स्ट्रेंजर डेंजर- नो, गो, टेल (अजनबी से सावधान- मना करो, दूर जाओ, बताओं) विषय पर न्यायिक अधिकारियों एवं पैनल अधिवक्ताओं ने जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लगभग 2350 बच्चों को किया जागरूक *सवाई माधोपुर, 15 सितम्बर।* राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के अवसर पर सवाई माधोपुर न्याय क्षेत्र के न्यायिक अधिकारियों एवं पैनल अधिवक्ताओं द्वारा स्ट्रेंजर डेंजर-नो, गो, टेल (अजनबी से सावधान- मना करो, दूर जाओ, बताओं) विषय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 2350 बच्चों को जागरूक किया गया। जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर विशेष न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय संख्या-01 मीनाक्षी जैन द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोंदरी में, विशेष न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय संख्या-02 प्रेमराज सिंह चन्द्रावत द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचीपल्या में, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक पालीवाल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडोलास में, प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड निधि शर्मा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयापुरा में, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपांजलि जादौन द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोनी में तथा तालुका गंगापुर सिटी पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02 रेशमा खान द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उदेई कलां में, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी अमित चौधरी द्वारा महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय तलावड़ा में, अति. सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-01 भरत पूनियां द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरगढ में, अति. सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-02 मीनाक्षी चौधरी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालियों की चौकी में, तालुका बौंली पर अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति विकास नेहरा द्वारा गोल्डन उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली में, तालुका खण्डार पर अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति रविन्द्र कुमार कुंतल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेई खुर्द में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इसी प्रकार डिप्टी एलएडीसी वीरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छारोदा में, पैनल अधिवक्ता नंदकिशोर बैरवा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रईथा में, चन्द्रप्रकाश जांगिड द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजनोटी में, प्रशांत गुप्ता द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जटवाडा कलां में, मुकेश बंसल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोबड़ा कलां में, बृजेन्द्र विजयवर्गीय द्वारा महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा में, मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा मित्तल आदर्श सीनियर सैकण्डरी स्कूल गंगापुर सिटी में, रविशंकर शर्मा एवं रामस्वरूप टटवाल द्वारा संगम चिल्ड्रन एकेडमी गंगापुर सिटी में, हेमेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा जिनेन्द्र आदर्श माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी में, दिलीप कुमार द्वारा राजस्थान विद्यापीठ सैकण्डरी स्कूल गंगापुर सिटी में, तन्वय श्रीवास्तव द्वारा भगवती सीनियर सैकण्डरी स्कूल गंगापुर सिटी में, प्रतिभा सोनी द्वारा आर्य बाल सीनियर सैकण्डरी स्कूल गंगापुर सिटी में, संतोष वर्मा द्वारा सुभाष चिल्ड्रन सीनियर सैकण्डरी स्कूल गंगापुर सिटी में, नीरज खण्डेलवाल द्वारा अरिहन्त सीनियर सैकण्डरी स्कूल गंगापुर सिटी में, रामसिंह मीना द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुर्जर बड़ौदा एवं बादामी देवी स्कूल शितोड में, मोहम्मद जाहिद शिरवानी द्वारा लक्ष्य माध्यमिक विद्यालय बौंली में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बच्चों को अपहरण एवं शोषण से बचाव, बाल तस्करी तथा बाल श्रम जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता शिविरों में बच्चों को बताया गया कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिए गए प्रलोभन, लालच या बहकावे में नहीं आना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति उन्हें कहीं साथ चलने, कोई वस्तु देने अथवा किसी प्रकार का लालच देने का प्रयास करे तो ऐसी स्थिति में नो, गो एवं टेल के सिद्धांत को अपनाना चाहिए। बच्चों को समझाया गया कि खतरा महसूस होने पर तुरंत खतरे को पहचानें, स्पष्ट रूप से मना करें, सुरक्षित स्थान की ओर जाएं और घटना की जानकारी किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति अथवा चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 को दें। शिविर के दौरान अपहरण के कारणों तथा इसके बच्चों के जीवन पर पड़ने वाले शारीरिक एवं मानसिक प्रभावों एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त बाल तस्करी, बाल श्रम, जबरन भीख मंगवाने एवं बच्चों के शोषण जैसी समस्याओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना 2024 