logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 3 परिवार टूटने से बचे उरई, जालौन । महिला परिवार परामर्श केंद्र की सक्रिय पहल से सोमवार को तीन परिवारों के बिखरने से पहले ही उन्हें जोड़ दिया गया। केंद्र में चल रही सुनवाई के दौरान वैचारिक मतभेद के चलते विवादों में घिरे दंपत्तियों की काउंसलिंग की गई। महिला पुलिस अधिकारियों में पूनम सिंह व नामित सदस्यों की टीम ने पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच उत्पन्न विवादों को गंभीरता से सुना और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लगातार संवाद और परामर्श के बाद सभी पक्षों में सहमति बन गई। समझौते के तहत दंपत्तियों ने भविष्य में आपसी विवाद से बचने, लड़ाई-झगड़ा न करने और पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए साथ रहने का संकल्प लिया। काउंसलिंग टीम ने सभी जोड़ों को आपसी सामंजस्य बनाए रखने और परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने की सलाह भी दी।

2 hrs ago
user_प्रदीप महतवानी
प्रदीप महतवानी
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
bc0570f7-c94a-49f0-89bc-d3392ad29c05

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 3 परिवार टूटने से बचे उरई, जालौन । महिला परिवार परामर्श केंद्र की सक्रिय पहल से सोमवार को तीन परिवारों के बिखरने से पहले ही उन्हें जोड़ दिया गया। केंद्र में चल रही सुनवाई के दौरान वैचारिक मतभेद के चलते विवादों में घिरे दंपत्तियों की काउंसलिंग की गई। महिला पुलिस अधिकारियों में पूनम सिंह व नामित सदस्यों की टीम ने पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच उत्पन्न विवादों को गंभीरता से सुना और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लगातार संवाद और परामर्श के बाद सभी पक्षों में सहमति बन गई। समझौते के तहत दंपत्तियों ने भविष्य में आपसी विवाद से बचने, लड़ाई-झगड़ा न करने और पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए साथ रहने का संकल्प लिया। काउंसलिंग टीम ने सभी जोड़ों को आपसी सामंजस्य बनाए रखने और परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने की सलाह भी दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by मुजीब आलम पत्रकार
    1
    Post by मुजीब आलम पत्रकार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज दिनांक 30 मार्च 2026, दिन सोमवार को जालौन के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन एवं उप बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन एवं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है, इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें।” वहीं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि “शिक्षा चौपाल के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है, जिससे बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार आता है।” विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार रजक द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम की विशेषता रही। इस अवसर पर नीरज राजपूत, सुनीता देवी, इंद्रपाल सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सीता शरण, वीर सिंह पाल, शिवकुमार राठौर, बलवान सिंह पाल, लोकेश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी, कांति देवी सहित समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। यह आयोजन गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
    4
    आज दिनांक 30 मार्च 2026, दिन सोमवार को जालौन के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन एवं उप बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन एवं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है, इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें।”
वहीं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि “शिक्षा चौपाल के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है, जिससे बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार आता है।”
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार रजक द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम की विशेषता रही।
इस अवसर पर नीरज राजपूत, सुनीता देवी, इंद्रपाल सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सीता शरण, वीर सिंह पाल, शिवकुमार राठौर, बलवान सिंह पाल, लोकेश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी, कांति देवी सहित समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। यह आयोजन गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
    user_Chhatrapal singh
    Chhatrapal singh
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है मनरेगा में गड़बड़झाले से जुड़ी हुई दरअसल जिलाधिकारी जालौन के आदेश पर गड़बड़झाले पर प्रधान सहित 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    जालौन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है मनरेगा में गड़बड़झाले से जुड़ी हुई 
दरअसल जिलाधिकारी जालौन के आदेश पर गड़बड़झाले पर प्रधान सहित 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है 
क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला जज रवीन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जिला कारागार माती, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक उपकरणों (सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर आदि) की उपलब्धता एवं प्रयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, बैरकों एवं भोजनालय का भी निरीक्षण कर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के पश्चात् अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    जिला जज रवीन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जिला कारागार माती, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक उपकरणों (सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर आदि) की उपलब्धता एवं प्रयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, बैरकों एवं भोजनालय का भी निरीक्षण कर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के पश्चात् अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बड़ा हादसाः मुरादाबाद में पड़ोस में चल रही खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। खुदाई से नींव कमजोर हो गई थी, जिसके चलते बल्लियां लगाकर मकान को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन वह भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि मलबे में दबे एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सवाल यह है कि आखिर बिना सुरक्षा मानकों के खुदाई की इजाजत क्यों दी जा रही है? क्या यह लापरवाही रोज हादसों को न्योता दे रही है?
    1
    बड़ा हादसाः मुरादाबाद में पड़ोस में चल रही खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। खुदाई से नींव कमजोर हो गई थी, जिसके चलते बल्लियां लगाकर मकान को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन वह भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि मलबे में दबे एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सवाल यह है कि आखिर बिना सुरक्षा मानकों के खुदाई की इजाजत क्यों दी जा रही है? क्या यह लापरवाही रोज हादसों को न्योता दे रही है?
    user_Sagar K.
    Sagar K.
    finance, account Jalaun, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • कालपी में दरिंदगी की हद पार जालौन के कालपी कस्बे के अदलसराय इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने कानून और इंसानियत दोनों को सरेआम रौंद डाला। कुछ ही मिनटों में हैवानियत में बदल गया, जब पूरे परिवार के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि शौकीन, समर, शहबाज, अरबाज, गुलपशा, रिहाना और रुकसाना समेत कई लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। शुरू ऐप वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हैरानी की बात ये है कि घटना के दौरान पूरा मोहल्ला तमाशबीन बना रहा और दबंग खुलेआम उत्पात मचाते रहे। पीड़िता द्वारा डायल-112 पर कॉल करते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कालपी में कानून का खौफ खत्म हो चुका है? पीड़ित परिवार को अब न्याय का इंतजार है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
    1
    कालपी में दरिंदगी की हद पार 
जालौन के कालपी कस्बे के अदलसराय इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने कानून और इंसानियत दोनों को सरेआम रौंद डाला। 
कुछ ही मिनटों में हैवानियत में बदल गया, जब पूरे परिवार के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए।
आरोप है कि शौकीन, समर, शहबाज, अरबाज, गुलपशा, रिहाना और रुकसाना समेत कई लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना। 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 
शुरू ऐप वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 
हैरानी की बात ये है कि घटना के दौरान पूरा मोहल्ला तमाशबीन बना रहा और दबंग खुलेआम उत्पात मचाते रहे। 
पीड़िता द्वारा डायल-112 पर कॉल करते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कालपी में कानून का खौफ खत्म हो चुका है? 
पीड़ित परिवार को अब न्याय का इंतजार है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.