logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फ़तेहपुर ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमले से ईरान के कमांडर ख़ामेनेई की मौत को लेकर जिले में मुस्लिमो ने निकाला कैंडिल मार्च अमेरिका और इजराल के द्वारा किये गए हमले का किया विरोध कैंडिल मार्च निकालकर सड़को में उतरे मुस्लिम हिकमतुल्ला पार्क के पास एकत्र होकर किया शोक प्रकट ईरान में बच्चो की मौत और कंमाडर की मौत को लेकर नाराजगी फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला

2 hrs ago
user_Bablu singh Raftaar media
Bablu singh Raftaar media
निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

फ़तेहपुर ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमले से ईरान के कमांडर ख़ामेनेई की मौत को लेकर जिले में मुस्लिमो ने निकाला कैंडिल मार्च अमेरिका और इजराल के द्वारा किये गए हमले का किया विरोध कैंडिल मार्च निकालकर सड़को में उतरे मुस्लिम हिकमतुल्ला पार्क के पास एकत्र होकर किया शोक प्रकट ईरान में बच्चो की मौत और कंमाडर की मौत को लेकर नाराजगी फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • अवैध मादक पदार्थ की धडृल्ले हो रही बिक्री,जिसका विडियो वायरल विडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा कि एक ब्यक्त गांजा कि पुड़िया लेकर जेब मे भर रहा है थाना धाता पुलिस एवं आबकारी विभाग के संरक्षण में बिकता है गांजा! धाता पुलिस व आबकारी विभाग को हर महीने पहुंच रहा नजराना!* दुकान मलिक का नशीले मादक पदार्थो की थोक एवं फुटकर बिक्री से है पुराना नाता, शहर क्षेत्र से लेकर गैर जनपद में भी धड़ल्ले से की जा रही सप्लाई- सूत्र यूपी के फतेहपुर जिले के थाना धाता क्षेत्र से महज लगभग 300मीटर की दूरी पर सिराथू मेन रोड पर एक सटर दार कमरे से भांग के लाइसेंस की आड़ में पदार्थो की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है जिसका विडियो हुआ वायरल बिडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि एक ब्यक्त गांजा कि पुड़िया लेकर जेब में भर रहा है। जिस पर प्रतिबंध लगाने में स्थानीय पुलिस नाकाम दिख रही है नतीजा यह हो रहा है कि युवा पीढ़ी नशे की गत में डूबकर कई गैर कानूनी कामों को अंजाम दे रहे हैं, और तो और बुरी लत में फंस कर जीवन बर्बाद कर रहे हैं साथ ही समाज में भ्रष्टाचार रूपी कोढ़ जैसी बीमारी उत्पन्न कर रहे हैं। हाल यह है की क्षेत्र में चोरी, डकैती, सेंधमारी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। बता दे कि धाता थाना क्षेत्र में बिक रहे नशीले पदार्थ युवाओं की जिंदगी तबाह कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा लेने वाले किशोर भी आजकल गांजे का कश लगाते आसानी से देखें जा सकते हैं हाई क्लास सोसाइटी में जहां नशा एक फैशन बन गया है वही गरीब बस्तियों में रहने वाले युवा बीड़ी, सिगरेट के अंदर गांजा भरकर कश लगाते नजर आते हैं। नशे का अड्डा धाता थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार फल फूल रहे है. जिस पर लगाम लगना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है या यूं कहें कि प्रशासनिक व पुलिस के जिम्मेदारों द्वारा इन नासा कारोबारीयो के आवाज कारोबार को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में एवं गैर जनपद में प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बिक्री का खेल खुले आम हो रहा है या उसके आसपास मंडराने वाला शख्स यही पूछता है की क्या चाहिए इशारा साफ रहता है उपभोक्ता को केवल श्खटी मीठी खाने की जरूरत है और फिर पुड़िया हाजिर। धाता भांग की दुकान में बैठे युवक ठेकेदार का नाम प्रदीप पाल बताया है सूत्र बताते हैं कि कौशाम्बी का रहने वाला है. बताया जाता है की फतेहपुर से लेकर गैर जनपद तक अवैध मादक पदार्थ थोक एवं फुटकर सप्लाई करता है
    1
    अवैध मादक पदार्थ की धडृल्ले हो रही बिक्री,जिसका विडियो वायरल 
विडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा कि एक ब्यक्त गांजा कि पुड़िया लेकर जेब मे भर रहा है 
थाना धाता पुलिस एवं आबकारी विभाग के संरक्षण में बिकता है गांजा!
