पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा... जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस की नोकझोंक चर्चा में रही, अब सवाल उठ रहा है कि 24 सितंबर को रायबरेली आ रहे अखिलेश यादव चाय हरचंदपुर विधायक के घर पिएंगे। अपने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के घर जाकर उनका भी हाल जानेंगे? #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #पंचवटी #DineshPratapSingh #RakeshSingh #लखनऊ #BJP4IND #Harchandpur #AkhileshYadav #samajwadipartyofficial #YogiAdityanath #फतेहपुर #उन्नाव पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा... जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस की नोकझोंक चर्चा में रही, अब सवाल उठ रहा है कि 24 सितंबर को रायबरेली आ रहे अखिलेश यादव चाय हरचंदपुर विधायक के घर पिएंगे। अपने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के घर जाकर उनका भी हाल जानेंगे? #voicebharat24 #reels video シ #reelsviralシ #रायबरेली #पंचवटी #DineshPratapSingh #RakeshSingh #लखनऊ #BJP4IND #Harchandpur #AkhileshYadav #samajwadipartyofficial #YogiAdityanath #फतेहपुर #उन्नाव
पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा... जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस की नोकझोंक चर्चा में रही, अब सवाल उठ रहा है कि 24 सितंबर को रायबरेली आ रहे अखिलेश यादव चाय हरचंदपुर विधायक के घर पिएंगे। अपने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के घर जाकर उनका भी हाल जानेंगे? #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #पंचवटी #DineshPratapSingh #RakeshSingh #लखनऊ #BJP4IND #Harchandpur #AkhileshYadav #samajwadipartyofficial #YogiAdityanath #फतेहपुर #उन्नाव पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा... जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस की नोकझोंक चर्चा में रही, अब सवाल उठ रहा है कि 24 सितंबर को रायबरेली आ रहे अखिलेश यादव चाय हरचंदपुर विधायक के घर पिएंगे। अपने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के घर जाकर उनका भी हाल जानेंगे? #voicebharat24 #reels video シ #reelsviralシ #रायबरेली #पंचवटी #DineshPratapSingh #RakeshSingh #लखनऊ #BJP4IND #Harchandpur #AkhileshYadav #samajwadipartyofficial #YogiAdityanath #फतेहपुर #उन्नाव
- रायबरेली जिले के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के कुतुपुर गांव में 21,22 की रात में हुई चोरी की घटना के बाद जहाँ परिवार में दहशत का माहौल था।तो वही आज उसके दरवाजे पर एक पर्ची ने पीड़ित परिवार औऱ ग्रामीणो में भी दहशत फैला कर रख दी है।और अब वहः पर्ची वायरल भी हो रही है।जिसको लेकर अब पूरे परिवार में फिर से दहशत फैल गई है।फिलहाल जिस तरीके से पर्ची फेंकी गई है।इससे पुलिस को गुमराह करने काम किया गया है। रायबरेली जिले के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के कुतुपुर गांव में 21,22 की रात में हुई चोरी की घटना के बाद जहाँ परिवार में दहशत का माहौल था।तो वही आज उसके दरवाजे पर एक पर्ची ने पीड़ित परिवार औऱ ग्रामीणो में भी दहशत फैला कर रख दी है।और अब वहः पर्ची वायरल भी हो रही है।जिसको लेकर अब पूरे परिवार में फिर से दहशत फैल गई है।फिलहाल जिस तरीके से पर्ची फेंकी गई है।इससे पुलिस को गुमराह करने काम किया गया है।1
- जीआरपी थाने का पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश जीआरपी थाने का पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश रायबरेली। बुधवार को जीआरपी पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने रायबरेली जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सचिन पटेल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने थाने के अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, शस्त्रों समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं को देखते हुए थाना प्रभारी के लिए अलग कमरे की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने थाने में उपलब्ध संसाधनों और कर्मचारियों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही बिजली, पानी, उपस्थिति रजिस्टर और रख-रखाव की स्थिति भी जांची गई। स्वच्छता अभियान के तहत थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। जीआरपी पुलिस अधीक्षक ने ट्रेनों में होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं की भी समीक्षा की। बताया गया कि पिछले वर्ष ट्रेनों पर पत्थरबाजी की 17 घटनाएं सामने आई थीं, जबकि इस वर्ष अब तक तीन घटनाएं हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार तीनों घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई है। ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को लेकर भी पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध और पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों का सत्यापन कराने पर जोर दिया। यक्ष ऐप के माध्यम से संदिग्ध चोरों और घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि कोचों में सीसीटीवी की बेहतर निगरानी से चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के साथ आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता और उनकी कार्यक्षमता भी जांची गई। पुलिसकर्मियों के हथियारों का निरीक्षण कर उनके रख-रखाव की स्थिति देखी गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा यात्रियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सचिन पटेल समेत जीआरपी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।4
- ऊंचाहार: किन्नर समाज के दो गुटों में क्षेत्र सीमा को लेकर विवाद, कोतवाली में जमकर हुआ 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा,,, रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच क्षेत्र सीमा और 'नेग' (बधाई) मांगने को लेकर विवाद गहरा गया है। मामला इस कदर बढ़ गया कि इस मामले में दर्जनों किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर अवैध वसूली और मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। थाने में किन्नरों का हंगामा और पुलिस के फूले हाथ-पांव विवाद को लेकर कोतवाली पहुंचे दर्जनों किन्नरों ने अंदर जमकर हंगामा किया। किन्नरों को दोनों हाथों से जोर-जोर से तालियां बजाकर उग्र विरोध करता देख पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। कोतवाली परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम को सभी किन्नर वापस लौट गए। पहला पक्ष: हिना किन्नर का आरोप कोतवाली में दी गई अपनी तहरीर में लालगंज के डेहटा-चौराहा निवासी हिना किन्नर ने बताया है कि ऊंचाहार निवासी आर.के. किन्नर और उनके भाई दीपक ने उनके साथ अभद्रता की। हिना का आरोप है कि शनिवार को आरोपियों ने उन्हें रास्ता रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और यह कहते हुए क्षेत्र छोड़कर जाने की धमकी दी कि यह उनका इलाका है। हिना ने आरोपियों पर उनके क्षेत्र में अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। दूसरा पक्ष: आर.के. किन्नर का आरोप वहीं, दूसरी तरफ ऊंचाहार किन्नर समाज के आर.के. किन्नर (संरक्षक सपना गुरु) ने लालगंज के रहने वाले विनय (विपक्षी गुट) के खिलाफ क्रॉस शिकायत दर्ज कराई है। इनका कहना है कि विपक्षी गुट का सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अपना अलग इलाका है, लेकिन वे मंगलवार से ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में जबरन घुसकर 'बधाई' के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। आर.के. किन्नर का दावा है कि ऊंचाहार उनका जन्मस्थान है और यह क्षेत्र उनके अधिकार में आता है। पुलिस का बयान: इस पूरे मामले में ऊंचाहार के कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित श्योरेन ने बताया कि दो किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्र सीमा में नेग मांगने का विवाद है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने दाखिल किया नामांकन रायबरेली। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने सलोन तहसील परिसर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बुधवार 23 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे तनवीर अहमद अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, टीएन तिवारी, अर्जुन पासी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। समर्थकों ने प्रत्याशी के साथ मौजूद रहकर उनका उत्साह बढ़ाया। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव कराया जा रहा है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 18 से 24 सितंबर तक निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 25 सितंबर को होगी, जबकि नाम वापसी 28 सितंबर और चुनाव चिह्न आवंटन 29 सितंबर को किया जाएगा। मतदान 13 अक्टूबर को तथा मतगणना 15 अक्टूबर को होगी। तनवीर अहमद पहले भी सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं।1
