logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*डायन-बिसाही के शक और जमीन विवाद में 62 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र की है* महुआडांड़ अनुमंडल अंतर्गत गारू थाना क्षेत्र के ग्राम लाई में 62 वर्षीय तेतरा उरांव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष उरांव और प्रेम उरांव (दोनों ग्राम लाई, गारू) शामिल हैं।गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को मृतक तेतरा उरांव पर डायन-बिसाही करने का शक था। आरोपियों का मानना था कि मृतक की कथित करतूतों के कारण उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा मृतक के साथ जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था, जो इस घटना का एक प्रमुख कारण बना।पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की रात आरोपियों ने पहले तेतरा उरांव को शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में हो गए, तब दोनों ने मिलकर नायलॉन रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पीले रंग की प्लास्टिक नायलॉन रस्सी तथा घटनास्थल के पास छूटा हुआ एक चप्पल बरामद किया है।इस पूरे अभियान में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुअनि राजीव रंजन, पुअनि राजकुमार पाण्डेय, सअनि लल्लु राम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

3 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
3 hrs ago

*डायन-बिसाही के शक और जमीन विवाद में 62 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र की है* महुआडांड़ अनुमंडल अंतर्गत गारू थाना क्षेत्र के ग्राम लाई में 62 वर्षीय तेतरा उरांव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष उरांव और प्रेम उरांव (दोनों ग्राम लाई, गारू) शामिल हैं।गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को मृतक तेतरा उरांव पर डायन-बिसाही करने का शक था। आरोपियों का मानना था कि मृतक की कथित करतूतों के कारण उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा मृतक के साथ जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था, जो इस घटना का एक प्रमुख कारण बना।पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की रात आरोपियों ने पहले तेतरा उरांव को शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में हो गए, तब दोनों ने मिलकर नायलॉन रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पीले रंग की प्लास्टिक नायलॉन रस्सी तथा घटनास्थल के पास छूटा हुआ एक चप्पल बरामद किया है।इस पूरे अभियान में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुअनि राजीव रंजन, पुअनि राजकुमार पाण्डेय, सअनि लल्लु राम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • महुआडांड़ अनुमंडल अंतर्गत गारू थाना क्षेत्र के ग्राम लाई में 62 वर्षीय तेतरा उरांव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष उरांव और प्रेम उरांव (दोनों ग्राम लाई, गारू) शामिल हैं।गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को मृतक तेतरा उरांव पर डायन-बिसाही करने का शक था। आरोपियों का मानना था कि मृतक की कथित करतूतों के कारण उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा मृतक के साथ जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था, जो इस घटना का एक प्रमुख कारण बना।पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की रात आरोपियों ने पहले तेतरा उरांव को शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में हो गए, तब दोनों ने मिलकर नायलॉन रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पीले रंग की प्लास्टिक नायलॉन रस्सी तथा घटनास्थल के पास छूटा हुआ एक चप्पल बरामद किया है।इस पूरे अभियान में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुअनि राजीव रंजन, पुअनि राजकुमार पाण्डेय, सअनि लल्लु राम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    1
    महुआडांड़ अनुमंडल अंतर्गत गारू थाना क्षेत्र के ग्राम लाई में 62 वर्षीय तेतरा उरांव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष उरांव और प्रेम उरांव (दोनों ग्राम लाई, गारू) शामिल हैं।गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को मृतक तेतरा उरांव पर डायन-बिसाही करने का शक था। आरोपियों का मानना था कि मृतक की कथित करतूतों के कारण उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा मृतक के साथ जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था, जो इस घटना का एक प्रमुख कारण बना।पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की रात आरोपियों ने पहले तेतरा उरांव को शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में हो गए, तब दोनों ने मिलकर नायलॉन रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पीले रंग की प्लास्टिक नायलॉन रस्सी तथा घटनास्थल के पास छूटा हुआ एक चप्पल बरामद किया है।इस पूरे अभियान में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुअनि राजीव रंजन, पुअनि राजकुमार पाण्डेय, सअनि लल्लु राम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • लातेहार, लातेहार:-नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह के द्वारा किए गए वादों को पूरा करने हेतु लातेहार के न्यू टाउन हॉल में एक अहम बैठक के की गई जिसके मद्देनजर होल्डिंग टैक्स के मुद्दा को प्रमुखता से उठाया गया जहां नवगठित नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक आज दिनांक 22 अप्रैल को की गई| इस बैठक में सर्वसम्मति से होल्डिंग टैक्स की दरें घटाने का निर्णय किया गया जो ₹2 प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से लिया जाएगा जो पूर्व में 8 से ₹10 प्रति स्क्वायर फीट लिया जाता था आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पंचायत के विकास कार्यों की गति को तेज करने हेतु 50 करोड रुपए की बजट पेश की गई बैठक में बुनियादी सुविधाओं की क्रियान्वयन के लिए कई अहम फैसले लिए गए इस बैठक में सभी बुनियादी जरूरत का ख्याल करते हुए वर्ष 2026-27 में सड़क निर्माण हेतु एक करोड़ 34 लाख 53 हजार रूपए स्वीकृत किए गए जबकि साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर निर्माण के लिए 40 लाख 88 हजार रुपए मंजूर किए गए बोर्ड के इस अहम बैठक में 20 कर्मियों की सेवा विस्तार 1 वर्षों के लिए की गई मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत नालियों की सफाई के लिए 17 लाख 43 हजार 378 रुपए का का प्रस्ताव पारित किया गया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 90 लाखों के लिए डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा गया एवं नगर पंचायत द्वारा लिगसी वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के तहत जंगलदगा और हरखा क्षेत्र में जमा कचरे की रीसाइक्लिंग की योजना पर सहमति बनी थी
    1
    लातेहार, लातेहार:-नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह के द्वारा किए गए वादों को पूरा करने हेतु लातेहार के न्यू टाउन हॉल में एक अहम बैठक के की गई जिसके मद्देनजर  होल्डिंग टैक्स के मुद्दा को प्रमुखता से उठाया गया जहां नवगठित नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक आज दिनांक 22 अप्रैल को की गई| इस बैठक में सर्वसम्मति से होल्डिंग टैक्स की दरें घटाने का निर्णय किया गया जो ₹2 प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से लिया जाएगा जो पूर्व में 8 से ₹10 प्रति स्क्वायर फीट लिया जाता था 
आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पंचायत के विकास कार्यों की गति को तेज करने हेतु 50 करोड रुपए की बजट पेश की गई 
बैठक में बुनियादी सुविधाओं की क्रियान्वयन के लिए कई अहम फैसले लिए गए इस बैठक में सभी बुनियादी जरूरत का ख्याल करते हुए वर्ष 2026-27 में सड़क निर्माण हेतु एक करोड़ 34 लाख 53 हजार रूपए स्वीकृत किए गए 
जबकि साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर निर्माण के लिए 40 लाख 88 हजार रुपए मंजूर किए गए 
बोर्ड के इस अहम बैठक में 20 कर्मियों की सेवा विस्तार 1 वर्षों के लिए की गई 
मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत नालियों की सफाई के लिए 17 लाख 43 हजार 378 रुपए का का प्रस्ताव पारित किया गया 
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 90 लाखों के लिए डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा गया एवं नगर पंचायत द्वारा लिगसी वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के तहत जंगलदगा और हरखा  क्षेत्र में जमा कचरे की रीसाइक्लिंग की योजना पर सहमति बनी थी
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • विद्यालय में प्रयोगशाला कक्ष का दरवाजा तोड़ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का अज्ञात चोरों ने किया चोरी