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि कानून द्वारा बच्चों की सुरक्षा, देखभाल, संरक्षण, पुनर्वास एवं उनके सर्वाेत्तम हित को विशेष महत्व दिया गया है। किसी भी बच्चे के साथ अपराध या शोषण होने की स्थिति में उसे विधिक सहायता एवं संरक्षण प्राप्त करने का अधिकार है। बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि सोशल मीडिया पर अपना पता, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, स्कूल की जानकारी, निजी फोटो अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी अज्ञात व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन दोस्ती, चौट, वीडियो कॉल अथवा मिलने का दबाव बनाए जाने पर तत्काल अपने माता-पिता अथवा शिक्षक को जानकारी देनी चाहिए। शिविर के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि सावधानी, जागरूकता और समय पर सूचना देना ही बाल अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। बच्चों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने साथियों एवं अन्य बच्चों को भी उनकी सुरक्षा और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करें। फोटो कैप्शन:- 15 पीआरओ 3 से 5 शिविर में बच्चों को सुरक्षा और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते। ---000---
स्ट्रेंजर डेंजर- नो, गो, टेल (अजनबी से सावधान- मना करो, दूर जाओ, बताओं) विषय पर न्यायिक अधिकारियों एवं पैनल अधिवक्ताओं ने जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लगभग 2350 बच्चों को किया जागरूक *सवाई माधोपुर, 15 सितम्बर।* राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के अवसर पर सवाई माधोपुर न्याय क्षेत्र के न्यायिक अधिकारियों एवं पैनल अधिवक्ताओं द्वारा स्ट्रेंजर डेंजर-नो, गो, टेल (अजनबी से सावधान- मना करो, दूर जाओ, बताओं) विषय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 2350 बच्चों को जागरूक किया गया। जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर विशेष न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय संख्या-01 मीनाक्षी जैन द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोंदरी में, विशेष न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय संख्या-02 प्रेमराज सिंह चन्द्रावत द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचीपल्या में, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक पालीवाल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडोलास में, प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड निधि शर्मा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयापुरा में, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपांजलि जादौन द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोनी में तथा तालुका गंगापुर सिटी पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02 रेशमा खान द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उदेई कलां में, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी अमित चौधरी द्वारा महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय तलावड़ा में, अति. सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-01 भरत पूनियां द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरगढ में, अति. सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-02 मीनाक्षी चौधरी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालियों की चौकी में, तालुका बौंली पर अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति विकास नेहरा द्वारा गोल्डन उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली में, तालुका खण्डार पर अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति रविन्द्र कुमार कुंतल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेई खुर्द में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इसी प्रकार डिप्टी एलएडीसी वीरेन्द्र कुमार
वर्मा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छारोदा में, पैनल अधिवक्ता नंदकिशोर बैरवा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रईथा में, चन्द्रप्रकाश जांगिड द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजनोटी में, प्रशांत गुप्ता द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जटवाडा कलां में, मुकेश बंसल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोबड़ा कलां में, बृजेन्द्र विजयवर्गीय द्वारा महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा में, मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा मित्तल आदर्श सीनियर सैकण्डरी स्कूल गंगापुर सिटी में, रविशंकर शर्मा एवं रामस्वरूप टटवाल द्वारा संगम चिल्ड्रन एकेडमी गंगापुर सिटी में, हेमेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा जिनेन्द्र आदर्श माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी में, दिलीप कुमार द्वारा राजस्थान विद्यापीठ सैकण्डरी स्कूल गंगापुर सिटी में, तन्वय श्रीवास्तव द्वारा भगवती सीनियर सैकण्डरी स्कूल गंगापुर सिटी में, प्रतिभा सोनी द्वारा आर्य बाल सीनियर सैकण्डरी स्कूल गंगापुर सिटी में, संतोष वर्मा द्वारा सुभाष चिल्ड्रन सीनियर सैकण्डरी स्कूल गंगापुर सिटी में, नीरज खण्डेलवाल द्वारा अरिहन्त सीनियर सैकण्डरी स्कूल गंगापुर सिटी में, रामसिंह मीना द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुर्जर बड़ौदा एवं बादामी देवी स्कूल शितोड में, मोहम्मद जाहिद