Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर में मिला 'नागलोक'! एक घर से निकले 28 कोबरा के बच्चे, मचा हड़कंप
MANOJ KUMAR YADAV
कुशीनगर में मिला 'नागलोक'! एक घर से निकले 28 कोबरा के बच्चे, मचा हड़कंप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर में मिला 'नागलोक'! एक घर से निकले 28 कोबरा के बच्चे, मचा हड़कंप1
- भारत समाचार के स्टूडियो में डिबेट के दौरान दलितों का वोट प्रतिशत कितना है दलित किधर जाएगा सुनिए भारत समाचार के नेशनल हेडVirendra Singh से सुनिए,दलित वोट और ताला चाभी वाली कहानी,यूपी का सबसे कठिन चुनाव1
- सरकारी भूमि पर प्रतिमा रखे जाने को लेकर बवाल पुलिस कार्यवाही में जुटी जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार अंतर्गत ग्राम लवकनी में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिना अनुमति सरकारी खलिहान की भूमि पर अंबेडकर जी की मूर्ति रखवाने का मामला सामने आया। इस सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा था और जिन लोगों द्वारा मूर्ति रखवाया गया उनसे संवाद किया जा रहा था। जिनके द्वारा मूर्ति रखवायी गयी थी उनके द्वारा सम्मानित तरीके से अंबेडकर जी की मूर्ति वहां से हटाने को तैयार हो गये। मूर्ति हटाते वक्त वहीं पर मौजूद कुछ अराजक तत्वों द्वारा उनके ऊपर हमला किया गया। ईंट और पत्थर से किये गये इस हमले में मौके पर मौजूद प्रशासन व पुलिस के कर्मचारीगण को चोट आयी है। सभी के सुरक्षार्थ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है। सम्मानित तरीके से अंबेडकर जी की मूर्ति उक्त स्थान से हटाया गया है। जिन लोगों द्वारा पत्थरबाजी किया गया है, उनके विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जायेगा। साथ-साथ जो भी विभागीय कमी हुई है, उसकी जांच करके जो दोषी कर्मचारी हैं, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ........जिलाधिकारी देवरिया श्री मधुसूदन हुल्गी के साथ पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर की बाइट।1
- देवरिया के रुद्रपुर के दूधेश्वर नाथ मंदिर छोटी काशी के नाम से जाना जाता है देवरिया श्रावण मास को लेकर छोटी काशी बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूर्ण, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार नगर पंचायत रुद्रपुर देवरिया। श्रावण मास के शुभारंभ को लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत रुद्रपुर की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नगर पंचायत रुद्रपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम ने मंदिर परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल से श्रावण मास का शुभारंभ हो रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- कंगना रनौत के बयान का भाजपा महिला जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पांडे ने किया समर्थन, विपक्ष पर साधा निशाना हंगामा टाइम्स न्यूज़ | कुशीनगर भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा युवा पीढ़ी और पश्चिमी संस्कृति को लेकर दिए गए हालिया बयान पर देश के कई हिस्सों में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसी क्रम में कुशीनगर की भाजपा महिला जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद कंगना रनौत के बयान का समर्थन किया। चन्द्रप्रभा पांडे ने कहा कि कंगना रनौत ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण तथा नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। उनके अनुसार समाज और परिवार को युवाओं के संस्कार, शिक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कंगना रनौत के बयान को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि इसे समाज में जागरूकता के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का सम्मान करने की अपील की। उधर, कंगना रनौत के बयान को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से विरोध भी दर्ज कराया जा रहा है। इस मुद्दे पर अलग-अलग पक्ष अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।1
- एंकर ,,,कुशीनगर में इंसानियत की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। फाजिलनगर ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान वहां से गुजर रहे कुशीनगर के विधायक पी.एन. पाठक ने अपना काफिला रुकवाकर घायलों की जान बचाने के लिए तत्काल मदद की और उन्हें अस्पताल भिजवाया। विधायक की इस संवेदनशीलता की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। वीओ-मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर ओवरब्रिज का है। जानकारी के मुताबिक रजवटिया गांव निवासी 56 वर्षीय प्रेमशंकर सिंह और 36 वर्षीय अजीत सिंह बाइक से कसया से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों फाजिलनगर फ्लाईओवर पर पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वीओ-हादसा इतना भीषण था कि प्रेमशंकर सिंह का एक पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों घायल सड़क पर तड़प रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र भ्रमण पर निकले कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे। घायलों की हालत देखकर उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और बिना देर किए उन्हें सहारा देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर भिजवाया। वीओ-घायलों की मदद करते समय विधायक के कपड़ों पर भी खून के छींटे पड़ गए। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस मानवीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में इस तरह की संवेदनशीलता कम ही देखने को मिलती है। क्षेत्र में विधायक पी.एन. पाठक की इस पहल की व्यापक चर्चा हो रही है। वीओ-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वीओ-घटना के बाद विधायक पी.एन. पाठक ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने सड़क परिवहन विभाग के मंडलीय अधिकारियों को फोन पर अवगत कराते हुए दुर्घटनास्थल पर सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा गार्ड अथवा अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। बाइट – पी.एन. पाठक, विधायक, कुशीनगर एंकर ,,,एक ओर जहां सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं, वहीं ऐसे समय में जनप्रतिनिधि द्वारा दिखाई गई मानवता और तत्परता लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जारी है।2
- लवकनी गांव में प्रतिमा विवाद ने लिया उग्र रूप, कई पुलिसकर्मी घायल ! देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में अंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव की घटना हुई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के हाथ और पैर में हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।1