logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत जिलेभर में 17 सितम्बर से होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध कार्यक्रम अभियान की शुरुआत 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी, 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की दौसा, 16 सितम्बर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों की समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक आमजन की भागीदारी से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बताया कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसेवा, सामाजिक सरोकार और सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनसेवा, सामाजिक सरोकार, स्वच्छता, शिक्षा, नवाचार और जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत विशेष रूप से नव लाभान्वित परिवारों सहित अन्य परिवारों द्वारा अपने घरों पर शाम 7 बजे दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं के लाभार्थियों के घरों तथा ग्राम एवं शहरी क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक मंगलकामना की जाएगी। इसी दिन रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत’ गतिविधि के तहत 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक राजकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘भारत/विकसित राजस्थान’ विषय पर चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 25 सितम्बर तथा शहरी क्षेत्रों में 22 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ग्राम, शहरी वार्ड एवं निकाय स्तर पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ी अच्छी एवं प्रेरणादायी गतिविधियों की वीडियो रील तैयार कर उनका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत 25 से 27 सितम्बर तक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मिलन कार्यक्रम आयोजित कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगिनियों का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। इसी प्रकार ‘सेवा की कहानी’ के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सरकारी योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों एवं परिवारों की प्रेरणादायी कहानियों की रील, वीडियो एवं फोटो तैयार कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाएंगी। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन 7 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत के संकल्प से संबंधित स्लोगन वाले पोस्टरों के साथ रैली निकाली जाएगी। वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत 2 अक्टूबर को प्रत्येक ग्राम, ग्राम पंचायत तथा नगरीय वार्ड/निकाय में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता एवं सामुदायिक सेवा से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘सेवा सेतु अभियान’ ग्रामीण क्षेत्रों में 19 से 25 सितम्बर तथा शहरी क्षेत्रों में 8 से 16 अक्टूबर तक संचालित होगा। इसके तहत पंचायत समितियों एवं नगरीय निकायों में शिविर आयोजित कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों की पहचान, आवेदन एवं उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधी कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ गतिविधि 24 सितम्बर तथा 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसके तहत जिले में सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न विभागों से संबंधित गतिविधियों एवं राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित रंगोलियों का प्रदर्शन किया जाएगा। ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के तहत 1 से 15 अक्टूबर तक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान में युवाओं की भागीदारी और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताएं एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त ‘सुशासन सेवा संवाद’ के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संभाग एवं जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों तथा आमजन के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की प्रत्येक गतिविधि का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, आमजन एवं लाभार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आयोजित कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडियो निर्धारित पोर्टल पर समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सामाजिक सरोकार, सुशासन और नवाचार की भावना को और मजबूत किया जाएगा।

1 hr ago
user_सुरज पोसवाल
सुरज पोसवाल
Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
1 hr ago
cf917138-e776-4cfe-b85c-af51b5f32d13

विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत जिलेभर में 17 सितम्बर से होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध कार्यक्रम अभियान की शुरुआत 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी, 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की दौसा, 16 सितम्बर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों की समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक आमजन की भागीदारी से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बताया कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसेवा, सामाजिक सरोकार और सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनसेवा, सामाजिक सरोकार, स्वच्छता, शिक्षा, नवाचार और जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत विशेष रूप से नव लाभान्वित परिवारों सहित अन्य परिवारों द्वारा अपने घरों पर शाम 7 बजे दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं के लाभार्थियों के घरों तथा ग्राम एवं शहरी क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक मंगलकामना की जाएगी। इसी दिन रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत’ गतिविधि के तहत 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक राजकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘भारत/विकसित राजस्थान’ विषय पर चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 25 सितम्बर तथा शहरी क्षेत्रों में 22 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ग्राम, शहरी वार्ड एवं निकाय स्तर पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ी अच्छी एवं प्रेरणादायी गतिविधियों की वीडियो रील तैयार कर उनका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत 25 से 27 सितम्बर तक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मिलन कार्यक्रम आयोजित कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगिनियों का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। इसी प्रकार ‘सेवा की कहानी’ के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सरकारी योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों एवं परिवारों की प्रेरणादायी कहानियों की रील, वीडियो एवं फोटो तैयार कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाएंगी। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन 7 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत के संकल्प से संबंधित स्लोगन वाले पोस्टरों के साथ रैली निकाली जाएगी। वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत 2 अक्टूबर को प्रत्येक ग्राम, ग्राम पंचायत तथा नगरीय वार्ड/निकाय में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता एवं सामुदायिक सेवा से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘सेवा सेतु अभियान’ ग्रामीण क्षेत्रों में 19 से 25 सितम्बर तथा शहरी क्षेत्रों में 8 से 16 अक्टूबर तक संचालित होगा। इसके तहत पंचायत समितियों एवं नगरीय निकायों में शिविर आयोजित कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों की पहचान, आवेदन एवं उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधी कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ गतिविधि 24 सितम्बर तथा 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसके तहत जिले में सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न विभागों से संबंधित गतिविधियों एवं राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित रंगोलियों का प्रदर्शन किया जाएगा। ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के तहत 1 से 15 अक्टूबर तक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान में युवाओं की भागीदारी और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताएं एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त ‘सुशासन सेवा संवाद’ के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संभाग एवं जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों तथा आमजन के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की प्रत्येक गतिविधि का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, आमजन एवं लाभार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आयोजित कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडियो निर्धारित पोर्टल पर समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सामाजिक सरोकार, सुशासन और नवाचार की भावना को और मजबूत किया जाएगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • महुवा विधानसभा की महुआ व मंडावर नगर पालिका में अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे बाड़ेबंदी के रिसोर्ट, विधायक राजेन्द्र मीणा का मनाया जन्मदिन महुवा विधानसभा क्षेत्र के महुवा व मंडावर नगर पालिका के अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा महुवा व मंडावर नगर पालिका के जीते हुए पार्षदों की बाड़ेबंदी मैं पार्षदों से मिलने एक निजी रिसोर्ट पहुंचे। *विधायक राजेंद्र मीणा के जन्मदिन पर काटा केक -* आज ही महुवा विधायक राजेन्द्र मीणा का जन्मदिन भी था रिसोर्ट पहुंचे मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा से जीते हुए प्रत्याशियों के साथ अन्य समर्थकों की उपस्थिति में रिसोर्ट में ही विधायक राजेन्द्र मीणा का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक के पालतू तोते *'मिट्ठू'* को हाथ पर बैठाकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने केक भी काटा। यह नजारा वहां मौजूद सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। सूत्रों के अनुसार मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने महुवा और मंडावर नगर पालिका के बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों को जीत के लिए बधाई देते हुए पार्षदों से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा की। चेयरमैन पद को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि महुवा नगर पालिका में जनरल सीट होने के चलते वैश्य, ब्राह्मण और गुर्जर समाज के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं, जबकि मंडावर में एसटी वर्ग से अध्यक्ष बनना तय है। दोनों ही जगह भाजपा की ओर से दावेदारों में अपने-अपने दावे पेश करते के चलते खींचतान जारी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का यह दौरा बाड़ेबंदी में बंद पार्षदों में जोश भरने और चेयरमैन चुनाव से पहले एकजुटता दिखाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
