logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नई बस्ती में संत रविदास महाराज जयंती समारोह, मंदिर में विधि-विधान से हुआ प्रतिमा अनावरण संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती रविवार को बीना नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नई बस्ती स्थित संत रविदास धर्मशाला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

11 hrs ago
user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

नई बस्ती में संत रविदास महाराज जयंती समारोह, मंदिर में विधि-विधान से हुआ प्रतिमा अनावरण संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती रविवार को बीना नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नई बस्ती स्थित संत रविदास धर्मशाला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ख़बर, जिला सागर से। थाना सानोधा जिला सागर दिनांक 09/02/26 *समरस समाज के निर्माण की दिशा में सागर पुलिस का सराहनीय प्रयास* *थाना सानोधा क्षेत्र के ग्राम डुंगासरा में स्थानीय पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के संयुक्त तत्वावधान में जन चेतना शिविर आयोजित* सागर। पुलिस मुख्यालय की मंशा के अनुरूप एवं जनहितकारी सोच को धरातल पर उतारते हुए, पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर समाजिक समरसता, जागरूकता एवं पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु जन चेतना कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना सानोधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुंगासरा में थाना सानोधा पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणजनों को कानूनी जागरूकता, सामाजिक समरसता, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस-जन सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सानोधा श्री भरत सिंह ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर से इंस्पेक्टर श्री अफरोज खान, महिला इंस्पेक्टर श्रीमति रुपाली पांडे, इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र शुक्ला, सब-इंस्पेक्टर रिंकू सिंह एवं प्रशिक्षणाधीन नव आरक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्नत एवं जैविक खेती कैसे करें इस संबंध में श्री आकाश चौरसिया द्वारा ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया गया। ग्राम स्तर से कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री शिवराज यादव, ग्राम के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के जनोपयोगी प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की। शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को शांति, भाईचारा, आपसी सौहार्द, कानून के प्रति सम्मान एवं पुलिस से निर्भीक होकर सहयोग करने का संदेश दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना समय पर पुलिस को देने से अपराधों की रोकथाम संभव है। थाना सानोधा पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर द्वारा आयोजित यह जन चेतना शिविर समाज में सकारात्मक सोच, विश्वास एवं समरसता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। सागर पुलिस आमजन के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर एक सुरक्षित, जागरूक एवं समरस समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम जिले भर में निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    1
    ख़बर, जिला सागर से।
थाना सानोधा जिला सागर 
दिनांक 09/02/26
*समरस समाज के निर्माण की दिशा में सागर पुलिस का सराहनीय प्रयास*
*थाना सानोधा क्षेत्र के ग्राम डुंगासरा में स्थानीय पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के संयुक्त तत्वावधान में जन चेतना शिविर आयोजित*
सागर।
पुलिस मुख्यालय की मंशा के अनुरूप एवं जनहितकारी सोच को धरातल पर उतारते हुए, पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर समाजिक समरसता, जागरूकता एवं पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु जन चेतना कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज थाना सानोधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुंगासरा में थाना सानोधा पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणजनों को कानूनी जागरूकता, सामाजिक समरसता, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस-जन सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी सानोधा श्री भरत सिंह ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर से इंस्पेक्टर श्री अफरोज खान, महिला इंस्पेक्टर श्रीमति रुपाली पांडे, इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र शुक्ला, सब-इंस्पेक्टर रिंकू सिंह एवं प्रशिक्षणाधीन नव आरक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
