logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*Jaipur : भजनलाल सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया, 2 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता!!*

3 hrs ago
user_जनहित आवाज
जनहित आवाज
Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

*Jaipur : भजनलाल सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया, 2 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता!!*

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by जनहित आवाज
    1
    Post by जनहित आवाज
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • खंडार क्षेत्र के मुकुंदपुरा गांव में बढ़ती गर्मी से पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। जहां गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गांव में बनी पानी की टंकी से दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है। जिसका कनेक्शन स्कूल के वाटर कूलर से जुड़ा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों एवं स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में बीमारियां पनपने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व टंकी का पानी मुख्य मार्ग में बहता था। वहीं जलभराव से मार्ग में कीचड़ की समस्या बनी रहती थी। वहीं जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई नल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से हजारो लीटर व्यर्थ पानी बहता रहता है। जिसके कारण ग्रामीण दूषित एवं बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर बने हुए हैं। दूसरी ओर स्कूल के मुख्य दरवाजे पर लगी सिंगल फेज डीपी से बड़ी दुघर्टना होने का अंदेशा बना रहता है। लेकिन विधालय स्टाफ की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    खंडार क्षेत्र के मुकुंदपुरा गांव में बढ़ती गर्मी से पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। जहां गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गांव में बनी पानी की टंकी से दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है। जिसका कनेक्शन स्कूल के वाटर कूलर से जुड़ा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों एवं स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में बीमारियां पनपने की  आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व टंकी का पानी मुख्य मार्ग में बहता था। वहीं  जलभराव से मार्ग में कीचड़ की समस्या बनी रहती थी। वहीं जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई नल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से हजारो लीटर व्यर्थ पानी बहता रहता है। जिसके कारण ग्रामीण दूषित एवं बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर बने हुए हैं। दूसरी ओर स्कूल के मुख्य दरवाजे पर लगी सिंगल फेज डीपी से बड़ी दुघर्टना होने का अंदेशा बना रहता है। लेकिन विधालय स्टाफ की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है।  ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • " सवाई माधोपुर, दिनांक 23 अप्रैल 2026 | लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित नहीं होने पर जयपुर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरूवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 17 अप्रैल को देश के इतिहास का “काला दिन” बताते हुए कहा कि यह दिन देश की आधी आबादी के साथ हुए अन्याय के रूप में याद रखा जाएगा। भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण बिल को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ सबसे बड़ा राजनीतिक कदम है, जिसका जवाब देश की नारी शक्ति लोकतांत्रिक तरीके से देगी। डॉ. गुर्जर ने कहा कि जब महिलाओं को उनका अधिकार देने का समय आया, तब कांग्रेस ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस महत्वपूर्ण बिल को रोक दिया। “यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है। इसे रोकना करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचलने जैसा है। उन्होंने साफ कहा कि अब यह मुद्दा संसद से निकलकर जनता के बीच जाएगा और इसका जवाब वोट की ताकत से दिया जाएगा। नारी शक्ति इस अपमान को नहीं भूलेगी और आने वाले चुनावों में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी, टीएमसी के गुण्डों को बंगाल की जनता करारा जवाब देगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, डॉ भरत मथुरिया, जिला मोर्चा प्रभारी जमनालाल वैष्णव, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा चेतना मीणा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। डॉ. गुर्जर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की आधारशिला है। इसे रोकना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब अपने हक के लिए सड़कों पर उतर चुकी हैं। यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि बड़े बदलाव की शुरुआत है। यह मुद्दा पूरे समाज के सम्मान से जुड़ा है और कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है। मोदी सरकार की योजनाएं: महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य स्थिति मजबूत हुई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मातृत्व वंदना योजना, सर्वाइकल कैंसर का निशुल्क टीकाकरण जैसी अनेक योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम किया है। “सरकार का लक्ष्य केवल कानून बनाना नहीं, बल्कि महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त करना है। सरकार की रणनीति: 33% आरक्षण का रोडमैप तैयार डॉ. गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए ठोस रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को समयबद्ध तरीके से राजनीतिक भागीदारी में मजबूत किया जाए। देश की बढ़ती आबादी को देखते हुए लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की जरूरत भी उन्होंने बताई, ताकि सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
    1
    "
सवाई माधोपुर, दिनांक 23 अप्रैल 2026 | लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित नहीं होने पर जयपुर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरूवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 17 अप्रैल को देश के इतिहास का “काला दिन” बताते हुए कहा कि यह दिन देश की आधी आबादी के साथ हुए अन्याय के रूप में याद रखा जाएगा।
भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण बिल को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ सबसे बड़ा राजनीतिक कदम है, जिसका जवाब देश की नारी शक्ति लोकतांत्रिक तरीके से देगी। डॉ. गुर्जर ने कहा कि जब महिलाओं को उनका अधिकार देने का समय आया, तब कांग्रेस ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस महत्वपूर्ण बिल को रोक दिया। “यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है। इसे रोकना करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचलने जैसा है।
उन्होंने साफ कहा कि अब यह मुद्दा संसद से निकलकर जनता के बीच जाएगा और इसका जवाब वोट की ताकत से दिया जाएगा। नारी शक्ति इस अपमान को नहीं भूलेगी और आने वाले चुनावों में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी, टीएमसी के गुण्डों को बंगाल की जनता करारा जवाब देगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, डॉ भरत मथुरिया, जिला मोर्चा प्रभारी जमनालाल वैष्णव, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा चेतना मीणा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
