यादव तथा चेवाड़ा के पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास, पंचायत स्तर की समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देने की बात कही और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर बीडीओ विपिन कुमार, सीओ राजेंद्र कुमार राजीव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।1
- भारतीय लोक चेतना पार्टी,, के सभी सदस्यों को, आमंत्रित किया गया है,, बहू भोज,, में,,, patliputra ITS ASHOK SAMRAT1
- भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला #भारत की छवि धूमिल करने का आरोप नवादा लाइव नेटवर्क। भारत मंडपम में आयोजित ‘वर्ल्ड एआई समिट’ के दौरान राहुल गांधी के कथित निर्देश पर कांग्रेस यूथ विंग के नेताओं द्वारा भारत की छवि धूमिल करने के प्रयास तथा नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार 21फरवरी को नवादा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर सशक्त पहचान बना रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, किंतु राष्ट्र की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से कड़ा विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार चून्नू, प्रताप रंजन, जिला महामंत्री अरविन्द गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद भोली, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विश्वास विशु, मंडल अध्यक्ष गरीवन महतो, शिव रानी केशरी, प्रवक्ता राधेश्याम चौधरी, पंकज नारायण गुप्ता, राहुल चन्द्रवंशी,अलोक कुमार,अजय मेहता,संजय भोजपुरी, सूर्यनारायण गुप्ता, महेश फुई, नागेंद्र कुशवाहा, संतोष मोदी, उपेंद्र कुशवाहा, राजेश आर्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4