धाता पुलिस व आबकारी विभाग को हर महीने पहुंच रहा नजराना!*
दुकान मलिक का नशीले मादक पदार्थो की थोक एवं फुटकर बिक्री से है पुराना नाता, शहर क्षेत्र से लेकर गैर जनपद में भी धड़ल्ले से की जा रही सप्लाई- सूत्र
यूपी के फतेहपुर जिले के थाना धाता क्षेत्र  से महज लगभग 300मीटर की दूरी पर सिराथू मेन रोड पर एक सटर दार कमरे से भांग के लाइसेंस की आड़ में पदार्थो की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है जिसका विडियो हुआ वायरल बिडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि एक ब्यक्त गांजा कि पुड़िया लेकर जेब में भर रहा है। जिस पर प्रतिबंध लगाने में स्थानीय पुलिस नाकाम दिख रही है नतीजा यह हो रहा है कि युवा पीढ़ी नशे की गत में डूबकर कई गैर कानूनी कामों को अंजाम दे रहे हैं, और तो और बुरी लत में फंस कर जीवन बर्बाद कर रहे हैं साथ ही समाज में भ्रष्टाचार रूपी कोढ़ जैसी बीमारी उत्पन्न कर रहे हैं। हाल यह है की क्षेत्र में चोरी, डकैती, सेंधमारी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। बता दे कि धाता थाना क्षेत्र में बिक रहे नशीले पदार्थ युवाओं की जिंदगी तबाह कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा लेने वाले किशोर भी आजकल गांजे का कश लगाते आसानी से देखें जा सकते हैं हाई क्लास सोसाइटी में जहां नशा एक फैशन बन गया है वही गरीब बस्तियों में रहने वाले युवा बीड़ी, सिगरेट के अंदर गांजा भरकर कश लगाते नजर आते हैं। नशे का अड्डा धाता थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार फल फूल रहे है. जिस पर लगाम लगना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है या यूं कहें कि प्रशासनिक व पुलिस के जिम्मेदारों द्वारा इन नासा कारोबारीयो के आवाज कारोबार को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में एवं गैर जनपद में प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बिक्री का खेल खुले आम हो रहा है या उसके आसपास मंडराने वाला शख्स यही पूछता है की क्या चाहिए इशारा साफ रहता है उपभोक्ता को केवल श्खटी मीठी खाने की जरूरत है और फिर पुड़िया हाजिर। 
धाता भांग की दुकान में बैठे युवक ठेकेदार का नाम प्रदीप पाल बताया है सूत्र बताते हैं कि कौशाम्बी का रहने वाला है. बताया जाता है की फतेहपुर से लेकर गैर जनपद तक अवैध मादक पदार्थ थोक एवं फुटकर सप्लाई करता है
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    39 min ago
  • Post by Shibu Khan
    1
    Post by Shibu Khan
    user_Shibu Khan
    Shibu Khan
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *भिटौरा ब्लॉक के बसोहनी में हंगामा: प्रधान पर गंभीर आरोप, पूर्व प्रधान की भूमिका पर भी उठे सवाल* *आदित्य शुक्ला* भिटौरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बसोहनी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने मौजूदा प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पंचायत में चल रहे अधिकांश कार्य मानक विहीन और गुणवत्ता विहीन हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीणों का दावा है कि भूतपूर्व प्रधान का भी ग्राम पंचायत के कार्यों में भारी हस्तक्षेप बना हुआ *कमीशनखोरी के कारण घटिया काम*” – ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि भारी कमीशनखोरी के चलते ठेकेदारों को खुलेआम काम सौंपे जा रहे हैं। आरोप है कि सीसी रोड, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, हैंडपंप मरम्मत और अन्य विकास कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। कई जगहों पर आधा-अधूरा निर्माण, पतली परत, घटिया सामग्री और जल्द टूट-फूट के उदाहरण सामने आ रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि “काम शुरू होते ही कमीशन की बात पहले तय हो जाती है, गुणवत्ता की नहीं।” ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों को संरक्षण मिलने के कारण वे बेखौफ होकर घटिया निर्माण कर रहे हैं। पूर्व प्रधान की भूमिका पर सवाल ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि भूतपूर्व प्रधान आज भी पंचायत के निर्णयों में दखल दे रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान प्रधान केवल नाम मात्र के हैं, जबकि वास्तविक नियंत्रण किसी और के हाथ में है। अगर यह सच है तो यह पंचायती राज व्यवस्था की मूल भावना के खिलाफ है। प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की है। अब सवाल यह उठता है कि क्या खंड विकास अधिकारी (BDO), पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया है? क्या भुगतान से पहले गुणवत्ता की जांच की गई? क्या सोशल ऑडिट