    1
    विद्यालय में प्रयोगशाला कक्ष का दरवाजा तोड़ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का अज्ञात चोरों ने किया चोरी
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Sonu Ram
    1
    Post by Sonu Ram
    user_Sonu Ram
    Sonu Ram
    Local News Reporter बरवाडीह, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
  • पाटन (पलामू): प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवाखाड़ पंचायत के बुका जंगल में आग लगने से एक बड़ा हादसा सामने आया है। आग की चपेट में आने से मैत्री कुवार (60 वर्ष), पति स्वर्गीय कृत सिंह का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल में पहले से लगी आग धीरे-धीरे फैलते हुए मैत्री कुवार के घर तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ। बताया जाता है कि मैत्री कुवार के पुत्र अजय सिंह की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। शादी के कारण पूरा परिवार दूसरे घर में रह रहा था, जो पुराने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी कारण घर में आग लगने के समय कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था। गांव वालों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घटना की सूचना परिवार को दी, लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भयावह थी कि गांव में पानी की कमी के कारण उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी एवं पंचायत के उपमुखिया अखिलेश यादव के प्रयास से कतरी गांव से पानी का टैंकर मंगाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में घर में रखे खाद्यान्न, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहा है। परिवार ने प्रशासन से मुआवजा एवं सहायता की गुहार लगाई है, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।
    1
    पाटन (पलामू): प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवाखाड़ पंचायत के बुका जंगल में आग लगने से एक बड़ा हादसा सामने आया है। आग की चपेट में आने से मैत्री कुवार (60 वर्ष), पति स्वर्गीय कृत सिंह का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल में पहले से लगी आग धीरे-धीरे फैलते हुए मैत्री कुवार के घर तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
बताया जाता है कि मैत्री कुवार के पुत्र अजय सिंह की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। शादी के कारण पूरा परिवार दूसरे घर में रह रहा था, जो पुराने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी कारण घर में आग लगने के समय कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था।
गांव वालों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घटना की सूचना परिवार को दी, लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भयावह थी कि गांव में पानी की कमी के कारण उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी एवं पंचायत के उपमुखिया अखिलेश यादव के प्रयास से कतरी गांव से पानी का टैंकर मंगाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस अग्निकांड में घर में रखे खाद्यान्न, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहा है।
परिवार ने प्रशासन से मुआवजा एवं सहायता की गुहार लगाई है, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    2 hrs ago
  • सिसई(गुमला)। सिसई प्रखण्ड अंतर्गत,ग्राम पंचायत भदौली में मण्डा पूजा के शुभावसर पर "छऊ नृत्य" व "नागपुरी सांस्कृतिक" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राधेश्याम सिंह,अर्ख़ितानंद देवघरिया,अरुण किशोर सिंह,अजय कुमार सिंह ,राहुल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भदौली निवासी राधेश्याम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भदौली में मण्डा पूजा सन् 1957 से पूर्वजों द्वारा किया जा रहा है। जिसे आज की पीढ़ी पूर्वजों के विरासत को आगे लेकर चल रही है और प्रत्येक वर्ष काफी धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालुओं एवं भक्तों की काफी भीड़ रहती है। लोग दूर दूर से मण्डा पूजा देखने आते हैं। पुरी आस्था और भक्ति के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को पाहान पूजारों द्वारा संपन्न कराया जाता है वहीं इस आयोजन