logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज दिनांक 26.05.2026 को सुपौल के समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2026 के अवसर पर जिला शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी, सुपौल, श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, ने की, जिसमें ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि इस वर्ष ईद-उल-जोहा (बकरीद) दिनांक 28.05.2026 को मनाया जाएगा। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् एवं नगर पंचायत वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे। साथ ही, जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यगण, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, पुलिस उपाधीक्षक, सुपौल, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल सहित अन्य पदाधिकारी और वरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे। शांति समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से चौकस रहने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी, सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा पुलिस प्रशासन और प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को चौकसी बरतने तथा बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्देश दिया गया, ताकि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी यह पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

6 hrs ago
user_SUBESH RAJ (journalism)
SUBESH RAJ (journalism)
सुपौल, सुपौल, बिहार•
6 hrs ago

आज दिनांक 26.05.2026 को सुपौल के समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2026 के अवसर पर जिला शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी, सुपौल, श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, ने की, जिसमें ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि इस वर्ष ईद-उल-जोहा (बकरीद) दिनांक

c9ccc3a7-713e-434d-bbb2-74e0aee7636c

28.05.2026 को मनाया जाएगा। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् एवं नगर पंचायत वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे। साथ ही, जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यगण, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, पुलिस उपाधीक्षक, सुपौल, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल सहित अन्य पदाधिकारी और वरीय पदाधिकारीगण

e596d52c-4687-438b-91ba-cea0dbcc6dc2

भी उपस्थित थे। शांति समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से चौकस रहने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी, सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा पुलिस प्रशासन और प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को चौकसी बरतने तथा बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्देश दिया गया, ताकि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी यह पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • जन सुराज के प्रशांत किशोर (PK) ने सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि शकुनी चौधरी ने जीवन भर राजद में रहकर राजनीति की। PK ने मुंगेर की एक सभा का जिक्र करते हुए बताया कि शकुनी चौधरी ने कहा था कि "हम लोग मोदी जी को यहीं मैदान में गाड़ देंगे", और जोर देकर कहा कि ये उनके अपने शब्द और बयान हैं। बांकीपुर विधानसभा को लेकर प्रशांत किशोर ने दावा किया कि भाजपा को सीधी चुनौती सिर्फ जन सुराज ही देगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 40-45 साल से एक ही परिवार जीतता रहा है, जबकि राजद और कांग्रेस कई बार हारे हैं। PK ने प्रण लिया कि इस बार जन सुराज उनके गढ़ में घुसकर भाजपा को हराएगा। मुख्यमंत्री के हरे गमछे वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए PK ने कहा कि मुख्यमंत्री को गमछे के रंग की नहीं, बल्कि बिहार से गरीबी, पलायन और भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरा-भगवा की राजनीति समाज में तनाव और अराजकता फैलाने का काम करती है।
    3
    जन सुराज के प्रशांत किशोर (PK) ने सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि शकुनी चौधरी ने जीवन भर राजद में रहकर राजनीति की। PK ने मुंगेर की एक सभा का जिक्र करते हुए बताया कि शकुनी चौधरी ने कहा था कि "हम लोग मोदी जी को यहीं मैदान में गाड़ देंगे", और जोर देकर कहा कि ये उनके अपने शब्द और बयान हैं।

बांकीपुर विधानसभा को लेकर प्रशांत किशोर ने दावा किया कि भाजपा को सीधी चुनौती सिर्फ जन सुराज ही देगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 40-45 साल से एक ही परिवार जीतता रहा है, जबकि राजद और कांग्रेस कई बार हारे हैं। PK ने प्रण लिया कि इस बार जन सुराज उनके गढ़ में घुसकर भाजपा को हराएगा।

