logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज :तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का दिया आश्वासन रिपोर्ट-सागर तिवारी रायबरेली। तहसील महाराजगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बिशुनपुर में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के निवासी लोकतंत्र शुक्ला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही सरोज चौधरी द्वारा ग्राम सभा की तालाब की भूमि पर कब्जा कर शौचालय का निर्माण करा लिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त भूमि ग्राम सभा की सार्वजनिक संपत्ति है, जिस पर निजी निर्माण नियमों के विरुद्ध है। साथ ही बताया गया कि पिछले लगभग 20 वर्षों से उसी स्थान पर उनका गूरा (कूड़ा डालने का स्थान) पड़ता रहा है, जिसे भी कब्जा कर लिया गया है, जिससे ग्रामवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा तालाब की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का आश्वासन दिया है।

3 hrs ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
138fcfe0-d231-4011-9324-75bdfed7707d

महराजगंज :तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का दिया आश्वासन रिपोर्ट-सागर तिवारी रायबरेली। तहसील महाराजगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बिशुनपुर में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के निवासी लोकतंत्र शुक्ला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही सरोज चौधरी द्वारा ग्राम सभा की तालाब की भूमि पर कब्जा कर शौचालय का निर्माण करा लिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त भूमि ग्राम सभा की सार्वजनिक संपत्ति है, जिस पर निजी निर्माण नियमों के विरुद्ध है। साथ ही बताया गया कि पिछले लगभग 20 वर्षों से उसी स्थान पर उनका गूरा (कूड़ा डालने का स्थान) पड़ता रहा है, जिसे भी कब्जा कर लिया गया है, जिससे ग्रामवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा तालाब की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का आश्वासन दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली। थाना जगतपुर से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाए जाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और उक्त व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की किसी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    रायबरेली। थाना जगतपुर से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाए जाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और उक्त व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की किसी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ​रायबरेली के ऊँचाहार नगर स्थित ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते ब्लॉक परिसर में मारपीट और पथराव तक पहुँच गई। ​विवाद का मुख्य कारण ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैठक की कार्यवाही चल रही थी तभी विकास कार्यों और प्रस्तावों को लेकर सदस्यों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि ब्लॉक प्रमुख के पुत्र पर एक बीडीसी (BDC) सदस्य को रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। ​पुलिस की कार्रवाई ​हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस के दखल के बाद मामला शांत कराया गया, हालांकि तनाव अभी भी बरकरार है। पीड़ित पक्ष ने ब्लॉक प्रमुख पुत्र के खिलाफ लिखित तहरीर देने की बात कही है।​ब्लॉक परिसर में सरेआम गाली-गलौज और मारपीट।​बीडीसी सदस्य का आरोप प्रमुख पुत्र ने रिवाल्वर तानकर डराया। ​भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बैठक स्थगित। ​फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ​रायबरेली के
ऊँचाहार नगर स्थित ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते ब्लॉक परिसर में मारपीट और पथराव तक पहुँच गई।
​विवाद का मुख्य कारण
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैठक की कार्यवाही चल रही थी तभी विकास कार्यों और प्रस्तावों को लेकर सदस्यों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि ब्लॉक प्रमुख के पुत्र पर एक बीडीसी (BDC) सदस्य को रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए।
​पुलिस की कार्रवाई
​हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस के दखल के बाद मामला शांत कराया गया, हालांकि तनाव अभी भी बरकरार है। पीड़ित पक्ष ने ब्लॉक प्रमुख पुत्र के खिलाफ लिखित तहरीर देने की बात कही है।​ब्लॉक परिसर में सरेआम गाली-गलौज और मारपीट।​बीडीसी सदस्य का आरोप प्रमुख पुत्र ने रिवाल्वर तानकर डराया।
​भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बैठक स्थगित।
​फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    2
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Raja Ji
    1
    Post by Raja Ji
    user_Raja Ji
    Raja Ji
    Police Officer सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रायबरेली जिले के जगतपुर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाने के अंदर बड़ी संख्या में लोग पुलिस हिरासत से एक व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उस व्यक्ति को थाने में पीटा जा रहा था और उसे फर्जी तरीके से आर्म्स एक्ट में फंसाने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि जगतपुर पुलिस बाजार से एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने के एक कमरे में बंद करके मारपीट कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और कई स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और उस व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान थाने के अंदर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। भीड़ में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस उस व्यक्ति को फर्जी तरीके से पिस्टल दिखाकर आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। वहीं इस पूरे मामले पर जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला दो सगी बहनों गीता देवी और गायत्री के बीच के विवाद से जुड़ा है। गायत्री के पति समर बहादुर ने थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया था। थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक उत्तेजित हो गया। उसी समय उसकी मां और एक अन्य महिला थाने पहुंच गईं और पुलिस पर जबरन पकड़ने का आरोप लगाने लगीं। थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    1
    रायबरेली जिले के जगतपुर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाने के अंदर बड़ी संख्या में लोग पुलिस हिरासत से एक व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उस व्यक्ति को थाने में पीटा जा रहा था और उसे फर्जी तरीके से आर्म्स एक्ट में फंसाने की तैयारी की जा रही थी।
बताया जा रहा है कि जगतपुर पुलिस बाजार से एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने के एक कमरे में बंद करके मारपीट कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और कई स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और उस व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान थाने के अंदर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
भीड़ में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस उस व्यक्ति को फर्जी तरीके से पिस्टल दिखाकर आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजने की तैयारी कर रही थी।
वहीं इस पूरे मामले पर जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला दो सगी बहनों गीता देवी और गायत्री के बीच के विवाद से जुड़ा है। गायत्री के पति समर बहादुर ने थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया था।
थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक उत्तेजित हो गया। उसी समय उसकी मां और एक अन्य महिला थाने पहुंच गईं और पुलिस पर जबरन पकड़ने का आरोप लगाने लगीं। थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.