logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

NEWS:- उड़द के खेत में मिला 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू मनासा। ग्राम नया मालाहेड़ा निवासी पिरूलाल पिता नंदलाल माली के खेत में गुरुवार दोपहर उड़द की फसल के बीच अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। किसान ने इसकी सूचना दोपहर करीब 2 बजे वन विभाग के उपवनमंडलाधिकारी मनासा कुलदीप सिंह ठाकुर को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी मनासा के माध्यम से रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 8 फीट लंबे और 15 किलो वजनी अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।वन विभाग के अनुसार अजगर पूरी तरह स्वस्थ था। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू कार्य में बीट प्रभारी महेश पाटीदार (रावतपुरा), बीट प्रभारी भानुप्रताप सिंह चुंडावत (जमुनिया) एवं शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गौड़ का विशेष योगदान रहा।

4 hrs ago
user_MANISH PRAJAPATI
MANISH PRAJAPATI
Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

NEWS:- उड़द के खेत में मिला 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू मनासा। ग्राम नया मालाहेड़ा निवासी पिरूलाल पिता नंदलाल माली के खेत में गुरुवार दोपहर उड़द की फसल के बीच अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। किसान ने इसकी सूचना दोपहर करीब 2 बजे वन विभाग के उपवनमंडलाधिकारी मनासा कुलदीप सिंह ठाकुर को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी मनासा के माध्यम से रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 8 फीट लंबे और 15 किलो वजनी अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।वन विभाग के अनुसार अजगर पूरी तरह स्वस्थ था। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू कार्य में बीट प्रभारी महेश पाटीदार (रावतपुरा), बीट प्रभारी भानुप्रताप सिंह चुंडावत (जमुनिया) एवं शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गौड़ का विशेष योगदान रहा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भाटखेड़ी में निकाला भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस, अखाड़ों ने किया हैरतअंगेज भाटखेड़ी में निकाला भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस, अखाड़ों में पहलवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब मनासा। भादवी छठ के पावन अवसर पर भाटखेड़ी गांव में भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस निकाला गया। कुंड (चालार का देवरा) से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन और धार्मिक जयकारों के साथ यह जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और जगह-जगह जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में नागदा से आए अखाड़ों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहा। पहलवानों ने अखाड़े में विभिन्न पारंपरिक दांव-पेंच और हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देखकर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजन को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा। भक्ति, परंपरा और कला के इस संगम से दिनभर गांव का माहौल उत्सव जैसा बना रहा।
    1
    भाटखेड़ी में निकाला भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस, अखाड़ों ने किया हैरतअंगेज
भाटखेड़ी में निकाला भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस, अखाड़ों में पहलवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब 
मनासा। भादवी छठ के पावन अवसर पर भाटखेड़ी गांव में भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस निकाला गया। कुंड (चालार का देवरा) से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन और धार्मिक जयकारों के साथ यह जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और जगह-जगह जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में नागदा से आए अखाड़ों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहा। पहलवानों ने अखाड़े में विभिन्न पारंपरिक दांव-पेंच और हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देखकर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजन को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा। भक्ति, परंपरा और कला के इस संगम से दिनभर गांव का माहौल उत्सव जैसा बना रहा।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • NEWS:- उड़द के खेत में मिला 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू मनासा। ग्राम नया मालाहेड़ा निवासी पिरूलाल पिता नंदलाल माली के खेत में गुरुवार दोपहर उड़द की फसल के बीच अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। किसान ने इसकी सूचना दोपहर करीब 2 बजे वन विभाग के उपवनमंडलाधिकारी मनासा कुलदीप सिंह ठाकुर को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी मनासा के माध्यम से रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 8 फीट लंबे और 15 किलो वजनी अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।वन विभाग के अनुसार अजगर पूरी तरह स्वस्थ था। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू कार्य में बीट प्रभारी महेश पाटीदार (रावतपुरा), बीट प्रभारी भानुप्रताप सिंह चुंडावत (जमुनिया) एवं शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गौड़ का विशेष योगदान रहा।
    1
    NEWS:- उड़द के खेत में मिला 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू
मनासा। ग्राम नया मालाहेड़ा निवासी पिरूलाल पिता नंदलाल माली के खेत में गुरुवार दोपहर उड़द की फसल के बीच अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। किसान ने इसकी सूचना दोपहर करीब 2 बजे वन विभाग के उपवनमंडलाधिकारी मनासा कुलदीप सिंह ठाकुर को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी मनासा के माध्यम से रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 8 फीट लंबे और 15 किलो वजनी अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।वन विभाग के अनुसार अजगर पूरी तरह स्वस्थ था। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू कार्य में बीट प्रभारी महेश पाटीदार (रावतपुरा), बीट प्रभारी भानुप्रताप सिंह चुंडावत (जमुनिया) एवं शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गौड़ का विशेष योगदान रहा।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उदयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई, 2292 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त उदयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 2292 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी के निम्बाहेड़ा स्थित घर की तलाशी भी ली गई, जहां से एक मोटरसाइकिल और एक रजिस्टर जब्त किया गया है। CBN की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    1
    उदयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई, 2292 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त
उदयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 2292 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी के निम्बाहेड़ा स्थित घर की तलाशी भी ली गई, जहां से एक मोटरसाइकिल और एक रजिस्टर जब्त किया गया है।
CBN की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    user_Rahul kachawa
    Rahul kachawa
    Photography studio मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एक कविता....... विश्वकर्मा भगवान 🙏.