की प्रक्रिया पूरी की गई? यदि मानक विहीन कार्यों के बावजूद भुगतान हो रहा है, तो यह सीधे तौर पर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। जिलाधिकारी और सीडीओ से जांच की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आवश्यकता पड़ने पर तकनीकी टीम गठित कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित प्रधान, पूर्व प्रधान, पंचायत सचिव और ठेकेदार के खिलाफ वित्तीय व प्रशासनिक कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। बड़ा सवाल गांव के विकास के नाम पर अगर कमीशन और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है तो इसका खामियाजा सीधे आम जनता को भुगतना पड़ता है। बसोहनी ग्राम का मामला अब पूरे ब्लॉक में चर्चा का विषय बन चुका है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेता है या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    4
    *भिटौरा ब्लॉक के बसोहनी में हंगामा: प्रधान पर गंभीर आरोप, पूर्व प्रधान की भूमिका पर भी उठे सवाल*
*आदित्य शुक्ला*
भिटौरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बसोहनी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने मौजूदा प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पंचायत में चल रहे अधिकांश कार्य मानक विहीन और गुणवत्ता विहीन हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीणों का दावा है कि भूतपूर्व प्रधान का भी ग्राम पंचायत के कार्यों में भारी हस्तक्षेप बना हुआ *कमीशनखोरी के कारण घटिया काम*” – ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि भारी कमीशनखोरी के चलते ठेकेदारों को खुलेआम काम सौंपे जा रहे हैं। आरोप है कि सीसी रोड, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, हैंडपंप मरम्मत और अन्य विकास कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। कई जगहों पर आधा-अधूरा निर्माण, पतली परत, घटिया सामग्री और जल्द टूट-फूट के उदाहरण सामने आ रहे हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि “काम शुरू होते ही कमीशन की बात पहले तय हो जाती है, गुणवत्ता की नहीं।” ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों को संरक्षण मिलने के कारण वे बेखौफ होकर घटिया निर्माण कर रहे हैं।
पूर्व प्रधान की भूमिका पर सवाल
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि भूतपूर्व प्रधान आज भी पंचायत के निर्णयों में दखल दे रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान प्रधान केवल नाम मात्र के हैं, जबकि वास्तविक नियंत्रण किसी और के हाथ में है। अगर यह सच है तो यह पंचायती राज व्यवस्था की मूल भावना के खिलाफ है।
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की है। अब सवाल यह उठता है कि क्या खंड विकास अधिकारी (BDO), पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया है?
क्या भुगतान से पहले गुणवत्ता की जांच की गई?
क्या सोशल ऑडिट की प्रक्रिया पूरी की गई?
यदि मानक विहीन कार्यों के बावजूद भुगतान हो रहा है, तो यह सीधे तौर पर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है।
जिलाधिकारी और सीडीओ से जांच की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आवश्यकता पड़ने पर तकनीकी टीम गठित कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित प्रधान, पूर्व प्रधान, पंचायत सचिव और ठेकेदार के खिलाफ वित्तीय व प्रशासनिक कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
बड़ा सवाल
गांव के विकास के नाम पर अगर कमीशन और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है तो इसका खामियाजा सीधे आम जनता को भुगतना पड़ता है। बसोहनी ग्राम का मामला अब पूरे ब्लॉक में चर्चा का विषय बन चुका है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेता है या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    user_आदित्य शुक्ला
    आदित्य शुक्ला
    Singer फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
    1
    Post by डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व  सैनिक समाज सेवा
    user_डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व  सैनिक समाज सेवा
    डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
    Video Creator Fatehpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लठमार होली
    1
    श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लठमार होली
    user_Udnews chief editor In
    Udnews chief editor In