में लोटनसेवा, धुंवासी के साथ रात्रि में फुलखुन्दी आग में चलने का रस्म किया जाता है, जिसमें भोक्ता और सोक्ताईन अपनी मनोकामनाओं को लेकर नंगे पांव आग के अंगारों में चलते हुए रस्म को पुरा करते हैं। इसबार फुलखुंदी के पश्चात रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल से आये हुए छऊ नृत्य मंडली द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से रामायण के प्रसंग को अपने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर दर्शकगण भावविभोर हो उठे। वहीं अगले दिन मंगलवार की संध्या में आयोजित नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सत्या म्युजिकल ग्रुप के कलाकार कवि किशन,सूरज कुमार,बसीर अंसारी,दिव्या कुमारी,प्रीति बारला,रेशमा कुमारी एवं सपना कुमारी द्वारा एक से बढ़कर एक आधुनिक नागपुरी व भोजपुरी गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक भजनों से हुई। इसके बाद भोजपुरी व नागपुरी गीत संगीत और नृत्य का दौर देर रात तक चलता रहा जिसका दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों की काफी भीड़ जुटि हुई थी। इसी के साथ तीन दिनों तक चलने वाले भक्ति और आस्था से जुड़ी धार्मिक आयोजन "मंडा पूजा" का समापन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में भदौली मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह,सचिव विक्रम ताम्रकर, उपाध्यक्ष शुभम सिंह,अरुण सिंह,नंदकिशोर सिंह,अजय सिंह,रामानंद सिंह,विकास पंडा,राजेश उराँव,सुरेन्द्र जायसवाल, करण सिंह,राजन गोप,गोपाल सिंह,गौतम ताम्रकर,सहित सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर योगदान रहा।
    4
    सिसई(गुमला)। सिसई प्रखण्ड अंतर्गत,ग्राम पंचायत भदौली में मण्डा पूजा के शुभावसर पर "छऊ नृत्य" व "नागपुरी सांस्कृतिक" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
राधेश्याम सिंह,अर्ख़ितानंद देवघरिया,अरुण किशोर सिंह,अजय कुमार सिंह ,राहुल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भदौली निवासी राधेश्याम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भदौली में मण्डा पूजा सन् 1957 से पूर्वजों द्वारा किया जा रहा है। जिसे आज की पीढ़ी पूर्वजों के विरासत को आगे लेकर चल रही है और प्रत्येक वर्ष काफी धूमधाम से मनाया जाता है।
श्रद्धालुओं एवं भक्तों की काफी भीड़ रहती है। लोग दूर दूर से मण्डा पूजा देखने आते हैं। पुरी आस्था और भक्ति के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को पाहान पूजारों द्वारा संपन्न कराया जाता है वहीं इस आयोजन में लोटनसेवा, धुंवासी के साथ रात्रि में फुलखुन्दी आग में चलने का रस्म किया जाता है, जिसमें भोक्ता और सोक्ताईन अपनी मनोकामनाओं को लेकर नंगे पांव आग के अंगारों में चलते हुए रस्म को पुरा करते हैं।
इसबार फुलखुंदी के पश्चात रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल से आये हुए छऊ नृत्य मंडली द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से रामायण के प्रसंग को अपने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर दर्शकगण भावविभोर हो उठे। 
वहीं अगले दिन मंगलवार की संध्या में आयोजित नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सत्या म्युजिकल ग्रुप के कलाकार कवि किशन,सूरज कुमार,बसीर अंसारी,दिव्या कुमारी,प्रीति बारला,रेशमा कुमारी एवं सपना कुमारी द्वारा एक से बढ़कर एक आधुनिक नागपुरी व भोजपुरी गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक भजनों से हुई। इसके बाद भोजपुरी व नागपुरी गीत संगीत और नृत्य का दौर देर रात तक चलता रहा जिसका दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों की काफी भीड़ जुटि हुई थी।
इसी के साथ तीन दिनों तक चलने वाले भक्ति और आस्था से जुड़ी धार्मिक आयोजन "मंडा पूजा" का समापन किया गया। 
इस आयोजन को सफल बनाने में भदौली मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह,सचिव विक्रम ताम्रकर, उपाध्यक्ष शुभम सिंह,अरुण सिंह,नंदकिशोर सिंह,अजय सिंह,रामानंद सिंह,विकास पंडा,राजेश उराँव,सुरेन्द्र जायसवाल, करण सिंह,राजन गोप,गोपाल सिंह,गौतम ताम्रकर,सहित सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर योगदान रहा।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Shamsher Alam
    1
    Post by Shamsher Alam
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.