कोटा सेवानिवृत्त 48 रेलकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई* कोटा मंडल में आज रेल सेवा से निवृत्त हुए 48 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार मित्तल की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी माध्यम से किया गया। साथ ही उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (आई-पास पोर्टल से), मानार्थ पास, परिचय पत्र तथा उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड प्रदान किए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को अपनी सेवानिवृति पर मिलने वाली राशी को सावधानीपूर्वक निवेश करने एवं साइबर ठगों से बचने की सलाह भी दी| कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अविरल शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री भंवर सिंह,सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री के एस हाडा,सहायक कार्मिक अधिकारी श्री विद्या भूषण भारती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल
कोटा सेवानिवृत्त 48 रेलकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई* कोटा मंडल में आज रेल सेवा से निवृत्त हुए 48 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार मित्तल की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया
गया। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी माध्यम से किया गया। साथ ही उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (आई-पास पोर्टल से), मानार्थ पास, परिचय पत्र तथा उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड प्रदान किए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को अपनी सेवानिवृति पर मिलने वाली राशी को सावधानीपूर्वक निवेश करने एवं साइबर ठगों
से बचने की सलाह भी दी| कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अविरल शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री भंवर सिंह,सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री के एस हाडा,सहायक कार्मिक अधिकारी श्री विद्या भूषण भारती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल
- साइबर अपराधों पर अंकुश को लेकर SP ज्येष्ठा मैत्रेयी सख्त, आमजन से की सतर्क रहने की अपील साइबर अपराधों पर अंकुश को लेकर SP ज्येष्ठा मैत्रेयी सख्त, आमजन से की सतर्क रहने की अपील "बैंकिंग जानकारी और OTP साझा न करें, छोटी-सी सावधानी बचाएगी बड़े साइबर फ्रॉड से" सवाई माधोपुर (ब्यूरो/संवाददाता)। जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने और आमजन को वित्तीय ठगी से सुरक्षित रखने के लिए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है। सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर जिलेवासियों के नाम एक बेहद महत्वपूर्ण सुरक्षा अपील जारी की है। SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कहा कि आज के दौर में अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ आमजन की सतर्कता भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, "आपकी एक छोटी-सी सावधानी आपको बहुत बड़े साइबर फ्रॉड से बचा सकती है।" बैंक खातों व नई सिम के सुरक्षित उपयोग पर जोर पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से बैंक अकाउंट और नई सिम के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी सिम या बैंक खाता इस्तेमाल न करने दें, क्योंकि अपराधी इनका उपयोग अवैध गतिविधियों में कर सकते हैं। एसपी द्वारा जारी साइबर सुरक्षा के मुख्य सुझाव: गोपनीयता बरतें: अपने बैंक खाते की जानकारी, OTP, ATM PIN और पासवर्ड किसी के साथ भी साझा न करें। संदिग्ध कॉल/लिंक से बचें: किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी संदिग्ध व्यक्ति के कॉल पर भरोसा करें। झांसे में न आएं: बैंक प्रतिनिधि या सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करने वाले ठगों की बातों में न आएं। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत SP मैत्रेयी ने बताया कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना समय गंवाए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल दर्ज कराएं या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (Cyber Crime Portal) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। समय पर दी गई सूचना से ठगे गए पैसों को होल्ड कराया जा सकता है।1
- सवाई माधोपुर साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस की अपील सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर पुलिस ने आमजन से बैंक खाते और नए सिम कार्ड का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की है। ज्येष्ठा मेत्रेयी ने कहा कि बैंकिंग जानकारी, OTP, PIN और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध कॉल पर भरोसा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी गई है।1
- ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना पर फिर भड़का किसानों का आक्रोश, जनसुनवाई शिविर में काले झंडों के साथ जोरदार विरोध बामनवास , सवाई माधोपुर बामनवास क्षेत्र के बिछोछ गांव में आयोजित भूमि अवाप्ति जनसुनवाई शिविर के दौरान ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं काले झंडों के साथ शिविर में पहुंचीं तथा SDM मोहन चौधरी के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर अलाइनमेंट की पुनः तकनीकी समीक्षा, वैकल्पिक मार्ग, MDR सड़क एवं रेलवे क्रॉसिंग का पुनर्मूल्यांकन तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। प्रशासन की ओर से समझाइश के बावजूद किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।4
- उदयपुर के युवक से गलती से हुक्मी खेडा के रामकेश योगी के खाते में डले पैसे पुलिस ने करवाए वापसी हिंडौन उदयपुर के प्रदीप से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय गलती से हुक्मी खेड़ा निवासी रामकेश योगी के खाते में ₹50000 ट्रांसफर हो गए थे, उदयपुर के प्रदीप ने रामकेश योगी से वार्ता कर ₹50000 गलती से डलना बताया और रुपए वापस मांगे गए।जिस पर रामकेश योगी ने पैसे ट्रांजैक्शन करने से मना कर दिया कहा नगद पैसे लेने आ जाओ दे दूंगा। जिस पर उदयपुर के प्रदीप ने हिंडौन पुलिस उपाधीक्षक रहे गिरधर सिंह से वार्ता की, जिससे मामला पुलिस तक जा पहुंचा।मामले को लेकर हुक्मी खेड़ा निवासी रामकेश योगी को हिण्डौन पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में तलब किया गया।जहां रामकेश योगी से डीएसपी कार्यालय की रीडर रामनिरी ने समझाइस की और पीड़ित व्यक्ति को ₹50000 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तीन बार में करवाए गए। रामकेश योगी ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे बताया कि उसके खाते में अचानक ₹50000 आए थे उन्होंने सोचा कहीं फ्रॉड का मामला हो इसलिए उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया था बाद में पुलिस की समझाइश होने पर जीरो बैलेंस का खाता होने के चलते ₹50000 तीन बार में पीड़ित व्यक्ति प्रदीप को वापसी कर दिए गए हैं। पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व डीएसपी रहे गिरधर सिंह का आभार जताया।1
- हिण्डोन काचरोली औषधालय में ना मरीज नहीं डॉक्टर केंद्र की योजनाओं का नहीं उठा रहे लोग फायदा शनिवार की छुट्टी भी हो सकती है देखें वीडियो में1
- जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- मीणा हाईकोर्ट के मंच से पूर्व मंत्री गोलमा देवी की युवाओं को सीख मीणा हाईकोर्ट के मंच से पूर्व मंत्री गोलमा देवी की युवाओं को सीख "मोबाइल का करें सही इस्तेमाल, IAS-IPS बनकर देश की सेवा करें युवा" जयपुर/दौसा | मीणा हाईकोर्ट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती गोलमा देवी जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा और समय के महत्व पर विशेष जोर दिया। मंच से युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में तकनीक का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है। पूर्व मंत्री ने मोबाइल फोन के संतुलित उपयोग की सलाह देते हुए कहा, "यह मोबाइल जितना उपयोगी है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। इसका सदुपयोग करें, समय बिल्कुल बर्बाद न करें।" उन्होंने आगे कहा कि युवा शक्ति को चाहिए कि वे एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और कड़ी मेहनत कर IAS, IPS जैसे उच्च पदों पर पहुँचकर समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बल पर समाज की किसी भी बुराई और पिछड़ेपन को समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्धजन, समाज के प्रतिनिधि और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्व मंत्री के विचारों का करतल ध्वनि से स्वागत किया।1
- EXIT NEWS : नीट पेपर लीक विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा1