Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मुंगीसापुर क्षेत्र के पास सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए रील बनाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दो युवक खुलेआम हाईवे पर बीयर की बोतल लेकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लाइक और व्यूज बटोरने के लिए सुरक्षा और कानून को ताक पर रखकर अपनी व दूसरों की जान दांव पर लगाने के इस कृत्य को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मुंगीसापुर क्षेत्र के पास सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए रील बनाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दो युवक खुलेआम हाईवे पर बीयर की बोतल लेकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लाइक और व्यूज बटोरने के लिए सुरक्षा और कानून को ताक पर रखकर अपनी व दूसरों की जान दांव पर लगाने के इस कृत्य को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मुंगीसापुर क्षेत्र के पास सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए रील बनाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दो युवक खुलेआम हाईवे पर बीयर की बोतल लेकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लाइक और व्यूज बटोरने के लिए सुरक्षा और कानून को ताक पर रखकर अपनी व दूसरों की जान दांव पर लगाने के इस कृत्य को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सेंगर ने सर्वोच्च न्यायालय और समाज सेवी संगठनों से अपील की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा छात्राओं के कपड़े फाड़ने जैसे जघन्य अपराध के जिम्मेदारों को केंद्र सरकार बचाना चाहती है। सत्येंद्र सेंगर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को उनकी विभागीय खामियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी पहने लोगों ने छात्राओं के कपड़े फाड़कर उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। इस जघन्य अपराध के जिम्मेदार केंद्र सरकार के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।1
- शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को आयोजित थाना दिवस के दौरान डेरापुर में उप जिलाधिकारी ने खुद पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद, पुलिस उत्पीड़न, पारिवारिक कलह और राजस्व संबंधी अन्य मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मौके पर राजस्व विभाग की 5 और पुलिस से जुड़ी 1 शिकायत दर्ज की गई। उप जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद पुलिस और राजस्व अधिकारियों को सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच संवाद बढ़ाना और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है, इसलिए किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। इस अवसर पर कानूनगो सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- NEET पेपर विवाद के बीच केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के साथ CJP जनता पार्टी का भी उल्लेख किया गया है।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन में सीएम योगी ने गरजते हुए ₹1273.96 करोड़ की कुल 374 परियोजनाओं की सौगात दी है। विकास कार्यों का तोहफा देने के साथ ही सीएम योगी ने विपक्ष पर भी तीखा निशाना साधा।2
- डेरापुर थाना क्षेत्र के सनिहापुर गांव में दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि पीड़ित घायल होकर बेहोश हो गया और सड़क पर ही पड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरी वारदात के दौरान पुलिस मौके पर ही मौजूद थी, लेकिन उसने समय रहते कोई हस्तक्षेप नहीं किया और मूकदर्शक बनी रही। पुलिस की मौजूदगी के सामने हुई इस बेरहमी से कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घायल व्यक्ति सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा दिखाई दे रहा है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by पत्रकार विकाश सिंह2
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर 12:40 बजे जालौन के उरई स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे, जहां से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उनका काफिला इंदिरा स्टेडियम जनसभा स्थल पहुंचा। कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, सुशासन तथा जनकल्याणकारी कार्यों पर अपने विचार रखे। दोपहर 1:56 बजे तक मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे और जनसभा कार्यक्रम जारी रहा। सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक व्यापक इंतजाम किए गए।4
- कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में भाल पुलिया के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े पिकअप लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में लोडर के पास खड़े सिकंदरा निवासी 45 वर्षीय मजदूर अनुपम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा निवासी जीशान अपने पिकअप लोडर में परचून का सामान लादकर राजपुर से शाहजहांपुर बाजार जा रहे थे। भाल पुलिया के पास उन्होंने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर टायर की हवा जांचनी शुरू की थी, तभी सामने से आ रहा बेकाबू कंटेनर लोडर से टकरा गया। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अनुपम द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए। राजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया गया है और पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1