    1
    एक कविता....... विश्वकर्मा भगवान 🙏.
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Manasa, Neemuch•
    10 hrs ago
  • पेड़ के सहारे छत से उतरीं दो युवतियां, वरिष्ठ अभिभाषक के मकान में चोरी की कोशिश! CCTV में कैद संदिग्ध खबर नीमच के कैंट थाना क्षेत्र की टीचर कॉलोनी से है जहां दिनदहाड़े चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। वरिष्ठ अभिभाषक सुरेंद्र पटवा के मकान में दो संदिग्ध युवतियां छत के रास्ते पहुंचीं और पेड़ के सहारे नीचे उतरती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। कैमरे में रिकॉर्ड हुई ये तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पटवा अब जवाहर नगर में रहते हैं, जबकि टीचर कॉलोनी स्थित मकान में उनका कार्यालय संचालित होता है। इसी दौरान दो युवतियों के मकान की छत पर पहुंचने और पेड़ के सहारे नीचे उतरने की गतिविधि कैमरे में कैद हुई। खास बात यह है कि इस मकान को पहले भी दिनदहाड़े चोरी की कोशिशों में निशाना बनाया जा चुका है। पूर्व में दरवाजे तोड़कर और दीवार फांदकर अंदर घुसने के प्रयास की जानकारी सामने आई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    पेड़ के सहारे छत से उतरीं दो युवतियां, वरिष्ठ अभिभाषक के मकान में चोरी की कोशिश! CCTV में कैद संदिग्ध
खबर नीमच के कैंट थाना क्षेत्र की टीचर कॉलोनी से है जहां दिनदहाड़े चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। वरिष्ठ अभिभाषक सुरेंद्र पटवा के मकान में दो संदिग्ध युवतियां छत के रास्ते पहुंचीं और पेड़ के सहारे नीचे उतरती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। कैमरे में रिकॉर्ड हुई ये तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पटवा अब जवाहर नगर में रहते हैं, जबकि टीचर कॉलोनी स्थित मकान में उनका कार्यालय संचालित होता है। इसी दौरान दो युवतियों के मकान की छत पर पहुंचने और पेड़ के सहारे नीचे उतरने की गतिविधि कैमरे में कैद हुई।
खास बात यह है कि इस मकान को पहले भी दिनदहाड़े चोरी की कोशिशों में निशाना बनाया जा चुका है। पूर्व में दरवाजे तोड़कर और दीवार फांदकर अंदर घुसने के प्रयास की जानकारी सामने आई थी।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • नीमच पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही जुटेंगे वैज्ञानिक साक्ष्य नीमच,अपराधियों के लिए अब अपराध के बाद सबूत मिटाना आसान नहीं होगा... क्योंकि नीमच जिले की पुलिस को मिली है एक ऐसी अत्याधुनिक सौगात, जो घटनास्थल से जुटाए जाने वाले साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित करने और जांच को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। गृह मंत्रालय की ओर से नीमच जिले को मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इस अत्याधुनिक वैन का शुभारंभ नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा किया गया। वहीं मोबाइल फॉरेंसिक वैन में मौजूद आधुनिक तकनीक, उपकरणों और इसकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल द्वारा दी गई। दरअसल, किसी भी आपराधिक घटना के बाद घटनास्थल से मिलने वाला छोटा से छोटा साक्ष्य जांच में बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। ऐसे में अब मोबाइल फॉरेंसिक वैन के जरिए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल तक पहुंचकर मौके पर ही वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने और उनकी प्रारंभिक जांच में मदद मिलेगी। इस वैन में आधुनिक फॉरेंसिक तकनीक और आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से घटनास्थल की जांच को अधिक व्यवस्थित और वैज्ञानिक बनाया जा सकेगा। इसका उद्देश्य जांच एजेंसियों को समय पर वैज्ञानिक साक्ष्य उपलब्ध कराना और अपराध की विवेचना को अधिक प्रभावी बनाना है। मोबाइल फॉरेंसिक वैन की शुरुआत के साथ नीमच पुलिस की अपराध जांच व्यवस्था में तकनीक का एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। अब किसी भी गंभीर आपराधिक घटना में फॉरेंसिक टीम को मौके पर ही आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी आएगी। कुल मिलाकर, गृह मंत्रालय की इस सौगात से नीमच जिले में अपराध अनुसंधान को आधुनिक तकनीक से मजबूती मिलने की उम्मीद है। पुलिस की जांच व्यवस्था में विज्ञान और तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन अपराधों की तह तक पहुंचने और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में अहम कड़ी साबित हो सकती है।