    4
    महुवा विधानसभा की महुआ व मंडावर नगर पालिका में अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे बाड़ेबंदी के रिसोर्ट, विधायक राजेन्द्र मीणा का मनाया जन्मदिन
महुवा विधानसभा क्षेत्र के महुवा व मंडावर नगर पालिका के अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा महुवा व मंडावर नगर पालिका के जीते हुए पार्षदों की  बाड़ेबंदी मैं  पार्षदों से मिलने एक निजी रिसोर्ट पहुंचे।
*विधायक राजेंद्र मीणा के जन्मदिन पर काटा केक -*
आज ही महुवा विधायक  राजेन्द्र मीणा का जन्मदिन भी था  रिसोर्ट पहुंचे मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा से जीते हुए प्रत्याशियों के साथ अन्य समर्थकों की उपस्थिति में  रिसोर्ट में ही विधायक राजेन्द्र मीणा का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक के पालतू तोते *'मिट्ठू'* को हाथ पर बैठाकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा  ने केक भी काटा। यह नजारा वहां मौजूद सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
सूत्रों के अनुसार मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने महुवा और मंडावर नगर पालिका के बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों को जीत के लिए बधाई देते हुए पार्षदों  से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा की। चेयरमैन पद को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया।
बताया जा रहा है कि महुवा नगर पालिका में जनरल सीट होने के चलते वैश्य, ब्राह्मण और गुर्जर समाज के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं, जबकि मंडावर में एसटी वर्ग से अध्यक्ष बनना तय है। दोनों ही जगह भाजपा की ओर से दावेदारों में अपने-अपने दावे पेश करते के चलते खींचतान जारी है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का यह दौरा बाड़ेबंदी में बंद पार्षदों में जोश भरने और चेयरमैन चुनाव से पहले एकजुटता दिखाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
    user_Ghanshyam Sharma
    Ghanshyam Sharma
    Local News Reporter महवा, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय फुलवा देवी ने भरा नामांकन.. हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फुलवा देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। ​भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी हाल ही में वार्ड संख्या 60 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनी गई हैं, वहीं वार्ड संख्या 58 से चुनाव जीतकर आईं पार्षद फुलवा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभापति पद की रेस में ताल ठोक दी है। ​नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम अवतार मीना समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी विजय कुमारी चतुर्वेदी के समर्थन में मौजूद रहे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभापति के लिए मतदान होगा और इसी दिन मतों की गणना की जाएगी। 22 सितंबर को उपसभापति का चुनाव होगा।
    3
    हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय फुलवा देवी ने भरा नामांकन..

हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फुलवा देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। ​भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी हाल ही में वार्ड संख्या 60 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनी गई हैं, वहीं वार्ड संख्या 58 से चुनाव जीतकर आईं पार्षद फुलवा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभापति पद की रेस में ताल ठोक दी है। ​नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम अवतार मीना समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी विजय कुमारी चतुर्वेदी के समर्थन में मौजूद रहे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है।  21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभापति के लिए मतदान होगा और इसी दिन मतों की गणना की जाएगी।  22 सितंबर को उपसभापति का चुनाव होगा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अरनिया पीएम श्री स्कूल में लगा विज्ञान मेला, विद्यार्थियों ने मॉडल और चार्ट से दिखाई प्रतिभा दौसा। बाँदीकुई पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनिया में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर आधारित विभिन्न मॉडल, चार्ट एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन तथा आपदा प्रबंधन जैसे विषयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल और प्रस्तुतियों के जरिए इन विषयों की उपयोगिता समझाई। मेला प्रभारी रामावतार मेहरा, उप प्राचार्य जय प्रकाश सैनी, विद्यालय स्टाफ तथा विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कक्षा 6 से 8 की चार्ट प्रतियोगिता में केशव बैरवा प्रथम, लक्ष्य प्रजापत द्वितीय और विष्णु महावर तृतीय रहे। कक्षा 9 से 12 की चार्ट प्रतियोगिता में प्रियंशी शर्मा प्रथम, कृष्ण जोगी द्वितीय और शिवम महावर तृतीय रहे। मॉडल प्रतियोगिता में कोमल सैनी प्रथम रहीं। रोबोटिक रोवर डिवाइस मॉडल के लिए अंकिता गुर्जर द्वितीय और पवन चक्की मॉडल के लिए हर्ष शर्मा तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में प्रीति बैरवा प्रथम, राजकुमारी योगी द्वितीय और कोमल बैरवा तृतीय रहीं। विद्यालय प्रशासन ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, समस्या समाधान और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं।