- धान की फसल में पत्ती लपेटक एवं तना छेदक कीट के प्रकोप से बचाव हेतु किसानों को सलाह रायबरेली : जनपद रायबरेली में धान खरीफ मौसम की प्रमुख फसल है तथा सर्वाधिक क्षेत्रफल में धान की खेती की जाती है। वर्तमान समय में जनपद के कुछ क्षेत्रों में धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट एवं तना छेदक कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इन कीटों के समय से नियंत्रण न किए जाने पर फसल की पत्तियों एवं तनों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ उत्पादन में कमी हो सकती है। पत्ती लपेटक कीट के लक्षण पत्ती लपेटक कीट की छोटी सुंडी धान की पत्ती को किनारे से मोड़कर/लपेटकर उसके अंदर रहकर पत्ती की हरी सतह को खुरचकर खाती है। प्रभावित पत्तियों पर सफेद अथवा पारदर्शी धारियां दिखाई देती हैं तथा कई पत्तियां लंबाई में मुड़ी हुई या नलीनुमा दिखाई देती हैं। अधिक प्रकोप होने पर पौधे की हरी पत्तियों का क्षेत्रफल कम होने से प्रकाश संश्लेषण प्रभावित होता है। तना छेदक कीट के लक्षण तना छेदक कीट की सुंडी पौधे के तने में प्रवेश कर अंदरूनी भाग को खाती है। प्रारम्भिक अवस्था में पौधे की बीच की पत्ती सूखकर पीली पड़ जाती है, जिसे ‘डेड हार्ट’ (मृत गोभ) कहा जाता है। फसल में बालियां निकलने के समय प्रकोप होने पर बालियां सूखकर सफेद दिखाई देती हैं और उनमें दाने नहीं बनते। इस अवस्था को ‘व्हाइट ईयर’ (सफेद बाली) कहा जाता है। किसानों के लिए समेकित नियंत्रण उपाय खेत का नियमित निरीक्षण करें तथा प्रभावित पत्तियों एवं पौधों को पहचानकर यथासंभव नष्ट करें। तना छेदक की निगरानी के लिए फेरोमोन ट्रैप का प्रयोग किया जा सकता है। खेत में कीट की स्थिति के अनुसार निगरानी करते हुए समय से नियंत्रण उपाय अपनाएं। अत्यधिक नत्रजन/यूरिया के असंतुलित प्रयोग से बचें। संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने से कीटों के अनुकूल अत्यधिक कोमल फसल वृद्धि को कम किया जा सकता है। रासायनिक नियंत्रण यदि पत्ती लपेटक अथवा तना छेदक का प्रकोप आर्थिक क्षति स्तर तक पहुंच रहा हो, तो निम्न में से किसी एक कीटनाशी का लेबल/अनुमोदित उपयोग के अनुसार छिड़काव करें— कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड 50% SP धान में तना छेदक (Stem Borer), पत्ती लपेटक (Leaf Folder) तथा व्हर्ल मैगॉट (Whorl Maggot) के नियंत्रण के लिए इसका व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है। मात्रा: 400 ग्राम प्रति एकड़। प्रयोग विधि: पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। छिड़काव का घोल पौधों के निचले भाग तथा पत्तियों की भंवरी/गुच्छे (Whorl) में अच्छी तरह पहुँचे, जहाँ कीट अधिक पाए जाते हैं। छिड़काव का उपयुक्त समय: तापमान कम होने पर सुबह जल्दी या शाम को छिड़काव करना बेहतर रहता है। अथवा लैम्ब्डा-साइहेलोथ्रिन 5% EC धान में कीट नियंत्रण के लिए प्रयुक्त कीटनाशी है। मात्रा: सामान्यतः लगभग 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी अथवा लगभग 400 मिलीलीटर प्रति एकड़। उपरोक्त के अतिरिक्त निम्न रसायनों में से कोई एक का भी प्रयोग किया जाता है कीटनाशी| मात्रा प्रति हेक्टेयर| उपयोग Chlorantraniliprole 18.5 SC (क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5 प्रतिशत एससी)| 150 मिली/हेक्टेयर| पत्ती लपेटक एवं तना छेदक Flubendiamide 480 SC (फ्लूबेन्डियामाइड 480 एस सी)| 50 मिली/हेक्टेयर| पत्ती लपेटक एवं तना छेदक कीटनाशी की वास्तविक मात्रा फसल, कीट की स्थिति और अनुशंसित लेबल मात्रा के अनुसार रखी जानी चाहिए। प्रयोग विधि:कीटनाशी का छिड़काव करते समय साफ पानी की अनुशंसित मात्रा में दवा को अच्छी तरह मिलाकर पत्तियों एवं पौधों के प्रभावित भागों पर समान रूप से छिड़काव करें। दवा की मात्रा निर्धारित मात्रा से अधिक न करें तथा एक साथ कई कीटनाशियों को बिना तकनीकी सलाह के मिलाकर प्रयोग न करें। किसान भाई किसी कीट की पहचान अथवा कीटनाशी के चयन में भ्रम होने पर अपने निकटतम राजकीय कृषि रक्षा इकाई/कृषि विभाग के कर्मचारी से सलाह प्राप्त करें।1
- पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा... जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस की नोकझोंक चर्चा में रही, अब सवाल उठ रहा है कि 24 सितंबर को रायबरेली आ रहे अखिलेश यादव चाय हरचंदपुर विधायक के घर पिएंगे। अपने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के घर जाकर उनका भी हाल जानेंगे? #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #पंचवटी #DineshPratapSingh #RakeshSingh #लखनऊ #BJP4IND #Harchandpur #AkhileshYadav #samajwadipartyofficial #YogiAdityanath #फतेहपुर #उन्नाव पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा... जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस की नोकझोंक चर्चा में रही, अब सवाल उठ रहा है कि 24 सितंबर को रायबरेली आ रहे अखिलेश यादव चाय हरचंदपुर विधायक के घर पिएंगे। अपने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के घर जाकर उनका भी हाल जानेंगे? #voicebharat24 #reels video シ #reelsviralシ #रायबरेली #पंचवटी #DineshPratapSingh #RakeshSingh #लखनऊ #BJP4IND #Harchandpur #AkhileshYadav #samajwadipartyofficial #YogiAdityanath #फतेहपुर #उन्नाव1
- अखिलेश यादव के दौरे पर कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने उठाए सवाल, दी प्रतिक्रिया अखिलेश यादव के दौरे पर कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने उठाए सवाल, दी प्रतिक्रिया रायबरेली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कल होने वाले रायबरेली दौरे पर सपा के बागी और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने सवाल उठाए हैं। रायबरेली में अपने निजी आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री और ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने विपक्षी दलों और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को कहीं भी जाने की आजादी है, लेकिन विपक्ष को उन दौरों के दौरान भी आवाज उठानी चाहिए थी, जब उनके मुताबिक युवाओं और प्रतियोगी छात्रों से जुड़े मुद्दे सामने आए थे। मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था और माफिया गतिविधियों को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज है। कुछ लोग मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं । आतंकवाद और नक्सलवाद के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों का उल्लेख किया। 2027 चुनाव को लेकर उन्होंने बदले की राजनीति के बयानों पर आपत्ति जताई और कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता के जनादेश से होता है।3
- पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत नौ घायल ऊंचाहार, रायबरेली। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाओं और एक युवती समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर मजरे डेलौली गांव की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम रामनरेश के दरवाजे से कार निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला किया गया। अचानक हुई मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल बताए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं और एक युवती भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुमित श्योरान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: नशे में धुत पति ने पत्नी और पूजा कराने आए दो पंडितों को गोली से उड़ाया आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: नशे में धुत पति ने पत्नी और पूजा कराने आए दो पंडितों को गोली से उड़ाया आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शंभूपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शराब की लत से परेशान एक पत्नी द्वारा कराई जा रही पूजा के दौरान पति ने खौफनाक तांडव मचाया। नशे में धुत पति अरविंद सिंह ने अपनी ही पत्नी और घर पर पूजा कराने आए दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब छुड़ाने के लिए हो रही थी पूजा प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अरविंद सिंह को शराब की बुरी लत थी। उसकी इस लत से परेशान होकर उसकी पत्नी ने घर पर विशेष पूजा-पाठ का आयोजन करवाया था, ताकि शराब छुड़ाई जा सके। इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए गांव में दो पंडित आए हुए थे। पहचान पत्र को लेकर हुआ था विवाद घटना के समय आरोपी अरविंद सिंह पूरी तरह नशे की हालत में था। नशे में धुत होकर उसने घर आए पंडितों से पहचान पत्र (आईडी) की मांग शुरू कर दी। इसी बात को लेकर घर में बहस छिड़ गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अपना आपा खो बैठा। रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग गुस्से में अंधे हो चुके अरविंद सिंह ने अपनी लाइसेंसी या अवैध रिवॉल्वर निकाली और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस अंधाधुंध गोलीबारी में उसकी पत्नी और पूजा करा रहे दोनों पंडितों—महेंद्र पाठक और अखिलेश मिश्र—की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल के आस-पास के साक्ष्य जुटाकर गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1