आरोपी महिला के कब्जे से 59 लीटर हाथभट्टी की बनी कच्ची शराब को जप्त थाना मुंगावली की अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही मुंगावली। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु करने हेतु निर्देशित किया गया था । दिनांक 08.02.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डिपो कॉलोनी मुंगावली निवासी महिला स्टेडियम मुंगावली के पास अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब रखे है और बेंचने की फिराक में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर गजेन्द्र सिंह कंवर एसडीओपी मुंगावली श्रीमती सनम बी खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविन्द सिंह कछुवाह के द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुंगावली स्टेडियम के पास पहाड़ी पर से आरोपिया महिला के कब्जे से 30-30 लीटर के दो प्लास्टिक की केनों में 59 लीटर कच्ची हाथभट्टी की बनी शराब कीमती 8850 रूपये को पुलिस द्वारा जप्त किया गया एवं आरोपिया के विरूद्ध अप.क्र.58/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपिया को जिला जेल अशोकनगर में दाखिल किया गया। उक्त महिला शराब बेचने की आदतन है जिसके विरूद्ध पूर्व से कुल 07 प्रकरण आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध हैं साथ ही महिला के पति के विरूद्ध भी आबकारी एक्ट के कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यावाही की जा रही है। सराहनीय भूमिकाः- उनि० अरविन्द सिंह कछुवाह, सउनि० अनिल कुमार, प्र.आर. राजेन्द्र बघेल ,प्र.आर. अरविन्द मौर्य, प्र. आर. हुकुमसिंह कुशवाह, मआर. गीता चौधरी, आर. पवन मीना, आर. गोविंद मौर्य, एवं अन्य स्टाप उपस्थित रहे ।
आरोपी महिला के कब्जे से 59 लीटर हाथभट्टी की बनी कच्ची शराब को जप्त थाना मुंगावली की अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही मुंगावली। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु करने हेतु निर्देशित किया गया था । दिनांक 08.02.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डिपो कॉलोनी मुंगावली निवासी महिला स्टेडियम मुंगावली के पास अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब रखे है और बेंचने की फिराक में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर गजेन्द्र सिंह कंवर एसडीओपी मुंगावली श्रीमती सनम बी खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविन्द सिंह कछुवाह के द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुंगावली स्टेडियम के पास पहाड़ी पर से आरोपिया महिला के कब्जे से 30-30 लीटर के दो प्लास्टिक की केनों में 59
लीटर कच्ची हाथभट्टी की बनी शराब कीमती 8850 रूपये को पुलिस द्वारा जप्त किया गया एवं आरोपिया के विरूद्ध अप.क्र.58/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपिया को जिला जेल अशोकनगर में दाखिल किया गया। उक्त महिला शराब बेचने की आदतन है जिसके विरूद्ध पूर्व से कुल 07 प्रकरण आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध हैं साथ ही महिला के पति के विरूद्ध भी आबकारी एक्ट के कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यावाही की जा रही है। सराहनीय भूमिकाः- उनि० अरविन्द सिंह कछुवाह, सउनि० अनिल कुमार, प्र.आर. राजेन्द्र बघेल ,प्र.आर. अरविन्द मौर्य, प्र. आर. हुकुमसिंह कुशवाह, मआर. गीता चौधरी, आर. पवन मीना, आर. गोविंद मौर्य, एवं अन्य स्टाप उपस्थित रहे ।
- ख़बर, जिला सागर से। थाना सानोधा जिला सागर दिनांक 09/02/26 *समरस समाज के निर्माण की दिशा में सागर पुलिस का सराहनीय प्रयास* *थाना सानोधा क्षेत्र के ग्राम डुंगासरा में स्थानीय पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के संयुक्त तत्वावधान में जन चेतना शिविर आयोजित* सागर। पुलिस मुख्यालय की मंशा के अनुरूप एवं जनहितकारी सोच को धरातल पर उतारते हुए, पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर समाजिक समरसता, जागरूकता एवं पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु जन चेतना कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना सानोधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुंगासरा में थाना सानोधा पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणजनों को कानूनी जागरूकता, सामाजिक समरसता, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस-जन सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सानोधा श्री भरत सिंह ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर से इंस्पेक्टर श्री अफरोज खान, महिला इंस्पेक्टर श्रीमति रुपाली पांडे, इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र शुक्ला, सब-इंस्पेक्टर रिंकू सिंह एवं प्रशिक्षणाधीन नव आरक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्नत एवं जैविक खेती कैसे करें इस संबंध में श्री आकाश चौरसिया द्वारा ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया गया। ग्राम स्तर से कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री शिवराज यादव, ग्राम के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के जनोपयोगी प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की। शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को शांति, भाईचारा, आपसी सौहार्द, कानून के प्रति सम्मान एवं पुलिस से निर्भीक होकर सहयोग करने का संदेश दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना समय पर पुलिस को देने से अपराधों की रोकथाम संभव है। थाना सानोधा पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर द्वारा आयोजित यह जन चेतना शिविर समाज में सकारात्मक सोच, विश्वास एवं समरसता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। सागर पुलिस आमजन के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर एक सुरक्षित, जागरूक एवं समरस समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम जिले भर में निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।1
- नई बस्ती में संत रविदास महाराज जयंती समारोह, मंदिर में विधि-विधान से हुआ प्रतिमा अनावरण संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती रविवार को बीना नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नई बस्ती स्थित संत रविदास धर्मशाला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,1
- लोकल न्यूज़ कांच तोड़कर किया 25 हजार का नुकसान, स्टेशन प्रबंधक के घर आधी रात हमला रेलवे कर्मचारी पर साजिश रचने का शक, शहर में दहशत का माहौल1
- जनपद ललितपुर के थाना जाखलौन क्षेत्रांतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों द्वारा असंतोष प्रकट करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक द्वारा दी गयी बाईट ।1
- छत्रिय राजा द्वारा आदिवासी महिला के झूठे बेर खाना और प्रसाद स्वीकार करना,छुआछूत और भेदभाव के भाव को समाप्त करने वाली क्रांति का प्रतीक है1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- #ब्रेकिंग_न्यूज ललितपुर के मंत्री की पत्नी के नाम दर्ज गाड़ी को चला रहे उनके बेटे नरेशपंथ से हुए सड़क हादसे में अब दूसरे युवक अनुज यादव ने भी झाँसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, ग्राम बरखेड़ा में मृत्यक के परिजन व ग्रामीणो ने रोड पर जाम लगाकर प्रशासन से न्याय गुहार लगाई #हिन्दी_न्यूज #बरखेरा #ब्रेकिंग_न्यूज़ #अनुजयादव #Jay_bajni_baba_khadowara Subscribe&Share करें1
- बरखेड़ा सड़क हादसे में दूसरे युवक की मौत के बाद मंत्री पुत्र को गिरफ्तार करने की माँग, जाम लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे सीओ सदर, लोगो को समझाने का प्रयास जारी.... #lalitpur1
- मंत्री की पत्नी की गाड़ी से हुए सड़क हादसे के बाद दूसरे युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। आज सुबह ग्राम बरखेड़ा में ग्रामीणों ने सड़क पर युवक के शव को रख कर सड़क जाम कर दी... #lalitpur1