शिरवानी द्वारा लक्ष्य माध्यमिक विद्यालय बौंली में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बच्चों को अपहरण एवं शोषण से बचाव, बाल तस्करी तथा बाल श्रम जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता शिविरों में बच्चों को बताया गया कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिए गए प्रलोभन, लालच या बहकावे में नहीं आना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति उन्हें कहीं साथ चलने, कोई वस्तु देने अथवा किसी प्रकार का लालच देने का प्रयास करे तो ऐसी स्थिति में नो, गो एवं टेल के सिद्धांत को अपनाना चाहिए। बच्चों को समझाया गया कि खतरा महसूस होने पर तुरंत खतरे को पहचानें, स्पष्ट रूप से मना करें, सुरक्षित स्थान की ओर जाएं और घटना की जानकारी किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति
अथवा चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 को दें। शिविर के दौरान अपहरण के कारणों तथा इसके बच्चों के जीवन पर पड़ने वाले शारीरिक एवं मानसिक प्रभावों एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त बाल तस्करी, बाल श्रम, जबरन भीख मंगवाने एवं बच्चों के शोषण जैसी समस्याओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना 2024 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि कानून द्वारा बच्चों की सुरक्षा, देखभाल, संरक्षण, पुनर्वास एवं उनके सर्वाेत्तम हित को विशेष महत्व दिया गया है। किसी भी बच्चे के साथ अपराध या शोषण होने की स्थिति में उसे विधिक सहायता एवं संरक्षण प्राप्त करने का अधिकार है। बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि सोशल मीडिया पर अपना पता, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, स्कूल की जानकारी, निजी फोटो अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी अज्ञात व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन दोस्ती, चौट, वीडियो कॉल अथवा मिलने का दबाव बनाए जाने पर तत्काल अपने माता-पिता अथवा शिक्षक को जानकारी देनी चाहिए। शिविर के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि सावधानी, जागरूकता और समय पर सूचना देना ही बाल अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। बच्चों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने साथियों एवं अन्य बच्चों को भी उनकी सुरक्षा और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करें। फोटो कैप्शन:- 15 पीआरओ 3 से 5 शिविर में बच्चों को सुरक्षा और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते। ---000---
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव समर्थकों में जश्न का माहौल हिंडौन नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया।जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मुगनी के भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार है जिन्हौने फिर भरोसा जताया.उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 सेई नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।1
- शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।2
- नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने मारी बाजी, 18 पार्षद जीते, बीजेपी को किया परास्त लालसोट नगर निकाय चुनाव 2026 की जीत के परिणाम कांग्रेस में बढ़त करते हुए 18 सीटों पर जीत दर्ज की वही बीजेपी 12 सीटों पर जीत हासिल कर पाए इसके साथी। ही निर्दलीयों ने भी पांच सीटों पर जीत दर्ज की। इस दौरान कांग्रेस का जीते प्रत्याशियों का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं कई जगह फुल मालाओं से तो कहीं जगह रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जीते हुए प्रत्याशियों को कार्यकर्ता अपने कंधों पर बिठाकर विजय जुलूस निकाला। पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस का सभापति बनाना लगभग तय हो चुका है। वहीं मंडावरी व रामगढ़ नगर पालिका में भी कांग्रेस ने बड़त हासील करते हुए उन बहुमत से अपनी जीत दर्ज कराया। यहां भी लगभग कांग्रेस का ही बोर्ड बनता हुआ नजर आ रहा है।4
- सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।2
- सांप ने काटा तो हिम्मत नहीं हारी: उसी सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा शख्स , बाइक के वाइजर में छिपा था सर्प हिण्डौन बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को सांप ने डस लिया। हालांकि, युवक ने घबराने के बजाय गजब की हिम्मत दिखाई और जिस सांप ने उसे काटा, उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डिब्बे में बंद सांप को देखकर वहां मौजूद मरीज और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए।मंगलवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मूंडरी निवासी लक्ष्मीनारायण मीना हिण्डौन बाईपास स्थित एक दुकान पर काम करते हैं। काम के दौरान उनकी मोटरसाइकिल के वाइजर में एक जहरीला सांप आकर छिप गया।लक्ष्मीनारायण मीना घर जाने के लिए जब बाइक को स्टार्ट कर रहे थे तभी वाइजर में छिपे सर्प ने अचानक उन पर हमला कर डस लिया। सांप के काटने के बाद लक्ष्मीनारायण ने आपा नहीं खोया। डॉक्टरों को इलाज और सही एंटी-वेनम देने में आसानी रहे, इसलिए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वे तुरंत डिब्बे सहित जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और सांप की पहचान स्पष्ट होने से चिकित्सकों को इलाज में काफी मदद मिली। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।1