उन्नत एवं जैविक खेती कैसे करें इस संबंध में श्री आकाश चौरसिया द्वारा ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया गया।
ग्राम स्तर से कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री शिवराज यादव, ग्राम के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के जनोपयोगी प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को शांति, भाईचारा, आपसी सौहार्द, कानून के प्रति सम्मान एवं पुलिस से निर्भीक होकर सहयोग करने का संदेश दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना समय पर पुलिस को देने से अपराधों की रोकथाम संभव है।
थाना सानोधा पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर द्वारा आयोजित यह जन चेतना शिविर समाज में सकारात्मक सोच, विश्वास एवं समरसता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।
सागर पुलिस आमजन के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर एक सुरक्षित, जागरूक एवं समरस समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम जिले भर में निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नई बस्ती में संत रविदास महाराज जयंती समारोह, मंदिर में विधि-विधान से हुआ प्रतिमा अनावरण संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती रविवार को बीना नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नई बस्ती स्थित संत रविदास धर्मशाला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
    1
    नई बस्ती में संत रविदास महाराज जयंती समारोह, मंदिर में विधि-विधान से हुआ प्रतिमा अनावरण
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती रविवार को बीना नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नई बस्ती स्थित संत रविदास धर्मशाला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • थाना मुंगावली की अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही मुंगावली। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु करने हेतु निर्देशित किया गया था । दिनांक 08.02.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डिपो कॉलोनी मुंगावली निवासी महिला स्टेडियम मुंगावली के पास अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब रखे है और बेंचने की फिराक में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर गजेन्द्र सिंह कंवर एसडीओपी मुंगावली श्रीमती सनम बी खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविन्द सिंह कछुवाह के द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुंगावली स्टेडियम के पास पहाड़ी पर से आरोपिया महिला के कब्जे से 30-30 लीटर के दो प्लास्टिक की केनों में 59 लीटर कच्ची हाथभट्टी की बनी शराब कीमती 8850 रूपये को पुलिस द्वारा जप्त किया गया एवं आरोपिया के विरूद्ध अप.क्र.58/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपिया को जिला जेल अशोकनगर में दाखिल किया गया। उक्त महिला शराब बेचने की आदतन है जिसके विरूद्ध पूर्व से कुल 07 प्रकरण आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध हैं साथ ही महिला के पति के विरूद्ध भी आबकारी एक्ट के कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यावाही की जा रही है। सराहनीय भूमिकाः- उनि० अरविन्द सिंह कछुवाह, सउनि० अनिल कुमार, प्र.आर. राजेन्द्र बघेल ,प्र.आर. अरविन्द मौर्य, प्र. आर. हुकुमसिंह कुशवाह, मआर. गीता चौधरी, आर. पवन मीना, आर. गोविंद मौर्य, एवं अन्य स्टाप उपस्थित रहे ।
    2
    थाना मुंगावली की अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
मुंगावली। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु करने हेतु निर्देशित किया गया था । दिनांक 08.02.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डिपो कॉलोनी मुंगावली निवासी महिला स्टेडियम मुंगावली के पास अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब रखे है और बेंचने की फिराक में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर गजेन्द्र सिंह कंवर एसडीओपी मुंगावली श्रीमती सनम बी खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविन्द सिंह कछुवाह के द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुंगावली स्टेडियम के पास पहाड़ी पर से आरोपिया महिला के कब्जे से 30-30 लीटर के दो प्लास्टिक की केनों में 59 लीटर कच्ची हाथभट्टी की बनी शराब कीमती 8850 रूपये को पुलिस द्वारा जप्त किया गया एवं आरोपिया के विरूद्ध अप.क्र.58/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपिया को जिला जेल अशोकनगर में दाखिल किया गया। उक्त महिला शराब बेचने की आदतन है जिसके विरूद्ध पूर्व से कुल 07 प्रकरण आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध हैं साथ ही महिला के पति के विरूद्ध भी आबकारी एक्ट के कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यावाही की जा रही है।
