Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊगंज में संबल घोटाला
Lavkesh singh
मऊगंज में संबल घोटाला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मऊगंज में संबल घोटाला1
- Post by Bablu Namdev1
- Post by चंदन भइया1
- बारा विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में कराए गए दो नई पुलिया निर्माण कार्यों की जानकारी क्षेत्रीय विधायक डॉ. वाचस्पति ने मीडिया के सामने साझा की। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे।1
- सीधी। जिला मुख्यालय के समीप पड़ैनिया स्थित 'शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल' से जुड़ी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने जिले की समूची शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। मामला एनएच-39 (NH-39) स्थित हड़बड़ो गांव का है, जहाँ स्कूल के छोटे-छोटे मासूम बच्चे चिलचिलाती धूप में जान जोखिम में डालकर एक खटारा स्कूल वैन (MP 53 CA 0883) को धक्का मारते नजर आए। लेकिन हैरान करने वाली बात सिर्फ खटारा वैन नहीं, बल्कि कैमरे पर बच्चों द्वारा किए गए वे खुलासे हैं जो स्कूल के भीतर चल रहे 'फर्जीवाड़े' की गवाही दे रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल की वैन बीच सड़क पर खराब पड़ी है। ड्राइवर की सीट पर बैठा व्यक्ति बच्चों से धक्का लगवा रहा है। बच्चों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है, यह 'धक्का मार वैन' रोज इसी तरह स्टार्ट होती है। नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ़्तार वाहनों के बीच इन मासूमों से इस तरह मज़दूरी करवाना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है। जब हमारे संवाददाता ने इन छात्रों से उनकी पढ़ाई और परीक्षा के बारे में पूछा, तो जो सच्चाई निकलकर आई वह तंत्र को झकझोर देने वाली है। बच्चों ने कैमरे पर बेबाकी से कहा कि— "हमारी परीक्षा में कोई टीचर नहीं थे, हमें न तो पेपर दिया गया और न ही कॉपी। हमसे कहा गया कि हम तुम्हें ऐसे ही पास कर देंगे और नंबर दे देंगे।" यह बयान सीधे तौर पर शिक्षा के नाम पर चल रहे उस गोरखधंधे की पोल खोलता है जहाँ मोटी फीस लेकर केवल डिग्री और अंक बेचे जा रहे हैं। इस पूरे मामले ने जिला परिवहन विभाग (RTO), शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है: परिवहन विभाग से सवाल: जो गाड़ी हाईवे पर रेंगने लायक नहीं है, उसे बच्चों को ढोने का फिटनेस सर्टिफिकेट किसने दिया? क्या आरटीओ केवल दफ्तरों में बैठकर फाइलों का मिलान करता है या कभी सड़कों पर इन खटारा स्कूली वाहनों की जांच भी होती है? शिक्षा विभाग से सवाल: क्या जिला शिक्षा अधिकारी को खबर है कि 'इंटरनेशनल' नाम के बोर्ड लगाकर स्कूल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं? बिना परीक्षा और बिना कॉपियों के बच्चों को पास करने का अधिकार इन स्कूलों को किसने दिया? मुख्यमंत्री और प्रशासन हर मंच से बेहतर शिक्षा और सुरक्षा का दम भरते हैं, लेकिन सीधी जिले में न तो स्कूलों के पास खेल मैदान हैं और न ही सुरक्षा के मापदंड। क्या प्रशासन किसी मासूम की जान जाने का इंतज़ार कर रहा है? कमोबेश यही स्थिति जिले के कई अन्य निजी स्कूलों की भी है, जो बिना किसी मापदंड के धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। शासन में बैठे जिम्मेदार लोग भले ही सुधार के दावे करें, लेकिन हकीकत इन मासूमों के पसीने और स्कूल प्रबंधन की मनमानी में दफ़न है। अब देखना यह होगा कि क्या इस रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन 'शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल' पर कोई कठोर कार्यवाही करता है या मामला फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।1
- ब्रेकिंग अटल बिहारी हिंदु विश्वविद्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी विश्वविद्यालय के मेल आईडी पर दी धमकी कुलगुरु डॉ.आनंद हिंडोलिया ने अपनी उपस्थिति में खाली कराया पूरा विश्वविद्यालय कुलगुरु डॉ.देव आनंद हिंडोलिया ने धमली मिलने की पुष्टि की एक ही दिन में भोपाल की 2 यूनिवर्सिटी को मिले धमकी भरे मेल1
- मोहनपुरा बलौदा बाजार रायपुर छत्तीसगढ़1
- *प्रयागराज के नैनी थाने की पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अन्दर नकबजनी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया सामान (01 टुल्लु पम्प, 02 वाश बेसिन टोटी, 02 हैंगर, 02 टॉवल होल्डर, 14 पर्दे का कब्जा व 07 स्टील का होल्डर) तथा घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो व 08 टायर बरामद ।* थाना नैनी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-18.03.2026 को 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 130/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों समेत कुल 03 नामजद वांछित अभियुक्तगण 1.