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • होली पर्व पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच बाँटी गईं खुशियाँ, छलका अपनत्व का रंग फतेहपुर होली का पर्व जहाँ चारों ओर रंग, उमंग और उल्लास लेकर आता है, वहीं वृद्धाश्रम में रह रहे कई बुजुर्गों के जीवन में यह दिन अक्सर अपनों की याद और एकांत का दर्द भी साथ लाता है। जिन हाथों ने कभी अपने परिवार को खुशियों से सजाया, आज वही हाथ अपनों के स्नेहिल स्पर्श की प्रतीक्षा करते दिखाई देते हैं। त्योहारों के अवसर पर यह अकेलापन उनके मन को और अधिक व्यथित कर देता है। ऐसे संवेदनशील समय में आज रविवार को विगत वर्षों की भांति होलिकोत्सव पर्व के पूर्व भोजन जन सेवा समिति के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों के साथ होली मनाई।सर्वप्रथम सभी बुजुर्गों को हैप्पी होली की टोपी लगाई गुलाल लगाकर, होली गीत गाकर तथा गुजिया, पापड़ और मिठाई वितरित कर उनके जीवन में खुशी के रंग भरने का प्रयास किया गया। जब बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लौटी और उनकी आँखों में अपनत्व के आँसू छलके, तो वातावरण भावुक हो उठा।तत्पश्चात सभी बुजुर्ग व समिति सदस्य होली गीतों पर जमकर थिरके।समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन में सम्मान, समय और स्नेह के रंग भरना ही सच्चे अर्थों में होली मनाना है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी बुजुर्गों के साथ हर सुख-दुख में खड़े रहेंगे। इस अवसर पर समिति के नरेश गुप्ता,मनीष केसरवानी,रीता सिंह तोमर,साधना चौरसिया, शिवांशु चौरसिया,अंकिता सिंह,नरेश अग्रहरि,राकेश गुप्ता, रामेन्द्र सिंह,आशीष मिश्रा,सुरेश भाई,बल्लू बाबू श्रीवास्तव आदि रहे
    1
    होली पर्व पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच बाँटी गईं खुशियाँ, छलका अपनत्व का रंग
फतेहपुर होली का पर्व जहाँ चारों ओर रंग, उमंग और उल्लास लेकर आता है, वहीं वृद्धाश्रम में रह रहे कई बुजुर्गों के जीवन में यह दिन अक्सर अपनों की याद और एकांत का दर्द भी साथ लाता है। जिन हाथों ने कभी अपने परिवार को खुशियों से सजाया, आज वही हाथ अपनों के स्नेहिल स्पर्श की प्रतीक्षा करते दिखाई देते हैं। त्योहारों के अवसर पर यह अकेलापन उनके मन को और अधिक व्यथित कर देता है।
ऐसे संवेदनशील समय में आज रविवार को विगत वर्षों की भांति होलिकोत्सव पर्व के पूर्व भोजन जन सेवा समिति के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों के साथ होली मनाई।सर्वप्रथम सभी बुजुर्गों को हैप्पी होली की टोपी लगाई गुलाल लगाकर, होली गीत गाकर तथा गुजिया, पापड़ और मिठाई वितरित कर उनके जीवन में खुशी के रंग भरने का प्रयास किया गया। जब बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लौटी और उनकी आँखों में अपनत्व के आँसू छलके, तो वातावरण भावुक हो उठा।तत्पश्चात सभी बुजुर्ग व समिति सदस्य होली गीतों पर जमकर थिरके।समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन में सम्मान, समय और स्नेह के रंग भरना ही सच्चे अर्थों में होली मनाना है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी बुजुर्गों के साथ हर सुख-दुख में खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर समिति के नरेश गुप्ता,मनीष केसरवानी,रीता सिंह तोमर,साधना चौरसिया, शिवांशु चौरसिया,अंकिता सिंह,नरेश अग्रहरि,राकेश गुप्ता, रामेन्द्र सिंह,आशीष मिश्रा,सुरेश भाई,बल्लू बाबू श्रीवास्तव आदि रहे
    user_User4934
    User4934
    Fatehpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by Sandeep tvnews
    1
    Post by Sandeep tvnews
    user_Sandeep tvnews
    Sandeep tvnews
    Fatehpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • फ़तेहपुर ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमले से ईरान के कमांडर ख़ामेनेई की मौत को लेकर जिले में मुस्लिमो ने निकाला कैंडिल मार्च अमेरिका और इजराल के द्वारा किये गए हमले का किया विरोध कैंडिल मार्च निकालकर सड़को में उतरे मुस्लिम हिकमतुल्ला पार्क के पास एकत्र होकर किया शोक प्रकट ईरान में बच्चो की मौत और कंमाडर की मौत को लेकर नाराजगी फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला
    1
    फ़तेहपुर
ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमले से ईरान के कमांडर ख़ामेनेई की मौत को लेकर जिले में मुस्लिमो ने निकाला कैंडिल मार्च
अमेरिका और इजराल के द्वारा किये गए हमले का किया विरोध
कैंडिल मार्च निकालकर सड़को में उतरे मुस्लिम 
हिकमतुल्ला पार्क के पास एकत्र होकर किया शोक प्रकट
ईरान में बच्चो की मौत और कंमाडर की मौत को लेकर नाराजगी
फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.