सराहनीय भूमिकाः- उनि० अरविन्द सिंह कछुवाह, सउनि० अनिल कुमार, प्र.आर. राजेन्द्र बघेल ,प्र.आर. अरविन्द मौर्य, प्र. आर. हुकुमसिंह कुशवाह, मआर. गीता चौधरी, आर. पवन मीना, आर. गोविंद मौर्य, एवं अन्य स्टाप उपस्थित रहे ।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    7 hrs ago
  • छत्रिय राजा द्वारा आदिवासी महिला के झूठे बेर खाना और प्रसाद स्वीकार करना,छुआछूत और भेदभाव के भाव को समाप्त करने वाली क्रांति का प्रतीक है
    1
    छत्रिय राजा द्वारा आदिवासी महिला के झूठे बेर खाना और प्रसाद स्वीकार करना,छुआछूत और भेदभाव के भाव को समाप्त करने वाली क्रांति का प्रतीक है
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    10 hrs ago
  • Post by Santosh Kushwaha BRP
    1
    Post by Santosh Kushwaha BRP
    user_Santosh Kushwaha BRP
    Santosh Kushwaha BRP
    Political party office ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • Post by शिवराज सिंह प्रजापति
    1
    Post by शिवराज सिंह प्रजापति
    user_शिवराज सिंह प्रजापति
    शिवराज सिंह प्रजापति
    Voice of people Begamganj, Raisen•
    2 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ कांच तोड़कर किया 25 हजार का नुकसान, स्टेशन प्रबंधक के घर आधी रात हमला रेलवे कर्मचारी पर साजिश रचने का शक, शहर में दहशत का माहौल
    1
    लोकल न्यूज़ 
कांच तोड़कर किया 25 हजार का नुकसान, स्टेशन प्रबंधक के घर आधी रात हमला
रेलवे कर्मचारी पर साजिश रचने का शक, शहर में दहशत का माहौल
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सागर बुंदेलखंड की माटी के हर खिलाड़ी को अवसर देना मेरा कर्तव्य है आकाश सिंह राजपूत आकाश सिंह राजपूत की मौजूदगी में बुंदेलखंड बुल्स ट्रायल्स का दूसरा चरण भी सफल, हजारों खिलाड़ियों ने दिखाया अपना अपना दम सागर दिनांक 9 फरवरी 2026: बुंदेलखंड बुल्स के ऑफ़िशियल ट्रायल्स का दूसरा चरण 9 फरवरी को उत्साह, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गर्ल्स एवं बॉयज़ दोनों कैटेगरी में हजारों युवाओं ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे दिन खिलाड़ियों का जोश देखने लायक रहा। ट्रायल्स के बाद प्रत्येक कैटेगरी से 50–50 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और बेहतर बनाने के लिए अनुभवी चयन समिति लगातार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नज़र बनाए रही। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं यूथ आइकॉन आकाश सिंह राजपूत लगभग पांच से छह घंटे तक लगातार मैदान में उपस्थित रहे। उन्होंने हर खिलाड़ी को बराबरी का मौका दिलाने और उनकी प्रतिभा को बारीकी से परखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में आकाश सिंह राजपूत ने कहा, मैं हर खिलाड़ी से कहना चाहता हूं कि चयन हो या न हो, यह अंत नहीं है। असली जीत आपकी मेहनत, आपका अनुशासन और खेल के प्रति आपका सम्मान है। जो खिलाड़ी आज चयनित होंगे उन्हें आगे और बड़ी जिम्मेदारी निभानी है, और जिनका चयन नहीं हो पाएगा उन्हें निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मेहनत जारी रखिए, आपका समय जरूर आएगा। “बुंदेलखंड की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है। जरूरत सिर्फ सही मंच और मार्गदर्शन की है। हमारा प्रयास है कि यहां का हर मेहनती खिलाड़ी आगे बढ़े, बड़े स्तर पर खेले और अपने परिवार, जिले व प्रदेश का नाम रोशन करे। मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।” टीम के मालिक मोक्ष रोहित बादवा भी चयन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल रहे। चयन समिति में भारत की पूर्व महिला क्रिकेट खिलाड़ी संध्या अग्रवाल, अमित शर्मा, पल्लवी, फारूक भाई, तेज जी, निशांत सहित बुंदेलखंड बुल्स की पूरी टीम मौजूद रही। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार ट्रायल्स लिए गए, जो आयोजन की गंभीरता को दर्शाता है। ट्रायल्स में इंदौर, भोपाल, शहडोल, रीवा सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए। यह प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित हुआ। इस दौरान यूथ आइकॉन आकाश सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों को बुंदेलखंड बुल्स की टी-शर्ट्स प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सुशांत सिंह, शाहरुख खान, विक्रम राजपूत, रॉकी, जॉन्टी तथा सागर क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव फारूक भाई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने ट्रायल्स को शानदार, व्यवस्थित और निष्पक्ष बताते हुए बुंदेलखंड बुल्स टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि युवराज महान आर्यमान सिंधिया जी की पहल से बुंदेलखंड को यह ऐतिहासिक अवसर प्राप्त हुआ, जिसके माध्यम से 15 वर्ष की महिला खिलाड़ी एवं 18 वर्ष के पुरुष खिलाड़ी—जिन्होंने अब तक किसी भी डिवीजन स्तर पर क्रिकेट नहीं खेला था—उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान किया गया। गौरतलब है कि आकाश सिंह राजपूत द्वारा आयोजित क्रिकेट महाकुंभ पहले ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है, और वर्तमान में यह आयोजन सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर जारी है, जो बुंदेलखंड को क्रिकेट के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिला रहा है।
    4
    सागर बुंदेलखंड की माटी के हर खिलाड़ी को अवसर देना मेरा कर्तव्य है  आकाश सिंह राजपूत
आकाश सिंह राजपूत की मौजूदगी में बुंदेलखंड बुल्स ट्रायल्स का दूसरा चरण भी सफल, हजारों खिलाड़ियों ने दिखाया अपना अपना दम
सागर दिनांक 9 फरवरी 2026:
बुंदेलखंड बुल्स के ऑफ़िशियल ट्रायल्स का दूसरा चरण 9 फरवरी को उत्साह, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गर्ल्स एवं बॉयज़ दोनों कैटेगरी में हजारों युवाओं ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे दिन खिलाड़ियों का जोश देखने लायक रहा।
ट्रायल्स के बाद प्रत्येक कैटेगरी से 50–50 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और बेहतर बनाने के लिए अनुभवी चयन समिति लगातार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नज़र बनाए रही।
युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं यूथ आइकॉन आकाश सिंह राजपूत लगभग पांच से छह घंटे तक लगातार मैदान में उपस्थित रहे। उन्होंने हर खिलाड़ी को बराबरी का मौका दिलाने और उनकी प्रतिभा को बारीकी से परखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में आकाश सिंह राजपूत ने कहा, मैं हर खिलाड़ी से कहना चाहता हूं कि चयन हो या न हो, यह अंत नहीं है। असली जीत आपकी मेहनत, आपका अनुशासन और खेल के प्रति आपका सम्मान है। जो खिलाड़ी आज चयनित होंगे उन्हें आगे और बड़ी जिम्मेदारी निभानी है, और जिनका चयन नहीं हो पाएगा उन्हें निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मेहनत जारी रखिए, आपका समय जरूर आएगा।
“बुंदेलखंड की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है। जरूरत सिर्फ सही मंच और मार्गदर्शन की है। हमारा प्रयास है कि यहां का हर मेहनती खिलाड़ी आगे बढ़े, बड़े स्तर पर खेले और अपने परिवार, जिले व प्रदेश का नाम रोशन करे। मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।”
टीम के मालिक मोक्ष रोहित बादवा भी चयन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल रहे। चयन समिति में भारत की पूर्व महिला क्रिकेट खिलाड़ी संध्या अग्रवाल, अमित शर्मा, पल्लवी, फारूक भाई, तेज जी, निशांत सहित बुंदेलखंड बुल्स की पूरी टीम मौजूद रही। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार ट्रायल्स लिए गए, जो आयोजन की गंभीरता को दर्शाता है।
ट्रायल्स में इंदौर, भोपाल, शहडोल, रीवा सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए। यह प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित हुआ।
इस दौरान यूथ आइकॉन आकाश सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों को बुंदेलखंड बुल्स की टी-शर्ट्स प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सुशांत सिंह, शाहरुख खान, विक्रम राजपूत, रॉकी, जॉन्टी तथा सागर क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव फारूक भाई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने ट्रायल्स को शानदार, व्यवस्थित और निष्पक्ष बताते हुए बुंदेलखंड बुल्स टीम के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि युवराज महान आर्यमान सिंधिया जी की पहल से बुंदेलखंड को यह ऐतिहासिक अवसर प्राप्त हुआ, जिसके माध्यम से 15 वर्ष की महिला खिलाड़ी एवं 18 वर्ष के पुरुष खिलाड़ी—जिन्होंने अब तक किसी भी डिवीजन स्तर पर क्रिकेट नहीं खेला था—उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि आकाश सिंह राजपूत द्वारा आयोजित क्रिकेट महाकुंभ पहले ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है, और वर्तमान में यह आयोजन सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर जारी है, जो बुंदेलखंड को क्रिकेट के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिला रहा है।
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by बुंदेली राई संतोष कुशवाहा जी स
    1
    Post by बुंदेली राई संतोष कुशवाहा जी स
    user_बुंदेली राई संतोष कुशवाहा जी स
    बुंदेली राई संतोष कुशवाहा जी स
    Lalitpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.