अमर चन्द्र पुत्र विक्रम निवासी मदारीपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज 2. सुनील पुत्र शिव बहादुर निवासी ग्राम पुतरीहा थाना करछना जनपद प्रयागराज 3. छोटू पुत्र प्रेम निषाद निवासी असरावल खुर्द थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज को मैना देवी रोड अरैल पानी की टंकी के पास थाना क्षेत्र नैनी से गिरफ्तार करते हुये अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गये 01 टुल्लु पम्प, 02 वाश बेसिन टोटी, 02 हैंगर, 02 टॉवल होल्डर, 14 पर्दे का कब्जा, 07 स्टील का होल्डर तथा घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो व 08 टायर बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घटना का संक्षिप्त विवर* ण- वादी मुकदमा शोभनाथ मिश्र पुत्र जमुना प्रसाद मिश्र निवासी पानी की टकी के सामने मैना देवी रोड अरैल थाना नैनी जनपद प्रयागराज के तहरीरी सूचना बावत विपक्षीगण द्वारा मध्य रात्रि के समय प्रार्थी के घर का ताला तोड कर घर मे ऱखा समान 01 टुल्लू पम्प, 02 टावेल होल्डर, 02 टोटी, 02 हैगर, पर्दे का कब्जा एवं होल्डर सेट, दस हजार रुपये व सीलिंग फैन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना नैनी पर दिनांक 17.03.2026 को मु0अ0सं0 130/2026 धारा 305(A)/331(4) पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत कर संबंधित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे थे । जिसके क्रम में आज दिनांक 18.03.2026 को 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर चोरी गये 01 टुल्लु पम्प, 02 वाश बेसिन टोटी, 02 हैंगर, 02 टॉवल होल्डर, 14 पर्दे का कब्जा, 07 स्टील का होल्डर तथा घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो व 08 टायर के साथ 03 नामजद अभियुक्तगण 1.अमर चन्द्र 2. सुनील 3. छोटू उपरोक्त को थाना क्षेत्र नैनी से गिरफ्तार किया गया । विवेचना से धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ पर अभियुक्तगण उपरोक्त ने बताया कि छोटू पुत्र प्रेम निषाद इस आटो को किराये पर लेकर दिन में चलाते हैं, और रात में हम तीनो लोग मिल कर सूनसान घरों की जानकारी करके उन घरों को चिन्हित कर और घर का ताला तोडकर घर में रखा सामान चोरी करके इसी आटो में रखकर के भाग जाते हैं । कल रात में इसी तरीके से हम तीनो ने मिल कर के पानी की टंकी के सामने अरैल मैना देवी रोड प्रयागराज के अन्दर घर का ताला तोडकर घर में रखा एक टुल्लू पम्प पानी का व हैंगर, टोटी, होल्डर व कब्जा आदि चोरी कर लिया था । आज हम लोग इसी सामान को लेकर बेचने के लिये इसी आटो से जा रहे थे कि आपने हम लोगों को पकड़ लिया । अभियुक्तगण से दस हजार रुपये व सीलिंग फैन के बारे में पूछा गया तो बताये कि साहब दिन में चोरी के बाद हम लोगों के हिस्सों में तीन-तीन हजार रुपये मिले थे जिसे हमने खर्च कर दिया । सीलिंग फैन के बारे में पूछने पर बताये कि पंखे को बेच दिया यह जानकारी नहीं है कि किसको बेचा तथा टायर के बारे में पूछने पर बताये कि इसे हमने जारी बाजार कौंधियारा प्रयागराज की एक दुकान से चुराया था । *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. अमर चन्द्र पुत्र विक्रम निवासी ग्राम मदारीपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष । 2. सुनील पुत्र शिव बहादुर निवासी ग्राम पुतरीहा थाना करछना जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 30 वर्ष । 3. छोटू पुत्र प्रेम निषाद निवासी ग्राम असरावल खुर्द थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम करीब 24 वर्ष । *बरामदगी का विवरण-* • 01 टुल्लु पम्प • 02 वाश बेसिन टोटी • 02 हैंगर • 02 टॉवल होल्डर • 14 पर्दे का कब्जा • 07 स्टील का होल्डर • 01 आटो रजि0 नं0 UP70PT5941 (घटना में प्रयुक्त) • 08 टायर (सम्बन्धित मु0अ0सं0 74/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस थाना कौंधियारा कमि0प्रयागराज) *आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-* *अभियुक्त अमरचन्द पुत्र विक्रम उपरोक्त-* 1. मु0अ0सं0 130/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । 2. मु0अ0सं0 232/2024 धारा 305/ 317(2)/317(4) बीएनएस थाना पुरामुफ्ती कमि0 प्रयागराज । 3. मु0अ0सं0 72/2025 धारा 317(2) बीएनएस थाना पुरामुफ्ती कमि0 प्रयागराज । 4. मु0अ0सं0 93/2022 धारा 380/411/457 भा.द.वि. थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी । 5. मु0अ0सं0 94/2022 धारा 379/406/411 भा.द.वि. थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी । *अभियुक्त सुनील पुत्र शिव बहादुर उपरोक्त-* 1. मु0अ0सं0 130/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । *अभियुक्त छोटू पुत्र प्रेम निषाद उपरोक्त-* 1. मु0अ0सं0 130/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । 2. मु0अ0सं0 90/2022 धारा 363/366/376(3)/504/506 भा.द.वि. व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी । *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. प्र0नि0 बृजकिशोर गौतम थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । 2. उ0नि0 राजेश कुमार बाजपेई, थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । 3. हे0का0 ज्ञानेन्द्र कुमार, थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । 4. का0 ललित कुमार, थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । 5. का0 राजबहादुर, थाना नैनी कमि0 प्रयागराज ।1