    4
    अरनिया पीएम श्री स्कूल में लगा विज्ञान मेला, विद्यार्थियों ने मॉडल और चार्ट से दिखाई प्रतिभा
दौसा। बाँदीकुई पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनिया में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर आधारित विभिन्न मॉडल, चार्ट एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञान मेले में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन तथा आपदा प्रबंधन जैसे विषयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल और प्रस्तुतियों के जरिए इन विषयों की उपयोगिता समझाई।
मेला प्रभारी रामावतार मेहरा, उप प्राचार्य जय प्रकाश सैनी, विद्यालय स्टाफ तथा विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
कक्षा 6 से 8 की चार्ट प्रतियोगिता में केशव बैरवा प्रथम, लक्ष्य प्रजापत द्वितीय और विष्णु महावर तृतीय रहे। कक्षा 9 से 12 की चार्ट प्रतियोगिता में प्रियंशी शर्मा प्रथम, कृष्ण जोगी द्वितीय और शिवम महावर तृतीय रहे।
मॉडल प्रतियोगिता में कोमल सैनी प्रथम रहीं। रोबोटिक रोवर डिवाइस मॉडल के लिए अंकिता गुर्जर द्वितीय और पवन चक्की मॉडल के लिए हर्ष शर्मा तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में प्रीति बैरवा प्रथम, राजकुमारी योगी द्वितीय और कोमल बैरवा तृतीय रहीं।
विद्यालय प्रशासन ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, समस्या समाधान और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राष्ट्रीय सेवा योजना का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया। डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।
    3
    राष्ट्रीय सेवा योजना  का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू 
महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया
राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस  लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया।
डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया  द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सभापति चुनाव में फिर चर्चा में मामा-भांजे की जोड़ी गंगापुर सिटी नगर परिषद में सियासी सरगर्मी तेज, कांग्रेस-भाजपा ने बोर्ड बनाने का किया दावा गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर गंगापुर सिटी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन सभापति पद के दावेदारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि सभापति चुनाव को लेकर एक बार फिर मामा-भांजे की जोड़ी चर्चा में है। सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से कृष्ण कुमार गोयल ने एकमात्र आवेदन किया है। वहीं उनके मामा गिरधारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया है। दूसरी ओर भाजपा की ओर से गीता देवी नरुका और विजय गुप्ता ने सभापति पद के लिए आवेदन किया है। नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे नगर परिषद परिसर में चुनावी माहौल दिखाई दिया। नगर परिषद में पार्षदों के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास 27 पार्षद, भाजपा के पास 17 पार्षद और 16 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में सभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने बोर्ड के गठन का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के दावों के बीच अब शहर में सभापति पद के चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। वहीं निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने वाले पार्षदों को लेकर राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने लगे हैं। मामा-भांजे की जोड़ी के एक ही चुनाव में अलग-अलग खेमों से मैदान में आने से मुकाबला और भी चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में किस प्रत्याशी के पक्ष में कितने पार्षद खड़े होते हैं, यह तस्वीर चुनाव के दौरान ही साफ होगी।
    2
    सभापति चुनाव में फिर चर्चा में मामा-भांजे की जोड़ी

गंगापुर सिटी नगर परिषद में सियासी सरगर्मी तेज, कांग्रेस-भाजपा ने बोर्ड बनाने का किया दावा
गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर गंगापुर सिटी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन सभापति पद के दावेदारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि सभापति चुनाव को लेकर एक बार फिर मामा-भांजे की जोड़ी चर्चा में है।
सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से कृष्ण कुमार गोयल ने एकमात्र आवेदन किया है। वहीं उनके मामा गिरधारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया है। दूसरी ओर भाजपा की ओर से गीता देवी नरुका और विजय गुप्ता ने सभापति पद के लिए आवेदन किया है। नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे नगर परिषद परिसर में चुनावी माहौल दिखाई दिया।
नगर परिषद में पार्षदों के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास 27 पार्षद, भाजपा के पास 17 पार्षद और 16 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में सभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने बोर्ड के गठन का दावा कर रहे हैं।
