Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहेरा सादात में कैंडल मार्च, ईरान के नेता की शहादत पर उमड़ा जनसैलाब, शोक सभा में छलके आंसू, रहबर की शहादत पर लोगों ने जताया गम, मोमबत्तियों के साथ निकला कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे, लोगों ने कहा—जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने वालों को इतिहास हमेशा याद रखेगा
Shibu Khan
बहेरा सादात में कैंडल मार्च, ईरान के नेता की शहादत पर उमड़ा जनसैलाब, शोक सभा में छलके आंसू, रहबर की शहादत पर लोगों ने जताया गम, मोमबत्तियों के साथ निकला कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे, लोगों ने कहा—जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने वालों को इतिहास हमेशा याद रखेगा
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- फ़तेहपुर ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमले से ईरान के कमांडर ख़ामेनेई की मौत को लेकर जिले में मुस्लिमो ने निकाला कैंडिल मार्च अमेरिका और इजराल के द्वारा किये गए हमले का किया विरोध कैंडिल मार्च निकालकर सड़को में उतरे मुस्लिम हिकमतुल्ला पार्क के पास एकत्र होकर किया शोक प्रकट ईरान में बच्चो की मौत और कंमाडर की मौत को लेकर नाराजगी फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला1
- Post by Shibu Khan1
- *भिटौरा ब्लॉक के बसोहनी में हंगामा: प्रधान पर गंभीर आरोप, पूर्व प्रधान की भूमिका पर भी उठे सवाल* *आदित्य शुक्ला* भिटौरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बसोहनी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने मौजूदा प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पंचायत में चल रहे अधिकांश कार्य मानक विहीन और गुणवत्ता विहीन हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीणों का दावा है कि भूतपूर्व प्रधान का भी ग्राम पंचायत के कार्यों में भारी हस्तक्षेप बना हुआ *कमीशनखोरी के कारण घटिया काम*” – ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि भारी कमीशनखोरी के चलते ठेकेदारों को खुलेआम काम सौंपे जा रहे हैं। आरोप है कि सीसी रोड, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, हैंडपंप मरम्मत और अन्य विकास कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। कई जगहों पर आधा-अधूरा निर्माण, पतली परत, घटिया सामग्री और जल्द टूट-फूट के उदाहरण सामने आ रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि “काम शुरू होते ही कमीशन की बात पहले तय हो जाती है, गुणवत्ता की नहीं।” ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों को संरक्षण मिलने के कारण वे बेखौफ होकर घटिया निर्माण कर रहे हैं। पूर्व प्रधान की भूमिका पर सवाल ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि भूतपूर्व प्रधान आज भी पंचायत के निर्णयों में दखल दे रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान प्रधान केवल नाम मात्र के हैं, जबकि वास्तविक नियंत्रण किसी और के हाथ में है। अगर यह सच है तो यह पंचायती राज व्यवस्था की मूल भावना के खिलाफ है। प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की है। अब सवाल यह उठता है कि क्या खंड विकास अधिकारी (BDO), पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया है? क्या भुगतान से पहले गुणवत्ता की जांच की गई? क्या सोशल ऑडिट की प्रक्रिया पूरी की गई? यदि मानक विहीन कार्यों के बावजूद भुगतान हो रहा है, तो यह सीधे तौर पर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। जिलाधिकारी और सीडीओ से जांच की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आवश्यकता पड़ने पर तकनीकी टीम गठित कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित प्रधान, पूर्व प्रधान, पंचायत सचिव और ठेकेदार के खिलाफ वित्तीय व प्रशासनिक कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। बड़ा सवाल गांव के विकास के नाम पर अगर कमीशन और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है तो इसका खामियाजा सीधे आम जनता को भुगतना पड़ता है। बसोहनी ग्राम का मामला अब पूरे ब्लॉक में चर्चा का विषय बन चुका है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेता है या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।4
- Post by डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा1
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लठमार होली1
- होली पर्व पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच बाँटी गईं खुशियाँ, छलका अपनत्व का रंग फतेहपुर होली का पर्व जहाँ चारों ओर रंग, उमंग और उल्लास लेकर आता है, वहीं वृद्धाश्रम में रह रहे कई बुजुर्गों के जीवन में यह दिन अक्सर अपनों की याद और एकांत का दर्द भी साथ लाता है। जिन हाथों ने कभी अपने परिवार को खुशियों से सजाया, आज वही हाथ अपनों के स्नेहिल स्पर्श की प्रतीक्षा करते दिखाई देते हैं। त्योहारों के अवसर पर यह अकेलापन उनके मन को और अधिक व्यथित कर देता है। ऐसे संवेदनशील समय में आज रविवार को विगत वर्षों की भांति होलिकोत्सव पर्व के पूर्व भोजन जन सेवा समिति के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों के साथ होली मनाई।सर्वप्रथम सभी बुजुर्गों को हैप्पी होली की टोपी लगाई गुलाल लगाकर, होली गीत गाकर तथा गुजिया, पापड़ और मिठाई वितरित कर उनके जीवन में खुशी के रंग भरने का प्रयास किया गया। जब बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लौटी और उनकी आँखों में अपनत्व के आँसू छलके, तो वातावरण भावुक हो उठा।तत्पश्चात सभी बुजुर्ग व समिति सदस्य होली गीतों पर जमकर थिरके।समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन में सम्मान, समय और स्नेह के रंग भरना ही सच्चे अर्थों में होली मनाना है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी बुजुर्गों के साथ हर सुख-दुख में खड़े रहेंगे। इस अवसर पर समिति के नरेश गुप्ता,मनीष केसरवानी,रीता सिंह तोमर,साधना चौरसिया, शिवांशु चौरसिया,अंकिता सिंह,नरेश अग्रहरि,राकेश गुप्ता, रामेन्द्र सिंह,आशीष मिश्रा,सुरेश भाई,बल्लू बाबू श्रीवास्तव आदि रहे1
- Post by Sandeep tvnews1
- Post by डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा2