Shuru
Apke Nagar Ki App…
15 अगस्त 2026 को बचकर रहना, वरना आपके साथ भी होगा स्कैम इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लिंक और एपीके फाइल का जिक्र किया गया है उसे पर क्लिक करने से आपका पर्सनल डाटा प्राइवेट डाटा और आपके मोबाइल की सारी जानकारी हैकर्स के पास चली जाती है और वह उसका गलत उसे करके आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है इसलिए सावधान रहे सतर्क रहे।
PMF NEWS
15 अगस्त 2026 को बचकर रहना, वरना आपके साथ भी होगा स्कैम इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लिंक और एपीके फाइल का जिक्र किया गया है उसे पर क्लिक करने से आपका पर्सनल डाटा प्राइवेट डाटा और आपके मोबाइल की सारी जानकारी हैकर्स के पास चली जाती है और वह उसका गलत उसे करके आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है इसलिए सावधान रहे सतर्क रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- 15 अगस्त 2026 को बचकर रहना, वरना आपके साथ भी होगा स्कैम इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लिंक और एपीके फाइल का जिक्र किया गया है उसे पर क्लिक करने से आपका पर्सनल डाटा प्राइवेट डाटा और आपके मोबाइल की सारी जानकारी हैकर्स के पास चली जाती है और वह उसका गलत उसे करके आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है इसलिए सावधान रहे सतर्क रहे।1
- खीमेल में इंद्रदेव को प्रसन्न करने हवन-यज्ञः ग्रामीणों ने की अच्छी बारिश की कामना फालना खीमेल क्षेत्र में बारिश की कमी और सूखे की आशंका के चलते बुधवार को दिव्य देव दरबार खिमेल आश्रम में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान का उद्देश्य इंद्रदेव को प्रसन्न करना और अच्छी वर्षा की कामना करना था। यह धार्मिक अनुष्ठान दिव्य देव दरबार जन कल्याण सेवा समिति के महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज और आदि शक्ति मां सोनू सरकार के सानिध्य में संपन्न हुआ। हवन-यज्ञ में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने विधि-विधान के साथ अग्निदेव को आहुतियां अर्पित कीं और इंद्रदेव का स्मरण करते हुए क्षेत्र में शीघ्र बारिश के लिए प्रार्थना की।1
- तिरंगे के नीचे एकजुट हुआ सोमेसर, भारत माता के जयकारों से गूंजे गांव के मार्ग तिरंगे के नीचे एकजुट हुआ सोमेसर, भारत माता के जयकारों से गूंजे गांव के मार्ग रानी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार सुबह भादरलाऊ गांव के हनुमान चौराहे से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को भाजपा बिजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 300 छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भादरलाऊ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पीईईओ गंगाधर पाठक ने बताया कि स्थानीय विद्यालय तथा हैप्पी बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोमेसर के विद्यार्थियों ने रैली में भाग लिया। डीजे पर गूंजते देशभक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और भारत माता व वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। रैली भादरलाऊ चौराहा, पुलिस चौकी, ग्राम पंचायत और मुख्य बाजार होते हुए श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया। रैली का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर तिरंगे के नीचे एकजुट होना मजबूत राष्ट्र की पहचान है। रैली का नेतृत्व पीईईओ गंगाधर पाठक, सोमेसर पुलिस चौकी प्रभारी रमेशचंद्र मीणा एवं पुलिस टीम ने किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समापन पर पीईईओ पाठक ने सभी का आभार जताया।2
- आज से शुरू होगा दस दिवसीय पर्व दशा माता जी के स्वागत में सजे घर-आंगन । पिंडवाड़ा,सिरोही आज से शुरू होगा दस दिवसीय पर्व दशा माता जी के स्वागत में सजे घर-आंगन । सरूपगंज कस्बे क्षेत्र में आज से दशा माता जी के दस दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई है। हरियाली अमावस्या के अवसर पर दशा माता जी का विशेष दरबार सजेगा, जहां श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर घरों में माताजी को विराजमान करेंगे । सरूपगंज बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है। महिलाएं माता की प्रतिमा, पूजा सामग्री, दीपक, कलश, चुनरी और अन्य सामान की खरीदारी कर रही हैं। मान्यता के अनुसार दशा माता जी की पूजा परिवार की सुख-समृद्धि और घर की खुशहाली के लिए की जाती है। इसी कारण महिलाओं में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। हरियाली अमावस्या के दिन दशा माता जी की विशेष पूजा के साथ श्रद्धालु माता को श्रृंगार सामग्री अर्पित करेंगे। इसके बाद आगामी दस दिनों तक माता की आराधना का दौर चलेगा। क्षेत्र के बाजारों में सजी रंग-बिरंगी माता की प्रतिमाएं और पूजा सामग्री श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुकानदारों के अनुसार पर्व को लेकर खरीदारी में भी तेजी आई है। वहीं, दशा माता जी के इस धार्मिक पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। अगले दस दिनों तक श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ माता जी की आराधना करेंगे।1
- सभी को जीने का अधिकार है एक साथ दिए कोई किसी को किसी के लिए नहीं मारे1
- *ओबीसी के लिए रिजर्व होंगे 60 निकाय-प्रमुख, 5 जिला-प्रमुख पद:,कल निकलेगी लॉटरी; 17 को पार्षद-प्रधानों और 18 को पंच-सरपंचों की लॉटरी ओबीसी के लिए रिजर्व होंगे 60 निकाय-प्रमुख, 5 जिला-प्रमुख पद:,कल निकलेगी लॉटरी; 17 को पार्षद-प्रधानों और 18 को पंच-सरपंचों की लॉटरी1
- बाली में तिरंगा रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश, पूर्व सैनिकों का सम्मान बाली में तिरंगा रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश, पूर्व सैनिकों का सम्मान बाली।पाली बाली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाली शहर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा रैली रड़ावा-आकरिया चौक से शुरू होकर पृथ्वीराज चौक, प्रताप चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से होते हुए आगे बढ़ी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मंशाराम परमार, जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी, जिला मंत्री शक्ति सिंह चौहान, जिला मंत्री कन्या गरासिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह राव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहरवासी मौजूद रहे। प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप को नमन रैली के प्रताप चौक पहुंचने पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वीरता और राष्ट्रभक्ति के आदर्श महाराणा प्रताप को नमन किया गया। पूर्व सैनिकों का किया सम्मान रैली के दौरान क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने संबोधन में कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और युवाओं को देश के प्रति जिम्मेदारी एवं कर्तव्य का संदेश देना है। रैली में नरपत सिंह राजपुरोहित, भूपेंद्र सिंह जोधा, लखमाराम चौधरी, पुंकराज चौधरी, ललित वैष्णव, राजेश रावल, जगदीश वर्मा, जगदीश परिहार, नेकाराम चौधरी, रताराम राठौड़, राकेश सिंह फौजदार, सन्नी बिरावत, विक्रम सिंह सोलंकी, कुलदीप सिंह दहिया, धीराराम देवासी, मुकेश माली, नरेंद्र सिंह और दुदाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।2