Shuru
Apke Nagar Ki App…
manwara gaw me rod kharab h
Kuldeep ahirwar
manwara gaw me rod kharab h
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- manwara gaw me rod kharab h1
- बांदा उ.प्र जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड, बांदा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जन्म जयंती बड़े ही हर्षौल्लाश के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि "राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1940 को मुंबई में हुआ, वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के पौत्र और इंदिरा गांधी के पुत्र थे, पायलट से प्रधानमंत्री बनने तक के उनका सफर देश की राजनीति का सबसे अनोखा अध्याय है। 1984 में मां के बलिदान के बाद 40 वर्ष की उम्र में भारत के इतिहास में 414 लोक सभा सीट जीत कर युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है, उन्होंने संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, युवा शक्ति को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार, पंचायती राज में ग्राम पंचायतों को ताकत प्रदान करने का काम किया गया, जो युगों युगों तक याद किए जाते रहेंगे।" कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन ने कहा कि "राजीव गांधी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बड़ा सम्मान करते थे, 1985 में शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुंबई में उन्होंने देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को देश के अंदर चलने वाली सभी ट्रेनों में ऐसी फर्स्ट क्लास के पास एक सहचर के साथ जारी किए जाने के आदेश निर्गत किए गए थे, वहीं दूसरी ओर बांदा से उनका आत्मीय लगाव था। जनपद के अनेक मुद्दों को लेकर क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन, भीष्मदेव दुबे, प्रोफेसर चंद्र प्रकाश शर्मा सहित दिग्गज कांग्रेस जन दिल्ली में उनके आवास पर मिले जिसके परिणाम स्वरूप अब चित्रकूट जनपद के बरगढ़ में ग्लास फैक्ट्री बेरोजगारी दूर करने की दृष्टिकोण से राजीव जी द्वारा उद्घाटन कर करोड़ों की मशीनें लगाई गई, जिसकी वर्तमान सरकार ने घोर उपेक्षा की। और वह योजना ध्वस्त हो गई।" शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि "राजीव गांधी: वह युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को भविष्य की राह दिखाई, 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने बतलाया कि "अत्यन्त ही सादा जीवन व्यतीत करने वाले राजीव गांधी जी ग्राम पंचायतों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जो कदम उठाए गए उसी के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायत तक प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहीं हैं।" इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जिला सचिव रामकुमार सिंह, रामखेलावन राजपूत, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू जिला वक्ता, राजबहादुर गुप्ता, आरिफ निजामी, राममिलन सिंह, विपिन विश्वकर्मा, रामगोपाल, हरिश्चंद्र बाजपेई, सैय्यद वारिस अली, कृष्णगोपाल धुरिया, रविशंकर धुरिया,जगमोहन सिंह, शब्बीर सौदागर, के पी सेन, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, अशोक वर्धन कर्ण, अली बख्श, शैलेन्द्र सिंह पटेल, सुमेरा प्रजापति, सुखदेव गांधी, इस्लाम भाई, बाबू बख्श, रामेन्द्र भाई सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।4
- बांदा - थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.08.2026 को थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 27.07.2026 को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश द्वारा थाना गिरवां पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी किए गए है । पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए गश्त व चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त केजरीवाल को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई पायल व चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त धनराशि बरामद हुई है ।1
- चौकी के नाक के नीचे चोरी मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के सरकारी आवास में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की उस तस्वीर को सामने ला दिया है, जिसे शायद जिम्मेदार अब तक सुरक्षित मानकर चल रहे थे। नर्सिंग ऑफिसर के ब्लॉक-4, टाइप-3, रूम नंबर-2 स्थित सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर कथित तौर पर लाखों रुपये कीमत का सोना-चांदी और नकदी ले उड़े। घटना के बाद परिसर में हड़कंप है, लेकिन उससे बड़ा सवाल सुरक्षा इंतजामों की चौकसी पर खड़ा हो गया है। विडंबना देखिए—जिस जगह पुलिस चौकी मौजूद हो, उसी परिसर में सरकारी आवास का ताला टूट जाए और चोर माल समेटकर निकल जाएं। आखिर निगरानी किसकी थी और जिम्मेदारी किसकी? यदि चौकी की मौजूदगी के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं, तो फिर सुरक्षा व्यवस्था का दावा महज कागजी खानापूर्ति तो नहीं?