logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Udaydas
Udaydas
Raghopur, Vaishali•
2 hrs ago
fad69188-daae-4f15-8e51-193b4bc532f5
5d778362-fe6c-443b-9e68-673609ef5063

More news from Vaishali and nearby areas
  • Post by Udaydas
    3
    Post by Udaydas
    user_Udaydas
    Udaydas
    Raghopur, Vaishali•
    2 hrs ago
  • भाभी से अवैध संबंध के विवाद में भाई ने भाई की चाकू मारकर हत्या। खुसरूपुर के लोदीपुर गांव में सनसनीखेज वारदात, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी फतुहा (पटना), संवाददाता: खुसरूपुर प्रखंड के हैवतपुर पंचायत अंतर्गत लोदीपुर दानीयालपुर देवी स्थान के पास दलित टोला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सचिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (18 वर्ष) का अपने बड़े भाई शत्रुघ्न रविदास की पत्नी गीता देवी के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से अवैध संबंध था। बताया जाता है कि शैलेश दिल्ली में रहकर कचड़ा उठाने का काम करता था और 16 अप्रैल को ही घर लौटा था। बीते गुरुवार की रात करीब 8 बजे शत्रुघ्न रविदास और शैलेश के बीच इसी संबंध को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शत्रुघ्न ने धारदार चाकू से शैलेश पर हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शत्रुघ्न रविदास मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था, जबकि आरोपी शत्रुघ्न गांव में रहकर मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, गीता देवी कुछ समय तक अपने देवर शैलेश के साथ दिल्ली में रह रही थी और लगभग एक माह पहले ही गांव लौटी थी। गीता देवी ने यह भी बताया कि उसके सबसे छोटे बच्चे का पिता शैलेश है। इस घटना के बाद जहां एक ओर परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    3
    भाभी से अवैध संबंध के विवाद में भाई ने भाई की चाकू मारकर हत्या।
खुसरूपुर के लोदीपुर गांव में सनसनीखेज वारदात, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
फतुहा (पटना), संवाददाता:
खुसरूपुर प्रखंड के हैवतपुर पंचायत अंतर्गत लोदीपुर दानीयालपुर देवी स्थान के पास दलित टोला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सचिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (18 वर्ष) का अपने बड़े भाई शत्रुघ्न रविदास की पत्नी गीता देवी के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से अवैध संबंध था। बताया जाता है कि शैलेश दिल्ली में रहकर कचड़ा उठाने का काम करता था और 16 अप्रैल को ही घर लौटा था।
बीते गुरुवार की रात करीब 8 बजे शत्रुघ्न रविदास और शैलेश के बीच इसी संबंध को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शत्रुघ्न ने धारदार चाकू से शैलेश पर हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शत्रुघ्न रविदास मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अविवाहित था, जबकि आरोपी शत्रुघ्न गांव में रहकर मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, गीता देवी कुछ समय तक अपने देवर शैलेश के साथ दिल्ली में रह रही थी और लगभग एक माह पहले ही गांव लौटी थी। गीता देवी ने यह भी बताया कि उसके सबसे छोटे बच्चे का पिता शैलेश है।
इस घटना के बाद जहां एक ओर परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • नारी शक्ति वंदन के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री #NarendraModi ji को बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🙏 #NariShaktiVandanAdhiniyam #BJPBihar #SamratChoudharybihar ji #BhikhubhaiDalsaniya ji #Sanjaysraogi ji #BhartiyaJantaParty
    1
    नारी शक्ति वंदन के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री #NarendraModi ji को बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🙏
#NariShaktiVandanAdhiniyam 
#BJPBihar 
#SamratChoudharybihar ji
#BhikhubhaiDalsaniya ji
#Sanjaysraogi ji
#BhartiyaJantaParty
    user_Shobha Kumari
    Shobha Kumari
    फतुहा, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
  • दिल्ली से आने वाली मगध एक्सप्रेस में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यात्रियों का आरोप है कि वेटिंग टिकट काउंटर से उपलब्ध नहीं हो रहा, लेकिन ट्रेन के अंदर टीटी द्वारा पैसे लेकर टिकट दिया जा रहा है। #MagadhExpress #RailwayCorruption #TTScam #TicketBlackMarketing #IndianRailways #TrainScam #PublicIssue #BreakingNews #RailwayNews #ViralNews #CommonManIssue #ReservationScam #TrainJourney #IndiaNews
    1
    दिल्ली से आने वाली मगध एक्सप्रेस में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यात्रियों का आरोप है कि वेटिंग टिकट काउंटर से उपलब्ध नहीं हो रहा, लेकिन ट्रेन के अंदर टीटी द्वारा पैसे लेकर टिकट दिया जा रहा है।
#MagadhExpress
#RailwayCorruption
#TTScam
#TicketBlackMarketing
#IndianRailways
#TrainScam
#PublicIssue
#BreakingNews
#RailwayNews
#ViralNews
#CommonManIssue
#ReservationScam
#TrainJourney
#IndiaNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    2 hrs ago
  • बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां चलती ट्रेन के नीचे आने के बावजूद एक युवक की जान बच गई। यह घटना ललितग्राम से पटना जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर निवासी जुदागी यादव ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे ट्रेन के नीचे चले गए। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और युवक की जान बच गई। घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी विकास कुमार ने बताया कि घटना उनकी आंखों के सामने हुई और वे स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि युवक को ट्रेन के नीचे जाते देख लोग दहशत में आ गए थे, लेकिन उसके सुरक्षित निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि कभी-कभी किस्मत भी बड़ा रोल निभाती है। मौके पर मौजूद लोग यही कहते नजर आए— “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।”
    1
    बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां चलती ट्रेन के नीचे आने के बावजूद एक युवक की जान बच गई। यह घटना ललितग्राम से पटना जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस के दौरान हुई।
जानकारी के अनुसार घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर निवासी जुदागी यादव ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे ट्रेन के नीचे चले गए। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और युवक की जान बच गई।
घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी विकास कुमार ने बताया कि घटना उनकी आंखों के सामने हुई और वे स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि युवक को ट्रेन के नीचे जाते देख लोग दहशत में आ गए थे, लेकिन उसके सुरक्षित निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि कभी-कभी किस्मत भी बड़ा रोल निभाती है। मौके पर मौजूद लोग यही कहते नजर आए— “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।”
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    18 hrs ago
  • पटोरी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में टोला सेवक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के चकसाहो पंचायत अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकहबीब में एक टोला सेवक का कथित वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में टोला सेवक वर्ग संचालन के दौरान बेंच पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं और पुस्तक को तकिया बनाकर मोबाइल फोन पर फिल्म देखती नजर आ रही हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि शिक्षिका द्वारा इस तरह की लापरवाही लगातार किए जाने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि विद्यालय में पढ़ाई के समय इस प्रकार की गतिविधि से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसी बीच किसी ग्रामीण ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। पटोरी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें भी यह वीडियो प्राप्त हुआ है। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षिका के खिलाफ विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
    1
    पटोरी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में टोला सेवक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के चकसाहो पंचायत अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकहबीब में एक टोला सेवक का कथित वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में टोला सेवक 
वर्ग संचालन के दौरान बेंच पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं और पुस्तक को तकिया बनाकर मोबाइल फोन पर फिल्म देखती नजर आ रही हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि शिक्षिका द्वारा इस तरह की लापरवाही लगातार किए जाने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि विद्यालय में पढ़ाई के समय इस प्रकार की गतिविधि से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसी बीच किसी ग्रामीण ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। पटोरी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें भी यह वीडियो प्राप्त हुआ है। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षिका के खिलाफ विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • #Cm सम्राट चौधरी पहुँचे सोनपुर बाबा हरिहर नाथ मंदिर पूजा अर्चना करने #SmratChodhri #Mukhymntri #Bjp #Sonpur #BabaHrihrNath #Mandir
    1
    #Cm सम्राट चौधरी पहुँचे सोनपुर बाबा हरिहर नाथ मंदिर पूजा अर्चना करने #SmratChodhri #Mukhymntri #Bjp #Sonpur #BabaHrihrNath #Mandir
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • वैशाली जिले के भगवानपुर अड्डा चौक पर दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। #Vaishali #Bhagwanpur #BreakingNews #BiharNews #LootCase #CSPRobbery #CrimeNews #BiharPolice #दिनदहाड़ेलूट #वैशाली #भगवानपुर #क्राइमन्यूज #बिहारसमाचार #PoliceInvestigation #CCTV #LawAndOrder #TrendingNews
    1
    वैशाली जिले के भगवानपुर अड्डा चौक पर दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
#Vaishali #Bhagwanpur #BreakingNews #BiharNews #LootCase #CSPRobbery #CrimeNews #BiharPolice #दिनदहाड़ेलूट #वैशाली #भगवानपुर #क्राइमन्यूज #बिहारसमाचार #PoliceInvestigation #CCTV #LawAndOrder #TrendingNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.