Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार जिले के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बंदर जोड़ गांव में गली और नाली के हाल को लेकर शिकायत जताई गई है। गांव में नालियों और गलियों की स्थिति खराब बनी हुई है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि गांव की गली और नाली को जल्द से जल्द दुरुस्त और सही किया जाए।
Mudassir
हरिद्वार जिले के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बंदर जोड़ गांव में गली और नाली के हाल को लेकर शिकायत जताई गई है। गांव में नालियों और गलियों की स्थिति खराब बनी हुई है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि गांव की गली और नाली को जल्द से जल्द दुरुस्त और सही किया जाए।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- लोकसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संसद भवन के भीतर सन्नाटा और मौन देखने को मिल रहा है, जबकि बाहर सांसदों के प्रदर्शन का शोर गूंज रहा है।1
- विश्वविख्यात तीर्थ नगरी हरिद्वार से अलीगढ़ जिले के बिलखोरा गांव निवासी संजू बाबा और उनकी पत्नी बीना देवी ने 'कन्या सम्मान–संस्कार अभियान' की अनूठी मिसाल पेश की है। यह दंपति अपनी-अपनी कांवड़ में मां गंगा के पवित्र जल के साथ-साथ बेटियों को बैठाकर लगभग 300 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा कर रहे हैं। संजू बाबा ने अपनी कांवड़ में एक ओर गंगाजल और दूसरी ओर अपनी 10 वर्षीय भांजी को बैठाया है, वहीं उनकी पत्नी बीना देवी अपनी अलग कांवड़ में एक तरफ गंगाजल और दूसरी तरफ 8 वर्षीय पुत्री राधे को बैठाकर आगे बढ़ रही हैं। संजू बाबा का कहना है कि यह यात्रा केवल भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए नहीं, बल्कि समाज में 'बेटी बचाओ–बेटी सम्मान' और संस्कारों के प्रति चेतना जगाने का महाअभियान है। समाज में भ्रूण हत्या, दहेज हत्या और महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बेटियां ही सृष्टि की जननी और सनातन संस्कृति की आधारशिला हैं। संजू बाबा ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने अपनी वृद्ध माता को कांवड़ में बैठाकर 300 किलोमीटर की यात्रा पूरी की थी। उन्हें इस धार्मिक व सामाजिक सेवा की प्रेरणा अपने गांव में स्थित पूज्य बाबा मंगलनाथ जी की समाधि और अपने गुरु से मिली है। बीना देवी का भी मानना है कि यदि माता-पिता अपने बच्चों को बचपन से ही धर्म, सेवा और नारी सम्मान के संस्कार देंगे, तो समाज से अपराध स्वतः समाप्त होंगे।3
- हरिद्वार जिले के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बंदर जोड़ गांव में गली और नाली के हाल को लेकर शिकायत जताई गई है। गांव में नालियों और गलियों की स्थिति खराब बनी हुई है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि गांव की गली और नाली को जल्द से जल्द दुरुस्त और सही किया जाए।4
- उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चोरी की गई 25 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पेशे से मोटर मैकेनिक है। यदि चोरी की हुई कोई बाइक नहीं बिक पाती थी, तो दोनों आरोपी उसके पार्ट्स निकालकर अलग-अलग बेच दिया करते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर को अपना ठिकाना बना रखा था, जहां वे चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाकर रखते थे। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत हरिद्वार पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है।1
- उत्तराखंड में लक्सर विधानसभा के सुल्तानपुर क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल देखने को मिली। पूर्व विधायक संजय गुप्ता द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत कई भाजपा नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मंच से 2027 चुनाव के लिए संजय गुप्ता के समर्थन में लोगों से खुलकर वोट देने की अपील की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि वे जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर विधानसभा पहुंचकर क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि यदि संजय गुप्ता विधायक बनते हैं तो क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य होंगे और विकास की गंगा बहेगी।1
- मैंगो पार्टी और कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने पन्ना पसारकर वोट मांगे और पूरी तरह चुनावी माहौल बना दिया। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने बाकड़ी भैंस का दूध पिलाने को लेकर उपस्थित लोगों को भगवान की सौगंध खिलाई।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के आवास की ओर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से स्थिति बिगड़ गई और कांग्रेसी कार्यकर्ता गलियों में दौड़ते नजर आए।1