logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्य विकास अधिकारी ने संविलियन विद्यालय गुरदही बुजुर्ग का किया औचक निरीक्षण संवाददाता: उजागर लाल कटियार/ मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के संविलियन विद्यालय राजपुर क्षेत्र संविलियन विद्यालय गुरदही बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक इंद्र सिंह उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त सभी सहायक अध्यापक भी मौके उपस्थित थे। वहीं विद्यालय में 148 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 71 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित सहायक अध्यापिका को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_उजागर लाल कटियार
उजागर लाल कटियार
Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मुख्य विकास अधिकारी ने संविलियन विद्यालय गुरदही बुजुर्ग का किया औचक निरीक्षण संवाददाता: उजागर लाल कटियार/ मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के संविलियन विद्यालय राजपुर क्षेत्र संविलियन विद्यालय गुरदही बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक इंद्र सिंह उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त सभी सहायक अध्यापक भी मौके उपस्थित थे। वहीं विद्यालय में 148 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 71 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को

6f043172-5b5e-4c8d-9bef-750fe73a219d

निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों

84982d5a-ecaa-49f5-bf1c-1d198252296d

की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित सहायक अध्यापिका को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश

0a4801a4-aecb-4301-ab3b-76552d6f7ce6

दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कपासी गांव में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से पांच पशुओं की मौत, एक घायल ग्रामीणों में आक्रोश डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
    1
    कपासी गांव में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से पांच पशुओं की मौत, एक घायल  ग्रामीणों में आक्रोश
डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई।
हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव निवासी राजू पुत्र रामबली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे उसका भाई राज नारायण दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अनवा गांव निवासी गौतम, बेटू, इंद्रपाल सिंह और सुमित सिंह वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। राज नारायण द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव निवासी राजू पुत्र रामबली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे उसका भाई राज नारायण दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अनवा गांव निवासी गौतम, बेटू, इंद्रपाल सिंह और सुमित सिंह वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।
राज नारायण द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • औरैया। अखिल भारतीय कानपुर ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित पंडित कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा एवं पंडित पंकज मिश्रा, एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    1
    औरैया। अखिल भारतीय कानपुर ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित पंडित कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा एवं पंडित पंकज मिश्रा, एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया। आगामी 19 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रेसवार्ता कर शोभायात्रा की तैयारी की जानकारी दी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने बताया कि ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के द्वारा एक साथ कार्यक्रम की शुरुआत शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर पर सुबह 7 बजे भगवान परशुराम जी के विग्रह पूजन के साथ होगी। इसके उपरांत 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम फफूद रोड पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी के आश्रम में ब्राह्मण बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। तत्पश्चात 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए होमगंज सहित विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस धार्मिक आयोजन में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
    1
    औरैया। आगामी 19 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रेसवार्ता कर शोभायात्रा की तैयारी की जानकारी दी।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने बताया कि ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के द्वारा एक साथ कार्यक्रम की शुरुआत शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर पर सुबह 7 बजे भगवान परशुराम जी के विग्रह पूजन के साथ होगी। इसके उपरांत 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम फफूद रोड पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी के आश्रम में ब्राह्मण बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। तत्पश्चात 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए होमगंज सहित विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस धार्मिक आयोजन में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शहर के एक होटल में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की एक भव्य एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, व्यापारी, युवा एवं महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में संगठन को नई दिशा देने और समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्था की रीढ़ रहा है। अब समय आ गया है कि समाज के लोग एकजुट होकर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि नई सोच और नई ऊर्जा के साथ समाज आगे बढ़ सके। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में छिपी है। जब समाज एक मंच पर खड़ा होता है तो हर चुनौती छोटी पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग के हितों की आवाज बनेगा और युवाओं को आगे लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रभारी आनंदनाथ गुप्ता ने कहा कि संगठन को बूथ, वार्ड और गांव स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को साथ लेकर परिषद को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में समाजहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने का भरोसा जताया। कार्यक्रम के दौरान अनिल गुप्ता भट्ठा वाले, रमन पोरवाल, विष्णु गहोई, पोरवाल पुरवार महासभा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, विपिन पोरवाल, बंटू, कपिल पोरवाल, देवमुनि पोरवाल, पूनम पोरवाल, राधा आर्य, स्वेता पोरवाल, शशिकांत पोरवाल एवं अमित सुहाने, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    शहर के एक होटल में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की एक भव्य एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, व्यापारी, युवा एवं महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में संगठन को नई दिशा देने और समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्था की रीढ़ रहा है। अब समय आ गया है कि समाज के लोग एकजुट होकर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि नई सोच और नई ऊर्जा के साथ समाज आगे बढ़ सके।