डॉ. गुर्जर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की आधारशिला है। इसे रोकना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब अपने हक के लिए सड़कों पर उतर चुकी हैं। यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि बड़े बदलाव की शुरुआत है।
यह मुद्दा पूरे समाज के सम्मान से जुड़ा है और कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है।
मोदी सरकार की योजनाएं: महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस
डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य स्थिति मजबूत हुई है। 
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मातृत्व वंदना योजना, सर्वाइकल कैंसर का निशुल्क टीकाकरण जैसी अनेक योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम किया है। “सरकार का लक्ष्य केवल कानून बनाना नहीं, बल्कि महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त करना है।
सरकार की रणनीति: 33% आरक्षण का रोडमैप तैयार
डॉ. गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए ठोस रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को समयबद्ध तरीके से राजनीतिक भागीदारी में मजबूत किया जाए। देश की बढ़ती आबादी को देखते हुए लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की जरूरत भी उन्होंने बताई, ताकि सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • Post by दैनिक भास्कर संवाददाता
    1
    Post by दैनिक भास्कर संवाददाता
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    6 hrs ago
  • कचहरी रोड पर नालों की सफाई, एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर किया डेमो जाम नालों से निकाला कीचड़, सफाई के बाद सुगम हुई पानी की निकासी गंगापुर सिटी। शहर में नालों के जाम होने और सफाई व्यवस्था बिगड़ने की शिकायतों के बाद नगर परिषद ने गुरुवार को कचहरी रोड पर सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत मिनी सचिवालय के सामने से शुरू होकर सब्जी मंडी क्षेत्र तक नालों की सफाई की गई। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक पिंटू मीणा के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने नालों में जमा कचरा और कीचड़ बाहर निकाला। इसी दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर औचक निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कार्य का जायजा लेते हुए नालों की गहराई तक सफाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर नाले से कचरा निकालते हुए सफाई का तरीका भी समझाया। उन्हें स्वयं सफाई करते देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नालों से निकाले गए कचरे को सूखने के बाद तुरंत उठाकर शहर से बाहर निस्तारित किया जाए, ताकि आसपास के लोगों और दुकानदारों को परेशानी न हो। सफाई अभियान के बाद नालों में पानी की निकासी सुचारू हो गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। नगर परिषद ने शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह अभियान चलाने की बात कही है।
    1
    कचहरी रोड पर नालों की सफाई, एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर किया डेमो
जाम नालों से निकाला कीचड़, सफाई के बाद सुगम हुई पानी की निकासी
गंगापुर सिटी।
शहर में नालों के जाम होने और सफाई व्यवस्था बिगड़ने की शिकायतों के बाद नगर परिषद ने गुरुवार को कचहरी रोड पर सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत मिनी सचिवालय के सामने से शुरू होकर सब्जी मंडी क्षेत्र तक नालों की सफाई की गई।
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक पिंटू मीणा के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने नालों में जमा कचरा और कीचड़ बाहर निकाला। इसी दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर औचक निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कार्य का जायजा लेते हुए नालों की गहराई तक सफाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर नाले से कचरा निकालते हुए सफाई का तरीका भी समझाया। उन्हें स्वयं सफाई करते देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नालों से निकाले गए कचरे को सूखने के बाद तुरंत उठाकर शहर से बाहर निस्तारित किया जाए, ताकि आसपास के लोगों और दुकानदारों को परेशानी न हो।
सफाई अभियान के बाद नालों में पानी की निकासी सुचारू हो गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। नगर परिषद ने शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह अभियान चलाने की बात कही है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सवाई माधोपुर । लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित नहीं होने पर जयपुर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरूवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 17 अप्रैल को देश के इतिहास का “काला दिन” बताते हुए कहा कि यह दिन देश की आधी आबादी के साथ हुए अन्याय के रूप में याद रखा जाएगा। भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण बिल को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ सबसे बड़ा राजनीतिक कदम है, जिसका जवाब देश की नारी शक्ति लोकतांत्रिक तरीके से देगी। डॉ. गुर्जर ने कहा कि जब महिलाओं को उनका अधिकार देने का समय आया, तब कांग्रेस ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस महत्वपूर्ण बिल को रोक दिया। “यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है। इसे रोकना करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचलने जैसा है। उन्होंने साफ कहा कि अब यह मुद्दा संसद से निकलकर जनता के बीच जाएगा और इसका जवाब वोट की ताकत से दिया जाएगा। नारी शक्ति इस अपमान को नहीं भूलेगी और आने वाले चुनावों में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी, टीएमसी के गुण्डों को बंगाल की जनता करारा जवाब देगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, डॉ भरत मथुरिया, जिला मोर्चा प्रभारी जमनालाल वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा चेतना मीणा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सवाई माधोपुर । लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित नहीं होने पर जयपुर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरूवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 17 अप्रैल को देश के इतिहास का “काला दिन” बताते हुए कहा कि यह दिन देश की आधी आबादी के साथ हुए अन्याय के रूप में याद रखा जाएगा। भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण बिल को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ सबसे बड़ा राजनीतिक कदम है, जिसका जवाब देश की नारी शक्ति लोकतांत्रिक तरीके से देगी। डॉ. गुर्जर ने कहा कि जब महिलाओं को उनका अधिकार देने का समय आया, तब कांग्रेस ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस महत्वपूर्ण बिल को रोक दिया। “यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है। इसे रोकना करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचलने जैसा है।
उन्होंने साफ कहा कि अब यह मुद्दा संसद से निकलकर जनता के बीच जाएगा और इसका जवाब वोट की ताकत से दिया जाएगा। नारी शक्ति इस अपमान को नहीं भूलेगी और आने वाले चुनावों में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी, टीएमसी के गुण्डों को बंगाल की जनता करारा जवाब देगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, डॉ भरत मथुरिया, जिला मोर्चा प्रभारी जमनालाल वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग 
प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा चेतना मीणा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.