    1
    नीमच पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही जुटेंगे वैज्ञानिक साक्ष्य
नीमच,अपराधियों के लिए अब अपराध के बाद सबूत मिटाना आसान नहीं होगा... क्योंकि नीमच जिले की पुलिस को मिली है एक ऐसी अत्याधुनिक सौगात, जो घटनास्थल से जुटाए जाने वाले साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित करने और जांच को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
गृह मंत्रालय की ओर से नीमच जिले को मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इस अत्याधुनिक वैन का शुभारंभ नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा किया गया। वहीं मोबाइल फॉरेंसिक वैन में मौजूद आधुनिक तकनीक, उपकरणों और इसकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल द्वारा दी गई।
दरअसल, किसी भी आपराधिक घटना के बाद घटनास्थल से मिलने वाला छोटा से छोटा साक्ष्य जांच में बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। ऐसे में अब मोबाइल फॉरेंसिक वैन के जरिए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल तक पहुंचकर मौके पर ही वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने और उनकी प्रारंभिक जांच में मदद मिलेगी।
इस वैन में आधुनिक फॉरेंसिक तकनीक और आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से घटनास्थल की जांच को अधिक व्यवस्थित और वैज्ञानिक बनाया जा सकेगा। इसका उद्देश्य जांच एजेंसियों को समय पर वैज्ञानिक साक्ष्य उपलब्ध कराना और अपराध की विवेचना को अधिक प्रभावी बनाना है।
मोबाइल फॉरेंसिक वैन की शुरुआत के साथ नीमच पुलिस की अपराध जांच व्यवस्था में तकनीक का एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। अब किसी भी गंभीर आपराधिक घटना में फॉरेंसिक टीम को मौके पर ही आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी आएगी।
कुल मिलाकर, गृह मंत्रालय की इस सौगात से नीमच जिले में अपराध अनुसंधान को आधुनिक तकनीक से मजबूती मिलने की उम्मीद है। पुलिस की जांच व्यवस्था में विज्ञान और तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन अपराधों की तह तक पहुंचने और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में अहम कड़ी साबित हो सकती है।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नीमच में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने लोगों से सहभागिता की अपील की है। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। विधायक ने अपनी पोस्ट में कहा कि कार्यक्रम के तहत लोग अपने-अपने घरों और मठ-मंदिरों में एक दीपक प्रज्वलित करें। उन्होंने दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने की अपील की। पोस्ट में नागरिकों से दीपों की रोशनी के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रकट करने का आग्रह किया गया है। इस अवसर को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट में साझा की गई है।
    1
    नीमच में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील
नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने लोगों से सहभागिता की अपील की है।
नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। विधायक ने अपनी पोस्ट में कहा कि कार्यक्रम के तहत लोग अपने-अपने घरों और मठ-मंदिरों में एक दीपक प्रज्वलित करें। उन्होंने दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने की अपील की। पोस्ट में नागरिकों से दीपों की रोशनी के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रकट करने का आग्रह किया गया है। इस अवसर को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट में साझा की गई है।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • मन्दसौर में 16 लाख की अफीम और डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बाइक जप्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    1
    मन्दसौर में 16 लाख की अफीम और डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बाइक जप्त 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.