सरकारी आवास कोई सुनसान जंगल नहीं था, बल्कि मेडिकल कॉलेज परिसर का हिस्सा था। ऐसे में वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली, रात्रि गश्त और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर स्वाभाविक रूप से सवाल खड़े करती है। चोरों ने सिर्फ ताला नहीं तोड़ा, उन्होंने सुरक्षा के दावों पर भी चोट की है। अब जांच का दायरा केवल चोरों की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यह भी सामने आना चाहिए कि घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था कहां थी, निगरानी कितनी प्रभावी थी और परिसर में आने-जाने वालों पर नजर रखने की व्यवस्था कितनी सक्रिय थी। क्योंकि अगर पुलिस चौकी के सामने सुरक्षा का ताला टूट सकता है, तो आम आदमी अपने घर के दरवाजे पर लगे ताले को लेकर आखिर किस भरोसे में रहे? यही वह सवाल है, जिसका जवाब अब पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन—दोनों को देना होगा।1
- UP में तेजी से बढ़ रहा Defence Manufacturing | कानपुर बना नया डिफेंस हब | UP News 2026 | बड़ी खबर उत्तर प्रदेश का डिफेंस कॉरिडोर तेजी से रक्षा निर्माण का बड़ा केंद्र बन रहा है। कानपुर में ammunition, missile development, defence textiles और protective equipment जैसे क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ रही हैं। इससे UP के रक्षा उद्योग और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।1
- free fire🔥 ek bahut khatarnak grma hai isse door rahe and good gema1
- *मेडिकल कालेज के दो वीडियो सोशल मीडिया मैं वायरल होने से मची सनसनी* *मेडिकल कालेज के दो वीडियो वायरल होने से मची सनसनी* बाँदा मेडिकल कालेज के दो वीडियो शोशल मीडिया में वायरल हो रहें हैं, एक वीडियो में जूनियर डॉक्टर मरीज को बाहर की दवा लिख रहा है इतना ही नहीं वह बकायदा मेडिकल स्टोर का नाम तक बता रहा है। बता दें की पिछले दिनों वकीलों और समाज सेवियों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की थी। बाँदा मेडिकल कालेज से लगातार बाहर की दवाएं लिखें जाने, कई डाक्टरो के निजी प्रैक्टिस करने व कई सालों से मेडिकल कालेज में जमें होने की शिकायते सामने आ रहीं थीं। दूसरा वीडियो मेडिकल कालेज के एक्सरे डिपार्टमेंट का बताया जा रहा हैं जिसमें टेक्निशियन और जूनियर डॉक्टर के बीच हाथापायी हो रही है। अब ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है की जब मेडिकल कालेज में इस तरह अंधेरगर्दी का माहौल है तो ऐसे में गरीब जनता का क्या होगा।1
- ड्यूटी के साथ मानवता की मिसाल पेश कर रहे टीएसआई निहाल सिंह सेंगर, बांदा जनपद बबेरू तहसील में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ राहगीरों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए यातायात विभाग में तैनात टीएसआई निहाल सिंह सेंगर ने बबेरू कस्बे में राहगीरों को फल वितरित किए। पुलिस की वर्दी में सेवा के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की उनकी इस पहल की लोगों ने सराहना की। बबेरू में यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान टीएसआई निहाल सिंह सेंगर ने राहगीरों और आम लोगों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सड़क पर सावधानी बरतने की भी अपील की। लोगों का कहना है कि पुलिस की ड्यूटी आमतौर पर कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण से जुड़ी होती है, लेकिन टीएसआई निहाल सिंह सेंगर अपने कर्तव्य के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देते हैं। जरूरतमंदों की मदद करना, लोगों को जागरूक करना और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना उनके व्यवहार का हिस्सा बन चुका है। बताया जाता है कि निहाल सिंह सेंगर इससे पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्य करते रहे हैं। उनकी पहल पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास तथा आत्मीयता की भावना को मजबूत करने का काम करती है। राहगीरों ने कहा कि वर्दी में कानून का पालन कराने वाला पुलिसकर्मी जब सेवा और संवेदना का भाव लेकर लोगों के बीच पहुंचता है, तो पुलिस की मानवीय छवि और मजबूत होती है। फल वितरण की इस छोटी सी पहल ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और समाज को यह संदेश दिया कि ड्यूटी के साथ मानवता की सेवा भी सच्ची जनसेवा है। टीएसआई निहाल सिंह सेंगर की इस पहल की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक सोच पैदा करते हैं और अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। कर्तव्य के साथ करुणा, वर्दी के साथ सेवा—निहाल सिंह सेंगर की पहल ने दिया मानवता का संदेश।4