मुख्यमंत्री के हरे गमछे वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए PK ने कहा कि मुख्यमंत्री को गमछे के रंग की नहीं, बल्कि बिहार से गरीबी, पलायन और भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरा-भगवा की राजनीति समाज में तनाव और अराजकता फैलाने का काम करती है।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    5 hrs ago
  • मधेपुरा में मंगलवार को किसानों, मजदूरों और नौजवानों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न सरकारी नीतियों के खिलाफ एक जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस), अखिल भारतीय नौजवान संघ (एआईवाईएफ) और बिहार खेत मजदूर यूनियन (बीकेएमयू) के राज्यव्यापी आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग समाहरणालय रोड स्थित बीपी मंडल चौक पर एकत्र हुए और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, बीज अधिनियम, विद्युत अधिनियम 2025, चार लेबर कोड और गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर कार्रवाई को जनविरोधी करार दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान सभा के जिला सचिव मुकुंद प्रसाद यादव, खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक अंबिका मंडल और नौजवान संघ के जिला संयोजक बूटीश स्वर्णकार ने किया। किसान सभा के जिला अध्यक्ष रमण कुमार की अध्यक्षता में हुई सभा को कई नेताओं ने संबोधित किया। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद प्रभाकर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि देश में खेती, रोजगार और किसानों की स्थिति लगातार संकट में है, और कुछ आर्थिक नीतियों से किसानों, मजदूरों तथा नौजवानों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, बीज अधिनियम और विद्युत अधिनियम 2025 के प्रभावों पर गंभीर चर्चा की व अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध जैसे मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की। वहीं, भाकपा जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने किसानों के लिए फसल बीमा लागू करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों और मजदूरों को मासिक पेंशन देने तथा किसानों का कर्ज माफ करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा को प्रभावी ढंग से लागू करने, भूमिहीनों को वासगीत पर्चा देने, फसल का समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने और बेरोजगारों को रोजगार या मासिक भत्ता देने की भी मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
    3
    मधेपुरा में मंगलवार को किसानों, मजदूरों और नौजवानों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न सरकारी नीतियों के खिलाफ एक जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस), अखिल भारतीय नौजवान संघ (एआईवाईएफ) और बिहार खेत मजदूर यूनियन (बीकेएमयू) के राज्यव्यापी आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग समाहरणालय रोड स्थित बीपी मंडल चौक पर एकत्र हुए और सरकार विरोधी नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, बीज अधिनियम, विद्युत अधिनियम 2025, चार लेबर कोड और गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर कार्रवाई को जनविरोधी करार दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान सभा के जिला सचिव मुकुंद प्रसाद यादव, खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक अंबिका मंडल और नौजवान संघ के जिला संयोजक बूटीश स्वर्णकार ने किया। किसान सभा के जिला अध्यक्ष रमण कुमार की अध्यक्षता में हुई सभा को कई नेताओं ने संबोधित किया।

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद प्रभाकर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि देश में खेती, रोजगार और किसानों की स्थिति लगातार संकट में है, और कुछ आर्थिक नीतियों से किसानों, मजदूरों तथा नौजवानों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, बीज अधिनियम और विद्युत अधिनियम 2025 के प्रभावों पर गंभीर चर्चा की व अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध जैसे मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की। वहीं, भाकपा जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने किसानों के लिए फसल बीमा लागू करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों और मजदूरों को मासिक पेंशन देने तथा किसानों का कर्ज माफ करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा को प्रभावी ढंग से लागू करने, भूमिहीनों को वासगीत पर्चा देने, फसल का समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने और बेरोजगारों को रोजगार या मासिक भत्ता देने की भी मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
  • झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर प्रखंड स्थित बलिया गांव में आए आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते दो दर्जन से अधिक घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गए। इस प्रचंड तूफान ने किसी के छप्पर उड़ा दिए, तो किसी के घर का नामोनिशान मिटा दिया। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर प्रखंड स्थित बलिया गांव में आए आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते दो दर्जन से अधिक घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गए। इस प्रचंड तूफान ने किसी के छप्पर उड़ा दिए, तो किसी के घर का नामोनिशान मिटा दिया। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Dharmendra Jha
    Dharmendra Jha
    Local News Reporter झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार के मधुबनी जिले के लखनौर, जो झंझारपुर क्षेत्र में आता है, वहाँ धान अधिप्राप्ति योजना में ₹31 लाख के कथित गबन मामले में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस 'धान घोटाला' को 'सरकारी पैसे का बड़ा खेल' बताते हुए, पैक्स (PACS) के अध्यक्ष और प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। उनके विरुद्ध ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार तामिला भी किया गया है।
    1
    बिहार के मधुबनी जिले के लखनौर, जो झंझारपुर क्षेत्र में आता है, वहाँ धान अधिप्राप्ति योजना में ₹31 लाख के कथित गबन मामले में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस 'धान घोटाला' को 'सरकारी पैसे का बड़ा खेल' बताते हुए, पैक्स (PACS) के अध्यक्ष और प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। उनके विरुद्ध ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार तामिला भी किया गया है।
    user_बिनोद झा (संपादक)
    बिनोद झा (संपादक)
    Voice of people झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    18 hrs ago
  • बैजनाथपुर चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) निर्माण कार्य की धीमी गति से स्थानीय दुकानदार और ग्रामीण पिछले कई वर्षों, विशेषकर छह वर्षों से, गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस धीमी रफ्तार के कारण दुकानदारों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि सड़क मार्ग के किनारे नाला निर्माण के लिए गड्ढे खोदकर कई दिनों तक ऐसे ही छोड़ दिए जाते हैं, जिससे मुख्य सड़क मार्ग से सटे घरों के निवासियों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही, ग्राहकों को दुकानों तक पहुँचने में भी बाधा आ रही है, जिससे दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं, लेकिन कार्य में अभी तक तेजी नहीं आई है। राहगीर और वाहन चालक लगातार इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों की मांग है कि अगर नाला निर्माण और सड़क मार्ग निर्माण कार्य समय पर पूरा कर लिया जाए, तो उन्हें काफी राहत मिलेगी।
    1
    बैजनाथपुर चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) निर्माण कार्य की धीमी गति से स्थानीय दुकानदार और ग्रामीण पिछले कई वर्षों, विशेषकर छह वर्षों से, गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस धीमी रफ्तार के कारण दुकानदारों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।

