Shuru
Apke Nagar Ki App…
*_कपड़ा फैक्ट्री के स्लज टैंक में उतरे 3 मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज जारी_* _बालोतरा : शहर के रिको इंडस्ट्रियल एरिया के तीसरे फेस स्थित एक निजी कपड़ा फैक्ट्री मे बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में बने स्लज टैंक की सफाई के दौरान उसमें उतरे तीन मजदूरों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन मजदूर टैंक में उतरकर सफाई कर रहे थे, तभी टैंक के अंदर जहरीली गैस या दम घुटने की वजह से तीनों की हालत बिगड़ गई। नाहटा जिला अस्पताल में इलाज जारी, भारी संख्या में भीड़ हुई इकट्ठी_। *_बालोतरा इंडस्ट्रियल एरिया बड़ा हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौ*त कि चुचना...._*
Jitendra dave
*_कपड़ा फैक्ट्री के स्लज टैंक में उतरे 3 मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज जारी_* _बालोतरा : शहर के रिको इंडस्ट्रियल एरिया के तीसरे फेस स्थित एक निजी कपड़ा फैक्ट्री मे बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में बने स्लज टैंक की सफाई के दौरान उसमें उतरे तीन मजदूरों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन मजदूर टैंक में उतरकर सफाई कर रहे थे, तभी टैंक के अंदर जहरीली गैस या दम घुटने की वजह से तीनों की हालत बिगड़ गई। नाहटा जिला अस्पताल में इलाज जारी, भारी संख्या में भीड़ हुई इकट्ठी_। *_बालोतरा इंडस्ट्रियल एरिया बड़ा हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौ*त कि चुचना...._*
More news from राजस्थान and nearby areas
- 10 वर्ष के लड़के के साथ मारपीट का हुआ वीडियो वायरल लिफ्ट के अंदर एक और साथी लड़के के साथ भी मारपीट का वीडियो वायरल1
- जालौर गुरुवार को सवेरे 11:00 के करीब राजस्थान के राज्यपाल माननीय हरिभाऊ बागडे जालौर शहर में राजेंद्र नगर रोड स्थित जालौर नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय के लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे यह जानकारी जालौर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर व मुख्य अधिकारी परमानंद भट्ट जानकारी दी2
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर में लाखों की चोरी का खुलासा: 2.5 किलो चांदी व 2 लाख नकद बरामद, आरोपी गिरफ्तार जैवरात व नगदी चोरी कापर्दाफाश, मामले में अभियुक्त गिरफ्तार श्री रतनसिंह आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक ब्यावर ने बताया प्रार्थी श्री मेरसिंह रावत पुत्र श्री चुन्नीसिंह निवासी ग्राम शेरा की बावडी देलवाडा द्वारा पुलिस थाना ब्यावर सदर पर एक प्रकरण दर्ज करवाया कि उसकी माँ चहिन व कि घर की अलमारी में रखे हऐ थे, जिन्हें रात्रि के समय किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया जिसके संबंध में दो भाईयों के चांदी के जैवरात करीब 05 किलोग्राम 08 तोला करीब सोने के जेवरात व 02 लाखरूपयेनगदजो प्रकरण की गंभीरता को देखते हऐ श्री भूपेन्द्र शर्मा आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला ब्यावर, श्री राजेश पुलिस थाना ब्यावर सदर पर प्रकरण संख्या 119/2026 धारा 305 (क), 331 (4) बी.एन.एस. में दर्ज किया गया। कसाणा आर.पी.एस. पुलिस उप अधीक्षक वृत ब्यावर के निर्देशन में श्री गजराज पु.नि. थानाधिकारी थाना ब्यावर सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। घटना का खुलासा :- प्रार्थी श्री भैरसिंह का घरयत हुई जैवरात व नगद रूपयों की चोरी के संबंध में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्धान से पूछताछ की गई। गोबर से हुई जैवास के गांव के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज आदि चैक किये गये। प्रार्थी के घर पर आने जगांव में एवं आसन पाकी सूची तैयार की जाकर संबंधित से पूछताछ की जाकर कॉल डिटेल प्राप्त की गई। प्राथी ते वाले संदिग्धत निवासी ग्राम शेषपुरा पर शक जाहिर किया। दिनांक 11.04.2026 को रामसिंह रावत द्वारा चोरी किये गये जेवरात ब्यावर शहर में बेचने हेतु जाने के दौरान सूचना के आधार पर रामसिंह रावत को देलवाड़ा रोड़ पुलिया से डिटेन किया जाकर पूछताछ की गई तो अभियुक्त के कब्जे में चांदी के जेवरात मिले जो प्रकरण में चोरी हुऐ जैवरात होना पाया गया। अभियुक्त के कब्जे से करीब 2.5 किलोग्राम चांदी के जैवरात व 02 लाख रूपये कैंस बरामद किये गये। शेष सोने चांदी के जैवरात बरामदगी हेतु अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। शेष सोने चांदी के जैदरात जल्द बरामद किये जायेंगे। तरीका वारदात :- अभियुक्त रामसिंह रावत पुत्र श्री पूनमसिंह उम्र करीब 35 साल निवासी ग्राम शेषपुरा देलवाड़ा का रहने वाला है जो प्रार्थी श्री भैरसिंह के गांव से करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है। अभियुक्त रामसिंह रावत टेंट लगाने, लाईट डेकोरेशन, विवाह आदि के दौरान फोटोग्राफी का काम करता है जो पूर्व में श्री भैरसिंह के परिवार में विवाह के दौरान टेंट व लाईट डेकोरेशन का कार्य कर चुका है, तथा एक ही जाति समाज का होने व परिचित होने के कारण प्रार्थी के घर आता जाता रहता है। कुछ दिनों पूर्व अभियुक्त रामसिंह द्वारा रात्रि के समय प्रार्थी के घर पर जाना व मौका पाकर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगद 02 लाख रूपये चुरा लिये। प्रार्थी के घर पर मांगलिक कार्यकम होने के दौरान जैवरात ढूंढने पर प्रार्थी को चोरी की जानकारी मिलने पर उक्त प्रकरण दर्ज करवाया गया। दिनांक 11.04.2026 को रामसिंह रावत द्वारा चोरी किये गये जैवरात ब्यावर शहर में बेचने हेतु जाने के दौरान सूचना के आधार पर रामसिंह रावत को देलवाड़ा रोड़ पुलिया से डिटेन किया जाकर गिरफ्तार किया गया। गठित टीम का विवरणः- श्री गजराज पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना ब्यावर सदर, जिला ब्यावर। श्री कालूराम जाट सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला ब्यावर। श्री महेन्द्रसिंह हैड कानि. 1366 पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला व्यावर। (विशेष योगदान) श्री सुखपाल कानि. 1282 पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला ब्यावर। श्री गजराज कानि. 1437 पुलिस थाना ब्यावर सदर, जिला ब्यावर। 6. श्री हरेन्द्र कानि. 1444 पुलिस थाना ब्यावर सदर, जिला ब्यावर। श्री प्रदीप कानि. 1894 पुलिस थाना ब्यावर सदर, जिला ब्यावर। (विशेष योगदान)1
- Post by Ajay Aray7
- पाली कराड़ी गांव में 1 अप्रैल को पैर काटकर 70 वर्षीय वृद्धा प्यारी देवी की हत्या का खुलासा शनिवार मंगलवार को किया। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि दो सगे भाई भरत भाई (22) और राजू भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों बिठोड़ा कला निवासी हैं, जो कराड़ी से 3 किमी दूर हैं। दोनों बेंगलुरु और अहमदाबाद में रहने लगे थे। (25) पुलिस की स्पेशल टीम, साइबर टीम और मारवाड़ जंक्शन पुलिस ने अहमदाबाद और बेंगलुरु तक करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय किया। आरोपी पेशे से लकड़ियां काटकर कोयला बनाने का काम करते हैं। बता दें कि 1 तालाब के पास सूनी जगह वृद्धा की गर्दन और पैर काटकर 1 किलो वजनी चांदी की कड़ियां, सोने के जेवरात और कीपैड मोबाइल लूट ले गए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने दावा: 12 टीमों ने 500 से अधिक कैमरे खंगाले पुलिस की 12 टीमों गठित की थीं। कराड़ी, बिठुड़ा, आउवा, बांता, धामली आदि के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 10 किलोमीटर के दायरे में लकड़ी काटने और कबाड़ बीनने वाले सैकड़ों लोगों से पूछताछ की गई। भरत भाई को अहमदाबाद से हिरासत में लिया था। दूसरे आरोपी राजू भाई का बेंगलुरु से तकनीकी आधार पर लगातार पीछा किया। जब वह वापस मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में आया तो भगवानपुरा चौराहे से पकड़ लिया। लूट के कड़े आऊवा गांव में एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए। आऊवा का वह व्यक्ति वृद्धा का स्वजाति है। दूसरे दिन लोगों से पता चल गया था लेकिन चुप रहा और हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए हुए धरना प्रदर्शन में भी शामिल रहा।1