कांग्रेस और भाजपा के दावों के बीच अब शहर में सभापति पद के चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। वहीं निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने वाले पार्षदों को लेकर राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने लगे हैं। मामा-भांजे की जोड़ी के एक ही चुनाव में अलग-अलग खेमों से मैदान में आने से मुकाबला और भी चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में किस प्रत्याशी के पक्ष में कितने पार्षद खड़े होते हैं, यह तस्वीर चुनाव के दौरान ही साफ होगी।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 min ago
  • गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत छांवा से बाबा कुशालगढ़ के श्याम मंदिर की ध्वजा पदयात्रा
    1
    गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत छांवा से बाबा कुशालगढ़ के श्याम मंदिर की ध्वजा पदयात्रा
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    54 min ago
  • चेयरमैन पद के लिए 3 नामांकन दाखिल, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी मैदान में बामनवास नगरपालिका बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास नगरपालिका में नगर निकाय आम चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई। 15 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक कुल 3 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें भाजपा से संतरा मीणा, कांग्रेस से रेखा मीणा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लीला देवी ने नामांकन दाखिल किया है। प्रक्रिया के दौरान कुल 11 नामांकन पत्र वितरित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा व तहसीलदार बृजेश कुमार सिहरा सहित कार्मिक मौजूद रहे।
    1
    चेयरमैन पद के लिए 3 नामांकन दाखिल, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी मैदान में
बामनवास नगरपालिका
बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास नगरपालिका में नगर निकाय आम चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई। 15 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक कुल 3 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें भाजपा से संतरा मीणा, कांग्रेस से रेखा मीणा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लीला देवी ने नामांकन दाखिल किया है। प्रक्रिया के दौरान कुल 11 नामांकन पत्र वितरित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा व तहसीलदार बृजेश कुमार सिहरा सहित कार्मिक मौजूद रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रेस वार्ता... ब्लॉक कांग्रेस संगठन ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप... हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले जोशी मार्केट स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता... जिला कांग्रेस कमेटी करौली के उपाध्यक्ष नरेश गुर्जर और हिंडौन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर लगाए गंभीर आरोप... कांग्रेस के दोनों नेताओं ने विधायक पर कांग्रेस टिकट वितरण में लेनदेन के लगाए आरोप.. कांग्रेस के नरेश गुर्जर और एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने में सहयोग करने के भी लगाए गंभीर आरोप... कांग्रेस के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद अपनी पत्नी संजीदा बानों को कांग्रेस के सिंबल पर सभापति का चुनाव लड़ाने को तैयार... ब्लॉक अध्यक्ष अहमद विधायक से कांग्रेस से जीते अन्य 8 पार्षदों को साथ लाने की कर रहे हैं मांग... गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में हिंडौन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस संगठन उनकी पत्नी संजीदा बानो को सभापति पद का प्रत्याशी बनाना चाहती है,लेकिन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अहमद मामले को लेकर अनदेखी कर रहे हैं।
    1
    हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रेस वार्ता...
ब्लॉक कांग्रेस संगठन ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप...

हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले जोशी मार्केट स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता...
जिला कांग्रेस कमेटी करौली के उपाध्यक्ष नरेश गुर्जर और हिंडौन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर लगाए गंभीर आरोप...
कांग्रेस के दोनों नेताओं ने विधायक पर कांग्रेस टिकट वितरण में लेनदेन के लगाए आरोप..
कांग्रेस के नरेश गुर्जर और एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने में सहयोग करने के भी लगाए गंभीर आरोप... 
कांग्रेस के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद अपनी पत्नी संजीदा बानों को कांग्रेस के सिंबल पर सभापति का चुनाव लड़ाने को तैयार...
ब्लॉक अध्यक्ष अहमद विधायक से कांग्रेस से जीते अन्य 8 पार्षदों को साथ लाने की कर रहे हैं मांग...
गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में हिंडौन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस संगठन उनकी पत्नी संजीदा बानो को सभापति पद का प्रत्याशी बनाना चाहती है,लेकिन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अहमद मामले को लेकर अनदेखी  कर रहे हैं।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.