Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज, लगातार हो रहे पेपर लीक और छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के गंडई में NSUI और युवा कांग्रेस द्वारा एक विशाल मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। इस मशाल यात्रा के माध्यम से गंडई में पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों पर हुए अत्याचार के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई गई।
Kailash chaturvedi
दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज, लगातार हो रहे पेपर लीक और छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के गंडई में NSUI और युवा कांग्रेस द्वारा एक विशाल मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। इस मशाल यात्रा के माध्यम से गंडई में पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों पर हुए अत्याचार के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई गई।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज, लगातार हो रहे पेपर लीक और छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के गंडई में NSUI और युवा कांग्रेस द्वारा एक विशाल मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। इस मशाल यात्रा के माध्यम से गंडई में पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों पर हुए अत्याचार के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई गई।2
- खैरागढ़-डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग की जर्जर हालत राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। 23 जुलाई शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, सड़क की इस बदहाली के कारण लगातार हादसों का खतरा मंडरा रहा है। यह सड़क खैरागढ़ और डोंगरगढ़ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शासकीय कर्मचारी, व्यापारी और आम नागरिक आवागमन करते हैं। इसके अलावा, आगामी नवरात्र पर्व के दौरान इसी मार्ग से होकर हजारों श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते हैं। ऐसे में सड़क की यह खराब स्थिति लोगों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर लंबे समय से संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष गुहार लगाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुरक्षित तथा सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके, इसके लिए स्थानीय निवासियों ने नवरात्र पर्व की शुरुआत से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग को तेज कर दिया है।1
- दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता पर FIR दर्ज होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस मामले में कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए बेमेतरा के पूर्व जिला पंचायत सभापति गोवेन्द्र पटेल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा नैतिकता की बात कहे जाने पर सीधा हमला बोला है। गोवेन्द्र पटेल ने सवाल उठाया कि जब बदलापुर की राजनीति के चलते बोरी-लिटिया भाजपा मंडल के कार्यकर्ता दिनेश पटेल को जेल भेजा गया था, तब कांग्रेसियों की नैतिकता कहाँ चली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा दोहरे मापदंड अपनाती है; जब उनके खिलाफ बात आती है तो वे कानून की बात करते हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होने पर सब चुप हो जाते हैं। पटेल ने कहा कि भाजपा कानून का सम्मान करती है और कानून अपना काम करेगा, लेकिन राजनीतिक द्वेष से किसी निर्दोष को फंसाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है। राजीव गुप्ता पर हुई एफआईआर के बाद धमधा में सियासत गरमा गई है। गोवेन्द्र पटेल के इस बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं कांग्रेस की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।4
- नीट पेपर लीक मामले को लेकर 23 जुलाई को लांजी में लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला। इस मामले में छात्रों, वकीलों और अन्य लोगों ने एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय का रुख किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार बारस्कर को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने नीट पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और एनटीए (NTA) में सुधार करने की प्रमुख मांगें उठाई हैं।1
- नाबलिक लड़की के साथ ये शिक्षक गलत गलत जगह हाथ डाल रहा हैं देखिए इस शिक्षक को इतनी बड़ी तो इसकी भी बेटी है,,,,,, नाबलिक लड़की के साथ ये शिक्षक गलत गलत जगह हाथ डाल रहा हैं देखिए इस शिक्षक को इतनी बड़ी तो इसकी भी बेटी है ओर अपनी बेटी के समान लड़की से जो इसकी स्टूडेंट है कैसे कैसे गलत गलत तरीके से हाथ गाल पर ओर छाती पर ओर नीचे हाथ डाल रहा है,,1
- पेपर लीक मसले पर पहली बार कैमरे पर आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखी है। इससे पहले आज सुबह ही इस विषय पर प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी आया था। जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच भारत के भविष्य यानी छात्रों के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह संदेश सामने आया है।1
- दुर्ग के गंजपारा स्थित प्रियंका बोरवेल्स के पीछे मैदान में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं और उनके पास धारदार हथियार भी मौजूद हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्कल कॉलोनी गंजपारा निवासी दिपेश उर्फ आयुषदीप (21 वर्ष) और डिपरापारा निवासी कृष्णा कुमार सेन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी दिपेश के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा आरोपी कृष्णा कुमार सेन के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक आईफोन बरामद हुआ। आरोपियों के कब्जे से बरामद 300 नशीली गोलियों, दो हथियारों और दोनों मोबाइल फोन सहित कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1,36,000 है। मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/2026 के अंतर्गत धारा 21(ख) एनडीपीएस अधिनियम एवं 25 आयुध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण अजमानतीय होने के कारण दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1