- SDM ने खुद पकड़ा बजरी से भरा ट्रैक्टर, चेतावनी के बाद भी नहीं रुका अवैध खनन; गोटन AME पर लापरवाही के आरोप रिया बड़ी। अवैध बजरी खनन पर सख्ती के दावों के बीच उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय के सामने से बजरी से भरा एक ट्रैक्टर चालक सहित पकड़ लिया। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इसी मुद्दे पर हुई बैठक में खनन विभाग को कड़े निर्देश दिए थे, इस के बावजूद अवैध बजरी खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। बैठक में एसडीएम शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी थी कि यदि उन्हें खुद सड़क पर उतरकर ट्रैक्टर पकड़ने पड़ा तो यह खनन विभाग और गोटन एएमई राकेश शेषमा की विफलता होगी। तब खुद शेषमा ने एसडीएम शर्मा को भरोसा दिलाया था कि क्षेत्र से एक भी अवैध ट्रैक्टर नहीं गुजरने दिया जाएगा। बावजूद इसके जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। रियांबड़ी नगर पालिका कार्यालय के सामने से रोजाना दो दर्जन से अधिक बजरी से भरे ट्रैक्टर गुजर रहे हैं। बैठक में इस मार्ग पर पुलिस चौकी स्थापित करने की बात भी हुई थी, लेकिन अब तक कोई अमल नहीं हुआ। ऐसे में आखिरकार बुधवार देर शाम खुद एसडीएम शर्मा मौके पर पहुंचे और अवैध बजरी परिवहन ट्रेक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई स्टार्ट कर दी। इससे मौके पे अफरा तफरी मच गई और बजरी माफिया ट्रेक्टर ले इधर-उधर भागने लग गए। कार्रवाई के दौरान एक अवैध बजरी परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को एसडीएम ने जब्त कर लिया और ट्रैक्टर चालाक को पकड़ लिया, जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम शर्मा की इस कार्रवाई के बाद अब इस पूरे मामले में खनन विभाग गोटन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खान विभाग के अधिकारी न तो कॉल रिसीव करते है और न ही शिकायतों पर कार्रवाई करते है। खनन अधिकारी राकेश शेशमा से संपर्क किया तो उन्होंने हमें बताया कि सही हैं कि अवैध बजरी परिवहन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा पाए हैं पर कार्रवाई निरंतर जारी हैं। कई पॉइंट पर खनिज विभाग कि चौकी लगाने के प्रयास चल रहे हैं, जगह आवंटन के आदेश होते ही नई चौकियां स्थापित कर अंकुश लगाया जाएगा।3
- पुष्कर बाईपास पर सड़क हादसा एक बोलेरो और मोटरसाइकिल बिनेंट में दोनों सगे भाइयों की मौत की खबर सामने आ रही है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अम्बेडकर जयंती पर रायपुर में रक्तदान शिविर, DYSP की विशेष उपस्थिति रायपुर में भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर सेवा भारती रायपुर के तत्वावधान में उपजिला चिकित्सालय रायपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस उप अधीक्षक (DYSP) बंशीलाल पाण्डर ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और मानव सेवा ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। पुलिस उप अधीक्षक ने सेवा भारती द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर में चिकित्सालय स्टाफ, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं रायपुर के स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।1
- मेड़ता सिटी - एस पी साहब पहुंचे मेड़ता थाना,प्रतिबंधित दवाओं के मामले में की प्रेस वार्ता1