लोगों का कहना है कि सड़क मार्ग के किनारे नाला निर्माण के लिए गड्ढे खोदकर कई दिनों तक ऐसे ही छोड़ दिए जाते हैं, जिससे मुख्य सड़क मार्ग से सटे घरों के निवासियों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही, ग्राहकों को दुकानों तक पहुँचने में भी बाधा आ रही है, जिससे दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं, लेकिन कार्य में अभी तक तेजी नहीं आई है।

राहगीर और वाहन चालक लगातार इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों की मांग है कि अगर नाला निर्माण और सड़क मार्ग निर्माण कार्य समय पर पूरा कर लिया जाए, तो उन्हें काफी राहत मिलेगी।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    18 hrs ago
  • खगड़िया में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक इनामी अपराधी का 'हाफ इनकाउंटर' हुआ है, जिसमें वह घायल हो गया। घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की छापेमारी और जांच लगातार जारी है। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    खगड़िया में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक इनामी अपराधी का 'हाफ इनकाउंटर' हुआ है, जिसमें वह घायल हो गया। घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की छापेमारी और जांच लगातार जारी है। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    user_Anish Kumar
    Anish Kumar
    ग्वालपाड़ा, मधेपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार के सहरसा जिले से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पोस्टमार्टम रूम का बताया जा रहा है, जिसमें पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान एक आवारा कुत्ता कमरे के भीतर मौजूद दिख रहा है।
    1
    बिहार के सहरसा जिले से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पोस्टमार्टम रूम का बताया जा रहा है, जिसमें पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान एक आवारा कुत्ता कमरे के भीतर मौजूद दिख रहा है।
    user_Kabindar kumar
    Kabindar kumar
    पत्रकार सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • आज 26 मई 2026 को सुपौल के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, ने सुपौल प्रखंड की ग्राम पंचायत-रामदत्तपट्टी में मनरेगा योजना के तहत पूर्व के वर्षों में कराए गए विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, पीसीसी सड़क, ईंट सोलिंग, मिट्टी युक्त सड़क और टीला निर्माण जैसे कार्यों की जाँच की गई। जाँच में कुछ योजनाओं का कार्य सही पाया गया, जबकि कुछ अन्य योजनाओं में त्रुटियां पाई गईं। निरीक्षण के समय मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन लगभग दो वर्ष पहले किया गया था।
    4
    आज 26 मई 2026 को सुपौल के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, ने सुपौल प्रखंड की ग्राम पंचायत-रामदत्तपट्टी में मनरेगा योजना के तहत पूर्व के वर्षों में कराए गए विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, पीसीसी सड़क, ईंट सोलिंग, मिट्टी युक्त सड़क और टीला निर्माण जैसे कार्यों की जाँच की गई। जाँच में कुछ योजनाओं का कार्य सही पाया गया, जबकि कुछ अन्य योजनाओं में त्रुटियां पाई गईं। निरीक्षण के समय मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन लगभग दो वर्ष पहले किया गया था।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.