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में छिपी है। जब समाज एक मंच पर खड़ा होता है तो हर चुनौती छोटी पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग के हितों की आवाज बनेगा और युवाओं को आगे लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिला प्रभारी आनंदनाथ गुप्ता ने कहा कि संगठन को बूथ, वार्ड और गांव स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को साथ लेकर परिषद को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में समाजहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने का भरोसा जताया। कार्यक्रम के दौरान अनिल गुप्ता भट्ठा वाले, रमन पोरवाल, विष्णु गहोई, पोरवाल पुरवार महासभा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, विपिन पोरवाल, बंटू, कपिल पोरवाल, देवमुनि पोरवाल, पूनम पोरवाल, राधा आर्य, स्वेता पोरवाल, शशिकांत पोरवाल एवं अमित सुहाने, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Subhash Chandra Rana
    2
    Post by Subhash Chandra Rana
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा एवं पंडित पंकज मिश्रा, एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत सुबह 7 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विग्रह पूजन करते हुए सुबह 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा शाम तीन बजे से भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में सामाजिक समरसता, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सर्व समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष ग्वालियर हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने बताया कि एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा पूर्व में यूजीसी कानून के विरोध में सशक्त भूमिका निभाई गई है। आयोजन समिति ने जनपद के समस्त नागरिकों वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
    1
    अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा एवं पंडित पंकज मिश्रा, एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत सुबह 7 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विग्रह पूजन करते हुए सुबह 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा।
इसके अलावा शाम तीन बजे से भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में सामाजिक समरसता, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सर्व समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष ग्वालियर हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने बताया कि एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा पूर्व में यूजीसी कानून के विरोध में सशक्त भूमिका निभाई गई है। आयोजन समिति ने जनपद के समस्त नागरिकों वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *जनपद औरैया में अखिल भारतीय कानपुर ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष पं. प्रवीण द्विवेदी समेत प्रमुख पदाधिकारियों ने दी।* *कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:00 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विधि-विधान से पूजन के साथ होगी, इसके बाद सुबह 8:00 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार संपन्न कराया जाएगा।* *दोपहर बाद 3:00 बजे भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में समाप्त होगी।* *शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है, जिसमें सर्व समाज के लोगों को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।* *कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर हाई कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिन्होंने यूजीसी कानून के विरोध में पूर्व में सक्रिय भूमिका निभाई है।* *आयोजन समिति ने जनपद के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।*
    4
    *जनपद औरैया में अखिल भारतीय कानपुर ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष पं. प्रवीण द्विवेदी समेत प्रमुख पदाधिकारियों ने दी।*
*कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:00 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विधि-विधान से पूजन के साथ होगी, इसके बाद सुबह 8:00 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार संपन्न कराया जाएगा।*
*दोपहर बाद 3:00 बजे भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में समाप्त होगी।*
*शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है, जिसमें सर्व समाज के लोगों को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।*
*कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर हाई कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिन्होंने यूजीसी कानून के विरोध में पूर्व में सक्रिय भूमिका निभाई है।*
*आयोजन समिति ने जनपद के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया।शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन बिधूना के वार्षिक चुनाव मतदान में विनय पाल शाक्य एड० को 39 वोट मिले जो विजय हुए तथा अनुज धनगर एड0 को 25 मत मिले। विजय पाल शाक्य अध्यक्ष घोषित हुए। तथा महामंत्री पद पर फिरोज अहमद एड0 को 35 वोट मिले तथा श्री दिलीप कुमार को 21 वोट मिले जिसमे फिरोज अहमद विजय हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में जितेंद्र राठौर, संयुक्त मंत्री पर अवनीश कुमार व सुनील कुमार कोषाध्यक्ष पद तथा सपना चौहान कनिष्ठ पद पर निविरोध घोषित हुए।
    4
    औरैया।शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन बिधूना के वार्षिक चुनाव मतदान में विनय पाल शाक्य एड० को 39 वोट मिले जो विजय हुए तथा अनुज धनगर एड0 को 25 मत मिले। विजय पाल शाक्य अध्यक्ष घोषित हुए। तथा महामंत्री पद पर फिरोज अहमद एड0 को 35 वोट मिले तथा श्री दिलीप कुमार को 21 वोट मिले जिसमे फिरोज अहमद विजय हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में जितेंद्र राठौर, संयुक्त मंत्री पर अवनीश कुमार व सुनील कुमार कोषाध्यक्ष पद तथा सपना चौहान कनिष्ठ पद पर निविरोध घोषित हुए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.