ईद की खरीदारी के दौरान बाजार से लापता हुई किशोरी, परिजनों की गुहार पर खोज में जुटी पुलिस। बेतिया में ईद की खरीदारी के दौरान एक किशोरी के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार का बताया जा रहा है। शनिवार 7 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे नगर थाना केअपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने जानकारी दी कि मनुवा पुल थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव निवासी मोहम्मद नौशाद की पुत्री रूही परवीन अपने परिवार के साथ मीना बाजार ईद की खरीदारी करने आई थी। इसी दौरान भीड़भाड़ के बीच वह अचानक अपने परिजनों से अलग होकर लापता हो गई। परिजनों ने बाजार और आसपास के इलाके में काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला तो इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार अब तक परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन मौखिक सूचना के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपना नाम तो बता सकती है, लेकिन इसके अलावा अधिक जानकारी नहीं दे पा रही है। फिलहाल पुलिस और परिजन किशोरी की तलाश में जुटे हुए हैं और बाजार क्षेत्र में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द उसे सुरक्षित बरामद किया जा सके।

- बेतिया से खबर है जहां गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने खराब सरकारी चापाकलों को दुरुस्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। आज तरनजोत सिंह ने समाहरणालय परिसर से चापाकल मरम्मत दल के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान पश्चिम चंपारण जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बेतिया के तहत गठित टीम गांव-गांव जाकर खराब चापाकलों की मरम्मत करेगी, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी चापाकलों को जल्द फंक्शनल किया जाए और उनकी नियमित निगरानी भी हो। कार्यपालक अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि प्रत्येक टीम में मिस्त्री और हेल्पर के साथ जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे मौके पर ही खराबी ठीक कर चापाकल चालू किया जा सकेगा। आमजनों की शिकायत मिलने पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- छपरा सोनपुर की छोटी बोलीं: मैंने खुद से शादी की है, ससुराल वालों को कुछ हुआ तो मेरे मां-बाप दोषी होंगे । वीडियो वायरल1
- लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बेतिया के तत्वावधान में जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने समाहरणालय परिसर से चापानल मरमति दल के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 07.03.2026.1
- जेल में बंद पति से मिलकर लौट रही महिला पासवान चौक पर बाईक से गिरी इलाज के दौरान मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख वार्ड संख्या 16 की निवासी 52 वर्षीय भागवती देवी की बाइक से गिरकर हुई दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार भागवती देवी अपने दामाद धनिलाल साह के साथ बाइक से बेतिया से घर लौट रही थीं। वह अपने पति सीताराम साह से जेल में मुलाकात कर वापस आ रही थीं। इसी दौरान पासवान चौक के समीप सड़क पर बने ब्रेकर के पास तेज रफ्तार बाइक के उछलने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां बिते रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार के दोपहर करीब एक बजे मझौलिया थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मृतका के पति सीताराम साह बीते 28 फरवरी से बेतिया जेल में बंद हैं। पट्टीदारी के घरेलू विवाद में रबीन्द्र साह द्वारा दर्ज कराए गए मामले में उन्हें जेल भेजा गया था। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने रबीन्द्र साह, उनकी पत्नी रंजू देवी और पुत्र सिद्धू कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मृतका के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।1
- क्लास 12th का बेहतरीन तैयारी कराने वाला एकमात्र कोचिंग इंस्टिट्यूट मिडिल स्कूल के पास , विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By राहुल सर 091109 91281 #fbviralpost2025シ #holioffer2026 #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #reelsviralシ #reelsvideoシ #fbviralpost2026シ #viralshorts #fbviral1

- बेतिया से खबर है जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को मझौलिया प्रखंड के अमवा मझार स्थित रामदयाल सिंह उच्चतर प्लस टू माध्यमिक विद्यालय के खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर में ‘ASMITA’ खेल महोत्सव आयोजित होगा। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत, पश्चिमी चंपारण और Sports Authority of India के सहयोग से Khelo India योजना के Sports for Women घटक के तहत किया जा रहा है। समाहरणालय में आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मेरा युवा भारत की उपनिदेशक रश्मि सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं और महिलाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ टग ऑफ वॉर व अन्य फन एक्टिविटीज होंगी। प्रतियोगिताएं अंडर-13, 13–18 और 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में आयोजित होंगी। प्रत्येक इवेंट में अधिकतम 128 प्रतिभागियों के साथ कुल करीब 1000 खिलाड़ियों की भागीदारी का अनुमान है। विजेताओं को डिजिटल प्रमाण पत्र और कुल 27 पदक दिए जाएंगे।1